grocery shop - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किराना शॉप में भीषण आग : लाखों का नुकसान, 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
जयपुर। जयपुर के टोंक रोड स्थित सीताबाड़ी इलाके में गुरुवार दोपहर एक किराना शॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के साथ-साथ ऊपर बने गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया।

शॉप मालिक संजय अग्रवाल ने रोज की तरह सुबह दुकान खोली थी। दोपहर करीब 11 बजे दुकान के अंदर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को तुरंत बाहर निकलना पड़ा। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीतापुरा फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरमैन कैलाश के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने लगभग 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान और गोदाम में रखा सारा माल जल चुका था।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सौभाग्य से घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की तत्परता और दमकलकर्मियों की तेजी से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया गया है।