pradeep mishra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन, प्रदीप मिश्रा ने कहा- माता-पिता के रूप में मिलते हैं भगवान शिव
जयपुर। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव तुम्हें तुम्हारे माता के रूप में, पिता के रूप में, तुम्हारे इष्ट मित्र के रूप में मिलते हैं। जब तुम्हारे ऊपर संकट आता है, तब उसी समय वह तुम्हारे साथ खड़े होते हैं, लेकिन तुम उन्हें पहचान नहीं पाते। जयपुर के मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का गुरुवार को समापन हुआ। इस कथा का आयोजन जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले किया गया। इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि जैसे इंसान जीते जी अपने मां-बाप को नहीं पहचान पाता। पति-पत्नी एक-दूसरे को नहीं समझ पाते, उसी तरह परमात्मा को भी तुम पहचान नहीं पाते। उन्होंने कहा कि भगवान शिव असली स्वरूप में कभी दर्शन नहीं देते हैं। अगर तुम सोचते हो कि वह गले में नाग पहनकर, जटा बांधकर और माथे पर चंद्रमा धारण करके सामने आएंगे तो ऐसा नहीं है। अंतिम दिन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

जीते जी प्रेम से नहीं बोलते और मरने पर पसंद की मिठाई बनवाते हैं
प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति इस दुनिया में होता है, तब हम उसे उतना महत्व नहीं देते। लेकिन उसके जाने के बाद उसकी पसंद की मिठाई बनवाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वही व्यक्ति जब जिंदा था, तब उसे मिठाई नहीं भी खिलाते, लेकिन उससे प्रेम से मीठी वाणी बोल देते, तो वह आशीर्वाद देकर ही जाता।

परमात्मा को हर जीव में देखो
इंसान ने परमात्मा को केवल मूर्ति में ढूंढने की कोशिश की है, लेकिन उसे सहजता में ढूंढा ही नहीं। उन्होंने कहा कि भगवान हर जीव में विराजते हैं, जरूरत है तो उन्हें पहचानने और महसूस करने की।

किसी के सत्कर्म में बाधा मत डालो उसमें भागीदार बनो : प्रदीप मिश्रा
जयपुर। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि भगवान शिव किसी विशेष पूजा या जाप के मोहताज नहीं हैं वे भाव के भूखे होते हैं और जैसी भावना से उन्हें पुकारा जाए वो वैसा ही स्वीकार करते हैं। मिश्रा सोमवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिन भक्तों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे मंदिर नहीं जाते लेकिन अमरनाथ, केदारनाथ जाने की बातें करते हैं। शुरुआत घर के पास बने मंदिरों से करनी चाहिए। जब तक मन में भाव नहीं होगा तीर्थ भी केवल यात्रा बनकर रह जाएंगे।

शिव का जीवन सिखाता है, परिवार के साथ रहकर भी साधना संभव
मिश्रा ने कहा कि शिवजी का परिवार कभी अलग नहीं हुआ। उन्होंने न पत्नी को छोड़ा, न बच्चों को न अपना घर। हमसे भी यही अपेक्षा है कि परिवार को साथ रखकर साधना करें। व्यासपीठ कभी यह नहीं कहती कि घर-परिवार छोड़कर चले जाओ। उन्होंने कहा कि पति अगर नारायण बनकर रहेगा तो पत्नी लक्ष्मी बनकर साथ निभाएगी। गुस्सा बाहर छोड़ो, घर में प्रेम से रहो। शिवजी ने अपने सिर पर गंगा को धारण किया ताकि मन शांत रहे। आज की भागदौड़ में शिव से यही सीख लेनी चाहिए।

शिव का नाम पहले लो, दुख आएगा ही नहीं
मिश्रा ने कहा कि हमारी आदत है कि दुख आने पर ही भगवान को याद करते हैं। जैसे कोरोना आया तो वैक्सीन लगवाइ, वैसे ही दुखों से पहले शिव का नाम लेना शुरू कर दो, तब तकलीफ आएगी ही नहीं। उन्होंने बताया कि रिश्तों में जब शंका आती है, तब दूरियां बढ़ती हैं। आज पति-पत्नी या परिवार में अगर शंका आ जाए तो संबंध टूटने में देर नहीं लगती। शंका से पहले विश्वास जरूरी है।

पुलिस ने जब्त किए फर्जी कार्ड और पास
विद्याधर नगर आयोजन समिति के संयोजक राजन शर्मा एवं सचिव अनिल संत ने बताया कि कथा स्थल पर बढ़ती भीड़ को कंट्रोल करने और व्यवस्थाएं सही करने के लिए रविवार से आयोजकों और पुलिस को एंट्री पास सिस्टम लागू करना पड़ा, लेकिन कथा को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता रही कि कुछ लोगों ने फ र्जी पास छपवाकर बांट दिए। ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए गेट पर आने वाले पास धारकों की जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम आरती में शामिल हुए।

भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाने से समाप्त होते हैं दोष : प्रदीप मिश्रा
जयपुर। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि 33 करोड़ देवी-देवताओं को पूजने का फ ल भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाने से मिलता है। जीवन में दु:ख, कष्ट, परेशानी आती है तो हम अपनी जन्म पत्रिकाएं दिखवाते हैं। कुंडली देखने वाला कहता है कि घर में पितृ दोष, वास्तुदोष, कालसर्प दोष है। मैं कहता हूं भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाने से ये सारे दोष समाप्त हो जाते हैं, लेकिन इसके लिए विश्वास होना जरूरी है। मिश्रा शुक्रवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में श्री शिवमहापुराण के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे।
स्त्री परिवार में गलत होने पर रोकती है

कथा वाचक मिश्रा ने चंचला देवी का उदाहरण देते हुए स्त्रियों को नसीहत दी कि भारत की प्रत्येक स्त्री अपने पति, पिता, पुत्र और अपने भाई को कहती है कि गलत काम मत करो। आज के जमाने में दो चीजें बहुत ज्यादा गलत हो रही हंै। एक भोजन गलत होने लगा और दूसरा पहनावा गलत होने लगा। उन्होंने कहा कि संस्कार बिगड़ने से अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से बचाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार से ही अपराधों पर रोक लग सकती है। व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार गांठ पड़ गई हो तो उस व्यक्ति को एक बिल्व पत्र खिला दो, कैसी भी गांठ हो निकल जाएगी। ये नहीं कहता कि डॉक्टर को मत दिखाओ या वे जो ट्रीटमेंट बताएं वह मत करवाओ।  ऐसे में डॉक्टर जो कहे वह तो करो ही, इसके साथ ही एक बिल्व पत्र जिसके शरीर में गांठ पड़ गया हो उसे खिला दो। शरीर में कैसी भी गांठ हो निकल जाएगी।

मेरे विधानसभा क्षेत्र में हो रही है कथा
कथा के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह मेरा विधानसभा क्षेत्र है। इसलिए मेरा ये सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र में आप कथा का वाचन कर रहे हैं। यहां क्षेत्र के लोगों को शिवमहापुराण कथा सुनने का मौका मिल रहा है। सांसद मंजू शर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, विधायक  कालीचरण सर्राफ  ने कथा का श्रवण किया।

ट्रैफि क को किया डाइवर्ट
बढ़ती भीड़ के कारण विद्याधर नगर और उसके आस- पास के इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। इसे देखते हुए पुलिस ने विद्याधर नगर और उसके आस- पास के इलाकों में ट्रैफि क डायवर्ट किया गया।

महिलाएं सोने-चांदी के जेवर पहन कर नहीं आईं
कथा के दौरान चेन चोरी की घटनाओं के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं बिना जेवर के ही कथा का श्रवण करने आईं। हालांकि, शुक्रवार को भी कई महिलाओं ने चेन और पर्स चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई। उनका कहना था कि बदमाशों ने पर्स साफ कर दिया।

पंडाल भर जाने से लोगों ने तपती धूप में सुनी कथा
विद्याधर नगर स्टेडियम के श्रद्धालुओं से फुल होने के बाद बाहर सड़क पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। लोग धूप में बैठकर कथा श्रवण करते रहे।

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से शिवमहापुराण कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु : सुविधा के लिए पानी, छाया और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था
जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में गुरुवार से सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा की शुरुआत हुई। कथा के पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। तेज धूप और गर्मी के बावजूद लोग सुबह से ही स्टेडियम पहुंचने लगे। कथा का आयोजन पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में किया जा रहा है, जो 7 मई तक रोजाना दोपहर एक बजे से शुरू होगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, छाया, बैठने और चिकित्सा की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। स्टेडियम के बाहर और भीतर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल को फूलों से सजाया गया है, जहां ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।

पहले दिन शिव-सती प्रसंग सुन भावविभोर हुए भक्त
कथा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण, गणेश पूजन और जलाधिवास अनुष्ठान से हुई। पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहले दिन शिव और सती की कथा सुनाई। उन्होंने कथा के माध्यम से शिव भक्ति, संयम और सेवा का संदेश दिया। कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने मंदोदरी द्वारा रावण को शंकर भगवान की आराधना का प्रसंग सुनाया। मंदोदरी ने रावण से भगवान शिव को कुछ भेंट देने की बात कही। इस पर रावण ने मंदोदरी से कहा- देवताओं को वस्तु की चाह हो सकती है, लेकिन महादेव को तो केवल प्रेम की चाह होती है। उन्हें वस्तु से कोई मोह नहीं है।
सारी समस्या का हल एक लोटा जल से गूंजा पंडाल
कथा के दौरान पूरा पांडाल परिसर श्री शिवाय नमस्तुभ्यम और सारी समस्या का हल एक लोटा जल के जयकारों से गुंजता रहा। इस दौरान कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने लोगों को मंच से बुलाकर बेल पत्र भी दिए। पूर्व मुख्यमंंत्री वसुंधरा राजे भी कथा स्थल पहुंचीं। इस दौरान मंच से वसुंधरा राजे ने कहा- महाराज जहां भी जाते हैं, भीड़ में कोई कमी नहीं आती। आज तक शिव महापुराण का महत्व किसी ने नहीं बताया। मैंने खुद गीता प्रेस से शिवपुराण लाकर इसके बारे में जानने की कोशिश की है।

कीमती सामान न लाने की अपील
आयोजन समिति के संयोजक राजन शर्मा और अनिल संत ने बताया कि कथा के पहले दिन कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहंचे। श्रद्धालुओं की संख्या और आस्था के आगे पंडाल भी छोटा पड़ गया। ऐसे में अगले दिन की कथा के लिए दो जगहों पर और पंडाल बनाकर वहां 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अपील है कि किसी भी प्रकार के स्वर्ण आभूषण और कीमती सामान लेकर न आए। कथा के दौरान काफी संख्या में मरीज भी कथा सुनने पहुंचे। कई मरीजों को उनके परिजन व्हीलचेयर पर लेकर पहुंचे।

विद्याधर नगर स्टेडियम में कथा आयोजन के दौरान यूं रहेगी व्यवस्था
विद्याधर नगर स्टेडियम में एक से सात मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। इस दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था होगी।
बजरी मंडी सर्किल से केन्द्रीय सदन के मध्य, डीपीएस कट से यू बोट तिराहा तक, डीपीएस कट से श्री श्याम पार्क तक, सिनेस्टार रोड तिराहा से अस्थमा भवन तक, समाधि स्थल चौराहा से एक्सिस बैंक चौराहा तक मुख्य मार्ग पर सुबह आठ बजे से छह बजे तक चलने वाले सामान्य यातायात का संचालन नहीं होगा।
बजरी मंडी सर्किल से विद्याधर नगर स्टेडियम की तरफ जाने वाले यातायात को बजरी मंडी सर्किल से परशुराम सर्किल, रोड नंम्बर 1 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
केन्द्रीय सदन से विद्याधर नगर स्टेडियम की तरफ आने वाले यातायात को सेक्टर-7 रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
एक्सिस बैंक चौराहा एवं अस्थमा भवन चौराहा से विद्याधर नगर स्टेडियम की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को आमने-सामने संचालित किया जाएगा।
अस्थमा भवन चौराहा, क्रॉसमॉल चौराहा, अलंकार चौराहा से स्टेडियम की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को आमने-सामने संचालित किया जाएगा।
बजरी मंडी सर्किल, परशुराम सर्किल, अम्बाबाड़ी तिराहा से विद्याधर नगर स्टेडियम की तरफ सभी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। विश्वकर्मा इन्डस्ट्रियल एरिया से भारी वाहन रोड नम्बर-1 से विद्याधर नगर की तरफ नहीं आएंगे।
कार्यक्रम में आने वाले वाहन सन एण्ड मून पार्किंग, सेक्टर-7 खाली मैदान, पानी की टंकी के पास खाली स्थान, बजरी मंडी सर्किल से परशुराम सर्किल से खेतान मोड़ तक, केन्द्रीय सदन से महाराजा सूरजमल सर्किल तक दोनों तरफ एक लाइन में पार्क कर सकेंगे।
वाहनों का अधिक दबाव होने की स्थिति में समानान्तर मार्गों से वाहन डायवर्ट कर संचालित किए जाएंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहन निर्बाध रूप से आवागमन कर सकेंगे।

विद्याधरनगर में शिव महापुराण कथा के दौरान सक्रिय महिला चोर गैंग का भंडाफोड़, 32 गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात को विफल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को 27 महिलाओं समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया, जो कथास्थल पर भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण, पर्स, चेन व मंगलसूत्र चोरी कर रहे थे। यह गिरफ्तारी प्रदीप मिश्रा की ओर से एक से 7 मई तक आयोजित कथा के दौरान की गई, जहां देशभर से श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे थे।

डीसीपी उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि कथा के दौरान चोरी और छीना-झपटी की आशंका के चलते पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ  के निर्देशानुसार सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह, एसीपी शास्त्री नगर शिवरतन गोदारा और थानाप्रभारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सतर्कता से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। कथा स्थल पर कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और 27 महिलाओं और 5 पुरुषों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे संगठित गैंग का हिस्सा हैं और भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण, चेन, मंगलसूत्र व पर्स चुराते हैं। जब भी टारगेट नहीं मिलता, तो वे अपनी लोकेशन बदल लेते हैं। पुलिस अब चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

यह हुए गिरफ्तार
गोनेर रोड लूनियावास निवासी सुनीता, मनीषा, मीरा, आशा, चिकसाना भरतपुर निवासी मुन्नी, मंजू, लाली, पूजा पत्नी गुड्डू, पूजा पुत्री प्रसादी, आगरा उत्तर प्रदेश निवासी रोशनी, विशाखा, हीना, गंगा, रजनी, अष्टमी, विजेता, पूनम, संगरूर पंजाब निवासी बग्गी उर्फ  काकी, सवानी, परमजीत, जसविन्द्र कौर, डीग भरतपुर निवासी सावित्री, शांति विहार कॉलोनी गोनेर रोड निवासी विमला, गोनेर रोड खोह नागोरियान निवासी सुनीता, पंजाब निवासी फती उर्फ  चरणजीत कौर, चिकसाना भरतपुर निवासी सोनी, डीग भरतपुर निवासी रैनू, मैनपुरी उ.प्र निवासी अमित, प्रधुम्मन, कुलदीप, सवाईमाधोपुर निवासी गोविन्द, किशनी उ.प्र. निवासी रवि कुमार हैं।

विद्याधर नगर स्टेडियम में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से, 501 दीपक से हुई महाआरती
जयपुर। गुलाबी नगरी एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगने जा रही है। उज्जैन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा गुरुवार से सात मई तक विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। कथा से एक दिन पहले आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें लगभग 21 हजार महिलाओं ने भाग लिया। सीकर रोड स्थित अलका सिनेमा के बाहर जयपुर के प्रमुख समाजसेवी राजेंद्र केडिया और उनकी टीम ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा और सिर पर पवित्र कलश लिए यह महिलाएं भवानी निकेतन कॉलेज, सीकर रोड से रवाना हुईं और कथा स्थल की ओर बढ़ीं।

पूरे मार्ग में ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाजसेवी सौरभ केड़िया ने बताया बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता वातावरण एक अलौकिक ऊर्जा से भर गया। हर कदम पर श्रद्धा थी। महिलाएं कतारबद्ध होकर अत्यंत अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रही थीं, जैसे शिव भक्ति की एक विशाल नदी बह रही हो। कुछ महिलाएं ढोलक और झांझ बजा रही थीं, तो कुछ भजन गा रही थीं। पूरा मार्ग एक चलते-फि रते मंदिर में बदल गया। अलका सिनेमा के बाहर जब यात्रा पहुंची, तो राजेंद्र केडिया गु्रप ने भव्य स्वागत किया।

प्रसाद वितरित किया
ऊपर से फू लों की वर्षा हो रही थी और नीचे से हर हर महादेव की लहरें उठ रही थीं। केडिया टीम द्वारा शीतल जल और प्रसाद का वितरण किया जा रहा था, जिससे यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को राहत मिली। राजेंद्र केडिया गु्रप की तरफ  से कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। प्रसाद एवं ठंडे जल का वितरण कर यात्रियों की सेवा की गई। केडिया ने बताया किए शिव महापुराण कथा जैसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करना हमारा सौभाग्य है।

51 बग्गियों के साथ निकली कलश यात्रा
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राजन शर्मा और सचिव एडवोकेट अनिल संत ने बताया कि बुधवार शाम को निकाली गई इस कलश यात्रा में 51 बग्गियां और 21 हजार महिलाएं शामिल हुई। अम्बाबाड़ी स्थित भवानी निकेतन से शाही लवाजमे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा आदर्श विद्या मंदिर,ढेहर का बालाजी, तीन दुकान,अलका सिनेमा चौराहे होते हुए शाम को छह बजे कथा स्थल विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचीं। यात्रा में शामिल सभी महिलाओं ने त्रिवेणी संगम के जल से भरे कलश सिर पर रख रखे थे। सभी महिलाएं गुलाबी गाजरियां साड़ी पहन रखी थीं।