vehicle accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : एक घायल एक की मौत, मामले में जांच कर रही पुलिस
जयपुर। बस्सी थाना इलाके में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं एक आदमी घायल हो गया। मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय बस्सी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है, वहीं घायल को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना थाना पूर्व द्वितीय के हेड कांस्टेबल मुकेश गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय हीरालाल निवासी खेड़लावास बस्सी के रूप में हुई है।

वहीं घायल मंगलाराम को एसएमएस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बाइक पर सवार मंगलाराम और मृतक हीरालाल खेड़ावास से अपने नए मकान कानोता की ओर जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कश्मीर वाहन दुर्घटना में सेना के 3 जवान शहीद, खड़गे-गांधी ने जताया शोक
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रामबाण में वाहन दुर्घटना हो गई। इस वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के रामबाण में वाहन दुर्घटना में सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

खड़गे ने कहा कि "जम्मू- कश्मीर के रामबन में हुई भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जहाँ एक वाहन दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। हम राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारे बहादुरों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ। यह देखते हुए कि इस वर्ष मार्च में इसी घाटी में नागरिकों से जुड़ी एक ऐसी ही घातक घटना हुई थी, हम अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत उचित और पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने का आग्रह करते हैं।"

गांधी ने कहा कि "जम्मू- कश्मीर के रामबन में सेना की वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है।शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।"