Virendra Sachdeva - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सचदेवा ने की विवेक विहार अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात: हर संभव मदद का दिया आश्वासन, लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार में विस्फोट तथा आग लगने की घटना में कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और जख्मी हुए लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की है। सचदेवा रविवार को सुबह लगभग 10 बजे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और शाहदरा जिला के भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सचदेवा ने इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कल देर रात लगभग 3.45 बजे विवेक विहार के बी ब्लाक में ए.सी. यूनिट में विस्फोट होने और आग लगने की वजह से नौ लोगों की मृत्यु हो गयी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "हमारे स्थानीय विधायक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही मिनट में दुर्घटनाग्रस्त घर पर पहुंच गये थे और दमकल विभाग तथा पुलिस के राहत कार्य की निगरानी करते हुए लगभग 18 से 20 लोगों को बचाया था।" उन्होंने कहा, "दिल्ली भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हम जख्मी हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका : राज्यसभा सभापति ने दी आप से अलग हुए सात सदस्यों को भाजपा में विलय की मान्यता, राज्यसभा में सांसदों की संख्या 113 हुई
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा को पार्टी से बड़ा इनाम मिला है। दरअसल, राज्यसभा में उनको भाजपा पार्टी में शामिल होने की मंजूरी मिल चुकी है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "ये स्वाभाविक था। उनके कुछ सांसद भी आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसको लेकर राज्यसभा सचिवालय से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी सदन में विभिन्न दलों की सदस्य सूची में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले सदस्यों के नाम भाजपा की सूची में आ गए हैं और पार्टी की सदस्य संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी से निर्वाचित सदस्य राघव चड्ढा, डॉ संदीप कुमार पाठक और डॉ अशोक कुमार मित्तल ने गत 24 अप्रैल को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन कर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सात सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी।

इन सदस्यों में उपरोक्त तीन के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा सचिवालय की ओर से आज जारी सूची के अनुसार इन सदस्यों को 24 अप्रैल से ही भाजपा के सदस्य के रूप में मान्यता दी गई है। इस सूची में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या घटकर तीन हो गई है। सदन में अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के अलावा दो सदस्य  नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उप नेता पद से हटा दिया था। उसी के बाद से पार्टी में समस्या उत्पन्न हुई है।

संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल : वीरेंद्र सचदेवा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं, विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तरनजीत सिंह संधू को प्रदेश का उपराज्यपाल बनाए जाने का स्वागत किया है और उन्हें बधाई दी है।

सचदेवा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, तरनजीत जी को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर बहुत-बहुत बधाई। राजनयिक और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत के तौर पर आपका बहुत बड़ा अनुभव देश सेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का सबूत है। हम दिल्ली के विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद करते हैं। सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने प्रदेश के पूर्व उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा, बहुत कम नेता जिम्मेदारी का बोझ उस तरह उठाते हैं जैसे विनय कुमार सक्सेना जी ने उठाया है। शांत स्वभाग, नेक इरादे, संवैधानिक ईमानदारी और दिल्ली के लोगों पर हमेशा ध्यान देने के साथ यह उनकी आदत रही। मुश्किल समय में आपकी मजबूती ने एक मिसाल कायम की जो आपके पद से कहीं आगे थी। निजी तौर पर आपका मार्गदर्शन और परामर्श मेरे सफऱ में ताकत का जरिया रही है और इसके लिए मैं सच में शुक्रगुजार हूँ। लद्दाख के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने पर आपको हर सफलता की शुभकामनाएँ। एक नया चैप्टर, लेकिन वही शानदार जवाब।

वीरेन्द्र सचदेवा का गंभीर आरोप, बोलें-केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार की लापरवाहियों का परिणाम भुगत रहे हैं दिल्ली वाले
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा, राजधानी के लोग पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार और आप की मौजूदा पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि भारद्वाज द्वारा प्रदूषण जैसे गम्भीर विषय पर सुपरमैन, स्पाइडरमैन, बैटमैन और सेंटा क्लोज की बेहोशी का हास्य व्यंग्य करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली वाले जो भुगत रहे हैं, वह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम है।

उन्होंने कहा, भारद्वाज जब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तब उनकी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया, प्रदूषण की रोकथाम पर दस साल में कोई काम नहीं किया। उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाएं बटने का मामला सामने आया और मोहल्ला क्लीनिक तो घोटालों के केन्द्र बन गये थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, केजरीवाल और भारद्वाज जब सत्ता में थे तब प्रदूषण को नहीं सम्भाल पाये और आज जब विपक्ष में हैं तो हास्यास्पद बातें कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते काम ना करके और अब प्रदूषण पर हास्यास्पद बातें कर केजरीवाल और भारद्वाज दोनों ही जनता के बीच अपनी छवि खो रहे हैं। बेहतर होगा ये लोग गम्भीरता से काम करें और प्रदूषण पर हास्य व्यंग्य नौटंकी करने की जगह दिल्ली वालों तथा सरकार को प्रदूषण की रोकथाम पर काम करने दें।

डीटीसी के बेड़े में 400 नई बसें जुडी : वीरेन्द्र सचदेवा ने किया स्वागत, कहा- केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष में डीटीसी के बेड़े में नहीं जोड़ी एक भी बस
नई दिल्ली। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रेखा गुप्ता सरकार की ओर से केन्द्रीय दिल्ली परिवहन निगम, डीटीसी के बेड़े में 400 नई बसें जोड़े जाने का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष तक डीटीसी के बस बेड़े में एक भी बस नहीं जोड़ी, जिसका नतीजा यह हुआ कि डीटीसी की सभी बसें कानूनी फिटनेस जीवन से भी दो साल अधिक की हो चुकी हैं और ईमानदारी से कहें तो इनमे लोगों को यात्रा करवाना एक मजबूरी है।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते दिल्ली में बसों की कमी है, लेकिन हम इस कमी को दूर करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है और हम 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11000 बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को लेकर प्रयासरत हैं।