pahalgam terror - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मॉक ड्रिल आज : युद्ध और हवाई हमले में आठ तरीके अपनाने से रहेंगे सुरक्षित, जानें सायरन या धमाके के बाद क्या करें?
युद्धकालीन नागरिक तैयारी
हवाई हमला या सायरन बजते ही शांत रहें और तुरंत आश्रय लें।
अपने शहर-गांव में चिन्हित सुरक्षित आश्रय स्थल पहले से जान लें।
घर में कम से कम 7 दिन का राशन, पानी, दवाइयां और मास्क रखें।
सीटी, टॉर्च, पावर बैंक, प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखें।
बिजली का मेन स्विच, गैस सिलेंडर बंद करना न भूलें
परिवार के सभी सदस्यों के ब्लड ग्रुप, आधार कॉपी और फोटो तैयार रखें
परिवार मिलन स्थल पहले से तय कर लें (अगर बिछड़ जाएं तो)
शिशु, बुजुर्ग और विकलांगों की विशेष तैयारी अलग से करें।

बहुमंजिला इमारतों के लिए दिशा-निर्देश
सीढ़ियों का प्रयोग करें-लिफ्ट से बचें (बिजली जा सकती है)
हर फ्लोर पर निकासी मार्ग रखें।
खिड़कियों से दूर रहें-शीशे टूटने से चोट लग सकती हैं।
बाथरूम या कंक्रीट वाली दीवार के पास शरण लें।
अंधेरे में मार्गदर्शन के लिए फॉस्फर स्ट्रिप या इमरजेंसी लगाएं।
हर फ्लोर पर एक सुरक्षा प्रतिनिधि लगाएं।
बच्चों के लिए सुरक्षा बैग तैयार करें।

मोहल्ले में सामूहिक सुरक्षा रखें
सभी प्रवेश द्वार पर गार्ड व सीसीटीवी अनिवार्य करें।
इंटरकॉम-आपातकालीन अलार्म प्रणाली सक्रिय रखें।
साप्ताहित सुरक्षा बैठकें और मॉक ड्रिल आयोजित करें।
महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण।
पड़ोस में नेबरहुड वॉच लागू करें।
वाट्सअप/टेलीग्राम अलर्ट ग्रुप बनाएं-गलत सूचना से बचाव करें। डॉक्टर, सेना अधिकारी, पुलिस स्थानीय विशेषज्ञों को जोड़ें।

सायरन या धमाके के बाद क्या करें
तुरंत जमीन पर लेट जाएं, सिर ढकें, डीआरपी, सेवर और एचएलडी मुद्रा अपनाएं।
यदि घायल हैं-प्राथमिक उपचार करें या केंद्र पर जाएं
अनजान वस्तु या विस्फोटक न छूएं।
बाहर निकलने से पहले अनुमति या अलर्ट सुनें।
जगह छोड़ते समय जरूरी सामान लेकर निकलें।
पालतू जानवरों के लिए रस्सी, खाना-पानी साथ रखें।

मानसिक शक्ति और नेतृत्व व्यवहार
बच्चों और बुजुर्गों को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए बातचीत करें।
हर समय सकारात्मक सोच और संयम बनाए रखें
मैं सुरक्षित हूं मैसेज एसएमएस या वाट्सअप से भेंजे-कॉल से बचें।
गंभीर स्थिति में भी संयम और नेतृत्व बनाए रखें दूसरों को संभालें

सामूहिक जागरूकता अभियान
सोसाइटी में सुरक्षा सप्ताह या जागरूकता दिवस आयोजित करें।
बच्चों की रंग भरने की प्रतियोगिता युद्ध में सतर्कता थीम पर
पड़ोस में वॉलन्टियर ग्रुप बनाएं।
हर घर में एक इमरजेंसी पोस्टर लगवाएं (कदम-दर-कदम निर्देशों सहित)

सरकारी मदद और सहयोग
जिला प्रशासन या नागरिक रक्षा विभाग से संपर्क बनाए रखें।
निकटतम अस्पताल, पुलिस स्टेशन, फायर ब्रिगेड का पता और नंबर नोट करें
गंभीर स्थिति में 112 पर कॉल करें।  आपदा राहत केंद्र या सामुदायिक बंकर का पता पहले से जानें।

यह भी ध्यान रखें अपने दस्तावेज का डिजिटल बैकअप गूगल ड्राइव या पेनड्राइव में रखें।
ऑनलाइन भुगतान बंद होने पर काम आने के लिए नकद राशि रखें।
सैन्य जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें।
साइबर हमलों से बचाव के लिए अनधिकृत ऐप/लिंक से दूर रहें
ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण करें
धार्मिक या जातीय मतभेदों को दरकिनार कर एकजुट रहें
स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सेवा बनाएं
पालतू जानवरों की आपात व्यवस्था भी रखें
महिलाओं के लिए सुरक्षा किट अनिवार्य रखें।
बच्चों में राष्ट्र सेवा व साहस की भावना विकसित करें।

पहलगाम आतंकी हमले के हैंडलर पाकिस्तान में बैठे हैं : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पहलगाम की घटना को दर्दनाक बताया। इसके साथ ही पाकिस्तान पर कड़े एक्शन की मांग की। पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम की घटना बहुत दर्दनाक थी। यह होना नहीं चाहिए था। उन लोगों ने इंसानियत का कत्ल किया है। जितनी भी इस घटना की निंदा की जाए, वह कम है। मैं मांग करता हूं कि आतंकियों को पकड़कर सजा दी जाए और ये सब लोगों के लिए मिसाल हो।

उनको कश्मीर में अमन पसंद नहीं आया
पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात पर उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना में कोई भी हो सकता है। जब तक हम उनको पकड़ेंगे नहीं तब तक हम यह नहीं कह सकते हैंडलर कौन है। मैं कह सकता हूं कि इस हमले के पीछे वही होंगे, ये आज की बात नहीं है बल्कि उरी, पुलवामा, पठानकोट, पुंछ और मुंबई में अटैक किसने किया था? ये बात सभी लोग जानते हैं। हैंडलर तो वहीं (पाकिस्तान) बैठे हैं। फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि उनको (पाकिस्तान) लगा कि हम अमन से रह रहे हैं और यहां हजारों पर्यटक घूम रहे हैं। उनको यह पसंद नहीं आया और वह चाहते हैं कि जब हम 1947 में उनके साथ नहीं बने हैं तो वह जितना हमें बर्बाद कर सकेंगे, वो ऐसा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तानियों को बाहर निकालने पर क्या बोले?
पाकिस्तानियों को भारत से बाहर निकाले जाने पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि लोग पिछले 50 साल से यहां रह रहे हैं और यहां उन्होंने शादी की और उनके बच्चे भी यही हुए हैं। मगर अब उनको पाकिस्तान भेज दिया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान उनको कबूल कर नहीं रहा है।

वह लोग बॉर्डर पर बैठे हुए हैं और पाकिस्तान ने बॉर्डर बंद कर दिया है। वह लोग न यहां के रहे और न ही वहां के रहे। आप क्या इंसाफ कर रहे हैं? आप उनको कहां भेजेंगे। अगर पाकिस्तान लेने के लिए तैयार नहीं है तो वह क्या करेंगे। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री को इसे लेकर फैसला करना पड़ेगा कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।

मौलाना मसूद अजहर के छोड़ने पर क्या बोले?
पहलगाम हमले में स्थानीय नागरिकों के हाथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझता कि यह घटना किसी मदद के बिना हो सकती है। जब तक आतंकियों का कोई साथ नहीं देगा ऐसा हमला नहीं होगा। वह कहां से आए और किस तरीके से ये हमला किया? मैंने पहले भी कहा था कि जब मौलाना मसूद अजहर को छोड़ा गया था। उस समय मैंने कहा था उसको मत छोड़ें, क्या पता इस हमले में उसका भी हाथ हो, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं मानी और उसे लेकर चले गए। जिसने पाकिस्तान में बच्चों को मारा हो और मेरे चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी हो। उस शख्स को हमने बड़ी मुश्किल से पकड़ा था, मगर वह उसे जहाज में बैठाकर कंधार लेकर चले गए और हमारी एक भी बात नहीं सुनी।