pahalgam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाक के खिलाफ भारत के दावे को मिला बल : बिना फंडिंग पहलगाम आतंकी हमला संभव नहीं था, एफएटीएफ ने कहा-हमले सिर्फ बंदूक और गोली से नहीं होते
नई दिल्ली। आतंकवादी वित्तपोषण नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य कार्यरत वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले पर सोमवार को गंभीर चिंता जताई और हमले की निंदा करते हुए कहा है कि पहलगाम और अन्य हालिया हमले पैसे और आतंकवादी समर्थकों के बीच धन स्थानांतरित करने के साधनों के बिना नहीं हो सकते थे। एफएटीएफ ने एक बयान में कहा कि आतंकवादी हमले दुनिया भर में लोगों की जान लेते हैं, उन्हें अपंग बनाते हैं और भय पैदा करते हैं।

एफएटीएफ का बयान पाक पर जोखिम
एफएटीएफ का यह बयान ऐसे समय में आया जब भारत सीमा पार आंतकी गतिविधियों में पाकिस्तान की भूमिका को वैश्विक स्तर पर उठा रहा है। एफएटीएफ का यह बयान पाकिस्तान को फिर से ग्रे सूची में डालने का जोखिम पैदा कर सकता है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

भारत सौंपने वाला है डोजियर
एफएटीएफ की 25 अगस्त, 2025 को एशिया प्रशांत ग्रुप की बैठक और 20 अक्टूबर, 2025 को एफटीएफ वर्किंग समूह की प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर भारत पाकिस्तान के आतंक वित्त पोषण को लेकर विस्तृत डॉजियर सौंपने वाला है ताकि पाकिस्तान को फिर से ग्रे लिस्ट में डाला जा सके। अभी 24 देश ग्रे लिस्ट में है। इस सूची में शामिल देशों को एफएटीएफ की निगरानी में उपाय करने होते हैं।

पाक अक्टूबर, 2022 तक था ग्रे लिस्ट में
पाकिस्तान को सबसे पहले फरवरी 2008 में इस सूची में शामिल किया गया था और फिर जून, 2010 में उससे बाहर हो गया था लेकिन फरवरी, 2012 में यह फिर से इस सूची में आ गया और फरवरी, 2015 में सूची से बाहर होने में सफल रहा। इसके बाद जून, 2018 में यह फिर से ग्रे लिस्ट में आ गया और अक्टूबर, 2022 तक इसमें रहा। उस समय पाकिस्तान को धन शोधन विरोधी और आतंक वित्त पोषण के विरूद्ध काम करने के लिए कहा गया था।

उमर ने की पहलगाम में मंत्रिमंडल बैठक : आतंकवाद के खिलाफ दिया कड़ा संदेश, पर्यटकों में डर निकालने की कोशिश
श्रीनगर। आतंकवादियों को कड़ा संदेश देते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल पहलगाम में मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आयोजित की और कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि आतंकवाद के कायराना हमलों से न डरने का स्पष्ट संदेश है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में बर्बरतापूर्वक 26 लोगों की हत्या कर दी थी।

इसी के खिलाफ एकजुटता का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री ने यह विशेष बैठक की। जम्मू-कश्मीर में पिछले वर्ष सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका है जब श्रीनगर या जम्मू से अलग किसी स्थान पर मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई।

सीएम कार्यालय ने कहा- हम आतंकवाद के कायराना कृत्यों से भयभीत नहीं
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, यह केवल एक नियमित प्रशासनिक कार्य नहीं है, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि हम आतंकवाद के कायराना कृत्यों से भयभीत नहीं हैं। शांति के दुश्मन कभी भी हमारे संकल्प को निर्देशित नहीं कर पाएंगे। जम्मू-कश्मीर के लोग दृढ़ता, मजबूती और निडरता से खड़े हैं।

सीएम आज गुलमर्ग में बैठक लेंगे
अब्दुल्ला बुधवार को उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में भी मंत्रियों, प्रशासनिक सचिवों,  संभागीय आयुक्तों, विभाग प्रमुखों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पहलगाम और गुलमर्ग में हो रही ये बैठकें जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और सामान्य स्थिति का मजबूत संदेश देने तथा घाटी में पर्यटन को फिर से बहाल करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

हमने पहलगाम पर राजनीति नहीं की, ट्रम्प की घोषणा भारत की कूटनीतिक विफलता : बघेल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पहलगाम हमले के बाद देश में उपजे संकट को लेकर हमने इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं की और आतंकवाद का सिर कुचलने के लिए हर मुद्दे पर सरकार का समर्थन करते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के साथ टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अचानक संघर्ष विराम पर समझौते की घोषणा करना भारत की कूटनीतिक विफलता है।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया कि संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने अचानक सीजफायर की घोषणा कर दी, क्या यह भारत सरकार की कूटनीतिक नाकामी नहीं है। क्या भारत ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार कर लिया है या हमने ट्रम्प के बयान से मध्यस्थता स्वीकार कर ली है और क्या शिमला समझौता अब रद्द हो गया है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की घोषणा से देश ठगा महसूस कर रहा है और हम इस घोषणा से शर्मिंदगी में है। इससे हमारा मस्तिष्क झुका है। ऐसे बहुत सवाल हैं और इसीलिए कांग्रेस मांग करती है कि सरकार इस पर सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाए, ताकि सारी स्थिति साफ हो सके। हम इस पर सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हैं।”

उन्होंने कहा कि “इस दौरान कांग्रेस ने कोई राजनीति नहीं की और न सिर्फ सरकार का साथ दिया बल्कि संकट की इस घड़ी में पार्टी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। ‘संविधान बचाओ रैली’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया ताकि देश में एकजुटता का संदेश जाए। हमने ‘जय हिंद यात्रा’ निकाली ताकि सेना का मनोबल बढ़े और जनता आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट हो। हमने सरकार से कहा कि कितना भी बड़ा संकट आए, कांग्रेस आपके साथ है लेकिन जब पूरा देश सेना के साथ खड़ा था तो भाजपा नेता ट्विटर पर भाजपा और यूपीए सरकार की तुलना कर इस संकट को राजनीति का रंग दने का काम कर रहे थे। उसके नेता सेना की बहादुरी को अपनी उपलब्धि बता रहे थे। सवाल है कि क्या सेना के बलिदान को चुनावी बयानबाजी में इस्तेमाल करना उचित है। एक नेता ने यहां तक कहा कि कांग्रेस के समय आतंकियों को माफी दी जाती थी और नरेंद्र मोदी ने सबक सिखाया-यह झूठ है। हमारा स्पष्ट संदेश रहा है कि भारत की एकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक तरफ- कांग्रेस ने सशस्त्र बलों के पराक्रम को सलाम करने और आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि देने की मुहिम में पूरे देश में 'जय हिंद यात्रा' निकाली। दूसरी तरफ भाजपा राष्ट्र संकट वाली स्थिति में भी राजनीति करती रही लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी रही, क्योंकि हम देशहित की बात करते हैं।”

बघेल ने सैनिकों के संकल्प और साहस की तारीफ करते हुए कहा कि “पहलगाम हमले के बाद हमारी सेना ने संकल्प और साहस के साथ दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जो पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का पल था। हमारे जवानों ने अनेक युद्धों में भारत की अखंडता को बचाया। 1971 के बाद इंदिरा गांधी ने दुनिया को दिखा दिया था कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। आज भी हमारी सेना उसी जज़्बे के साथ सीमा पर डटी हुई है। पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस ने राजनीति को पीछे रखा और देशहित को प्रथम स्थान दिया। साल 1965 में लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’का नारा देकर देश को एक सूत्र में बांधा जबकि 1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिका के दबाव को ठुकरा कर पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। आज भी हमारा वही संकल्प है। आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में राजनीति नहीं राष्ट्रवाद चाहिए। हमने उनसे सीखा है कि दुश्मन से बातचीत की मेज पर बैठें तो कमजोरी नहीं ताकत दिखाएं। उस समय हमने 1971 में पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों को घुटने पर ला दिया था लेकिन आज सरकार से पूछा जाए कि क्या अमेरिका के दबाव में हमने अपनी नीति बदल दी है।”

पहलगाम आतंकी घटना का विरोध : बजरंग दल और विहिप ने निकाली आक्रोश रैली, विधायक बालमुकुंदाचार्य भी रहे उपस्थित
जयपुर। पहलगाम में आतंकवादी घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल एवं सर्व समाज द्वारा रविवार सुबह सीकर रोड के सन एंड मून रोड नंबर 1 से कांटा चौराहा झोटवाड़ा तक आक्रोश रैली आयोजित की गई। हजारों की संख्या में आक्रोशित हिंदू समाज कार्यक्रम में उपस्थित रहा, कार्यक्रम में पहलगाम में शहीद हुए निर्दोष हिंदुओं को सर्वसमाज द्वारा पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज को बजरंग दल प्रान्त संयोजक प्रेमसिंह ने संपूर्ण हिंदू समाज से जात पात को भूलाकर एकजुटता रखने की अपील की एवं बजरंग दल आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के साथ हर मोर्चे पर खड़ा है यह विश्वास दिलाया।कार्यक्रम में मंच संचालन विनीत  ने किया, हवा महल विधानसभा विधायक बालमुकुंदाचार्य भी आक्रोश रैली में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं एवं आम समाज का उत्साह बढ़ाया। रैली में लव जिहाद की झांकी मुख्य आकर्षण रही।