mla jaikrishna patel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमएलए घूसकांड : विधायक और उसके भाई को भेजा जेल, रुपए छिपाने वाले दो दिन की रिमांड पर
जयपुर। टोडाभीम में माइंस व्यापारी के खिलाफ विधानसभा में लगाए सवालों को वापस नहीं लेने की एवज मेंं 20 लाख रुपए की घूस लेने के मामले में एसीबी ने बागीदौरा (बांसवाड़ा) के भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक जयकृष्ण पटेल समेत चार जनों को बुधवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया, जहां से विधायक और उसके भाई विजय कुमार पटेल को जेल भेज दिया और घूस के 20 लाख रुपए छिपाने वाले विधायक के पीए रोहित के मामा जसवंत और जगराम को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया।

20 लाख में से निकाले 83 हजार रुपए: एसीबी ने गिरफ्तार किए जसवंत और जगराम से बरामद किए 20 लाख रुपयों के बारे में जानकारी जुटाई तो 83 हजार रुपए के नोट कम मिले हैं। ये 83 हजार रुपए किसने बैग से निकाले इसकी रिकवरी के लिए जगराम और जसवंत को रिमांड पर लिया है। एसीबी अब इन नोटों की तस्दीक कर रही है। एसीबी ने बुधवार को भी रुपए लेकर फरार हुए विधायक पटेल के पीए रोहित मीणा को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। विधायक पटेल ने गिरफ्तार जगराम और जसवंत को भी पहचानने से इनकार कर दिया।

विधायक ने कहा अब नरमी बरतें
विधायक पटेल से मिलने पहुंचे परिवादी रविन्द्र को उनके सुरक्षाकर्मी ने वाहन और घर की चाबियों सहित मोबाइल व पेन जमा कराए। मुलाकात के दौरान विधायक ने राशि के बारे में पूछा, जिस पर रविन्द्र ने बताया कि वह पहले से तय 20 लाख रुपए लाया है और शेष 20 लाख शाम तक देगा। विधायक ने करौली के खनन अभियंता डीएस मीणा को कॉल कर कहा कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दे पर अब नरमी बरतें।

नहीं किया जांच में सहयोग
एसीबी ने कहा कि विधायक पटेल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इनके मोबाइल में भी कई सबूत हैं, उनके बारे में भी पूछताछ की जाएगी। विजय पटेल ने भी अभी पूरी जानकारी नहीं दी है। एसीबी दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। जगराम और जसवंत से रोहित मीणा के बारे में जानकारी जुटानी है। रुपए किस तरह से लिए और कहां पहुंचाने थे। इसकी पूरी टाइमिंग का खुलासा होना है।

रुपए लेकर फरार हुए आरोपी पकड़ में नहीं आए तो एसीबी ने अपनाई टेड्रिशनल पुलिसिंग
जयपुर। भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के विधायक जयकृष्ण पटेल की ओर से ली गई 20 लाख रुपए घूस की राशि को उसका पीए रोहिताश्व उर्फ रोहित मीणा लेकर फरार हुआ था। वह विधायक आवास से बेसमेंट से स्कूटी से रुपयों को लेकर फरार हो गया। जब उसने बैग चैक किया तो उसमें एसीबी की ओर से जीपीएस सिस्टम रखा था, जो उसने जगतपुरा में फेंक दिया। पीछा कर रही टीम ने जीपीएस बरामद कर लिया है। एसीबी की टीम लगातार पीछा करती रही और रात करीब आठ बजे जगतपुरा में रुपए लेकर फरार हुए पीए रोहित के मामा जसंवत के घर पहुंच गई लेकिन तब तक जसवंत घर से रुपए लेकर भाग चुका था।

टीम लगातार अलर्ट रही और सोमवार सुबह आठ बजे जसवंत को उसके घर से पकड़ लिया। टीम ने जब उससे पूछताछ की तो 20 लाख रुपए की रकम के बारे में पूरी जानकारी दे दी और टीम ने वो रुपए जगराम के घर जाकर बरामद कर लिए। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि जगराम को नहीं पता था कि रुपए घूसखोरी के हैं।

नंगे पैर लाए
एसीबी की टीम सोमवार करीब डेढ़ बजे विधायक जयकृष्ण को लेकर एसीबी कोर्ट पहुंची। इस दौरान विधायक नंगे पैर थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वकीलों की हड़ताल होने के कारण विधायक को पैदल लाया जा रहा था, तभी उनकी चप्पल टूट गई। बाद मेंं चप्पल की व्यवस्था कर दी गई थी।

आज खुलेगा सीसीटीवी का सर्वर
जांच अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि विधायक आवास के सभी सीसीटीवी के संबंध में बनाया गया सर्वर रूम बंद कर दिया है। उसमें कुछ तकनीकी खामी आ रही है। सीसीटीवी 1970 के रिकॉर्ड पर पहुंच रहा है जबकि 1970 का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। ऐसे में तकनीकी टीम और एफएसएल की मौजूदगी में सर्वर को खुलवाया जाएगा।

एक ही सीरीज के मंगाए नए नोट
एसीबी ने इस ट्रेप में कोई कोताही नहीं बरती। इसके लिए एसीबी ने 20 लाख रुपए के नए-नए नोट की व्यवस्था की। ये सभी नोट एक ही सीरीज के थे और नोटों के साथ बैग में जीपीएस भी लगा दिया।

टीम ने बरामद किए रुपए
विधायक जयकृष्ण को गिरफ्तार करने के बाद डीआईजी राहुल कोटोकी के निर्देशन में टीमों को रुपए बरामद करने के लिए लगाया गया। इन टीमों में एसएसपी ज्ञान प्रकाश नवल, एएसपी संदीप सारस्वत, डिप्टी एसपी अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ सहायक हिमांशु, एसआई रतनदीप, हैड कांस्टेबल अशोक, अनिल यादव शामिल रहे। इस टीम ने रुपए बरामद किए।

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : बांसवाड़ा विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत मामले में गिरफ्तार, गनमैन ने लिए 20 लाख रुपए
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत के मामले में पकड़ा है। यह पहली बार है जब राज्य में किसी मौजूदा विधायक को रिश्वत के आरोप में डिटेन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, जयकृष्ण पटेल जयपुर के ज्योति नगर स्थित सरकारी क्वार्टर में एक कंपनी से ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत की डील कर रहे थे। इसी दौरान एसीबी ने ट्रैप रचाया और विधायक को पकड़ लिया। पटेल का गनमैन रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये ले रहा था, लेकिन मौके से भाग निकला। अब एसीबी की टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक जयकृष्ण पटेल ने एक कंपनी को काम न करने देने की धमकी देकर पैसे की मांग की थी। परेशान होकर कंपनी ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद ACB ने विधायक और उसके सहयोगियों के मोबाइल नंबरों की निगरानी शुरू की। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने शुक्रवार दोपहर को कार्रवाई की। पूछताछ के लिए विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी मुख्यालय लाया गया है, जहां उनसे मामले में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। यह मामला राजस्थान में राजनीतिक हलकों में हलचल मचा रहा है।

एसीबी ने विधायक के मोबाइल नंबरों, उनके गनमैन और कंपनी के कुछ कर्मचारियों को सर्विलांस पर लिया। पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के बाद रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एसीबी की टीम शिकायतकर्ता के साथ विधायक के आवास पर पहुंची। गनमैन ने दरवाजा खोला, जहां टीम ने बताया कि उन्हें विधायक से मुलाकात करनी है। गनमैन अंदर गया और बाहर आकर पूछा, “ले आए क्या?”, जिस पर शिकायतकर्ता ने हां कहा। इसके बाद गनमैन ने बाहर के कमरे में पैसे प्राप्त किए।

इस दौरान विधायक अंदर के कमरे में ही मौजूद थे। जैसे ही एसीबी की टीम अंदर दाखिल होने लगी, गनमैन को शक हुआ और वह मौके से फरार हो गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए विधायक से पूछताछ की और सर्विलांस से जुटाए गए सबूत प्रस्तुत किए। करीब 3 बजे एसीबी की टीम विधायक को पूछताछ के लिए मुख्यालय लेकर गई, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और औपचारिक रूप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एसीबी अब मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।