Vaibhav Suryavanshi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम
जमुई। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें दीं और कहा है कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत का तोहफा देगी। उन्होंने कहा,'भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा विशेष होता है। खिलाड़यिों के उत्साह और देशवासियों की उम्मीदें इसे और भी खास बनाती हैं।'

उन्होंने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का उल्लेख करते हुये गर्व से कहा कि,'एक बिहारी सब पर भारी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। ईशान की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है, यदि उसमें अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम हो।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव के कोच से बातचीत जारी है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उभरती प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें और अनुशासन व मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें।

अंत में उन्होंने कहा कि,'खेल केवल जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास भी देता है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि वे देश का मान बढ़ायेंगे।'

10 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड: Vaibhav Suryavanshi ने 36 गेंदों में शतक ठोककर मचाया कोहराम, एबी डिविलियर्स का कीर्तिमान किया ध्वस्त
राची। भारतीय क्रिकेट के 14 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन इतिहास रच दिया है। बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया।

मात्र 36 गेंदों में शतक और 150 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

JSCA ओवल मैदान पर वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत से ही गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। उन्होंने केवल 6 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय द्वारा लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है इसके बाद वैभव और भी आक्रामक हो गए और उन्होंने मात्र 54 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने एबी डिविलियर्स के 64 गेंदों में 150 रन के विश्व रिकॉर्ड को 10 गेंदों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। वैभव अंततः 84 गेंदों में 190 रनों की मैराथन पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 16 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

अंडर-19 एशिया कप : वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतक से जीती टीम इंडिया, यूएई को 234 रनों से हराया
दुबई। वैभव सूर्यवंशी (171) की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर भारत ने अंडर-19  एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 234 रनों से पराजित कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बड़े लक्ष्य के जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

यूएई की ओर से उद्दीश सूरी ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रनों की पारी खेली, वहीं पृथ्वी मधु ने 50 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा सालेह अमीन (नाबाद 20), कप्तान यायिन किरण राय (17) और मोहम्मद रयान (19) दहाई की संख्या में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज रहे। भारत के दीपेश देवेन्द्रन ने दो विकेट लिए, जबकि किशन सिंह, हेनिल पटेल, खिलन पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पूर्व टॉस जीतकर संयुक्त अरब अमीरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे (4) का विकेट गंवा दिया। ऐरन जॉर्ज ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना शतक 56 गेंदों में पूरा किया। ऐरन जॉर्ज ने भी अपना अर्धशतक बनाया। 28वें ओवर में यायिन राय ने ऐरन जॉर्ज को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। ऐरन जॉर्ज ने 73 गेंदों में सात चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 69 रनों की पारी खेली।

भारत का तीसरा विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में 33वें ओवर में गिरा। वैभव ने 95 गेंदों में नौ चौके और 14 छक्के उड़ाते हुए 171 रनों की पारी खेली। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी 38 और विहान मल्होत्रा 69 रन बनाकर आउट हुए। विहान ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का भी लगाया। कनिष्क चौहान (28) छठे विकेट के रूप में आउट हुए। अभिज्ञान कुंडु 32 और खिलन पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे। यूएई की ओर से युग शर्मा और उद्दीश सुरी ने दो-दो विकेट लिए। यायिन किरण राय और शलोम डिसूजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी से भारत ने जीती सीरीज, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 51 रन से हराया
ब्रिस्बेन। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 70 रन की आतिशी पारी से भारत अंडर-19 ने दूसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 51 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने 49.4 ओवर में 300 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को 47.2 ओवर में 249 रन पर समेट दिया।

सूर्यवंशी ने 68 गेंदों पर 70 रन में पांच चौके और छह छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी के नाम अब यूथ वनडे में सबसे अधिक छक्कों (41) का रिकॉर्ड बन गया है। उन्होंने उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने विहान मल्होत्रा के साथ दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की।  विवान ने 74 गेंदों पर 70 रन में सात चौके और एक छक्का लगाया। अभिज्ञान कुंडु ने 71 रन का योगदान दिया। कुंडू ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

आईपीएल 2025 : 14 साल के वैभव को राजस्थान रॉयल्स के मालिक रंजीत बरठाकुर की तरफ से गिफ्ट में मिली मर्सिडीज बेंज कार
जयपुर। आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक शतक के बाद बिहार के इस लाल पर पूरी दुनिया मेहरबान हो गई है। वैभव की यादगार पारी के लिए उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक रनजीत बरठाकुर ने उन्हें ब्रैंड न्यू मर्सिडीज-बेंज कार गिफ्ट की है।

वैभव को मिला लग्जरी गिफ्ट :

वैभव सूर्यवंशी की गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले आईपीएल शतक के बाद उन्हे सभी ओर से बधाईयां आ रही है। गुजरात को हराने के बाद राजस्थान टीम जब सेलिब्रेट कर रही थी तो, वहां राजस्थान रॉयल्स के मालिक रंजीत बरठाकुर भी मौजूद थे और वो अपनी टीम के इस उदयीमान खिलाड़ी के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने वैभव को ब्रैंड न्यू मर्सिडीज-बेंज कार गिफ्ट कर दी। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि वैभव को कौन सा मॉडल मिला है। वैभव की उम्र महज 14 साल है, ऐसे में वह आधिकारिक रूप से कार ड्राइव भी नहीं कर सकते हैं।

आईपीएल में बेमिसाल पारी के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- आज जो कुछ हूं अपने पैरेंट्स की बदौलत, राहुल सर के अंडर में प्रैक्टिस करना और मैच खेलना ड्रीम से कम नहीं
जयपुर। मात्र 14 साल की उम्र और आईपीएल में दूसरा ही मैच, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम पर ऐसा अविश्वसनीय और असाधारण बल्लेबाजी प्रदर्शन कर दिखाया, जिसे क्रिकेट के दिग्गजों ने सराहा और सोशल मीडिया पर लोग उनके मुरीद हो गए। वैभव ने राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और आर साइ किशोर जैसे गेंदबाजों के सामने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक (35 गेंदों पर 100) ठोक डाला। दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने वैभव की इस पारी की जमकर तारीफ की है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि मैं  आज जो कुछ भी हूं अपने पेरेंट्स की वजह से हूं। मां ने न नींद देखी और न आराम, हमेशा मेरी प्रैक्टिस और खाने का ध्यान रखा। पिता ने मेरी क्रिकेट के लिए सब-कुछ छोड़ दिया। घर भी मुश्किल से चल रहा था। भगवान भी मेहनत करने वाले को कभी असफल नहीं होने देता।

मेरे रडार पर बॉल आई तो मारूंगा :

वैभव का कहना है कि मेरे लिए पहली ही गेंद पर सिक्स लगाना नॉर्मल बात थी। डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा पहले कर चुका हूं। हां, यह आईपीएल मैच था और अन्तरराष्ट्रीय गेंदबाज थे, लेकिन मेरा माइंडसेट तय था कि जो भी बॉल मेरे रडार पर आएगी, तो उसे मारूंगा।

सीनियर्स का काफी सपोर्ट मिलता है :

वैभव का कहना है कि मुझे सीनियर्स और सपोर्ट स्टाफ से काफी सहयोग मिलता है। संजू भैया, यशस्वी और रियान भैया हों या राहुल सर सब मुझ से बात करते हैं और मेरा हौसला बढ़ाते हैं। यही वजह है कि मैं जब बैटिंग के लिए जाता हूं तो मुझ पर कोई दवाब नहीं होता।

टीम में चयन पर रोमी सर ने सबसे पहले बधाई दी :

वैभव ने कहा कि मैं बहुत दिन से तैयारी कर रहा था और आज रिजल्ट मिला है तो बहुत अच्छा लग रहा है। आगे भी अच्छा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि रॉयल्स के लिए ट्रायल में अच्छी बल्लेबाजी की, तब रोमी सर ने कहा था कि अपनी टीम में लेने का प्रयास करेंगे। टीम में आने के बाद सबसे पहले उन्हीं ने बधाई दी और राहुल द्रविड़ सर से बात कराई। राहुल सर के अंडर में ट्रेनिंग करना, मैच खेलना एक नॉर्मल क्रिकेटर के लिए ड्रीम से कम नहीं है।

वैभव की पारी कोच विक्रम राठौड़ के लिए नहीं था अजूबा :

लोगों के लिए वैभव सूर्यवंशी की पारी बड़ा अजूबा रही होगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ के लिए नहीं, जो इस खिलाड़ी को बहुत करीब से देख रहे थे। विक्रम ने कहा- हमने उसे नेट्स में पिछले कुछ महीनों से देखा है। हमें पता था कि वह क्या कर सकता है और कैसे-कैसे शॉट्स उसके पास हैं। विक्रम ने मैच के बाद मीडिया से कहा कि ऐसे माहौल में, इतनी भीड़ के सामने, इस तरह की गेंदबाजी के खिलाफ ऐसा करना, यह वाकई खास था।