vidhyadhar nagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कार गैराज पर हमला : पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में मालरोड स्थित एक कार गैराज पर 10-15 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गैराज मालिक दीपक सैनी और उनके बेटों राहुल व मनीष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद भागते समय आरोपियों ने दोबारा आने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दीपक सैनी ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे गैराज से कार निकालते समय ओवरस्पीड कार से टक्कर हो गई, जिस पर विवाद हुआ। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ लौटा और हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विद्याधरनगर में शिव महापुराण कथा के दौरान सक्रिय महिला चोर गैंग का भंडाफोड़, 32 गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात को विफल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को 27 महिलाओं समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया, जो कथास्थल पर भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण, पर्स, चेन व मंगलसूत्र चोरी कर रहे थे। यह गिरफ्तारी प्रदीप मिश्रा की ओर से एक से 7 मई तक आयोजित कथा के दौरान की गई, जहां देशभर से श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे थे।

डीसीपी उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि कथा के दौरान चोरी और छीना-झपटी की आशंका के चलते पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ  के निर्देशानुसार सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह, एसीपी शास्त्री नगर शिवरतन गोदारा और थानाप्रभारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सतर्कता से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। कथा स्थल पर कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और 27 महिलाओं और 5 पुरुषों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे संगठित गैंग का हिस्सा हैं और भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण, चेन, मंगलसूत्र व पर्स चुराते हैं। जब भी टारगेट नहीं मिलता, तो वे अपनी लोकेशन बदल लेते हैं। पुलिस अब चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

यह हुए गिरफ्तार
गोनेर रोड लूनियावास निवासी सुनीता, मनीषा, मीरा, आशा, चिकसाना भरतपुर निवासी मुन्नी, मंजू, लाली, पूजा पत्नी गुड्डू, पूजा पुत्री प्रसादी, आगरा उत्तर प्रदेश निवासी रोशनी, विशाखा, हीना, गंगा, रजनी, अष्टमी, विजेता, पूनम, संगरूर पंजाब निवासी बग्गी उर्फ  काकी, सवानी, परमजीत, जसविन्द्र कौर, डीग भरतपुर निवासी सावित्री, शांति विहार कॉलोनी गोनेर रोड निवासी विमला, गोनेर रोड खोह नागोरियान निवासी सुनीता, पंजाब निवासी फती उर्फ  चरणजीत कौर, चिकसाना भरतपुर निवासी सोनी, डीग भरतपुर निवासी रैनू, मैनपुरी उ.प्र निवासी अमित, प्रधुम्मन, कुलदीप, सवाईमाधोपुर निवासी गोविन्द, किशनी उ.प्र. निवासी रवि कुमार हैं।