s jayashankar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संयुक्त राष्ट्र संघ में गरजे जयशंकर : पाक को बताया आतंक का सेंटर, बोले- आतंकी ढांचे का खात्मा जरूरी
न्यूयॉर्क। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार रात संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि हमारा पड़ोसी आतंकवाद का सेंटर है। भारतीय विदेश मंत्री ने बताया कि वहां आतंकवादियों का खुलेआम गुणगान किया जाता है। दशकों से, बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों की जड़ें उसी देश तक जाती हैं। जयशंकर ने आतंकवाद की फंडिंग रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकी ढांचों का खात्मा जरूरी है। आतंकियों से लड़ाई हमेशा से भारत की प्राथमिकता रही है।

इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग करते हुए कहा कि यूएन के सदस्य 4 गुना बढ़ गए हैं। अब स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़नी चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किया।

आजादी के बाद से आतंकी पड़ोसी का सामना
उन्होंने कहा कि भारत को आजादी के बाद से ही ऐसे पड़ोसी का सामना करना पड़ा है, जो आतंकवाद का ग्लोबल सेंटर है। जयशंकर ने कहा, जब कोई देश आतंकवाद को सरकारी नीति घोषित करता है, जब आतंकवादी ठिकाने इंडस्ट्री लेवल पर चलते हैं, जब आतंकवादियों को सार्वजनिक तौर पर महिमामंडित किया जाता है, तो ऐसे हमलों की बिना शर्त निंदा होनी चाहिए।

एस जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से बात : अमेरिकी विदेश मंत्री से की चर्चा, कहा- पहलगाम हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाएंगे
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से दो टूक शब्दों में कह दिया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधियों, षड्यंत्रकारियों और उन्हें सहयोग देने वालों को न्याय के कठघरे में हर हाल में लाया जाएगा। इस पर रुबियो ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से टेलीफोन पर बात करने के बाद एक्स पर पोस्ट किया कि कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

उधर वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की। मंत्री ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के लिए अपना दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रवक्ता ने कहा कि रुबियो ने भारत को तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।