five - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मनोकामना के रूप में ले जाते हैं पांच कंकर
कोटा। शिक्षा और मेडिकल हब कहलाने वाला कोटा शहर अब सिर्फ कोचिंग और किलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी धार्मिक धरोहरों व पर्यटन नगरी के लिए भी विख्यात हुआ है। इन्हीं में प्रमुख है... पाटनपोल क्षेत्र का सिंहद्वार, जहां पर विराजमान हैं मनसापूर्ण गणेश जी। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और माना जाता है कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।  मुख्य पुजारी राजेश बोहरा व मुकेश बोहरा ने बताया कि कोटा शहर का सुबह पुराना मंदिर है। प्राचीनकाल से श्रद्धालु अपनी मनोकामना मांगते है तथा इच्छा पूरी होने पर भेंट वगैरह भी चढ़ाते हैं। गणेश की सूंड दांयी तरफ है। वैसे मान्यता दोनों तरफ की भी है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। वर्तमान में यह कोटा शहर पाटनपोल में स्थित है। यह मंदिर 1612 का बना हुआ है। प्राचीन समय में उस समय चबूतरा पर स्थापित थे। इसके अंदर एक अन्य मूर्ति भी है जो रियायसतकालीन समय से ही यहां स्थापित है। इस मंदिर में मुख्य प्रतिमा मनसापूर्ण गणेश पाटनपोल ही है।

आज भी पारंपरिक शैली में बना है मंदिर
मंदिर पारंपरिक शैली में बना है। द्वार पर सुंदर नक्काशी और पत्थरों की कलाकृतियां देखने लायक हैं। गर्भगृह में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा अत्यंत मनमोहक है। सुबह और शाम की आरती में जब घंटियों की ध्वनि गूंजती है, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

गणेश चतुर्थी के दिन होते हैं विशेष कार्यक्रम
पुजारी मुकेश बोहरा ने बताया कि इस विशेष दिन 24 घंटे मंदिर खुला रहता हैं। यहां देर रात से श्रद्धालुओं की कतारें लग जाती है। प्राचीन से  ही इसका नाम मनसापूर्ण गणेश ही है। वर्तमान में भी इसी के नाम से ही प्रसिद्ध है। मनसापूर्ण गणेश मंदिर की ख्याति कोटा क्षेत्र के अलावा अन्य राज्यों तथा विदेशों भी फैली हुई है। इस मंदिर में दूर-दराज या विदेशों से भी श्रद्धालु आते रहते हैं, ब्रिटेन व यूएसए में कोटा शहर के कई जनें रहते हैं, वो जब कोटा आते हैं पहले मंदिर आकर फिर घर जाते है। यह मंदिर सुबह 5 से  रात्रि11 बजे खुला रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालु हमेश मनसापूर्ण गणेश के दर्शनलाभ लेते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया जाता है तथा पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। उसके स्वर्ण शृंगार करते हैं। आने वाले सभी श्रद्धालु मंदिर में सजी गणेश प्रतिमा के दर्शन करते है। तथा अपना मनोकामना मांगते है। उनके इच्छी पूरी होने पर भेंट भी चढ़ाते है।

धोबी को दिए थे सपने में दर्शन
ऐसी किंवदती है कि भट्ट घाट पर धोबी कपड़े धोता था। उसके सपने में गणेश जी आए तब गणेश जी मूर्ति अपने कंधे पर लाकर चबूतरे पर लाकर रख दी तब यही स्थापित हो गई। उस समय काफी जंगल हुआ करता था। पहले सड़क काफी ऊंची थी। आज वर्तमान में सड़क व मंदिर का लेवल भी लगभग बराबर सा हो गया है। राजा-महाराजा से ही मनसापूर्ण गणेश जी पूजा की जा रही है। यहां आने वाले श्रद्धालु मन ही मन में अपनी मनोकामना बोल जाते हैं। जब भी मनोकामना पूरी भी होती है, वापस आकर धोक लगाकर अपनी इच्छानुसार भेंट चढ़ा जाते है।  इतिहासकार फिरोज ने राजा भोज का जिक्र भी किया है। पुराने समय में यहां मुक्तिधाम हुआ करता था। चारों तरफ जंगली इलाका था।

बुधवार को रहती है भीड़
मनसापूर्ण गणेश का दिन बुधवार होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं।शाम को आरती के समय पूरा पाटनपोल क्षेत्र भक्तिमय माहौल में बदल जाता है। कोटा आने वाले पर्यटक सिर्फ किला या चम्बल गार्डन ही नहीं देखते, बल्कि भीतर शहर में स्थित पाटनपोल मनसापूर्ण गणेश  मंदिर में भी दर्शन के लिए आते हैं। पाटनपोल के व्यस्त बाजार क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां हर समय रौनक छाई रहती है। वर्तमान युग में भी इस मंदिर की पवित्रता बनी हुई है। लोग मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में भी यहां पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना करते हैं। यहां का ट्रस्ट नहीं है। इस मंदिर में पीढी दर पीढ़ी ही पूजा चली आ रही है। यहां अब आठवीं पीढ़ी पूजा कर रही है।  बुधवार के अलावा भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। यह मनसापूर्ण मंदिर आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

मंदिर का है ऐतिहासिक महत्व
- सिंहद्वार कोटा के पुराने शहर का द्वार है।
- कहा जाता है कि नगर के रक्षार्थ और शुभता के प्रतीक के रूप में यहां मनसापूर्ण गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।
- समय के साथ यह स्थान अब मनसापूर्ण गणेश नाम से विख्यात है।
ल्ल स्थानीय परंपरा के अनुसार, नगर के लोग किसी भी कार्य की शुरूआत से पहले यहां मनसापूर्ण गणेश के दर्शन से करते है।

श्रद्धालुओं में है अटूट आस्था
- गणेश जी को विघ्नहर्ता और मंगलकारी माना जाता है।
- यहां आने वाले भक्त मानते हैं कि व्यापार, संतान, शिक्षा या किसी भी मनोकामना की मनसापूर्ण गणेश ही करते है।
- कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद अपनी प्रिय चीज व भेंट भी अर्पित करते हैं।
- गणेश चतुर्थी पर आकर्षक फूलों व स्वर्ण शृंगार होता है।
- मंदिर को फूलों और रोशनियों से सजाया जाता है।
- विशेष स्वर्ण श्रृंगार और भव्य महाआरती का आयोजन होता है।

गहलोत ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक कल , पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडो पर लगेगी मुहर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शाम को 5 बजे सीएमआर पर कैबिनेट होगी। उसके एक घंटे बाद 6 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में 9 जुलाई को होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद 30वीं बैठक की तैयारियों और बैठक में रखे जाने वाले राजस्थान के मुद्दों पर चर्चा संभव है। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था , जुलाई में प्रस्तावित रीट परीक्षा और 9 जुलाई से होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक को लेकर चर्चा संभव है। इसके अलावा राजस्थानी फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2022 की लॉन्चिंग को लेकर भी कल कैबिनेट की बैठक में तारीख तय की जा सकती है।

जानलेवा कर्ज: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या
तिरुवनंतपुरम। केरल में तिरुवनंतपुरम के कल्लम्बलम कस्बे में कर्ज से लदे एक परिवार के पांच सदस्यों के खुदकशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान मणिकंदन, उनकी पत्नी संध्या, बच्चे अमेया और अजेश और उनकी मां की बहन देवकी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मणिकंदन अपने कमरे में लटके पाये गये, जबकि अन्य ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि परिवार के लोग अत्यंत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पंचायत स्वास्थ्य अधिकारियों की आपत्ति तथा अन्य कारणों से पिछले कुछ दिनों से मणिकंदन अपनी दुकान नहीं खोल सके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।

उदयपुर हत्याकांड मामला: आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई हत्या, आरोपियों के पाकिस्तान एवं अरब देशो से संपर्क, आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाले 5 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर की घटना में शामिल आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने वाले पांच पुलिसकर्मियों तेजपाल,  नरेन्द्र,  शौकत,  विकास एवं  गौतम को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देने का फैसला किया है। गहलोत ने जोधपुर से लौटकर उदयपुर की घटना पर आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि घटना प्रथम दृष्टया आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई है। दोनों आरोपियों के दूसरे देशों में भी संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। गृहमंत्री राजेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के तार पाकिस्तान और अरब देशों से जुड़े है। आरोपी के फोने से 8-10 नम्बर पाकिस्तान के मिले है। फोन नम्बर के जरिए आरोपी पाकिस्तान के सम्पर्क में था। एक आरोपी ने 2014-15  में 45 दिन कराची में ट्रेनिंग ली थी। नेपाल में भी एक आरोपी का मुवमेंट रहा है।

इस घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है, इसलिए अब आगे की जांच एनआईए द्वारा की जाएगी, जिसमें राजस्थान एटीएस पूर्ण सहयोग करेगी। पुलिस एवं प्रशासन पूरे राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं उपद्रव करने के प्रयासों पर सख्ती से कार्रवाई करें। गहलोत ने वर्तमान हालात को देखते हुए पुन: अपील की है कि सभी पक्ष शांति बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना बहुत बड़ी है, जघन्य है, मैंने कल भी कहा कि जितनी निंदा करें उतनी कम है। और हमने इसीलिए एसआईटी गठित की है, एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। जयपुर पहुंचते ही लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर मीटिंग कर रहे हैं। और ये जो खबरें आ रही हैं, जिसने हत्या की है उनके क्या प्लान थे, क्या षड्यंत्र था, किससे लिंक है, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कोई ऐसी एजेंसी है, क्या जिससे लिंक है, वो तमाम बातों का खुलासा होगा।तो इसको हम उस गंभीरता से ले रहे हैं कि घटना कोई मामूली नहीं है और ऐसे हो नहीं सकती, जब तक इसका कोई अंतर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर कुछ जो ऐसे  रेडिकल एलिमेंट हैं, उससे लिंक नहीं हो तब तक ऐसी घटना होती ही नहीं है ये अनुभव कहता है, उसी रूप में इसकी जांच-पड़ताल शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम 6 बजे सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। उदयपुर घटना के मामले को लेकर विपक्षी नेताओं से मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। वहीं एतिहात के तौर पर राजस्थान में अभी कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

जालोर में कार ट्रेलर से टकराई, 5 युवकों की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में कार के ट्रेलर से टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 पर हादसा सोमवार देर रात करीब बारह बजे उस समय हुआ जब ये युवक तखतगढ से आहोर की तरफ आ रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में आहोर क्षेत्र के चरली गांव निवासी रामाराम, कमलेश, छगन लाल , दिनेश और मौना राम की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाये। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहरा दुख जताया है।गहलोत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आहोर क्षेत्र में चरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवदेनाए व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें यह आघात सहन करने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसी तरह डॉ पूनियां ने दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की। राजे ने कहा कि सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनेां के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की।

मोदी और बिरला ने जालौर सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के जालौर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, '' राजस्थान के जालौर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करे।''  बिरला ने भी अपने शोक संदेश में कहा,'' जालौर (राजस्थान) के आहोर क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में कई युवकों की मृत्यु हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस आघात को सहन करने का संबल दें। अपार पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि जालौर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस जाने के कारण कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, भारतीय महिलाओं ने बनाई 2-0 की अपराजेय बढ़त
दाम्बुला। स्मृति मंधाना (39) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 31) की शानदार पारियों से भारतीय  महिला टीम ने श्रीलंका को दूसरे टी 20 मैच में शनिवार को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। 126 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी और उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि पहले उपकप्तान स्मृति मंधाना (39) और फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 31) एक छोर पर क्रीज पर जमी रहीं और अपनी टीम को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से एक महत्वपूर्ण जीत दिला दी। मंधाना ने 34 गेंदों पर 39 रन में आठ चौके लगाए जबकि हरमन ने 32 गेंदों पर नाबाद 31 रन में दो चौके लगाए। शेफाली वर्मा और एस मेघना ने 17-17 रनों का योगदान दिया। यास्तिका भाटिया ने 13 रन बनाए।

मजबूत शुरुआत के बाद लड़खड़ाई श्रीलंका पारी
इससे पहले श्रीलंका की पारी में विश्मी गुणारत्ना ने 45 और कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से विशमी गुणारत्ने और चमारी अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की पार्टरनशिप कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। लेकिन श्रीलंकाई टीम की आगे की बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी के सामने खुलकर नहीं खेल पाईं। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 34 रन पर दो विकेट लिए। नाबाद 31 रन और एक विकेट के प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हरमन ने तोड़ा मिताली का रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर महिला टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा है। हरमनप्रीत ने अब 123 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 2372 रन बना लिए हैं। मिताली के नाम 89 मैचों में 2364 रन हैं।

5 जिलों के 10 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को किया पीएचसी में क्रमोन्नत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले के गोठड़ा, हिंग्वाहेडा एवं सलारपुर, करौली जिले के गामड़ा एवं रतियापुरा, झुंझुनूं जिले के भाटीवाड, बजावा एवं शीथल, भरतपुर जिले के गढी मेवात और बाड़मेर के जसाई गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आमजन की मांग के चलते गहलोत ने नियमों में शिथिलन देते हुए यह निर्णय लिया है।  गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बनेंगे राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के 5 विधायक
जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के पांच विधायक भी प्रस्तावक बनेंगे। राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र से जिन विधायकों को इस चुनाव में प्रस्तावक बनने का मौका मिलेगा उनमें उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह मीणा, सलूम्बर से अमृतलाल मीणा, झाड़ोल से बाबूलाल खराड़ी, पिंडवाड़ा से समाराम गरासिया और बांसवाड़ा जिले में गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के कैलाश मीणा शामिल है।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ये पांचों विधायक गुरूवार सुबह उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए और दिल्ली पहुंच गए।
डबोक हवाई अड्डे पर दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक फूल सिंह मीणा ने मीडिया से कहा कि बहुत खुशी की लहर है कि देश के प्रथम नागरिक के लिए आदिवासी महिला को चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है जो बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को पूरा सम्मान दिया है और आज मेवाड़ से पांच विधायकों को  दिल्ली बुलाया है जो बहुत ही खुशी की बात है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया हैं। द्रौपदी मुर्मू के चुनाव जीतने पर वह देश की पहली आदिवासी महिला एवं दूसरी महिला राष्ट्रपति होगी।

अजमेर में 5 हजार करोड़ का निवेश खतरे में
अजमेर। अजमेर के विकास से जुड़ा सतगुरु इंटरनेशनल ग्रुप नगर निगम के एक अफसर से परेशान होकर इन्वेस्ट राजस्थान के तहत अजमेर में 1055 करोड़ के हुए एमओयू पर अमल को लेकर पुनर्विचार करने के साथ ही अजमेर में अपना कारोबार सीमित करने की कवायद में जुट गया है। इसके मूल में सावित्री स्कूल के सामने मैसर्स दीपमाला इन्फ्राएस्टेट एंड टाउंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बन रही सात मंजिला इमारत को लेकर उपजा विवाद है।

सतगुरु ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट राजा डी. थारवानी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस प्रोजेक्ट को आकार देने में आ रही बाधाओं के लिए नगर निगम के एक अफसर को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि यह अफसर फर्म को बेवजह परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा इस वजह से इन्वेस्ट राजस्थान के तहत अजमेर में होने वाला 5 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रभावित होगा। यही नहीं, कुछ लोगों की नकारात्मक सोच और फर्म को परेशान करने की नीयत के चलते उपजे इस विवाद के कारण ही इस ग्रुप के साथ एसोसिएटेड अन्य विदेशी निवेशक भी लगभग 4 हजार करोड़ के निवेश की योजनाओं को निरस्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। साथ ही ग्रुप की ओर से किए गए 1055 करोड़ रुपए के एमओयू के भी निरस्त होने की संभावनाएं प्रबल हो चली हैं।

थारवानी ने बताया कि मैसर्स दीपमाला इन्फ्राएस्टेट एंड टाउंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सावित्री स्कूल के सामने सात मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। जिस जमीन पर यह इमारत बन रही है, निगम ने इसके सौ साल पुराने रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट एवं रजिस्टर्ड लीज डीड, वर्ष 1930 के नक्शे, वर्ष 1962 के म्यूटेशन को देखते हुए वर्ष 2018 में दीपमाला के नाम नामांतरण कर दिया था। निगम ने खुद माना कि स्वामित्व फर्म का है। इसके बाद 19 नवम्बर 2020 को नगर निगम ने इसका मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का नक्शा स्वीकृत किया। अब तक 4 बार निगम की टीम निर्माणाधीन इमारत का मौका निरीक्षण कर चुकी है। निरीक्षण कर, नापचौक करने के बाद इस आदेश की कॉपी दीपमाला केविजय मंगलानी को दी है कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप किया जा रहा है और निर्माण में किसी तरह नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है। निगम उपायुक्त सीता वर्मा ने गत 14 जून को जिला कलक्टर को रिपोर्ट दी है कि बिल्डिंग नियमानुसार और स्वीकृत नक्शे के अनुरूप बन रही है। वह खुद संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर को सभी दस्तावेज दिखा चुके हैं। उन्होंने भी माना है कि निर्माण नियमानुसार किया जा रहा है।

खसरे पर खामख्वाह विवाद

थारवानी ने बताया, जिस खसरा नम्बर को सरकारी बताकर हंगामा किया जा रहा है कि यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में नगर निगम के नाम दर्ज है, उनकी इमारत उस खसरे पर नहीं बन रही है। हंगामा करने वालों को इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी सम्पत्ति का स्वामित्व रजिस्टर्ड दस्तावेजों से देखा जाता है। उनके पास इस निर्माणाधीन इमारत की भूमि से जुड़े सभी दस्तावेज हैं। उनमें सौ वर्षों से ज्यादा के रजिस्टर्ड विक्रय पत्र, कब्जा पत्र, वर्ष 1921 मेंं  तत्कालीन जिला कलक्टर द्वारा भूखंड विक्रय करने की दी गई एनओसी, हरविलास शारदा के नाम का नामांतरण, वर्ष 1923 का लेफ्टीनेंट विलियम ग्रांट का रजिस्टर्ड विक्रय पत्र, वर्ष 1930, 1935 और 1942 का विक्रय पत्र, पिछले 40 सालों से अधिक वर्षों की हाउस टैक्स की रसीदें, वर्ष 2017 में हुआ दीपमाला इन्फ्राएस्टेट एंड टाउंस प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्टर्ड विक्रय पत्र, वर्ष 2018 का विधिसम्मत नियमानुसार हुआ नामांतरण तथा वर्ष 2020 में स्वीकृत नक्शा शामिल है। उन्होंने बताया, वे किसी भी सम्पत्ति को खरीदने से पहले उसके दस्तावेजों की जांच  एक्सपर्ट्स से करवाते हैं और उनकी रिपोर्ट के बाद ही किसी भी सम्पत्ति को खरीदने का निर्णय लिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने दिया था निवेश का न्यौता

थारवानी ने बताया सतगुरु इंटरनेशनल ग्रुप का कारोबार 75 देशों में फैला हुआ है। इसीलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन मंत्रियों को दुबई भेज था। जिन्होंने ग्रुप के पदाधिकारियों से राजस्थान में निवेश करने का आग्रह किया था। मंत्रियों ने यह भरोसा भी दिलाया था कि राजस्थान में निवेश करने पर उन्हें किसी तरह की परेशानी की सामना नहीं करना पडेÞगा। लेकिन अजमेर में ग्रुप को परेशान किया जा रहा है।

अजमेर में कराया विकास

ग्रुप ने अजमेर मेंं बड़ा निवेश कर रखा है। अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने में सतग्रुरु ग्रुप ने डेढ़ दशक में बड़ा योगदान दिया है। ग्रुप ने शहर में दो होटल, तीन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग, तीन विला, कॉमर्शियल आॅफिस, सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल, सतगुरु लिटिल स्टार्स बनाए। शहर के एक हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। दो चैरिटेबल ट्रस्ट हैं। जिनके जरिए पिछले नौ साल से ब्लड डोनेशन कैम्प, मेडिकल कैम्प, नि:शुल्क ट्रीटमेंट, फिजियोथैरेपी, आश्रम में दान, स्टेशनरी, बैंच, शव वाहन, सब स्टोरेज डीप फ्रीजर, कोविड-19 के दौरान मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट का वितरण, सीएम फंड में कॉन्ट्रीब्यूशन सहित अन्य काम हुए।

खुद तीन बार देकर आ चुके हैं सभी दस्तावेजों की प्रति

नगर निगम में निर्माणाधीन इमारत की फाइल गायब होने के सवाल पर राजा डी. थारवानी ने कहा कि उन्हें इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है। वह खुद तीन बार सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी नगर निगम के अधिकारियों को देकर आ चुके हैं। निगम इसकी जांच करे कि फाइल वहां से कैसे गायब हो गई।

लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार
कोटा ।  गश्त और चेकिंग के दौरान कुन्हाड़ी पुलिस ने रविवार देर रात को कार्रवाई करते हुए मां त्रिकुटा मंदिर का कैश काउंटर और दर्शनों के लिए आने जाने वाली महिलाओं को लूटने की साजिश रचते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तलवार ,छुरी, डंडा ,चाकू देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस और दो बाइकों को भी मौके से बरामद किया है । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ।

थाना अधिकारी गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी, भगोड़ा तथा स्थाई वारंटियोंं के खिलाफ धरपकड़  अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान पुलिस जाब्ते के  साथ रविवार देर रात गश्त कर रहे थे तभी नहर के किनारे पहुंचने के दौरान मुखबिर से सूचना मिली सुखाड़िया आवास योजना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय नान्ता के पास कुछ बदमाश केशवरायपाटन  तिराहे स्थित  मां त्रिकुटा  मंदिर  का कैश काउंटर और महिलाओं  को लूटने की योजना बना रहे हैं ।  सूचना पर  पुलिस ने  दबिश दी  तो  मौके से  रवि बेरवा उर्फ गट्टा ,कुलदीप उर्फ बंटी धाकड़ ,कृष्णकांत उर्फ कपिल, भूपेंद्र उर्फ जीतू पंडित तथा नवीन सुवालक भूरिया को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवार ,छुरी, चाकू तथा देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस ,दो बाइक बरामद की हैं ।  पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ।

पांच आकाशीय पिंडों का एक सीध में आने का होगा अध्ययन
उदयपुर। बीएन यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान विभाग में जून में पांच आकाशीय पिंडों का एक ही सीध में आने के प्रेक्षण को सिंटीलेशन संसूचक के माध्यम से लिया जाएगा। यह प्रेक्षण विवि के रजिस्ट्रार परवत सिंह राठौड़ तथा विज्ञान संकाय डीन डॉ. रेणु राठौड़, डॉ. ऋतु तोमर, डॉ. संगीता राठौड़, डॉ. अजीत सिंह सोलंकी के उपस्थिति में तथा भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पारीक के निर्देशन में शुरू किया गया। इन प्रेक्षणों के लिए भौतिक विज्ञान विभाग की व्याख्याता प्रियंका व्यास एवं भौतिक विज्ञान  विभाग के छात्र दीपाली बारेगम, धर्मेंद्र जोशी, पारितोष, शुभांगी पाण्ड्या, दीपिका, गुंजन, विश्वजीत, कृतज्ञ, निरमा, निर्मल, रीतीका, कपूरचंद, भावना, हर्षिता पालीवाल के द्वारा लिए जाएंगे।

डॉ. पारीक ने बताया कि ये पांच आकाशीय पिंड सैकड़ों साल बाद एक सीधी रेखा मे आ रहे हैं, ऐसी घटना अद्भुद होती है और इस घटना के कारण विकिरणों के प्रभाव का पृथ्वी सतह पर सिंटीलेशन संसूचक के माध्यम से अध्ययन किया जाएगा। डॉ. पारीक के अनुसार चंद्रमा के साथ 18 जून को शनि ग्रह सीधी रेखा में आएगा, उसके बाद 21 जून को बृहस्पति ग्रह तथा 22 जून को मंगल ग्रह, 26 जून को शुक्र तथा 27 जून को बुध ग्रह भी चंद्रमा के साथ सीधी रेखा मे आएंगे। इसके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा।

फिरौती की मांग को लेकर बैखोफ बदमाशों ने की फायरिंग
सरदारशहर। क्षेत्र में सोमवार सुबह बैखोफ बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। आरोपीयों ने एक जगह जमीन लेने की मांग की और दूसरे से 5 लाख की मांग की थी। पुलिस थाने में दर्ज मामलो में फायरिंग का पहला मामला प्रताप कॉलोनी वार्ड नंबर 29 निवासी मानखां चायल व उनके पुत्र पूर्व पार्षद असलम पर आरोपी अरशद पुत्र रजाक ने फायरिंग की। पूर्व पार्षद असलम ने बताया कि में आेैर मेरे पिता मान खां क्यामखानी सुबह अपनी बाड़ी को संभालने गये हुये थे तभी वहां पर अरशद व अन्य ने आकर हमें धमकाते हुए कहा जमीन हमारी है, खाली कर दो और अचानक फायरिंग कर दी।

वहीं दूसरा मामला शहर के वार्ड नंबर 40 में बदमाश अरशद ने प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी मांगीलाल पुत्र जमुनालाल जैसनसरिया को धमकाकर 5लाख मांगे थे रुपए नही देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग की। मांगीलाल ने बताया कि 10 जून को अरशद क्यामखानी ने फोन कर मुझसे 5 लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर मुझे व मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी दी। इससे पूर्व उक्त आरोपी ने पहले भी 50 हजार रुपये लिये थे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 8 बजे मेरे घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो मैं नीचे आया और जैसे ही दरवाजा खोला तो दरवाजे पर अरशद खड़ा था। अरशद ने मुझे कहा 5 लाख दो तो मैंने कहा नहीं दूंगा तभी उसने रिवाल्वर निकाल कर मुझे जान से मारने की नियत से दो गोलियां चलाई। जो मेरे पैरों के पास से होती हुई घर की सीढ़ियों पर जा लगी और मैं बाल-बाल बच गया, तभी आनन-फानन में मेरे मुनीम श्रवण कुमार मेघवाल ने जोर-जोर से शोर मचाया तो अरशद और उसके साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।