sky yellow alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आसमान में छाए रहे बादल : गर्मी से मिली राहत, 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज, 23 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह तेज बारिश दर्ज हुई। शेखावाटी अंचल में आसमान में बादल छाए रहे। कई जगह सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सीकर में रविवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी का दौर सात मई तक चलने का अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार देर रात जालोर में आहोर के थांवला गांव में एक साथ तीन मकानों पर बिजली गिरने से हड़कम्प मच गया। एक घर की छत पर रखी पानी की टंकी फू ट गई। तीनों मकानों के बिजली के मीटर और इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। फलोदी में भी देर रात बारिश हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। चूरू जिले के खेजड़ी बिजली गिरने से 10 भेड़ों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.7 और रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट से लोगों ने गर्मी से राहत मिली। जयपुर में शाम के समय आसमान में बादल घिर आए, कुछेक जगह मामूली बारिश दर्ज हुई।

तापमान में गिरावट
कई शहरों में शनिवार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन के साथ रात का तापमान भी गिर गया। अधिकांश शहरों में बीती रात तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली के पास जवाई एरिया में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बीती रात पारा गिरकर 20.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मई के प्रथम दो सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम गर्मी से राहत मिलेगी। 15 मई से तापमान बढ़ने से गर्मी सितम ढाएगी।