pankaj tripathi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंकज त्रिपाठी ने ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ के सेट पर बरखा सिंह को किया प्रेरित, कहा - उदासी सेट पर ही छोड़ कर जाना, कल आना और धमाल मचाना
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ के सेट पर अभिनेत्री बरखा सिंह को प्रेरित किया। बरखा सिंह भारतीय सिनेमा में सबसे होनहार और प्रतिभाशाली चेहरों में से एक के रूप में उभर रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में अपने कैमियो में एक शक्तिशाली और भावनात्मक रूप से समृद्ध प्रदर्शन किया। उनकी भूमिका ने दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी और वह अपनी प्रामाणिकता और स्क्रीन उपस्थिति से दिल जीतना जारी रखती हैं। प्रमुख परियोजनाओं की बढ़ती लाइनअप के साथ, बरखा अब समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यापक रूप से पसंद की जाने वाली सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन में अपनी अगली बड़ी छलांग के लिए तैयार हैं।

बरखा ने बताया कि उन्होंने पंकज त्रिपाठी की सलाह के साथ कदम बढ़ाया। उन्होंने बताया कि उद्योग के दिग्गजों के साथ काम करने के अपने अलग-अलग फायदे हैं। एक बातचीत जो मेरे साथ रही, वह पहले कुछ दिनों में हुई, जब हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण और तकनीकी द्दश्य की शूटिंग कर रहे थे और मैं जिस तरह से इसे निभा रही थी, उससे खुश नहीं थी, मुझे लगा कि मुझे दूसरा तरीका अपनाना चाहिए था, जो बेहतर होता। स्वाभाविक रूप से, जब हमने शूटिंग पूरी की, तब तक मैं थोड़ी परेशान हो गई थी, क्योंकि रोहन सर से दूसरे टेक के लिए या सीन को फिर से करने के लिए कहने में बहुत देर हो चुकी थी। यह पहली बार था, जब मैंने किसी सीन के बाद ऐसा महसूस किया था। पंकज सर ने इसे महसूस किया और कहा- यह सब होता रहता है, बड़े-बड़े एक्टर के साथ भी होता है। यह उदासी सेट पर ही छोड़ कर जाना, घर पर मत लेके जाना। कल आना और धमाल मचाना और वो छोटी-सी बातचीत ही मुझे बेहतर महसूस कराने के लिए काफी थी।

‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ का ट्रेलर रिलीज, कहानी ऐसे परिवार की, जो एक सनसनीखेज हत्या के घेरे में आ गया
मुंबई। एप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया निर्मित तथा रोहन सिप्पी निर्देशित सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ में पंकज त्रिपाठी ,मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, बरखा सिंह, आत्म प्रकाश मिश्रा, मीता वशिष्ठ और श्वेता बसु प्रसाद जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस बार कहानी एक प्रभावशाली परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सनसनीखेज हत्या के घेरे में आ गया है। जो केस शुरुआत में एक सीधी-सादी दलील जैसा लगता है, वह जल्दी ही कोर्टरूम में तीन अलग-अलग सचों के बीच की जंग में बदल जाता है। हर पक्ष के पास अपना सच है और हर एक पिछले से ज्यादा विश्वसनीय लगता है। हमेशा की तरह, माधव मिश्रा इस उलझन के बीच अपने खास अंदाज और नैतिक समझ के साथ सच की तलाश में जुटे हैं।

पंकज त्रिपाठी ने कहा- ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का यह सीजन सिर्फ कोर्टरूम में माधव मिश्रा की वापसी नहीं है, बल्कि यह दिमागों की टक्कर वाला एक गहन मुकाबला है। इस बार वह अपने सबसे घातक विरोधियों से जूझ रहा है और एक ऐसे केस की पैरवी कर रहा है, जिसमें कई परतें हैं। माधव मिश्रा की भूमिका निभाना और इस शो की शूटिंग करना हमेशा मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा है। यह किरदार मुझे बहुत प्यारा है और अब तो ऐसा लगता है, मानो वह मेरा ही एक रूप बन चुका है। इस सीजन में कई प्रतिभाशाली कलाकार भी हमारे साथ जुड़े हैं, जिन्होंने कहानी को और भी दमदार बना दिया है। मुझे खुशी है कि मेरे प्रशंसक इस शो को जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे।

सुरवीन चावला ने कहा- अंजू, एक बहुत ही सशक्त किरदार है, जिसे एक जटिल, लेकिन शानदार कहानी का सहारा मिला है। यह सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि भावनाओं, सच और नैतिकता की लड़ाई है। ऐसा कोर्टरूम ड्रामा कम ही देखने को मिलता है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह खूब पसंद आएगा। हमारी टीम बेहतरीन थी, जिसने ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’ की इस यात्रा को यादगार बना दिया। खासकर पंकज त्रिपाठी के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास रहा। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ कि दर्शक कब इस कहानी से जुड़ते हैं। ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली मैटर’, 29 मई से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़ना गर्व की बात : पंकज त्रिपाठी
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि वह अपने राज्य बिहार में हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़े हैं।

मशहूर अभिनेता और बिहार का गर्व, पंकज त्रिपाठी, अब ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़ गए हैं। यह बिहार में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है, जिसमें देशभर से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में हुए उद्घाटन समारोह को उसकी भव्यता के लिए सराहा गया है और पंकज त्रिपाठी को बिहार का प्रेरणा स्रोत चेहरा बनाकर आमंत्रित किया गया है।

बिहार में हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा खेल महोत्सव बन गया है। देश के कोने-कोने से युवा खिलाड़ी यहां आकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और खेलों के प्रति युवाओं में नया जोश और उत्साह भर रहे हैं।

बिहार की मिट्टी से जुड़े पंकज त्रिपाठी ने इस अवसर को लेकर कहा- मेरे लिए यह बड़े गर्व की बात है कि मैं अपने राज्य में हो रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ से जुड़ा हूं। बिहार में इन खेलों का आयोजन होते देखना बहुत खुशी और गर्व की बात है। मैं बिहार सरकार और खेल विभाग को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देता हूं। युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना केवल शारीरिक मजबूती नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और हिम्मत को भी बढ़ावा देना है। मुझे उम्मीद है कि बिहार के प्रेरणा स्रोत चेहरे के रूप में मेरी भूमिका से युवा लड़के-लड़कियां बड़े सपने देखेंगे, सक्रिय रहेंगे और पूरे जोश एवं गर्व के साथ बिहार और भारत का नाम रोशन करेंगे।

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस-ए फैमिली मैटर का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता पंकज त्रिपाठी की वेबसीरीज क्रिमिनल जस्टिस-ए फैमिली मैटर का टीजर रिलीज हो गया है। जियोहॉटस्टार ने अपने ऐतिहासिक कानूनी ड्रामा -क्रिमिनल जस्टिस की वापसी की घोषणा की है। क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 में दर्शकों के लिए एक दिलचस्प केस होगा जिसमें दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी माधव मिश्रा के रूप में वापसी करेंगे, जो अपनी ट्रेडमार्क बुद्धि और अदम्य धैर्य से भरे हुए हैं। रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, बीबीसी स्टूडियो के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4, 22 मई से विशेष रूप से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे और बरखा सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

निर्देशक रोहन सिप्पी ने कहा, पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने का मौका मिलना वाकई खुशी की बात है, जिन्होंने कोर्टरूम योद्धा माधव मिश्रा को इतना अविस्मरणीय किरदार बना दिया है। और फिर से इस सीजन में एक बार फिर से नए दमदार कलाकार आए हैं, जो शानदार तरीके से उनका किरदार निभाते हैं और एक अनोखी कानूनी ड्रामा थ्रिलर को आकार देते हैं, जिसे दर्शक वाकई पसंद करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह उस महान विरासत को आगे बढ़ाएगा जिसे हमने जियो हॉटस्टार की अविश्वसनीय टीम के साथ बनाया है क्योंकि वे चौथे सीजन को सबसे बड़े दर्शक वर्ग तक ले जाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने कहा, क्रिमिनल जस्टिस मेरे लिए घर वापसी जैसा है। जब भी मैं माधव मिश्रा के रूप में लौटता हूँ, तो यह एक पुराने दोस्त से फिर से मिलने जैसा होता है, जिसके पास मुझे सिखाने के लिए अभी भी कुछ नया है।

उनमें एक ईमानदारी और गर्मजोशी है, जिसे दर्शकों ने हर सीजन में बनाए रखा है। वह प्यार बेहद विनम्र करने वाला है। माधव सिर्फ एक किरदार नहीं है जिसे मैं निभाता हूं। वह कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे मैं अपने साथ लेकर चलता हूँ। और प्रत्येक अध्याय के साथ, यह बंधन और भी मजबूत होता जाता है। मैं वापस आकर रोमांचित हूँ और प्रशंसकों के एक बार फिर कोर्टरूम में हमारे साथ जुडऩे का इंतजार नहीं कर सकता।