days - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रीलंका में आर्थिक संकंट के कारण स्कूल बंद, 10 दिनों का ही शेष बचा ईंधन
कोलंबो। श्रीलंका ने घोर आर्थिक एवं  ईंधन संकट के  कारण सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की और मंगलवार से दो सप्ताह के लिए स्वास्थ्य, ट्रेनों और बसों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ही ईंधन की आपूर्ति की अनुमति दी है। श्रीलंका पिछले कुछ महीनों से घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड निचले स्तर पर है जिससे यह देश भोजन, दवा और ईंधन के आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में ईंधन केवल 10 दिनों तक लिए शेष बचा है,जो नियमित मांग के आधार पर सिर्फ एक हफ्ते में ही खत्म हो जाएगा। सरकारी कैबिनेट के प्रवक्ता बंडुला गुनेवर्धने ने कहा कि देश में सिर्फ ट्रेनों और बसों, चिकित्सा सेवाओं और वाहनों को चलाने के लिए ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। जो मंगलवार से 10 जुलाई तक भोजन का परिवहन करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने ईंधन संकट के मद्देनजर  शहरी क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया और सभी से घर से काम करने का आग्रह किया है।

100 दिन पूरे, कब तक चलेगा युद्ध
यूक्रेन और रूस युद्ध के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्टपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का यूक्रेन के 20 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण है। यह रूस और यूक्रेन युद्ध की सही स्थिति को बताने के लिए काफी है। रूस का डोनबास के 95 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण माना जा रहा है, इसमें मारियूपोल भी शामिल है। वहीं सेवेरोदोनेत्स्क में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच भयंकर संघर्ष चल रहा है। उधर पिछले दिनों फिनलैंड और स्वीडन की जल्द से जल्द नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करने की घोषणा इस बात का सबूत हैं कि यूक्रेन युद्ध ने यूरोपीय देशों की मनोदशा को बहुत गहरे प्रभावित किया है। हालांकि तुर्की ने नाटो में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है और कहा कि दोनों देशों को संगठन में शामिल करना तुर्की की सुरक्षा को खतरे में डालेगा। रूस के पड़ोस में स्थित इन दोनों देशों ने शीत युद्ध के लंबे चले दौर में भी अपनी तटस्थता बनाए रखी थी। वजह यह भी हो सकती है कि वे पड़ोस की महाशक्ति को नाराज नहीं करना चाहते थे। मगर बदले हालात में अब ऐसा लगता है कि सुरक्षा की चिंता रूस की संभावित नाराजगी पर भारी पड़ गई है। खासकर फिनलैंड की तो 1300 किलोमीटर लंबी सीमा रूस के साथ लगती है। वहां सरकार पर जनमत का भी जबर्दस्त दबाव है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल भी कह चुके हैं कि इन दोनों के आवेदन पर जल्द ही पॉजिटिव फैसला लिया जाएगा। अमेरिका भी इसके पक्ष में है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों देश नाटो के सदस्य बन जाएंगे। यह रूस के प्रभाव क्षेत्र में नाटो के विस्तार का अगला चरण है, जिसे रूस हर कीमत पर रोकने की बात करता रहा है। यूक्रेन पर हमले के पीछे भी उसकी यही आशंका रही है कि नाटो उसके पड़ोस के देशों तक पहुंचना चाहता है।

उत्तरी यूरोप की सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता हैं

यूक्रेन तो अभी तक नाटो का मेंबर नहीं बना है, लेकिन फिनलैंड के इसका सदस्य बनते ही रूस से लगती नाटो की सीमा दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगी। इस पर रूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उसने कहा था कि अगर इन दोनों देशों ने नाटो की सदस्यता ली तो वह जवाबी कदम उठाने को मजबूर होगा। उसने संकेत दिए थे कि ये कदम न केवल द्विपक्षीय संबंधों को, बल्कि उत्तरी यूरोप की सुरक्षा और स्थिरता को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान भी रूसी नेतृत्व एकाधिक बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की परोक्ष धमकी दे चुका है, लेकिन पारंपरिक हथियारों पर आधारित लड़ाई में उसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है। अव्वल तो युद्ध अपेक्षा से कहीं ज्यादा लंबा खिंच गया है, दूसरे अभी भी यूक्रेन समर्पण करने के मूड में नहीं दिखता। यह भी साफ हो गया है कि जिस नाटो विस्तार को मुद्दा बनाकर व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ा, वह उसे रोकने में नाकाम हो रहे हैं।

दुनिया के पास मात्र 70 दिन का गेहूं!
वॉशिंगटन। यूरोप की रोटी की टोकरी कहे जाने वाले यूक्रेन पर रूस के हमले से खाद्यान सप्लाइ को लेकर हालात भयानक होते जा रहे हैं। इस महासंकट पर संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि दुनिया के पास मात्र 10 सप्ताह यानि 70 दिन का ही गेहूं शेष बचा है। यह साल 2008 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दुनिया में खाद्यान का ऐसा संकट एक पीढ़ी में एक ही बार होता है। इस बीच अब दुनिया की निगाहे जापान में होने जा रहे क्वॉड देशों की बैठक पर टिक गई है जहां गेहूं संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है। भारत के गेहूं के निर्यात पर बैन से अमेरिका समेत यूरोपीय देश टेंशन में आ गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों के टेंशन की वजह भी है। गो इंटेलिजेंस की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में अब मात्र 10 सप्ताह तक ही गेहूं की सप्लाइ का स्टॉक बचा है। दरअसल, रूस और यूक्रेन दुनिया के एक चौथाई गेहूं की आपूर्ति करते हैं और पश्चिमी देशों को डर है कि पुतिन गेहूं को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस में इस साल गेहूं की फसल शानदार हुई है और पुतिन इसे नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं खराब मौसम की वजह से यूरोप और अमेरिका में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

गो इंटेलिजेंस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारा मेनकर ने चेतावनी दी कि खाद्यान की सप्लाइ कई असाधारण चुनौतियों से जूझ रही है। इसमें फर्टिलाइजर की कमी, जलवायु परिवर्तन और खाद्यान तेल तथा अनाज का रेकॉर्ड कम भंडार इसकी वजह है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि बना तत्काल और आक्रामक वैश्विक प्रयास के हम इंसानों के लिए असाधारण मानवीय त्रासदी और आर्थिक नुकसान की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा संकट एक पीढ़ी में केवल एक ही बार आता है और यह भूराजनीतिक दौर को नाटकीय तरीके से बदल सकता है। पश्चिमी देशों को डर सता रहा है कि रूसी राष्ट्रपति जानबूझकर वैश्विक खाद्यान सप्लाइ को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और यूक्रेन के कृषि उपकरणों को नष्ट कर रहे हैं, उनके गेहूं को चुरा रहे हैं। इस बीच भारत के गेहूं निर्यात पर बैन लगाने से पश्चिमी देश टेंशन में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति क्वॉड की जापान में हो रही बैठक में गेहूं के निर्यात के मुद्दे को पीएम मोदी से उठा सकते हैं। अमेरिका ने कहा है कि क्वॉड बैठक में गेहूं संकट पर चर्चा होगी। बाइडन पीएम मोदी से गेहूं के निर्यात पर बैन हटाने के लिए गुहार लगा सकते हैं।

चैंपियन बनने के बाद निकहत ने याद किए मुश्किल दिन
नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने कहा कि अपने करियर में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने से वह मानसिक रूप से मजबूत बनी। निकहत ने इस्तांबुल में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को 5-0 से हराकर फ्लाईवेट (52 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।  जरीन ने कहा कि इन दो सालों में मैंने केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया और मेरे खेल में जो भी कमियां थी उनमें सुधार करने की कोशिश की। मैंने अपने करियर में जिन बाधाओं का सामना किया, उन्होंने मुझे मजबूत बनाया। मैं इन सबके बाद मानसिक रूप से मजबूत बनी हूं। मेरा मानना है कि चाहे कुछ भी हो जाए मुझे लड़ना है और अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।

जब मैरीकॉम ने पूछा, कौन निकहत
निकहत जरीन ने इस स्वर्णिम उपलब्धि से दो साल पहले तत्कालीन खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर ओलंपिक क्वालीफायर के लिए निष्पक्ष ट्रायल करवाने का आग्रह किया था। इस कारण जरीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था, जबकि एमसी मैरीकॉम ने कड़े शब्दों में पूछा था कि कौन निकहत जरीन। जरीन इसके बाद ट्रायल में मैरीकॉम से हार गई जिससे वह टोक्यो ओलंपिक में जगह नहीं बना पाई।

चोट के कारण एक साल खेल से दूर रही
इससे पहले 2011 की जूनियर विश्व चैंपियन जरीन को कंधे की चोट से भी जूझना पड़ा, जिससे वह एक साल तक खेल से बाहर रही और 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाईं। जरीन ने कहा कि मैं 2017 में कंधे की चोट से परेशान रही जिसके लिए मुझे आपरेशन करवाना पड़ा और मैं एक साल तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाई थी।

नजर अब राष्ट्रमंडल खेलों पर
जरीन अब राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल की तैयारी करेंगी जिसके लिए उन्हें अपना वजन घटाकर 50 किग्रा करना होगा। उन्होंने कहाकि राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किग्रा वर्ग होता है। मैं अब इसके लिए तैयारी करूंगी। तेलंगाना की निकहत ने पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू कर दी है लेकिन यह तय नहीं है कि वह किस भार वर्ग में खेलेंगी। उन्हें या तो 54 किग्रा या फिर 50 किग्रा में भाग लेना होगा।

दैनिक नवज्योति के प्रयास के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन और एलन कोचिंग संस्थान : 12 दिन बाद जिला प्रशासन ने ली कोचिंग छात्र की सुध
कोटा। एमबीएस अस्पताल के स्ट्रॉक वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की आखिर मंगलवार को 12वें दिन जिला प्रशासन ने सुध ली। कोचिंग छात्र का एमबीएस अस्पताल में पिछले 12 दिन से उपचार जारी है। इस दौरान किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली थी।

छात्र के परिजनों की पीड़ा को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया तो जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा के निर्देश पर मंगलवार को उपायुक्त नगर निगम गजेन्द्र सिंह, उप-निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश तोषनीवाल सहित तीन सदस्यीय टीम कोचिंग छात्र के परिजनों से मिले और एमबीएस अस्पताल में जाकर भर्ती  छात्र के इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली। नगर निगम उपायुक्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कलक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम के साथ कोचिंग छात्र के परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली गई है। साथ ही उसके व्यवहार, चाल-चलन तथा अभाव-भाव और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई।  छात्र ने आत्महत्या करने का क्यों प्रयास किया यह बात समझ से परे है, क्योंकि पिछले चार माह से लगातार टेस्ट में छात्र की रेंक में सुधार हो रहा था, मकान मालिक, दोस्तों व आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई, लेकिन छात्र के मामले में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। बताया गया कि छात्र पढ़ने में भी अच्छा था।

एसडीएम भी पहुंचे अस्पताल
इससे पूर्व सुबह एसडीएम कोटा सिटी दीपक मित्तल भी अस्पताल पहुंचे और मामले में पूरी जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि अभी छात्र किन-किन से मिलता था तथा उसके स्वभाव में परिवर्तन के बारे में जानकारी ली गई है। चिकित्सकों को छात्र के उपचार में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने के  लिए कहा गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट कलक्टर को दी जाएगी।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
छात्र के पिता गोविंद ने कहा कि दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके प्रयास से ही आज जिला प्रशासन के साथ एलन कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने भी सुध ली है तथा छात्र के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी जुटाई। दस हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए हैं। आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

ये था मामला
उल्लेखनीय है जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी क्षेत्र में बिहार निवासी 21 वर्षीय कोचिंग छात्र चंदन कुमार यादव पुत्र गोविंद यादव ने 19 मार्च को आत्महत्या करने  की नीयत से फांसी लगा ली थी। छात्र  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार अभी जारी है। छात्र की स्थिति में सुधार जरुर आया है, लेकिन अभी तक होश नहीं आया है।

युवाओं में स्वरोजगार और स्टार्टअप शुरू करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन
कोटा । सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा युवाओं में स्वरोजगार की भावना पैदा करने, स्टार्टअप शुरू करने पर सरकारी मदद की जानकारी और उनके आईडिया को धरातल पर लाने के लिए गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कोटा यूनिवर्सिटी में 2 दिन के इस कार्यशाला में पहले दिन बूट कैंप का आयोजन किया गया। इस बूट कैंप में स्टूडेंट्स शामिल हुए। जिन्हें स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं ने संबोधित किया और स्टार्टअप की जानकारी दी। किस तरह से स्टार्टअप के आइडिया को धरातल पर लाया जा सकता है और सरकार से मिलने वाली मदद के बारे में युवाओं को बताया गया।

विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर तपन कुमार ने बताया कि कोटा में आउटरीच वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। कोशिश की है कि जितने ज्यादा लोगों तक सरकार की फंडिंग स्कीम की जानकारी दे सकते हैं उतने ज्यादा लोगों को फायदा होगा। शुक्रवार को स्कूल स्टार्टअप स्कीम और रूरल स्टार्टअप की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान रूरल एरिया में और स्टूडेंट के द्वारा शुरू किए जा रहे स्टार्टअप या उनके जो भी आईडिया होंगे, वह प्रस्तुत किए जाएंगे। उनमें यूनिक आईडिया को सेलेक्ट किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि इन स्टार्टअप को किस तरह से सरकारी फंडिंग मिल सकती है और विभाग क्या-क्या मदद करेगा।

सरकार की तरफ से दी जाती है फंडिंग
तपन कुमार ने बताया कि स्टार्टअप के लिए सरकार की तरफ से फंडिंग से लेकर हर तरह का सपोर्ट दिया जाता है। फंडिंग में अलग-अलग लेवल पर दो लाख से लेकर 25 लाख तक की फंडिंग होती है। इस दौरान सफल उधमियों ने अपने स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी।

सदन में गूंजा वकील की 49 दिन से लापता दो नाबालिग बच्चियों का मामला
जयपुर। राजधानी जयपुर में पिछले 49 दिन से एक वकील की दो बच्चियों के लापता होने के बाद भी सुराग नहीं मिलने का मामला बुधवार को विधानसभा में भी गूंजा। शून्यकाल में भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने यह मामला उठाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ का चार्ली गुम होने पर पुलिस उसे 5 दिन में ढूंढ लेती है, आजम खान की भैंस चोरी होने पर पुलिस तत्काल ढूंढ लाती है, लेकिन आमजन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, क्या वर्चस्व वाले लोगों की ही पुलिस पूरी तरह से सुनवाई करेगी?

लाहोटी ने कहा कि जयपुर की दो नाबालिग बच्चियां डेढ़ महीने पहले स्कूल से गायब हुई थी,  अभी तक पुलिस इन बच्चियों को नहीं ढूंढ सकी।  बच्चों का सुराग नहीं मिलने पर जब जयपुर शहर में वकील और आमजन सड़कों पर उतरे तो 46 दिन बाद दबाव पड़ने पर इस मामले में SIT गठन किया जाता है। अगर राजधानी के यह हाल है तो गांव ढाणियों में क्या होता होगा? लाहोटी ने कहा पुलिस व सरकार सो रही है? दो  दिन से वकीलों ने भी राजधानी में  सड़क जाम कर रखी है।

स्पीकर सीपी जोशी ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को दी सीख
एक सवाल के जवाब के दौरान स्पीकर सीपी जोशी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सीख देते हुए कहा कि कहा आप एक अच्छे कार्यकर्ता हो सकते हैं, लेकिन आपको एक अच्छा मंत्री होना साबित करना होगा। दरअसल अपने जवाब के दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास पर भाजपा नेताओ ने टिप्पणी की तो खाचरियावास भी बोलने लगे। इस पर स्पीकर ने प्रताप सिंह को निजी टिप्पणियां करने से रोका। इस पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मंत्री तो बंध गए हैं स्पीकर साहब। इस पर स्पीकर ने कहा कि या तो मंत्री को या स्पीकर को बंधना तो पड़ेगा ही। अप्रिय फैसले हमेशा स्पीकर को ही करने पड़ते हैं।

विधानसभा में उठा कोटा में धारा 144 लगाने का मुद्दा
भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने  शून्यकाल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कोटा में धारा 144 लगाने का मामला सदन में उठाया। शर्मा ने कहा फिल्म के कारण से धारा 144 लगाई गई है, अब प्रशासन ने कहा है कि फिल्म को लेकर कोई रोक नहीं है, तो ऐसे में फिर अब कोटा शहर में धारा 144 लागू रहने का क्या औचित्य है? स्पीकर जोशी ने कहा कि मैंने आपकी भावना के अनुसार मैंने कोटा कलेक्टर से जानकारी मंगवाई है। अब सभी भ्रांतियां दूर कर दी गई है।

दो दिन में अभ्यारण क्षेत्र में दो पैंथर की मौत
जमवारामगढ़। वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र जमवारामगढ़ में दो दिनों में दो पैंथर की मौत हो गई। रविवार को प्रथम श्रेणी का वन्यजीव नर पैंथर मृत अवस्था में मिला। वहीं शनिवार को रामगढ़ बांध के सामने रियासत कालीन हवाओदी के पास जंगल में मादा पैंथर मृत अवस्था में मिली थी। था। मेडिकल बोर्ड ने पैंथर की मौत का कारण निमोनिया होना बताया है। जानकारी के अनुसार मृत पैंथर के फेफड़ों में बलगम जमा हुआ मिला था। रविवार को दूसरे दिन पैंथर की मौत की सूचना से वन अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभयारण्य क्षेत्र के मानोता वन क्षेत्र में वनकर्मियों को जंगल गश्त के दौरान पैंथर मृत मिला । मृत नर पैंथर को पोस्टमार्टम के लिए वन अधिकारी व कर्मचारी रामगढ़ बांध के पास वन अधिकारी कार्यालय शैल कुटीर में ले गए, जहां पशु चिकित्सक डॉ. विजेंद्र, डॉ. गणेश नारायण मीणा और डॉ. सुनील  मल्होत्रा ने पोस्टमार्टम किया। इस पैंथर की उम्र सात से आठ साल बताई गई है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पैंथर की मौत तीन चार दिन पहले हो गई थी। पैंथर पूरी तरह सड़ चुका था। हालांकि दोनों पैंथरों की मौत का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पैंथरों की मौत के कारण का पता चल सकेगा। फील्ड निदेशक (सरिस्का बाघ परियोजना) आरएन मीना, उप वन संरक्षक वन्यजीव जयपुर पंवार सागर व सहायक उप वन संरक्षक बीएल नेहरा वन कार्यालय पंहुचे और पैंथर की मौत के बारे में जानकारी ली। मृत नर पैंथर का एसीएफ  व रेंजर कार्यालय में चिता चुनकर दाह संस्कार किया गया।

मृत नर पैंथर का पेट खाली था और इसकी मौत तीन से चार दिन पहले हो गई थी। एक दिन पहले मरे मादा पैंथर की मौत निमोनिया से हुई थी। - डॉ, गणेश नारायण मीना, पशु चिकित्सक पोस्टमार्टम मेडीकल बोर्ड

उम्रदराज होने के कारण इस पैंथर की मौत हो सकती है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जंगल में वन्यजीवों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है। - प्रेम शंकर मीना, रेंजर, जमवारामगढ़

आपणो बजट माय रोजगार: शहरी क्षेत्रों में भी मनरेगा की तर्ज पर मिलेगा 100 दिन का रोजगार
जयपुर। प्रदेश का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरों में रोजगार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है। अगले साल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन तक बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। इस योजना पर सरकार कुल 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीं मनरेगा योजना का विस्तार करते हुए सरकार ने अब 125 दिन रोजगार देने की घोषण की है। पहले 100 दिन का रोजगार की अवधि थी। इस पर 700 करोड़ रुपए व्यय होंगे। वहीं जयपुर को भी खास सौगात दी है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान स्मार्ट सिटी योजना शुरू की जाएगी। जोधपुर, बीकानेर, धौलपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में 1500 करोड़ रुपए खर्च करके विकास के काम किए जाएंगे।इसके अलावा जयपुर मेट्रो योजना का भी विस्तार किया गया है। इसके तहत जयपुर मेट्रो को बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक फेज वन सी और मानसरोवर से 200 फुट बाइपास तक फेज वनबी जोड़ने की घोषणा की गई है। इस पर 1185 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सीतापुरा से अंबाबाड़ी की नए स्वरूप में डीपीआर बनाई जाएगी। उदयपुर और कोटा में विकास प्राधिकरण का गठन करने के साथ ही चार हजार में से एक हजार किमी लंबाई के राजमार्गों को दो लेन किया जाएगा ताकि चारदीवारी के लोगों को सुगम यातायात मिल सके। हालांकि फेज टू को लेकर फिर नई डीपीआर की घोषणा की गई है। ऐसे में इस रूट पर मेट्रो के लिए लोगों को फिर इंतजार करना पड़ेगा।

दो दिन की मशक्कत: डॉक्टरों ने महिला के प्राइवेट पार्ट (रेक्टम) से निकाले 72 ड्रग्स कैप्सूल
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी अफ्रीकी मूल की महिला के शरीर से एसएसएम अस्पताल के डॉक्टरों ने दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रग्स से भरे 72 कैप्सूल निकले हैं। महिला शारजाह की फ्लाइट से कैप्सूल से जयपुर पहुंची थी, जिसे राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों ने पकड़ा था। बताया जा रहा है कि जो ड्रग्स महिला के प्राइवेट पार्ट (रेक्टम) से निकाले हैं, उनकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। प्रारम्भिक सूचना में सामने आया है कि कैप्सूल में हेरोइन भरी हुई थी। सूत्रों के अनुसार 31 वर्षीय महिला का नाम अमानी हैवेंस लोपेज है, जो अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा की रहने वाली है। अभी महिला अस्पताल में है। ऐसे में उससे पूछताछ होना बाकी है। वहीं डॉक्टर्स के अनुसार महिला की सर्जरी नहीं करके महिला को एनिमा देकर कैप्सूल शरीर से बाहर निकाले गए हैं।

दो दिन से डीआरआई की टीम अस्पताल में
डीआरआई की टीम दो दिन से सवाई मानसिंह अस्पताल में डेरा डालकर बैठी हैं। डीआरआई के अधिकारी डॉक्टरों से यह पता लगा रहे है कि वह कितने कैप्सूल लेकर शारजहा से जयपुर आई थी। टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेक्टम से कैप्सूल बाहर निकालने के कारण उससे अभी आगे की पूछताछ बाकी है।

WORLD CORONA UPDATE : 28 दिन में आठ करोड़ से अधिक मामले दर्ज, संक्रमितों की कुल संख्या 41 करोड़ से अधिक
वाशिंगटन।  विश्व में पिछले 28 दिन में कोरोना के आठ करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 41 करोड़ से अधिक हो गई है। इस बीच दस अरब से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 415,508,498 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 5,837,873 पहुंच गया है। वहीं  10,25, 71,09,696 लोगों ने वैक्सीन ले ली है। वहीं पिछले 28 दिनों में दुनिभर में 80,087,386 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 277,725 लोगों ने संक्रमण ले अपनी जान गंवा दी, जबकि 711,095,887 और लोगों ने वैक्सीन ली।

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के शीर्ष दस देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 78,038,251 और अब तक कुल  925,441 लोगों की मौत हो चुकी है। गत 28 दिनों की अवधि में अमेरिका में 10,331,268  नये मामले सामने आये जबकि 67,649 लोगों की मौत हुई। दूसरे स्थान पर फ्रांस है जहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या 22,028,588 है और यहां अब तक 136,577 लोगों ने महामारी से अपनी जान गंवा दी। फ्रांस में पिछले 28 दिन के दौरान 7,034,887  नये मामले सामने आये हैं जबकि 7,558 और मरीजों की मौत हो गयी।

वहीं, भारत में जहां कुल संक्रमितों की संख्या  42,723,558 हो गई है। पिछले 28 दिन के दौरान देश में  4,792,618 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस अवधि में 22,167 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा  509,872 पहुंच गया है।
वहीं, जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 12,852,451 लोग प्रभावित हुए हैं। देश में मृतकों का आंकड़ा 120,472 तक पहुंच गया है। इसके बाद ब्राजील का स्थान आता है जहां अब तक 27,677,468 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि देश में मृतकों का आंकड़ा 640,076 हो गया है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,267,875 हो गई है और इस महामारी से अब तक 334,785 लोगों की मौत हो गयी है। इटली में संक्रमितों की कुल संख्या 151,684 है, जबकि देश में मृतकों का आंकड़ा 151,684 हो गया है। ब्रिटेन में अभी तक 18,521,452 लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके हैं, जबकि 160,400 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, तुर्की में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 13,079,683 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 91,117 लोग जान गंवा चुके हैं। स्पेन में कोरोना से अब 10,707,286 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 96,906 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी माह पीक संभव, 15 फरवरी तक राहत की उम्मीद, प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर : 26 से 28 दिन में पीक आने और 52 दिन लहर रहने की आशंका
जयपुर। राजस्थान में सामान्य कोविड से 12 से 13 गुना और जानलेवा डेल्टा वैरिएंट से 6 गुना संक्रमण दर वाले ओमिक्रॉन से प्रदेश तीसरी लहर में सात जनवरी से चपेट में है। इस दिन प्रदेश की संक्रमण दर लहर माने जाने वाले पांच फीसदी संक्रमण दर की लक्ष्मण रेखा से ज्यादा 5.72 फीसदी थी। पहली और दूसरी लहर के दिन और पीक समयावधि, वायरस की संक्रमण दर, लॉकडाउन में ज्यादा रियायतें, आमजन के आपसी मेलजोल पिछली लहरों के मुताबिक ज्यादा होने के कारण इस बार लहर की समयावधि जल्द समाप्त होने और पीक एक माह से कम समयावधि में आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि 25 से 27 जनवरी तक तीसरी लहर का पीक आ जाएगा। वहीं 15 फरवरी तक ओमिक्रॉन संक्रमण से आमजन को राहत मिल सकती है। वही जयपुर में गत तीन जनवरी को ही तीसरी लहर की एंट्री हो गई थी। ऐसे में जयपुर में सबसे पहले तीसरी लहर आई है और  पीक व राहत भी यहां सबसे पहले मिलने की उम्मीद है। कोरोना का पहला केस प्रदेश में गत 2 मार्च 2020 को आया था। इसके बाद प्रदेश में जून तक कोरोना के केस धीरे-धीरे बढ़ने लगे। केसों की रफ्तार जुलाई 2020 से 144 दिन बाद 24 नवम्बर तक तेजी से बढ़ती रही। 24 नवंबर को 3314 केस एक दिन में आए थे। इसके बाद संक्रमण कम होने लगा और राहत कुल 184 दिन बाद यानी 31 दिसंबर के आसपास मिली। दूसरी लहर में केसों के बढ़ने का सिलसिला मार्च 2021 से शुरू हुआ। 64 दिन बाद यानी कुल दूसरी लहर के करीब आधे दिन बाद 2 मई को 18298 केस के साथ संक्रमण पीक पर था। फिर केस कम होते गए और राहत 122 दिन बाद यानी 30 जून को मिली। चूंकि सामान्य कोविड वायरस से डेल्टा की संक्रमण दर छह गुना ज्यादा है। तब दूसरी लहर में संक्रमण से राहत में 62 दिन कम रहे। इस हिसाब से राहत 52 दिन में मिलने की उम्मीद है। तीसरी लहर में केस बढ़ने की रफ्तार 30 दिसंबर से शुरू हुई थी। ऐसे में उम्मीद है कि 15 फरवरी के आसपास ओमिक्रॉन संक्रमण से बड़ी राहत मिल जाए। वहीं पीक दूसरी लहर के मुताबिक करीब आधे यानी 26-28 दिन में यानी 25-27 जनवरी के आसपास आ सकता है। कोरोना के इलाज, स्टडी और वायरस की फितरत के अनुसार विषय विशेषज्ञ भी इसी समयावधि का आंकलन कर रहे हैं।

(पहली लहर में दहशत ज्यादा रही, 144 दिन में पीक, 184 दिन में 3,08,243 शिकार हुए, 2696 ने दम तोड़ा)

प्रदेश में कोरोना का पहला मरीज 2 मार्च, 2020 में आया था, लेकिन लहर जैसे हालात जुलाई 2020 से बने। तब जुलाई में पहली बार सर्वाधिक 24062 नए संक्रमित आए। 31 दिसम्बर, 2020  तक संक्रमण लगातार बढ़ा। लहर का पीक 24 नवंबर, 2020 को था।  तब एक दिन में सर्वाधिक 3314 लोग संक्रमित आए थे। नवंबर में तब कुल 71,070 केस आए थे। 2021 में संक्रमण कम होना शुरू हुआ था। अगर जुलाई 2020 से दिसंबर 2020 तक लहर की समयावधि माने तो उस दौरान प्रदेश में 2 लाख 90 हजार 344 लोग संक्रमित हुए थे और 2241 लोगों की जान गई थी। इसके बाद मरीज कम हो गए। फरवरी 2021 में तब रोजाना 10 से 15 केस ही आ रहे थे। मार्च 2020 से दिसंबर 2020 तक प्रदेश में 3 लाख 8 हजार 243 लोग संक्रमित और 2696 लोगों की जान गई थीं।

(दूसरी लहर में मौतों से कांप उठा था प्रदेश, 64 दिन में पीक , 122 दिन में 6,32,639 शिकार हुए, 6152 ने दम तोड़ा)

प्रदेश में मार्च 2021 से फिर मरीज बढ़ना शुरू हो गए थे। इस माह 13366 नए रोगी आए। हालांकि मौतें केवल 31 ही हुई, लेकिन कोरोना का जानलेवा डेल्टा वेरिएंट फैला। अप्रैल में ही 2 लाख 64 हजार 852 केस पहली बार इस लहर में आए और मौतें भी पहली लहर के छह माह से ज्यादा एक माह में ही 2588 हो गई। मई में कोरोनाकाल का सबसे भयावह काल रहा। हालांकि दूसरी लहर का पीक 64 दिन बाद 2 मई, 2021 को आया। इस दिन 18298 केस आए थे। वहीं प्रदेश में 3 लाख 41 हजार 957 लोग संक्रमित हुए और 4154 जिंदगियों ने दम तोड़ दिया। जून के अंत में लहर का खात्मा हुआ। दूसरी लहर में प्रदेश में कुल 6 लाख 32 हजार 639 लोग संक्रमित हुए और 6152 लोगों की जाने गई।

तीसरी लहर : अब तक 26505 केस आए, मौतों से राहत रहेगी, पीक पर 35,000 केस आने की आशंका
प्रदेश में 30 दिसम्बर, 2021 से केस बढ़ना शुरू हुए हैं। सात जनवरी से लहर मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन संक्रमण दर 5 फीसदी से ज्यादा शुरू हो गई थी। 12 दिन की अवधि में  225 से केस 6095 यानी 3691 फीसदी केस बढ़े हैं। लहर के बाद करीब 9-10 फीसदी की रफ्तार से रोजाना केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में विषय विशेषज्ञों के अनुसार करीब 35 हजार के करीब मरीज पीक पर एक दिन में आ सकते हैं। वहीं तीसरी लहर की समाप्ति तक करीब 8-9 लाख के करीब लोगों के जांच में संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि दूसरी लहर के मुकाबले राहत यह है कि बारह दिन में अभी 11 ही मौतें हुई है। ऐसे में मौतों का कोहराम इस बार काफी कम होने की संभावना के चलते बड़ी राहत की बात रहेगी।

सारी चीजों का आंकलन करें तो करीब 3 से 4 हफ्ते यानी 25 जनवरी के आसपास पीक आने की उम्मीद है। फरवरी के मध्य में संक्रमण से बड़ी राहत मिलने की पूरी संभावना है। -डॉ. वीरेन्द्र सिंह, सीनियर विशेषज्ञ

वायरस की फितरत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन संक्रमण की रफ्तार से लगता है कि इस माह के अंत में पीक आएगा। राहत 15-20 फरवरी के करीब मिल सकती है। -डॉ. सीएल नवल, सीनियर प्रोफेसर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज