pahalgam terror attack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ अभी पूरा नहीं हुआ, कुछ समय के लिए रोका गया : सेना
जम्मू। भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि पुुंछ ब्रिग्रेड ऑपरेशन सिन्दूर का सिर्फ हिस्सा ही नहीं रही बल्कि इसमें उसकी प्रमुख भूमिका रही थी। पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुदित महाजन ने मंगलवार को कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, पुंछ ब्रिगेड नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के किए गए हमलों को रोकने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गहन और निरंतर अभियानों में लगी हुई थी। ब्रिगेडियर महाजन ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर अभी पूरा नहीं हुआ है, यह कुछ समय के लिए रोका या है और फिर से चुनौती मिली तो भारतीय सेना सतर्क और तैयार है। हम एक बार फिर शब्दों से नहीं, बल्कि अपने संकल्प के साथ मुंहतोड़ जवाब देंगे।

पाक ने हमारे नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया
ब्रिगेडियर महाजन ने कहा कि जब पाकिस्तानी सेना ने नागरिक क्षेत्रों को अंधाधुंध तरीके से निशाना बनाना शुरू किया, तब भारतीय सशस्त्र बलों ने निर्णायक रूप से उनके सैन्य ठिकानों पर हमला करना शुरू किया। जब दुश्मन ने ड्रोन हमलों का नया खतरा पैदा किया, तो यह सेना की वायु रक्षा ही थी, जो वास्तव में एक ढाल के रूप में उभरी, जिसने हर हवाई खतरे को रोकने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और अत्याधुनिक समन्वय का प्रदर्शन किया और हमारे सैनिकों और क्षेत्र की अति सतर्कता और वीरता के साथ रक्षा की।

पुंछ ब्रिगेड ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का दिल था
ब्रिग्रेडयर महाजन ने कहा कि हमने प्रतिक्रिया देने के लिए इंतजार नहीं किया, हमने हमले का जवाब देने के लिए तैयारी की। तैयारी इस हद तक की, मैं कहूंगा कि पुंछ ब्रिगेड ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का हिस्सा नहीं, बल्कि उसका दिल था।

हमारा ध्यान आतंकवादी ढांचों को ध्वस्त करने पर रहा
उन्होंने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले का भारतीय सशस्त्र बलों ने सोची-समझी प्रतिक्रिया के साथ मुकाबला किया, जिसमें शुरुआत में केवल आतंकवादी बुनियादी ढांचों को ध्वस्त करने पर ही ध्यान केंद्रित किया गया। सेना ने बड़ी सटीकता और निर्धारित उद्देश्य के साथ हमला किया। जिन नौ महत्वपूर्ण आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें से छह पुंछ, राजौरी और अखनूर के विपरीत दिशा में थे और उन्हें उसी रात पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

पाक का तो मनोबल भी टूट गया
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर पाकिस्तानी सेना की क्षति सिर्फ संख्या में नहीं बल्कि उसके मनोबल को तोड़ने में भी हुई है। ब्रिगेडियर महाजन ने कहा कि आज पाकिस्तानी अपने देश के सामने अपना विश्वास खो चुके है। हमें जो जानकारी मिली है, दुश्मन देश को भारी नुकसान हुआ है। प्रत्येक बीतते दिन के साथ संख्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि हमारी खुफिया एजेंसियां इन सूचनाओं की पुष्टि और सत्यापन के लिए काम कर रही हैं।

स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गई: सेना
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात किए जाने को लेकर आ रही परस्पर विरोधाभासी खबरों के बीच सेना ने स्पष्ट किया है कि इस पवित्र धार्मिक स्थल पर किसी भी तरह की वायु रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गई थी। सेना ने मंगलवार को कहा कि मीडिया की रिपोर्ट में स्वर्ण मंदिर में वायु रक्षा प्रणाली तैनात किए जाने की बात सामने आई हैं। सेना ने स्पष्ट किया कि स्वर्ण मंदिर में किसी भी तरह की वायु रक्षा प्रणाली या अन्य रक्षा प्रणाली तैनात नहीं की गई थी।

एनआईए ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया : इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया बैन
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को अपनी हिरासत में लिया। एनआईए की एक टीम हिसार पहुंची और ज्योति को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ गई। इस बीच, ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया गया है और रविवार की रात हिसार पुलिस ने ज्योति के घर की तलाशी ली।

आतंकी हमले से पहले गई पहलगाम
हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

यूपी से व्यापारी गिरफ्तार
उधर, उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बिजनेसमैन को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शहजाद के तौर पर हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। उस पर आईएसआई की ओर से क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग और जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।

एजेंटों को देता था पैसा
एसटीएफ ने कहा कि वह संवेदनशील सूचनाएं भी अपने आकाओं को दे रहा था। एसटीएफ को जांच में यह भी पता चला कि शहजाद भारत में आईएसआई एजेंटों को पैसा और भारत की सिम कार्ड भी मुहैया कराता था। एसटीएफ ने दावा किया कि वह रामपुर जिले और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से लोगों को आईएसआई के लिए काम करने के लिए पाकिस्तान भी भेजता था। एजेंसी ने कहा कि इन लोगों के वीजा की व्यवस्था आईएसआई एजेंटों की तरफ से की जाती थी।

पंजाब में दो व्यक्ति गिरफ्तार
आईएसआई को सेना की संवेदनशील जानकारी कर रहे थे लीक
पंजाब में गुरदासपुर पुलिस ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बारे में महत्वपूर्ण एवं खुफिया जानकारी पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गांव आदियां के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और गुरदासपुर के चंदू वडाला के रहने वाले करनबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। गुरदासपुर पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’- जिसमें सशस्त्र सेनाओं की गतिविधियों और पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के रणनीतिक स्थानों संबंधी संवेदनशील जानकारी, अपने आईएसआई हैंडलरों को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जयपुर शहर में आज शाम चार बजे बजेंगे चेतावनी सायरन : रात को होगा ब्लैक आउट, कलक्टर ने की लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील
जयपुर। पहलगाम में हुए हमले के बाद युद्धाभ्यास के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन की पालना में बुधवार को जयपुर शहर में करीब 22 स्थानों पर मॉकड्रिल की जाएगी। वहीं रात के समय ब्लैक आउट किया जाएगा। हालांकि अभी स्थान समय तय नहीं किया गया।
मॉकड्रिल एवं ब्लैक आउट की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार को नगर निगम, पुलिस, आपदा प्रबंधन, रोडवेज, जेडीए के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान प्रमुख स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। जहां सायरन नहीं होंगे, वहां एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही पुलिस की गाड़ियों के माध्यम से सायरन बजाकर लोगों को सावचेत किया जाएगा।

डॉ. सोनी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, एनसीसी, पुलिस, फायर ब्रिगेड को शामिल किया गया। मॉकड्रिल से पूर्व जिला प्रशासन ने मंगलवार को सभी सायरनों की टेस्टिंग की गई और जो खामियां थी उनको दूर कर दिया गया जिससे समय पर सायरन बज सकें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि लोग पैनिक नहीं हो, लोगों की हर तरह की जानकारी सोशल मीडिया, इलेक्ट्रोकि, प्रिंट मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

ब्लैक आउट में बंद करनी होंगी लाइट
जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने बताया कि ब्लैक आउट का अभी समय तय नहीं किया गया है लेकिन ब्लैक आउट के समय सभी को घरों की लाइटें बंद करनी होगी। इसके साथ ही अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के अलावा अस्पताल की सभी लाइटें बंद रहेंगी। इसके साथ ही रास्ते में चलने वाले वाहन चालकों को भी वाहन सड़क किनारे लगाकर बंद करने के साथ ही लाइटें भी बंद करनी होगी।

इन स्थानों पर बजेगा सायरन
जिला कलेक्टर डॉ. सोनी ने बताया कि शहर में मंगलवार को चार बजे चेतावनी सायरन बजेंगे। इसमें राजभवन, जिला रसद अधिकारी कार्यालय, शास्त्री नगर, चौगान स्टेडियम, सांगानेरी गेट जिला कलेक्ट्रेट, सचिवालय, बीएसएनएल कार्यालय, एमआई रोड गर्वमेंट हॉस्टल एवं चांदपोल पावर हाउस, घाटगेट सैंट्रल जेल के पास, दुर्गापुरा, बजाज नगर, एमएनआईटी सहित अन्य स्थानों पर सायरन बजेंगे।

मॉकड्रिल में यह होगा शामिल
प्रदेश के 28 शहरों में बुधवार को होने वाले मॉकड्रिल में कई बिन्दुओं पर काम किया जाएगा।
हवाई हमले के सायरन की जांच और उसके प्रति जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हमले की स्थिति में नागरिकों और छात्रों को अलर्ट करना।
हवाई हमले के दौरान ब्लैकआउट यानी लाइट बंद करने का अभ्यास।
दुश्मन के विमानों से बचाव के लिए संयंत्रों को ढंकने और छुपाने की ट्रेनिंग।
हमले के संभावित स्थानों को खाली कराने का रिहर्सल।
नागरिक प्रशिक्षण: प्राथमिक उपचार, टॉर्च, मोमबत्ती, मोबाइल चार्जरखना, गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था, कैश अपने पास रखना (इंटरनेट बाधा की स्थिति में)
विभिन्न सेवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया का मूल्यांकन (फायर ब्रिगेड, बचाव दल, वार्डन सेवा)
हमले के बाद सुरक्षा तैयारियों का परीक्षण।

केन्द्रीय गृह सचिव ने ली तैयारियों की बैठक : घर में कैश, मेडिकल किट, राशन, टॉर्च और मोमबत्तियां रखने की हिदायत
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर विभिन्न राज्यों में बुधवार को होने वाले सिविल डिफेंस मॉक अभ्यास से पहले मंगलवार को यहां केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर 244 सिविल डिफेंस जिलों में अभ्यास की तैयारियों पर चर्चा की। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी हमले की स्थिति में लोगों की सुरक्षा और बचाव तैयारियों को पुख्ता करना तथा लोगों को आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार करना है। इस बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नागरिकों को यह हिदायत भी दी जाएगी कि वे अपने घरों में मेडिकल किट, राशन, टॉर्च और मोमबत्तियां रखें।

इसके अलावा कैश भी साथ रखें, क्योंकि इमरजेंसी में मोबाइल और डिजिटल ट्रांजैक्शन फेल हो सकते हैं। नार्थ ब्लॉक में सुबह वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से हुई बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव के साथ सिविल डिफेंस महानिदेशक और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव बैठक में वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से शामिल हुए।

100 अत्यंत संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
बैठक में मुख्य सचिवों से कहा गया है कि वे सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप दें। मुख्य सचिवों से कुल 244 में से 100 अत्यंत संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के साथ भीड़ वाले क्षेत्र तथा परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठान वाले क्षेत्र शामिल हैं। यह मॉक अभ्यास पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, प. बंगाल, पूर्वोत्तर के राज्यों और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में किया जाएगा।

3 कैटेगरी में बंटे देश के कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट
मिनस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देश के कुल 35 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट बनाए हैं। कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट को इनके इंपोर्टेंस या सेंसेटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है।

कैटेगरी-1: वो डिस्ट्रिक्ट हैं जो सबसे सेंसेटिव हैं। ऐसे कुल 13 डिस्ट्रिक्ट हैं।
कैटेगरी-2 : 201 डिस्ट्रिक्ट
कैटेगरी-3 : 45 डिस्ट्रिक्ट

ऑपरेशन सिंदूर : पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब, देर रात भारत ने पाक और पीओके में की एयर स्ट्राइक ; 100 आतंकवादी ढेर
नई दिल्ली। भारत ने बुधवार की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने देर रात जानकारी दी कि हमले में 3 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वायु सेना ने के हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में करीब 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

इस बीच पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट बंद कर दिए है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान के पांच स्थानों पर हमला किया है। हम इसका करारा जवाब देंगे। हम पर यह जंग थोपी गई है।डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से बात एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिकी रक्षा सलाहकार से बातचीत कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने पर कार्रवाई नहीं की है। यह कार्रवाई केवल आतंकवादियों के अड्डों पर की गई है।

हमारी सेना ने संयम बरता, केवल आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
इस एयरस्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। इसमें कहा गया है कि भारत का हमला पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं किया गया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। कुल मिलाकर 9 स्थानों को निशाना बनाया गया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि हमारा एक्शन गैर-उकसावे वाला है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य को चुनने में संयम बरता है। ये कदम उस निर्दयी पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें 26 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

भारत ने एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव किए
एक रक्षा अधिकारी ने बतायाए भारत ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीमा पर सभी एयर डिफेंस यूनिट्स को सक्रिय कर दिया गया है।

यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है।

चीन ने दी प्रतिक्रिया
चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बयान दिया है। चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद भारत के सैन्य अभियान पर को खेदजनक कहा है। चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के हालात को लेकर हम चिंतित हैं। चीन ने कहा कि दोनों पक्षों को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। चीन आतंकवाद का विरोध करता है। चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान शांति बनाए रखे।

पहलगाम आतंकी हमला : सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने वालों पर एक्शन, राजस्थान में कई गिरफ्तार
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर राजस्थान पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश की साइबर सेल और जिला स्तरीय टीमें सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष गाइडलाइन जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी पर तुरंत कार्रवाई की जाए और संबंधित पोस्ट को हटवाकर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए। इस निर्देश के बाद कई जिलों में त्वरित कार्रवाई की गई है। बाड़मेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि साइबर और डीसीआरबी टीम सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में जसवंत डाभी (गोलिया कला), चंद्रप्रकाश (भीमडा) और शकुर खां (मौखाब) शामिल हैं।

राज्य के अन्य जिलों में भी कार्रवाई हुई है। कोटा पुलिस ने एक युवक को भड़काऊ पोस्ट के चलते गिरफ्तार कर उसकी पोस्ट डिलीट करवाई। फलौदी में एक सरकारी शिक्षक को आपत्तिजनक पोस्ट करने पर निलंबित किया गया। जालोर में दो युवकों को भड़काऊ सामग्री साझा करने के आरोप में पकड़ा गया, जबकि बाड़मेर में एक अन्य सरकारी शिक्षक को वॉट्सएप पर विवादित स्टेटस लगाने के चलते गिरफ्तार किया गया।
राजस्थान पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह या धार्मिक उन्माद फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि वे संयम रखें, भड़काऊ सामग्री से बचें और किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पहलगाम आतंकी हमला - पाकिस्तान पर हमला कर सकता है भारत : न्यूयॉर्क टाइम्स
वॉशिंगटन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से ऐसा दावा किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए भयानक और बर्बर आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के दर्जन भर से ज्यादा नेताओं से बात कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया है कि भारत की राजधानी में 100 मिशनों के डिप्लोमेट्स को भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रीफिंग के लिए बुलाया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल लीडर्स को टेलीफोन मदद मांगने के लिए नहीं किया था, बल्कि ये बताने के लिए किया था कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत क्या एक्शन लेने जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर पहलगाम में आतंकी हमला करने का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के आदेश के आदेश पर आतंकवादियों ने हमला किया था, क्योंकि वो पाकिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के साथ चर्चाओं से अवगत चार राजनयिक अधिकारियों ने कहा है कि नई दिल्ली अपने पड़ोसी और कट्टर दुश्मन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए मामला तैयार कर रही है। मोदी ने ऐसी सजा का वादा किया है जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अभी तक आधिकारिक तौर आतंकवादियों ने पहचान नहीं की है और भारत ने इस बार सार्वजनिक तौर पर सबूत भी नहीं दिए हैं। भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है। जबकि पाकिस्तान सरकार ने आरोपों से इनकार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय में जब विदेशी मिशनों के राजनयिकों को ब्रीफिंग दी गई थी, उस दौरान भारतीय अधिकारियों ने भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी समूहों के लिए पाकिस्तान के पिछले समर्थन के पैटर्न के बारे में जानकारी दी थी। राजनयिक अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है।

भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि उनकी जांच जारी है। इसके अलावा भारत ने डिप्लोमेट्स को आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की कुछ खुफिया जानकारियां दी गई हैं। भारत ने जो जानकारी दी, उनमें अपराधियों के चेहरे की पहचान करने वाले डेटा शामिल हैं, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे पाकिस्तान से जुड़े हैं। अमेरिकी अखबार ने कहा है कि एक्सपर्ट्स और डिप्लोमेट्स से हुई बातचीत के आधार पर दो संभावनाएं बन रही हैं। एक तो इस बात का इशारा मिल रहा है कि भारत को पाकिस्तान पर हमला करने से पहले आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए अधिक समय चाहिए, या दूसरी बात ये कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर इस वक्त जब कई युद्धों की वजह से अराजकता मची है, उस वक्त भारत को अपने एक्शन को सही ठहराने के लिए कोई जस्टिफिकेशन देने की बहुत कम आवश्यकता महसूस हो रही है।

एक्सपर्ट्स आशंका जता रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु बम वाले देश हैं, ऐसे में अगर हमले होते हैं तो फिर उस कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाएगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स इंटरनेशनल ने कहा है कि इसके बावजूद ऐसा लग रहा है कि भारत पर अपनी प्रतिक्रिया की सीमित करने के लिए किसी भी वैश्विक दबाव का असर नहीं पड़ा है और हाल के वर्षों में अपनी कूटनीतिक और आर्थिक शक्ति बढ़ने के बाद भारत, अपनी ताकत दिखाने में भी तेज हो गया है। ईरान और सऊदी अरब की सरकारों ने दोनों पक्षों से बात की है, और ईरान के विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से मध्यस्थता की पेशकश की है। संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने संयम और बातचीत का आह्वान किया है। लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका सहित प्रमुख शक्तियों से भारत को समर्थन मिला हुआ है। ऐसे में विश्लेषकों का कहना है, कि भारत न्याय की अपनी खोज के लिए कई देशों द्वारा समर्थन को हरी झंडी के रूप में मान रहा है।

भारत के युद्ध में शामिल होगा अमेरिका?
द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने काफी मजबूती के साथ भारत को समर्थन देने की बात कही है। लेकिन फिलहाल कहा नहीं जा सकता है कि अमेरिका, भारत के युद्ध में शामिल होगा या नहीं। लेकिन अगर अमेरिका शामिल नहीं भी होता है फिर भी दक्षिण एशियाई देश अगर जंग में शामिल होते हैं तो अमेरिका का प्रभाव होगा ही। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज के एक वरिष्ठ फेलो डैनियल मार्की ने कहा है कि 2019 में ट्रंप प्रशासन ने पिछले भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालात के दौरान जो रूख अपनाया था, वही रूख इस बार भी अपनाया है। उस समय, ट्रंप प्रशासन ने भारत के लिए समर्थन का संकेत दिया था।

लेकिन ट्रंप प्रशासन ने संयम बरतने के लिए अपना कूटनीतिक दबाव तभी बढ़ाया, जब भारत ने सीमा पार हवाई हमले करके पाकिस्तान पर हमला किया था। दूसरी तरफ भारत के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन ने कहा है कि कश्मीर में एक और आतंकवादी हमले के बाद 2019 और 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के बाद मोदी के पास सैन्य कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। लेकिन मेनन ने कहा कि दोनों विरोधियों के बीच प्रतिशोध हाथ से बाहर जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, मैं बहुत चिंतित नहीं हूं, क्योंकि दोनों ही देश मैनेज करने वाली दुश्मनी से आगे नहीं जाएंगे।