udaipur pindwara national highway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर हादसा : गुजरात से आरोपी को लेकर आ रहे पुलिसकर्मियों की कार पलटी, कांस्टेबल की मौत
उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में पिंडवाड़ा हाइवे पर गुजरात से धोखाधड़ी के आरोपी को भीलवाड़ा लेकर जा रही पुलिसकर्मियों की कार पलट गई। कार में 3 पुलिसकर्मी, आरोपी और चालक सवार थे। कार पलटने से पांचों उसमें फंस गए। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं 2 पुलिसकर्मियों सहित चार जनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गोगुंदा थाना क्षेत्र में खाखड़ी के पास रामनिवास होटल के सामने एक कार पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। कार पूरी तरह से पिचकी हुई है। सूचना पर थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। मौके पर क्रेन को बुलाकर कार को सीधा करवाकर सभी को निकाला गया।

धोखाधड़ी के आरोपी लेकर आ रहे थे
बीगोद थाने में अनाज लेने के बाद पेमेंट नहीं करने को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। आरोपी अल्फाज मंसूरी निवासी मेहसाणा को पकड़ने के लिए थाने की टीम 29 अप्रेल को मेहसाणा गई थी। टीम में थाने के एएसआई बंशीलाल, सिपाही सुनील कुमार और देवनारायण शामिल थे। टीम आरोपी को डिटेन करने के बाद गुजरात से रवाना होकर बीगोद आ रही थी। रास्ते में उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर हादसा हो गया।