mining sector - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खान विभाग का DMFT पोर्टल माह के अंत तक होगा लॉन्च, ईज ऑफ डूइंग में मिलेगा बढ़ावा, कार्यों की पारदर्शिता और मॉनिटरिंग होगी मजबूत
जयपुर। खान एवं पेट्रोलियम विभाग का डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) पोर्टल और वेबसाइट इस माह के अंत तक पूरी तरह कार्यशील हो जाएगी। इससे माइनिंग सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग को बढ़ावा मिलेगा और डीएमएफटी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित होगा।

प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने मंगलवार को सचिवालय में डीएमएफटी पोर्टल व वेबसाइट की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर डीएमएफटी का डेटा और मॉनिटरिंग सिस्टम डोमेन पर उपलब्ध होने से न केवल सूचनाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जिलों में अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि डीएमएफटी पोर्टल को भारत सरकार के एनएमएफटी पोर्टल से इंटीग्रेट किया जा रहा है, जिससे यह और अधिक उपयोगी व बहुआयामी होगा। पोर्टल पर उपलब्ध राशि, प्रस्तावित कार्य, स्वीकृतियां, कार्य प्रगति, स्वीकृत व व्यय राशि की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध होगी।

वहीं डीएमएफटी वेबसाइट पर स्टेटिक व डायनमिक डेटा, परिवेदनाओं के निस्तारण, जिलावार गतिविधियां, लाभार्थियों और बेस्ट प्रैक्टिसेज की जानकारी भी मिलेगी। बैठक में संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत सहित अन्य अधिकारी और पोर्टल विकसित करने वाली टीम मौजूद रही।

माइनिंग सेक्टर में हरियालों राजस्थान में लगेंगे 20 लाख पौधे, फील्ड अधिकारियों को दिए निर्देश
जयपुर। खान विभाग द्वारा प्रदेश में हरियालो राजस्थान अभियान के दौरान व्यापक वृक्षारोपण, पौधारोपण अभियान चलाते हुए 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभाग के फील्ड अधिकारियों को मानसून से पहले वृक्षारोपण के लक्ष्य जारी करने के साथ ही पौधारोपण की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने दे दिए गए हैं। अतिरिक्त निदेशक माइन्स महेश माथुर को राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी बनाते हुए फील्ड स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने और मोनेटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। हरियालो राजस्थान अभियान के दौरान वृक्षारोपण/पौधारोपण में माइन्स धारकों, माइनिंग एसोसिएशनों, विभागीय अधिकारियो और बडे़ माइनिंग संस्थानों की सहभागिता तय की जाएगी।

प्रदेश में मेजर व माइनर मिनरल की छोटी बड़ी 30 हजार से अधिक माइंस है। विभागीय अधिकारी माइंस धारकों से समन्वय बनाते हुए पौधारोपण करवायेंगे ताकि वृहद स्तर पर पौधारोपण हो सके। अभियान के दौरान छायादार-फलदार वृक्षों में नीम, बड़, पीपल, आम, शहतूत, शीशम, गुलमोहर, अशोक, जामुन आदि भौगोलिक स्थितियों के अनुसार कम पानी और जल्दी बढ़ने वाले वृक्षों और पौधों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। पौधारोपण में खनन क्षेत्रों, खनिज क्षेत्र के रास्तों, आसपास के क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।