child death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मंडाना थाना क्षेत्र के मांदलिया गांव का मामला : इंजेक्शन लगाने के बाद बालक ने तोड़ा दम, निजी क्लिनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर
कोटा/ मंडाना। क्षेत्र के मांदलिया गांव में बुखार से पीड़ित 10 वर्षीय बालक की निजी क्लिनिक में उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने निजी क्लिनिक संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगा मंडाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक बालक के पिता राजमल मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र कुलदीप मेघवाल श्रावण अमावस्या पर परिवार के साथ पीहर गया था। वहां से मांदलिया गांव लौटने के बाद  उसे हल्का बुखार हुआ। मां उसे बड़े बच्चे के साथ गांव में निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉ. रिषभ कुमार जैन के पास लेकर गई। परिजनों के अनुसार क्लिनिक पर डॉक्टर ने बालक को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद ही उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त होने लगे। कुछ देर क्लिनिक पर रखने के बाद डॉक्टर ने बालक को मंडाना अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन बालक को मंडाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति देख कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोटा पहुंचने पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

सीएमएचओ ने क्लिनिक बंद कराया :

ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर व्यास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद निजी क्लिनिक संचालक डॉक्टर को चिकित्सा कार्य से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पाबंद किया गया है। फिलहाल क्लिनिक बंद करवाया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे को नागवार गुजरी मां की डांट : घर में ही दे दी जान, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में 11 साल के एक बच्चे ने अपनी मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। मुकुंदपुर थाना क्षेत्र के कोतार गांव निवासी बच्चे ऋतुराज ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम ऋतुराज द्विवेदी ने मां की डांट फटकार से नाराज होकर अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, प्रदर्शन करते रास्ता किया जाम
धौलपुर। शहर के जुबली हॉल के निकट एक निजी नर्सिंग होम में उस समय हंगामा हो गया, जब एक 10 वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार सहेड़ी गांव निवासी हरिशंकर गिरने से घायल अपने 10 वर्षीय पुत्र किशोर को गंभीर हालत में दर्शन नर्सिंग होम लाया था। नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी। लेकिन कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद बाहर भी जमकर हंगामा कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। मृत बच्चे के पिता हरिशंकर ने बताया कि समय रहते सही इलाज नहीं मिलने से उनके बेटे की मौत हुई।

इनका कहना है
मामले में निजी नर्सिंग होम के डॉ. मनोज त्यागी ने कहा कि बच्चा गंभीर हालत में लाया गया था। उन्होंने परिजनों को तुरंत अवगत करा अन्यंत्र रेफर करने को कहा था, लेकिन उन्होंने देर कर दी। बच्चे को सिर में चोट थी। इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।