Squash Championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप : राजस्थान का सुभाष अंडर-17 के फाइनल में, अमय, हार्विन, वीर, नविका और लक्षाण्या अंडर-9 के अंतिम 4 में
जयपुर। राजस्थान के सुभाष चौधरी ने तमिलनाडु के दर्शिल परसरामपुरिया को 11-5, 11-7, 3-11, 11-6 से पराजित कर सवाई मानसिंह स्टेडियम कोर्ट्स पर खेली जा रही गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के अंडर-17 बॉयज के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

वहीं, अंडर-17 गर्ल्स की खिताबी भिड़ंत सहर नायर और सानवी कलंकी के बीच होगी। सेमी फाइनल में सहर नायर ने आराध्या पोड़वाल (रिटायर) को और सानवी कलंकी ने दिवा शाह को 9-11, 11-6, 11-9, 11-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई।  अंडर-9 कैटेगरी में राजस्थान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बॉयज में राजस्थान के अमय महाजन, हार्विन सेठिया, वीर लोयल ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीत सेमी फाइनल में प्रवेश किया। वहीं गर्ल्स में राजस्थान की नविका सोनी और लक्षाण्या राजावत अंतिम चार में पहुंच गई हैं। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार शनिवार को सभी कैटेगरी के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा अंडर-9 के सेमी फाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।

गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप : छवि, दिव्यांशी, सुभाष व प्रभव सेमीफाइनल में
जयपुर। राजस्थान की छवि सारण, दिव्यांशी जैन, सुभाष चौधरी और प्रभव बाजोरिया ने एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर खेली जा रही गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में अपनी-अपनी कैटेगरी के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।

छवि सारण ने अंडर-19 गर्ल्स के क्वार्टर फाइनल में याशी जैन को 12-10, 11-6, 11-9 से हरा सेमी फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला रुद्रा सिंह से होगा। दिव्यांशी जैन ने गर्ल्स अंडर-13 कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रिया दलाल को सीधे सेटों में 11-3, 11-3, 11-1 से हरा अंतिम चार में जगह बनाई। सेमी फाइनल में दिव्यांशी का मुकाबला शनाया परसरामपुरिया से होगा।

दूसरा सेमी फाइनल करीना शशिकुमार और नंदिकाश्री कलाइवनन के बीच खेला जाएगा। वहीं, अंडर-13 बॉयज में प्रभव बाजोरिया ने रोहन खुराना को 11-6, 11-8, 11-9 से हरा सेमी फाइनल में कदम रखा। लेकिन इसी कैटेगरी के एक अन्य क्वार्टर फाइनल में राजस्थान के ओम ठाकुर को अभ्युदय अरोड़ा के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। सेमी फाइनल में प्रभव की टक्कर शयान समतानी से होगी, जबकि दूसरा सेमी फाइनल आमार्य बजाज और अभ्युदय अरोड़ा के बीच होगा।

अंडर-17 बॉयज में सुभाष चौधरी ने अतीक यादव को 11-7, 11-7, 11-7 से हरा सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में सुभाष का मुकाबला दर्शिल परसरामपुरिया से होगा। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार अन्य क्वार्टर फाइनल मैच देर रात तक जारी थे। शुक्रवार को सभी एज कैटेगरी के सेमी फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश, राजस्थान के 10 खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में
जयपुर। राजस्थान के दस खिलाड़ियों ने सवाई मानसिंह स्टेडियम कोर्ट्स पर खेली जा रही गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत अपने-अपने आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-19 गर्ल्स में राजस्थान की रित्विका सिंह बुन्देला ने सानवी बाटर के खिलाफ वॉकओवर से अंतिम आठ में जगह बनाई। अंडर-17 बॉयज में सुभाष चौधरी ने अर्नव खंडेलवाल को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अंडर-15 बॉयज में राजस्थान के फरीद अन्द्रावी ने मलेशियाई खिलाड़ी जोवेन जिया चेन चोंग को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में 6-11, 11-6, 7-11, 11-2, 11-6 से हरा अंतिम आठ में प्रवेश किया वहीं गर्ल्स में गौरी जायसवाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की अरोमा के खिलाफ कड़ा मुकाबला करते हुए 11-3, 8-11, 9-11, 11-7, 11-8 से जीत दर्ज की। अंडर-13 गर्ल्स में राजस्थान की दिव्यांशी जैन ने स्वरा त्रेहान को 8-11, 11-4, 11-5, 11-1 से हरा अंतिम आठ में जगह बनाई वहीं बॉयज में ओम ठाकुर ने विहान खेमानी को 11-6, 11-8, 11-5 से और प्रभव बाजोरिया ने रिदान गुप्ता को 11-4, 11-9, 11-8 से हरा क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।

अंडर-11 गर्ल्स में राजस्थान की गौरवी अजमेरा ने अंशिका कुमारी को कड़े मुकाबले में 10-12, 11-4, 6-11, 11-7, 11-7 से और इनाया अन्द्रावी ने संध्या यादव को चार सेटों तक चले मुकाबले में 9-11, 11-9, 11-5, 11-6 से हरा अंतिम आठ में प्रवेश किया। वहीं अंडर-11 बॉयज में युवान वर्मा ने मलेशिया के केशव प्रेम कुमार को पांच सेटों में 8-11, 11-8, 11-3, 5-11, 11-9 से शिकस्त दे क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार गुरुवार को सभी एज कैटेगरी के बॉयज और गर्ल्स के क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।

इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश क्वालीफायर, राजस्थान के डेढ़ दर्जन खिलाड़ी दूसरे दौर में
जयपुर। श्लोक सोमानी, हविश खेतान, सम्यक शाह, ध्रुव सोनी और समर देवरवाल समेत राजस्थान डेढ़ दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों ने शुरू हुए गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश टूनार्मेंट के क्वालिफायर के दूसरे राउण्ड में प्रवेश कर लिया। क्वालिफायर के पहले राउण्ड में श्लोक सोमानी ने समवेग सिंह बैद को 3-0 से, हविश खेतान ने दिवित गलुंडिया को 3-0 से, सम्यक शाह ने युवराजदित्य सिंह को 3-1 से, ध्रुव सोनी ने ज्योतिरादित्य प्रधान को 3-0 से और समर देवरवाल ने चिन्मय अग्रवाल को 3-0 से पराजित कर दूसरे राउण्ड में प्रवेश किया।

पहले दिन खेले क्वालिफायर के पहले दौर के अन्य मुकाबलों में नैतिक बुन्देला ने माधव खण्डेलवाल को 3-0 से, गौरव जैन ने जय मल्होत्रा को 3-0 से, नैविद्य जैन ने शहरयार नफीस को 3-0 से, सिद्धांत मुजार्नी ने ऋदव बैद को 3-0 से, प्रथम चौधरी ने रिधान जैन को 3-0 से, कबीर आर्या ने वीर लायल को 3-0 से, अमय महाजन ने अभय मिर्धा को 3-0 से, अध्रितवर्धन शर्मा ने आर्जव जैन को 3-0, करण मक्कड़ ने निवान को 3-0, विवान सांड ने यशवीर चौधरी को 3-0 से, कीरथ ग्रोवर ने जिन्नी शाह मलानी को 3-0 से, रिशान जालोरी ने जैत्र धूत को 3-0 से हरा अगले राउण्ड में प्रवेश किया। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार क्वालिफायर के दूसरे और तीसरे दौर के मुकाबले 2 और 3 सितम्बर को खेले जाएंगे और 3 सितम्बर को सायं से मुख्य ड्रॉ के मैच शुरू होंगे।

एचसीएल इंडिया स्क्वैश टूर का पहला चरण : जोशना और निरुपमा हटीं, मिस्र के यासिन और नूर को मिली शीर्ष वरीयता
जयपुर। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया और एचसीएल के संयुक्त तत्वावधान में शुरू होने वाले एचसीएल इंडिया स्क्वैश टूर 2025 के पहले चरण में मिस्र के यासिन शोहदी और नूर खफागी को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। भारत की स्टार स्क्वैश प्लेयर जोशना चिनप्पा और निरुपमा दुबे के टूनार्मेंट की शुरूआत से ठीक एक दिन पहले अपना नाम वापस लेने से राजस्थान की छवि सारण को मेन ड्रॉ में जगह मिल गई। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार सोमवार से शुरू हो रहे मुकाबलों में मिस्र के यासिन शोहदी को शीर्ष वरीयता दी गई है। वहीं जापान के टोमो एंडो को दूसरी, श्रीलंका के रविन्दु लक्सिरी को तीसरी वरीयता मिली है। पुरुष वर्ग के शीर्ष आठ में सूरज कुमार चन्द एकमात्र भारतीय हैं, जिन्हें छठी वरीयता दी गई है।

भारत के राहुल बैथा, आर्यवीर दीवान, अयान वजीर अली और दिवाकर सिंह भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। महिला वर्ग में भी मिस्र की नूर खफागी टॉप सीड हैं। वहीं मिस्र की ही मेन्ना वलीद को दूसरी, जापान की अकारी मिडोरिकावा को तीसरी और मलेशिया की गो झी शुआन को चौथी वरीयता दी गई है। शीर्ष आठ खिलाड़ियों में शामिल चार भारतीय खिलाड़ियों तन्वी खन्ना को पांचवीं, अंजली सेमवाल को छठी वरीयता दी गई है। महिला वर्ग के मेन ड्रॉ में भारत की कुल 17 खिलाड़ी हैं, जिनमें सान्वी बतर, पूजा आरती, अराधना कस्तूरी राज, अनिका दुबे, तनिष्का जैन, आराधना पोड़वाल, सान्या बत्स और उन्नति त्रिपाठी आदि शामिल हैं।

एशियन जूनियर स्क्वैश टीम की घोषणा : सुरभि मिश्रा महिला टीम की कोच, राजस्थान के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में
जयपुर। 1 जुलाई से दक्षिण कोरिया के जिम सिहोंग सी शहर में आयोजित होने वाली 32वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत का 32 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। भारतीय टीम में राजस्थान के तीन खिलाड़ी दिव्यांशी जैन, प्रभव बाजोरिया और सुभाष चौधरी शामिल हैं। जयपुर की सुरभि मिश्रा को भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है। चेन्नई के कालीमुत्थु सुब्रहमण्यम और नोएडा के रणविजय पुरुष टीम के कोच होंगे। भारतीय टीम शनिवार को दिल्ली से कोरिया के लिए रवाना होगी। सुरभि मिश्रा ने बताया कि जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी की स्पधार्एं होंगी और सभी कैटेगरी में बॉयज और गर्ल्स में भारत के चार-चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

सुरभि ने बताया कि राजस्थान की दिव्यांशी जैन गर्ल्स अंडर-13, प्रभव बाजोरिया बॉयज अंडर-13 और सुभाष चौधरी बॉयज अंडर-17 कैटेगरी में चुनौती पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की अनाहत सिंह को गर्ल्स अंडर-19 में शीर्ष वरीयता दी गई है, जबकि बॉयज अंडर-15 में श्रेयांश झा को दूसरी और अंडर-19 में आर्यवीर दीवान को तीसरी वरीयता दी गई है। सुरभि मिश्रा ने बताया कि चैंपियनशिप में भारत और मेजबान कोरिया के अलावा पाकिस्तान, जापान, चीन, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, ईरान, कतर, हांगकांग, मकाओ, मगोलिया और चीन ताइपे के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

नार्दन स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप : राजस्थान के दिव्यांशी, गौरी, गौरवी, प्रभव, सुभाष खेलेंगे फाइनल
जयपुर। राजस्थान की दिव्यांशी जैन, प्रभव बाजोरिया, गौरी जायसवाल, गौरवी अजमेरा और सुभाष चौधरी ने नार्दन स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप में अपनी- अपनी कैटेगरी के फाइनल में जगह बना ली। दिव्यांशी ने गर्ल्स अंडर-13 के सेमी फाइनल में रिया दलाल को 3-0 से पराजित किया। फाइनल में दिव्यांशी का मुकाबला हरियाणा की छवि पांचाल से होगा। छवि ने दूसरे सेमी फाइनल में आद्या ग्रोवर को 3-0 से शिकस्त दी। बॉयज अंडर-13 में प्रभव बाजोरिया ने हरियाणा के विआन खेमानी को 3-0 से हराया। प्रभव का खिताबी मुकाबला अमेरिका से आए शयान समतानी से होगा, जिन्होंने राजस्थान के धैर्य गोगिया को 3-0 से हरा फाइनल में जगह बनाई है। गर्ल्स अंडर-15 में राजस्थान की गौरी जायसवाल ने हरियाणा की अहाना सिंह को 3-2 से शिकस्त दी। फाइनल में गौरी का सामना तमिलनाडु की दिवा परसरामपुरिया से होगा, जिन्होंने महाराष्ट्र की वसुंधरा नंगारे को 3-2 से हराया। राजस्थान के एक अन्य खिलाड़ी सुभाष चौधरी ने उत्तर प्रदेश के राघव वशिष्ठ को 3-0 से हरा बॉयज अंडर-17 के फाइनल में जगह बनाई। सुभाष का फाइनल में महाराष्ट्र के पूरव राम्विया से मुकाबला होगा। पूरव ने महाराष्ट्र के अगस्त राजपूत को 3-0 शिकस्त दी।

निरुपमा - सान्या महिला वर्ग के फाइनल में :

महिला वर्ग की खिताबी टक्कर महाराष्ट्र की निरुपमा दुबे और दिल्ली की सान्या बत्स के बीच होगी। सेमी फाइनल में निरुपमा ने तमिलनाडु की पूजा आरती को 3-1 से और सान्या ने तमिलनाडु की शमिना रियाज को 3-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई है। पुरुष वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले देर रात खेले जा रहे थे।

ये भी पहुंचे फाइनल में :

अंडर-11 बॉयज में महाराष्ट्र के एरोन अरांभन ने राजस्थान के वीर श्रृंगी को 3-0 से और महाराष्ट्र के तिलक वीर कपूर ने महाराष्ट्र के ही निर्वाण पारीक को 3-0 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। गर्ल्स में आलिया कांकरिया (बंगाल) ने शशाना इस्ट्रीथरन (मलेशिया) को और सानवी टिर्के (कर्नाटक) ने अक्षरा मखीजा (कर्नाटक) को 3-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-15 बॉयज में महाराष्ट्र के श्रेयांस झा ने कर्नाटक के आर्यमन सिंह को 3-0 और श्रेष्ठ अय्यर (कर्नाटक) ने हरियाणा के हर्शिल राणा को 3-2 से हरा फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-17 गर्ल्स में आकांक्षा गुप्ता (महाराष्ट्र) ने आरिका मिश्रा (महाराष्ट्र) को 3-0 से और आराध्या पोरवाल (दिल्ली) ने रश्मिका श्रीरघु (मलेशिया) को 3-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-19 बॉयज में दिल्ली के गुरवीर सिंह ने टॉप सीड तमिलनाडु के अरिहन्त केएस को 3-0 से हरा उलटफेर करते हुए फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल में करण यादव (यूपी) ने प्रियांशु कुमार (हरियाणा) को 3-0 से हराया।

अंडर- 9 बॉयज में अभ्युदय नाडियाल (कर्नाटक) और अंगद सिंह (दिल्ली) तथा गर्ल्स में गौरवी अजमेरा (राजस्थान) और अनवी नंदल (हरियाणा) के बीच फाइनल होगा।

राजस्थान के छह खिलाड़ी सेमीफाइनल में, शहाना-रश्मिका, अमेरिका के शयान अंतिम चार में
जयपुर। दिव्यांशी जैन और धैर्य गोगिया सहित राजस्थान के छह खिलाड़ियों ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत नार्दन स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप में अपनी- अपनी कैटेगरी के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। दिव्यांशी ने गर्ल्स अंडर-13 के क्वार्टर फाइनल में एवा पारीक को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित किया, वहीं धैर्य ने अंडर-13 बॉयज में मलेशिया के कोविन सुरेन्द्रन को 3-1 से शिकस्त दी। प्रभव बाजोरिया ने ऋषभ श्याम को कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा अंतिम चार में जगह बनाई। बॉयज अंडर-11 में वीर श्रृंगी ने अरिता देवनाथ को 3-1 से व बॉयज अंडर-17 में सुभाष चौधरी ने अगस्त बंसल को 3-1 से शिकस्त दी। राजस्थान की गौरी जायसवाल ने डी. नित्या श्री को 3-2 से हरा गर्ल्स अंडर- 15 के सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में निरुपमा, पूजा, शमीना और सान्या अंतिम 4 में: सोमवार को टॉप सीड अंजली सेमवाल को हरा उलटफेर करने वाली सानवी बाटर मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में सान्या वत्स से 1-3 से हरा गई, वहीं निरुपमा दुबे ने ईशा श्रीवास्तव को 3-0 से, पूजा आरती ने आराधना कस्तूरी राज को 3-0 से और शमिना रियाज ने आराध्या पोरवाल को 3-1 से हरा सेमी फाइनल में जगह बना ली।

यूएस और मलेशियाई खिलाड़ी भी आगे बढ़े : इस बीच अमेरिका के शयान समतानी ने  अर्जुन कनौरिया को 3-0 से हरा अंडर-13 बॉयज के अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं गर्ल्स अंडर-11 में मलेशिया के शहाना इस्ट्रीथरन ने आर्ना राव को 3-2 से और गर्ल्स अंडर-17 में मलेशिया की रश्मिका श्री रघु ने काश्वी मंगल को 3-1 से हरा सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

नार्दन स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप, सानवी और ईशा श्रीवास्तव ने किए उलटफेर
जयपुर। दिल्ली की गैर वरीयता की सानवी बाटर ने नार्दन स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप के महिला वर्ग में बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप सीड महाराष्ट्र की अंजली सेमवाल को 3-1 से पराजित कर दिया। वहीं एक और अनसीडेड खिलाड़ी महाराष्ट्र की ईशा श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश की 5वीं वरीयता की नव्या सुन्दराजन को 3-2 से पराजित कर दिया। इन उलटफेर के बीच राजस्थान के नौ खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। राजस्थान की दिव्यांशी जैन ने अंडर-13 गर्ल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में शरण्या ठाकुर को 3-0 से पराजित किया। बॉयज अंडर-11 कैटेगरी में राजस्थान के वीर श्रृंगी ने विहान कोहली को 3-0 से हरा अंतिम आठ में जगह बनाई। बॉयज अंडर-13 के प्री क्वार्टर में राजस्थान के प्रभव बाजोरिया ने ओम ठाकुर को 3-0 से और धैर्य गोगिया ने रोहन खुराना को 3-0 से पराजित किया। गर्ल्स अंडर-15 में राजस्थान की गौरी जायसवाल ने एकम गुमान को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन इसी आयु वर्ग के बॉयज में राजस्थान का फरीद अन्द्रावी प्री क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता के हर्षल राणा से 0-3 से हार गए। अंडर-17 बॉयज के प्री क्वार्टर में सुभाष चौधरी ने सहर्ष सहारा को 3-0 से पराजित किया। बॉयज अंडर-19 में राजस्थान के उदित मिश्रा ने दुष्यंत सिंह को 3-0 से हरा अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं संस्कृति चतुर्वेदी ने दिक्षा को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल का रुख किया।

विदेशी खिलाड़ी आगे बढ़े :

मुख्य ड्रॉ के पहले दिन मलेशिया की शशाना इस्ट्रीथन ने भारत की नयना आनन्द को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अन्य कैटेगरी के प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में गर्ल्स अंडर-17 में मलेशिया की रश्मिका रघु ने प्राची चन्देल को 3-0 से, बॉयज अंडर-13 में अमेरिका के श्यान समतानी ने रिधान गुप्ता को 3-0 से, मलेशिया के कोविन सुन्दरन ने कृषिव को 3-0 से और पुरुषों के वर्ग में केन्या के मुक्तदिर निम्जी ने वर्चस्व अग्रवाल को 3-0 से और बॉयज अंडर-11 में मलेशिया के वरेश्वर ने नक्षत्र को 3-0 हरा अंतिम आठ में जगह बनाई।

नार्दन स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप : मुख्य ड्रॉ, राजस्थान के 21 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे
जयपुर। राजस्थान की गौरवी अजमेरा और इनाया अन्द्रावी ने अपने मुकाबले जीत राजस्थान स्क्वैश एकेडमी में खेली जा रही नार्दन स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप में अंडर-11 गर्ल्स के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली। राजस्थान के ओम ठाकुर, फरीद अन्द्रावी, सुहानी सोनी और लावण्या सोढानी ने भी मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। सोमवार से शुरू हो रहे टूनार्मेंट के मुख्य ड्रॉ में अब अलग- अलग कैटेगरी में राजस्थान के कुल 21 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। राजस्थान के 15 खिलाड़ी पहले ही अपनी रैंकिंग के आधार पर मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई कर चुके हैं।

टूनार्मेंट की आयोजन समिति की अध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार गर्ल्स अंडर-11 कैटेगरी में राजस्थान की गौरवी अजमेरा ने क्वालिफायर के तीसरे राउण्ड में पुरुश्री जायसवाल को सीधे सेटों में 11-0, 11-0, 11-1 से पराजित किया, वहीं इनाया अन्द्रावी ने गारवी चौधरी को 11-6, 11-2, 11-2 से शिकस्त दे मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

बॉयज अंडर-13 में ओम ठाकुर ने समर देवरवाल को 11-4, 11-5, 11-4 से हराया, वहीं बॉयज अंडर-15 में फरीद अन्द्रावी ने समर्थ अग्रवाल को 11-3, 11-2, 11-2 से शिकस्त दी। गर्ल्स अंडर-15 कैटेगरी में राजस्थान की सुहानी सोनी को त्रिशा शाह के हटने से वॉक ओवर मिल गया, जबकि इसी कैटेगरी में लावण्या सोढानी ने भूमि अग्रवाल को 11-2, 11-2, 11-0 से पराजित कर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

राजस्थान के ये खिलाड़ी खेलेंगे मेन ड्रॉ में :

अंडर- 9 गर्ल्स : गौरवी अजमेरा, लक्षाण्या राजावत।
अंडर- 11 गर्ल्स : गौरवी अजमेरा, इनाया अन्द्रावी, नविका सोनी।
अंडर- 13 गर्ल्स : दिव्यांशी जैन, राशि चौधरी।
अंडर- 15 गर्ल्स : गौरी जायसवाल, लावण्या सोढानी।
अंडर- 19 गर्ल्स : याशी जैन।
अंडर-9 बॉयज : अधिराज बाहेती, हार्विन सेठिया, अमय महाजन।
अंडर- 11 बॉयज : वीर श्रृंगी।
अंडर- 13 बॉयज : धैर्य गोगिया, ओम ठाकुर, प्रभव बाजोरिया।
अंडर- 15 बॉयज : फरीद अन्द्रावी।
अंडर- 17 बॉयज : अयान कुच्छल, सुभाष चौधरी।
अंडर- 19 बॉयज : उदित मिश्रा।

प्रगति ग्लास नार्दन इंडिया स्लैम स्क्वैश चैंपियनशिप, देश-विदेश से 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
जयपुर। प्रगति ग्लास नार्दर्न इंडिया स्लैम 2025 स्क्वैश चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 8 मई तक सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित राजस्थान स्क्वैश एकेडमी में किया जाएगा। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस प्रतिष्ठित 5 स्टार टूनार्मेंट की मेजबानी राजस्थान स्क्वैश एसोसिएशन को सौंपी है, जिसके मुकाबले एकेडमी के पांच ग्लास कोर्ट्स पर खेले जाएंगे। पुरुष और महिला वर्ग में विजेताओं को एक-एक हजार डॉलर की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

कई देशों के खिलाड़ी आएंगे :

टूनार्मेंट की आयोजन समिति की अध्यक्ष सुरभि मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि टूनार्मेंट में प्रोफेशनल पुरुष व महिला वर्ग के अलावा जूनियर वर्ग में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले भी होंगे। उन्होंने बताया कि भारत सहित केन्या, श्रीलंका, अमेरिका, मलेशिया और सिंगापुर से कुल 500 से अधिक खिलाड़ी टूनार्मेंट में भाग लेंगे।

क्वालिफाइंग राउंड :

सुरभि ने बताया कि टूनार्मेंट के क्वालिफाइंग राउण्ड के मुकाबले 3 से 5 मई को सुबह के सत्र तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि मुख्य ड्रॉ के मुकाबले 5 मई को शाम से शुरू हो जाएंगे। फाइनल और पुरस्कार वितरण समारोह 8 मई को होगा।

राजस्थान के खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम :

सुरभि मिश्रा ने बताया कि राजस्थान के करीब एक दर्जन खिलाड़ियों ने अपनी रैंकिंग के आधार पर मुख्य ड्रॉ में स्थान बनाया है, जबकि कई अन्य खिलाड़ी क्वालिफाइंग राउंड के जरिए फाइनल राउण्ड में आने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि  पुरुष वर्ग में अवलोकित सिंह, बॉयज अंडर-11 में वीर श्रृंगि, अंडर-13 में धैर्य गोगिया और प्रभव बाजोरिया, अंडर-17 में अयान कुच्छल और सुभाष चौधरी तथा अंडर-19 में उदित मिश्रा मुख्य ड्रॉ में उतरेंगे।

गर्ल्स में अंडर-9 में गौरवी अजमेरा, अंडर-13 में दिव्यांशी जैन, राशि चौधरी, अंडर-15 में लावण्या सोढानी, गौरी जायसवाल और अंडर-19 में याशी जैन अपनी चुनौती पेश करेंगी। दिव्यांशी और गौरवी अपनी- अपनी कैटेगरी में टॉप सीड हैं।