more - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तिलहन-दहलन में अधिक आमदनी, केवीके पर हों नए स्टार्ट अप : डॉ. सिंह
उदयपुर। तिलहन-दलहन फसलों की खेती से अधिक आमदनी प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि नए कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को स्टार्टअप से जोड़ा जाए। यह बात भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपामहानिदेशक  (कृषि प्रसार) डॉ. एके सिंह ने कही। अवसर था, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, जॉन-ए वार्षिक क्षेत्रीय समीक्षा कार्यशाला का। एमपीयूएटी के प्रसार शिक्षा निदेशालय में हुई इस कार्यशाला में राजस्थान, हरियाणा एवं दिल्ली के कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
डॉ. सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्राकृतिक कृषि के मॉडल विकसित किए जाएं एवं कृषि में ड्रोन तकनीकी का समुचित उपयोग किया जाए। वर्तमान में 100 कृषि विज्ञान केंद्रों को ड्रोन उपलब्ध करवाए गए हैं। किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) का और अधिक गठन किया जाएगा।  विशिष्ट अतिथि व चौधरी चरणसिंह कृषि विवि के कुलपति डॉ. बीआर कम्बोज ने बताया कि विगत वर्ष में कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा एक लाख से अधिक कृषक, कृषक महिलाओं एवं युवओं को प्रशिक्षित किया गया। अध्यक्षता करते एमपीयूएटी के कुलपति प्रो. एनएस राठौड़ ने विजन की व्याख्या करते हुए बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र अपने जिले में किसानों के बीच अपनी पहचान बनाएं, केंद्र पर आधार संरचना विकसित करें, निरंतर किसानों को सेवाएं प्रदान करें, कृषि में और अधिक नवाचार अपनायें जिससे किसानों का सर्वांगीण विकास हो सके।

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू, आठ लाख भक्तों के शामिल होने की उम्मीद, आतंकवादियों से ज्यादा खतरा
श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों बाद अमरनाथ यात्रा शुरु होने वाली है। सेना ने शनिवार को कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए ज्यादा खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा केन्द्रशासित प्रदेश में सुगम तीर्थयात्रा के लिए इस समय और अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गईं है।  अधिकारी ने कहा, ''इस साल खतरे की आशंका बढ़ गई है। हम आम तौर पर हर साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के बारे में इनपुट मिलते है, लेकिन इस वर्ष इस प्रकार के ज्यादा इनपुट्स मिल रहे हैं। इस साल खतरे की आशंका बढ़ गई है।'' उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण दो साल के लंबे अंतराल के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पहले की तुलना में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में बड़ी ज्यादा बढ़ोतरी होगी और इस वार्षिक यात्रा में करीब छह से आठ लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ''पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन से चार गुना ज्यादा सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गईं है।'' अधिकारी ने हालांकि जोर देकर कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने सुरक्षा को सौ फीसदी फुलफ्रूफ इंतजाम किए हैं। जम्मू से बर्फानी बाबा की गुफा तक यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए सुरक्षा के त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसमें पुरुषों के अलावा सुरक्षा ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग होंगे। उल्लेखनीय है कि इस महीने पूरे कश्मीर में 29 आतंकवादियों का सफाया किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि इनमें से दो आतंकवादी वार्षिक अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। एक संदिग्ध आतंकवादी संगठन ने कथित तौर पर इस यात्रा में हमले की धमकी दी है।

30 देशों में 550 से अधिक मंकीपॉक्स के मामलों की WHO ने की पुष्टि
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि  दुनिया भर के 30 देशों में मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने संवाददाताओं से कहा, 'डब्ल्यूएचओर को अब तक 30 देशों से मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामलों के बारे में जानकारी मिली है।'

डब्ल्यूएचओ ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि हो सकती है। इसे देखते हुए प्रभावित देशों को अपनी निगरानी को व्यापक बनाने, व्यापक समुदाय में मामलों पता लगाने की जरूरत है। घेब्रेयसस ने कहा, 'मंकीपॉक्स के मामले संक्रमित व्यक्तियों की उचित देखभाल करने से भी रोक सकती है। इससे संक्रमण का प्रसार मुश्किल हो जाता है।' उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के मामले अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर हो सकते हैं।

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी मामला: बच्चों की सुरक्षा पर अधिक निवेश करना चाहिए: ट्रम्प
वाशिंगटन।  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश के बच्चों को स्कूलों में हो रही गोलीबारी से बचाने के लिए और अधिक निवेश चाहिए। ट्रम्प ने टेस्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनआरए) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को कहा कि जब अमेरिका यूक्रेन को 40 अरब डालर का सहायता पैकेज दे सकता है तो उसे बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

ट्रम्प ने हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित 40 अरब डॉलर के यूक्रेन सहायता पैकेज का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। इस सहायता पैकेज पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हस्तारक्ष किए हैं।उन्होंने टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के समूह पर की गई गोलीबारी को 'जंगली और बर्बर अत्याचार बताते हुए कहा इस घटना ने हर अमेरिकी की अंतरात्मा को झकझोर है।उल्लेखनीय है कि इस गोलीबारी की घटना में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

मिलर ने गुजरात को फाइनल में पहुंचाया, राजस्थान के पास एक और मौका, मिलर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
कोलकाता। सलामी बल्लेबाज डेविड मिलर (अवि. 68) और कप्तान हार्दिक पांड्या (अवि.40) के बीच चौथे विकेट की अविभाजित साझेदारी में बनाए 106 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालीफायर में तीन गेंदें शेष रहते 7 विकेट से पराजित कर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

बटलर ने बनाए धमाकेदार 89 रन
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोस बटलर की 89 रन की धमाकेदार पारी के दम राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया और गुजरात को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में गुजरात ने तीन गेंद शेष रहते राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। गुजरात की जीत में डेविड मिलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा। 38 गेंदों पर बनाए गए 68 रन के कारण डेविड मिलर को प्लेयर आफ द मैच भी चुना गया।

डेविड मिलर का हैट्रिक छक्का, गुजरात फाइनल में पहुंची
डेविड मिलर ने 20 ओवर की पहली तीन गेंदों पर छक्के लगा अपनी टीम को जीत दिला दी। गुजरात टाइटंस  पहली बार आईपीएल में शामिल हुई है और बड़े शान के साथ फाइनल में भी पहुंची। राजस्थान के खिलाफ इस टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। राजस्थान की टीम को बेशक इस मैच में हार मिली, लेकिन संजू सैमसन के पास अभी एक और मौका फाइनल में पहुंचने का है। एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी और लखनऊ में से जिसे जीत मिलेगी उस टीम को अब क्वालीफायर दो में राजस्थान के खिलाफ खेलना होगा। अगर उस मैच में राजस्थान को जीत मिल जाती है तो वो फाइनल में पहुंच जाएगी।

डेविड मिलर का अर्धशतक
गुजरात की टीम को पहला झटका दूसरी पारी के पहले ही ओवर में लग गया जब ट्रेंट बोल्ट ने साहा को सिल्वर डक पर आउट कर दिया। शुभमन गिल ने 35 रन पर रन आउट हो गए। मैथ्यू वेड ने 35 रन की पारी खेली और मैककाय की गेंद पर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों पर 5 छक्के व 3 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई।

स्कोर बोर्ड:

राजस्थान रॉयल्स :

रन

गेंद

4

6

जायवाल को. साहा बो. दयाल

3

8

0

0

बटलर रन आउट

89

56

12

2

सैमसन को. जोसफ बो. किशोर

47

26

5

3

पडिकल बो. हार्दिक

28

20

2

2

हेत्मायर को. तेवतिया बो. शमी

4

7

0

0

पराग रन आउट

4

3

0

0

अश्विन अविजित

2

1

0

0

बोल्ट अविजित

0

0

0

0

अतिरिक्त :     11

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन।

विकेट पतन : 1-11 (जायवाल), 2-79 (सैमसन), 3-116 (पडिकल), 4-161 (हेत्मायर), 5-185 (बटलर), 6-186 (पराग).

गेंदबाजी : शमी 4-0-43-1, दयाल 4-0-46-1, जोसफ 2-0-27-0, राशिद 4-0-15-0, किशोर 4-0-43-1, हार्दिक 2-0-14-1.

स्कोर बोर्ड:

गुजरात टाइटंस :

रन

गेंद

4

6

साहा को. सैमसन बो. बोल्ट

0

2

0

0

शुभमन रन आउट

35

21

5

1

वेड को.बटलर बो. मैकॉय

35

30

6

0

हार्दिक अविजित

40

27

5

0

मिलर अविजित

68

38

3

5

अतिरिक्त :     13

कुल : 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 191 रन।

विकेट पतन : 1-0 (साहा), 2-72 (शुभमन), 3-85 (वेड).

गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-38-1, कृष्णा 3.3-0-40-0, अश्विन 4-0-40-0, चहल 4-0-32-0, मैकॉय 4-0-40-1.
प्लेयर ऑफ द मैच : डेविड मिलर (गुजरात टाइटंस)

पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी के पास मिली आय से 450 प्रतिशत अधिक संपत्ति
अजमेर।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अजमेर में पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी (राजस्थान लेखा सेवा) उपनिदेशक वित्त के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही की है। एसीबी ने जांच में उनके पास करीब 450 प्रतिशत अधिक चल अचल संपत्ति मिलने का खुलासा किया है। उनके घर व कार्यालय में एसीबी ने सर्च किया है। फिलहाल मामले में एसीबी की जांच जारी है।

एसीबी के महानिदेशक जयपुर भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अजमेर इकाई को सूचना मिली थी कि पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी उपनिदेशक वित्त दौलत सिंह दायमा द्वारा भ्रष्टाचार से अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अजमेर इकाई ने ब्यूरो मुख्यालय की इंटेलिजेन्स टीम के सहयोग से इसका सत्यापन कराया। सूचना सही होने पर आरोपी दौलत सिंह के खिलाफ एसीबी मुख्यालय में प्रकरण दर्ज किया गया है। एसीबी के एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में दौलत सिंह से एसीबी टीम द्वारा उनके पास मिली 450 प्रतिशत अधिक संपत्ति के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ली तलाशी

एसीबी डीजीपी सोनी के निर्देश पर शनिवार को एसीबी अजमेर इकाई के एडीशनल एसपी सतनाम सिंह के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी राकेश वर्मा व उनकी सहयोगी टीम ने न्यायलय से तलाशी वारंट लिया। उसके बाद एसीबी टीम दौलत सिंह दायमा के बीके कौल नगर, जय अम्बे विहार कॉलोनी, अजमेर स्थित मकान व उनके कार्यालय में पहुंच गई। जहां पर एसीबी ने गहनता से तलाशी ली।

3.30 लाख नगदी, गहने और 15 प्लॉट मिले

आरोपित दौलत सिंह के मकान पर जब एसीबी ने सर्च किया तो एसीबी को करीब 3 लाख 30 हजार रुपए नगद, करीब 100 ग्राम सोने के गहने व 850 ग्राम चांदी के गहने मिले। इसके अलावा 10 बैंक खातों के दस्तावेज, दो बैंक लॉकर, 15 आवासीय प्लाट एवं व्यावसायिक दुकानों के दस्तावेज सहित करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति के दस्तावेज एवं सबूत मिले हैं। उनके संबंध में एसीबी ने पूछताछ की लेकिन प्रारम्भिक पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

एसीबी की अपील

एसीबी के डीजीपी भगवान लाल सोनी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसीबी का सभी सहयोग करें। अपने जायज कार्य के लिए किसी को भी रिश्वत नहीं दें। अगर कोई आपसे रुपए की मांग करता है तो उसकी सूचना एसीबी के टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाटस एप हैल्पलाइन नंबर 9413502834 पर संपर्क कर दे सकते हैं।

संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल इलाज कम, संक्रमण दे रहा ज्यादा
कोटा। कोटा संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल एमबीएस इन दिनों खुद बीमार हैं ।अस्पताल में चारों तरफ  फैली गंदगी संक्रमण फैला रही हैं । अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर में गंदी नालियों का पानी रोड पर बह रहा है जिसके कारण अस्पताल में लोग कीचड़ से सने पैर ले जाकर संक्रमण फैला रहे हैं ।

संभाग का बड़ा अस्पताल होने से प्रतिदिन यहां ढाई से तीन हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में गंदगी और कीचड़ से गुजरकर लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिसे वार्डों में भर्ती मरीजों को संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है । वहीं अस्पताल में जगह-जगह निर्माण कार्य के चलते दीवारे टूटी होने से लावारिस मवेशी स्वान और सूअर गंदगी फैला रहे हैं । अस्पताल के मुख्य गेट पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है जिससे वाहन धारियों को अस्पताल में प्रवेश करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है । दो बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देश देने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं । बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताने के बाद भी अस्पताल प्रशासन नहीं जागा जिसके चलते मरीजों को गंदगी से  दो-चार  होना पड़ रहा है।

सीटी स्कैन यूनिट वार्ड के बाहर भरा गंदा पानी
एमबीएस अस्पताल के सिटी स्कैन यूनिट वार्ड के बाहर नालियां क्षतिग्रस्त होने से उनका गंदा पानी रोड पर जमा हो रहा है। मरीजों व तीमारदारों को इस गंदे पानी से होकर अस्पताल में प्रवेश करना पड़ रहा है।
ऐसे में अस्पताल में गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

अस्पताल के मुख्य गेट पर अतिक्रमण
एमबीएस अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर लोगों ने अस्थाई हाथ ठेले व खानपान की गुमटियां लगाने से अस्पताल में एंबुलेंस व अन्य वाहनों के प्रवेश में भारी परेशानी हो रही हैं। अस्पताल के बाहर लगी चाय की थड़ी पर भीड़ के चलते लोगों को पता ही नहीं चलता अस्पताल का गेट कहां है। गेट के बाहर सवारियों के लिए इंतजार करते आॅटो रास्ता रोक देते हैं । ऐसे में कई बार एंबुलेंस को प्रवेश करने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान : चेतन शर्मा
उदयपुर। लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता पीपीएल शनिवार को शुरू हुई। इसका उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान है, जिससे हर खिलाड़ी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि वे पिछले तीन सीजन से प्रतियोगिता के स्तर को ऊंचाइयों पर जाते हुए देख रहे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है कि उदयपुर में देशभर विदेशों के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।

पीपीएल कॉ-फाउंडर मनोज चैधरी ने कहा कि प्रतियोगिता के मैच 20-20 ओवर्स के होंगे। पीपीएल में भारत के साथ ही अमेरिका, श्रीलंका, कनाडा और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पीपीएल कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि टूर्नामेंट में हर टीम को सात मैच खेलने होंगे और प्ले आॅफ के जरिये टीम फाइनल में पहुंचेगी।

इस अवसर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन सचिव महेंद्र शर्मा, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के फाउंडर राहुल अग्रवाल, वंडर सीमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी, प्रायोजक जीएस स्पोर्ट्स के गोविंद खंडेलवाल, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी, आयोजन समिति में पीपीएल फाउंडर अमन अग्रवाल, कॉ-फाउंडर मनोज चौधरी, कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन, आॅर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी यशवंत पालीवाल तथा उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भटनागर उपस्थित रहे। पेसिफिक प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के उद्घाटन समारोह में फ्रेंचाइजीज ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें छक्के पड़ने पर गेंद को बाउंड्री से बाहर कैच पकड़ने पर एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

खत्म हो सकता है सस्ते लोन का दौर, जून से लग सकता है ज्यादा ब्याज का झटका, बढ़ेगी ईएमआई
नई दिल्ली। आरबीआई अगली बैठक में रेपो दर में बढ़ोतरी करने का फैसला करता है तो इसका सीधा असर फ्लोटिंग दर पर लोन लेने वालों पर होगा। उनकी ईएमआई में बढ़ोतरी हो जाएगी। स्थायी दर पर लोन लेने वालों पर कोई असर नहीं। महंगाई के 17 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आगामी बैठक में नीतिगत दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसका कारण यह है कि केंद्रीय बैंक के पास विकास को बाधित किए बिना कीमतों को नियंत्रित करने के सीमित विकल्प हैं।  खाद्य महंगाई और तेल की ऊंची कीमतों के कारण पिछले महीने यानी मार्च में खुदरा महंगाई दर 6.95 फीसदी पर पहुंच गई है। अर्थशास्त्री महंगाई के अधिक व्यापक होने के कारण चिंतित हैं।

हाल ही में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि महंगाई अस्थायी है। इसके उलट यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी आ रही है।  ऐसे में अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि आरबीआई जून की द्विमासिक मौद्रिक समिति की बैठक में नीतिगत दरों में 25 आधार अंक या .25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।

ब्याज में वृद्धि से ईएमआई का बोझ बढ़ेगा
यदि आरबीआई अगली बैठक में रेपो दर में बढ़ोतरी करने का फैसला करता है तो इसका सीधा असर फ्लोटिंग दर पर लोन लेने वालों पर होगा। ऐसे लोगों की ईएमआई में बढ़ोतरी हो जाएगी। हालांकि, स्थायी दर पर लोन लेने वालों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनकी ईएमआई यथावत रहेगी।

छह फीसदी तक पहुंच सकती है रेपो दर
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने हाल ही में एक नोट में कहा है कि महंगाई में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए आरबीआई अगली आठ बैठकों में हर बार रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। इसके कारण वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में रेपो दर छह फीसदी तक पहुंच सकती है। नोट में कहा गया है कि 2022 में किसी एक बैठक में रेपो दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी भी की जा सकती है।

11 बार से कोई बदलाव नहीं
आरबीआई ने नीतिगत दरों में 11 बार से कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दरों में आखिरी बदलाव 22 मई 2020 को किया गया था। आरबीआई ने छह से आठ अप्रैल के बीच हुई बैठक में भी नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस समय रेपो दर चार फीसदी और रिवर्स रेपो दर 3.35 फीसदी है। रेपो दर वह दर है, जिसपर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये कर्ज देता है। जबकि रिवर्स रेपो दर के तहत बैंकों को अपना पैसा आरबीआई को देने पर ब्याज मिलता है।

पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 82 पैसे फिर महंगा : जयपुर में पेट्रोल के दाम 114.95 रुपए और डीजल के दाम हुए 98.06 रुपए
जयपुर। पेट्रोल डीजल के दाम शनिवार को एक दिन की राहत के बाद बाद फिर बढ़ गए हैं। जयपुर में डीजल के दाम में 82 पैसे की बढ़ोतरी की गई है और पेट्रोल के दामों में 88 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब जयपुर में पेट्रोल के दाम 114.95रुपए हो चुके हैं और जयपुर में डीजल के दाम हुए 98.06रुपए हो चुके हैं।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद से जयपुर में अब तक पेट्रोल के दाम 7 रुपए 89 पैसे और डीजल के दाम 7 रुपए 34 पैसे महंगे हो चुके हैं। सिर्फ 12 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम इससे अधिक इसके पहले कभी नहीं बढ़े हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 120 रुपए लीटर तक पहुंच चुके हैं। डीजल के दाम भी राजस्थान के इस जिले में 102 रुपए लीटर से ऊपर बिक रहा है।

चित्तौड़गढ़ के बस्सी में किले की तलहटी में मिले पाषाणकालीन औजार
उदयपुर। चित्तौड़गढ़ के बस्सी में हाल ही एक सर्वेक्षण में पाषाणकालीन औजारों की खोज हुई है। विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ये करीब 15 लाख साल पुराने पाषाणकालीन औजार है। ये औजार राजस्थान में मानव जीवन की उत्पत्ति को सिद्ध करने में सहायक हो सकते हैं। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक साहित्य संस्थान के निदेशक प्रो. जीवनसिंह खरकवाल, चिंतन ठाकर, स्वाति वर्मा ने इस स्थल का सर्वेक्षण कर तथ्य स्पष्ट किए हैं। प्रो. खरकवाल ने बताया कि इससे पूर्व निम्बाहेड़ा में वर्ष 1960 से 1965 में हुए सर्वेक्षण में इस तरह के औजार प्राप्त हुए थे, लेकिन बस्सी के किले की तलहटी में पहाड़ी का ढलान जहां समाप्त होता है, वहीं पर ये औजार मिले हैं। इन औजारों के क्रमबद्ध तरीके से आसपास ही प्राप्त होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही स्थान है जहां इन औजारों को बनाया जाता था। खरकवाल ने बताया कि आदिकाल से जब मानव की उत्पत्ति मानी जाती है, उस समय की तिथियों आदि में काफी बदलाव आए हैं। इनको देखने से स्पष्ट होता है कि ये आदिकालीन पाषाण औजारों के नमूने हैं। इसमें कतई संदेह भी नहीं है कि ये औजार 15 लाख साल पुराने होंगे। करीब पांच किलोमीटर के दायरे में और औजारों की तलाश की जा रही है।

आशुलियिन परंपरा के हैं औजार
प्रो. खरकवाल ने बताया कि बस्सी गढ़ के निकट विंध्य की पहाड़ी की ढलान पर पाषाण काल की हाथ की कुलहड़िया, क्लीवर, स्क्रैपर आदि बडी संख्या मे पाए गए। ये औजार सेल चट्टान के ऊपर कोलूवियल जमाव में पाए गए हैं, जहां पर दो संस्कृति निम्न पुरा पाषाण काल तथा मध्य पाषाण काल के औजार खोजे गए हैं। यह औजार अशुलियिन परम्परा के है जिनकी तिथि भारत में 15 लाख से वर्ष पूर्व में है। इस तरह के औजार बस्सी के अतिरिक्त बूंदी में भी खोजे गए हैं। बनास औरे बेडच की घाटियों में इस तरह के औजार पिछली शताब्दी में 60 के दशक के प्रख्यात पुरातत्वविद वीएन मिश्र ने खोजे थे, उनके द्वारा खोजे गए औजार मुख्यत: नदियों की घाटियों में थे परन्तु पहली बार बस्सी में ये औजार पहाड़ी के ढलान पर मूल जगह पर खोजे गए हैं।

महिला दिवस विशेष: बेटों को साइंस, बेटियों के लिए आर्ट्स
जयपुर। राजस्थान के शिक्षा परिसरों में बेटियों ने धमक बनाई है, लेकिन इसकी हकीकत हमारे समाज की मानसिकता पर सवाल खड़े करती है। राज्य के स्कूल-कॉलेजों के 13,02,485 विद्यार्थियों में छात्र 6,29,091 तो छात्राएं 6,73,394 हैं। यह अधिक दिख रही हैं, लेकिन अगर इन आंकड़ों को डीकोड करें तो पता चलेगा कि बेटियों को आर्ट्स या इससे संबंधित विषय दिलाए जाते हैं, जबकि बेटों को साइन्स, कॉमर्स और लॉ में भेजा जाता है। दैनिक नवज्योति ने जब शिक्षा परिसरों में बेटियों से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि बेटों की तुलना में उन्हें हर मामले में उपेक्षित किया जाता है। हालांकि यह तस्वीर बदल रही है। परिजन अब बेटियों को बेटों के बराबर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

शिक्षा में अधिक, लेकिन संकाय में पिछड़ी बेटियां
कला संकाय में छात्राओं का नामांकन सबसे ज्यादा है। इसका कारण यह भी है कि सरकार द्वारा तीन साल में खोले गए ज्यादातर नए सरकारी कॉलेजों में सिर्फ बीए कोर्स ही चल रहा है। विज्ञान व वाणिज्य में छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है।

नीट और जेईई क्रैक करें तो बेटियों को भी तरजीह
ऐसा नहीं कि बेटियों को परिजन पीछे रखते हैं, लेकिन अगर वे नीट, जेईई आदि एग्जाम क्रैक कर लें तो! दो दशक पहले 3 से 5 फीसदी महिला चिकित्सक थीं। लेकिन अब यह तस्वीर तेजी से बदल रही है। इंजीनियरिंग में बेटियां बड़ी तादद में आगे आ रही हैं। अभी सरकारी हेल्थ विभाग में करीब 12 हजार डॉक्टर हैं। इनमें से 1500 से भी कम महिला चिकित्सक हैं। 15 साल पहले नर्सिंग स्टाफ में 90 फीसदी महिलाएं हुआ करती थी लेकिन यह संख्या अब आधी से भी कम हो गई है। राजस्थान में करीब 60 हजार नर्सिंगकर्मी हैं, जिनमें करीब 25 हजार ही महिलाकर्मी हैं। चिकित्सकों की संख्या में पहले से सुधार है।