jaipur weather news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाड़ कंपाने वाली सर्दी : नौ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं, कई जिलों में सुबह जमी दिखी बर्फ
जयपुर। प्रदेश भर में सर्द हवाओं और गलन वाली सर्दी ने दिन और रात में ठिठुरन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी के दौर में सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री से ज्यादा गिर गया। जैसलमेर, माउंट आबू, शेखावाटी सहित कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे के साथ बर्फ की हल्की चादर जमी नजर आई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हाड कंपाने वाली सर्दी रहने की संभावना जताते हुए इसके लिए उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं को कारण माना है। खराब मौसम के चलते सात जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
मकर संक्राति तक नहीं होगा तापमान में बदलाव : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भागों में आगामी तीन दिनों (यानि मकर संक्राति तक) में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन कहीं कहीं शीतलहर के साथ घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों सहित प्रदेशभर में घना कोहरा और कड़ाके के सर्दी के बीच जगह-जगह हल्की बर्फ जमीं नजर आई। प्रदेश में रविवार को करीब 14 जिले (जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर, टोंक, दौसा, भरतपुर और नागौर) सर्द हवाओं और कोहरे के आगोश में नजर आए। इस वजह से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में दिन भी में ठिठुरन बनी रही। राजस्थान में अधिकतम तापमान प्रतापगढ़ में 25.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में माइनस दो डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में सीजन में पहली बार तापमान माइनस दो से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है।

इन जिलों में बढ़ाई छुट्यिां
तेज सर्दी के कारण सीकर के स्कूलों में पांचवीं क्लास के तक बच्चों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। छठी से 12वीं क्लास तक के बच्चों का टाइम सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कर दिया गया है। भरतपुर में पांचवीं क्लास तक के बच्चों की 12-13 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। डीग में कक्षा एक से आठ तक विद्यार्थियों का 12 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जयपुर में प्री-प्राइमरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों की 12 और 13 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है। हनुमानगढ़ में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का 12 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जालोर में प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की 12 जनवरी से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। नागौर में शीतलहर के चलते पांचवी कक्षा के बच्चों की 12 और 13 जनवरी को छुट्टी और जैसलमेर में भी पहली से आठवीं तक के बच्चों का 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। दौसा में एक से आठवीं तक के बच्चों की 12 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान इन जिलों में स्टाफ का समय यथावत रहेगा।

कई जगह जमीं नजर आई बर्फ, फ्लाइट्स कैंसिल: न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण जैसलमेर के रामगढ़ और चांधन जैसे कई क्षेत्रों में सुबह हल्की बर्फ जमी नजर आई। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी ऐसे नजारे दिखे। उदयपुर में घने कोहरे के कारण सात फ्लाइट्स निरस्त कर दी गईं। सीकर जिले के अधिकतर हिस्सों में रविवार सुबह हल्की बर्फ जमी नजर आई। श्रीगंगानगर में घने कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक दर्ज हुआ, जो सीजन का सबसे कम तापमान था।

जयपुर सहित कई जिलों में आज फिर छाए बादल : अलवर में बारिश के साथ गिरे ओले, बर्फीली हवाओं का जोर हुआ तेज
जयपुर। प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोहरे और शीतलहर के कारण सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है और तापमान जमाव बिन्दु पर पहुंच गए हैं। वहीं राजस्थान में बर्फीली हवा का असर और तेज हो गया है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और कोटपूतली-बहरोड़ में घना कोहरा छाया है। राजधानी जयपुर में भी बादलों की लुका छिपी हो रही है। इसके कारण विजिबिलिटी कम है। उदयपुर के गोगुंदा का तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। खेतों पर बर्फ की चादर बिछ गई। जैसलमेर में गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई।

अलवर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बारिश (मावठ) हुई। खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। सर्दी के चलते 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज शुक्रवार को 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट भी है। वहीं, 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी और शीतलहर का असर रहेगा। इधर रेगिस्तानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। गुरुवार को जैसलमेर में तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में सर्दी का सितम : डेढ़ दर्जन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां, टीचर्स को आना पड़ेगा ; पारा सात डिग्री तक गिरा
जयपुर। प्रदेश में सर्दी के सितम से नौनिहालों को राहत प्रदान करने के लिए डेढ़ दर्जन जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी है। इस संबंध में संबंधित जिला कलक्टरों ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए।  जिला कलक्टरों ने माध्यमिक, और प्रारंभिक शिक्षा के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से अपने-अपने जिले में सभी राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में आदेश की पालना सुनिश्चत करवाया जाए। इन निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित शैक्षणिक संस्था के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 5 तक तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार स्कूल के शिक्षकों को नियमित उपस्थित होने के साथ ही परीक्षाएं यथावत रखने के आदेश दिए है।

हनुमानगढ़ जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी है। सीकर जिले में आठवीं तक के बच्चों की दस जनवरी तक छुट्टियां रहेगी। इसी प्रकार श्रीगंगानगर जिले में नर्सरी से पांचवी कक्षा तक छुट्टियां 12 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों का समय सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया। बूंदी, बारां और दौसा जिलों में भी आठवीं तक के बच्चों की छह और सात जनवरी को छुट्टियां कर दी गई। प्रतापगढ़ जिले में आठवीं तक के बच्चों की 6 से 8 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई। झालावाड़ में 10 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई। अजमेर में भी पांचवीं तक के बच्चों की सात जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई। छठीं से 12वीं तक के बच्चों का समय बदल दिया गया। डूंगरपुर जिले में पांचवीं तक छात्रों की 8 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई। यहां आंगनबाड़ी केन्द्र और मां बाड़ी केन्द्र में भी छुट्टियां कर दी गई। कोटा जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तीन से छह साल के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई। कोटा में 6 से 8 जनवरी तक स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कर दिया गया। भीलवाड़ा जिले में भी आठ जनवरी तक प्राथमिक कक्षाओं की छुट्टियां कर दी गई। डीडवाना-कुचामन, भरतपुर और टोंक  जिलों में भी आठवीं तक के बच्चों की आठ जनवरी तक, नागौर जिले में पांचवीं तक के छात्रों की आठ जनवरी  और चित्तौड़गढ़ जिले में आठवीं तक के छात्रों की सात जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई हैं।

बारिश के साथ हो सकता है नए साल का स्वागत : मौसम विभाग ने जताई संभावना, कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट भी प्रभावित
जयपुर। प्रदेश में नए साल का स्वागत इस बार बारिश के साथ हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से नए साल पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में घना कोहरा छाने का असर फ्लाइट्स और ट्रेन के संचालन पर देखने को मिला। कोहरे के कारण सोमवार को कई ट्रेनें और फ्लाइट भी प्रभावित हुई है। इधर बीते दिन रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में बादल छा सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश या मावठ होने की संभावना है। इस दौरान 31 दिसंबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों में बादल छा सकते हैं। 1 जनवरी को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और अलवर में बादल छाने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

तेज बारिश का दौर, 28 जिलों में अलर्ट : तापमान में हुई गिरावट से लोगों को गर्मी से भी राहत
जयपुर। राजस्थान में मानसून के तहत तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में एक जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी अधिक बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण दुर्घटनाएं भी हुई हैं। रविवार को 30 जिलों में हुई बारिश के बीच सोमवार को छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट सहित 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण तापमान में हुई गिरावट से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में सिरोही, भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश व टोंक, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, जोधपुर, कोटा, झालावाड़, बाड़मेर, जालोर,पाली और अजमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। जयपुर में देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही।

माउंट: 190 एमएम बारिश
सर्वाधिक बारिश माउंट आबू में 190 एमएम, भीलवाड़ा में 175 एमएम और गंगरार-चित्तौड़गढ में 96 एमएम हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42.3 डिग्री और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 17 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा।

पुल ढहे, आवागमन में परेशानी
प्रदेश में तेज बारिश से कई पुलिया ढह गई तो कुछ पुल के ऊपर पानी बहने लगा। इस कारण आवाजाही बाधित होने से लोग परेशान हुए। राजधानी जयपुर में दोपहर बाद कई इलाकों में बूंदा-बांदी हुई। जालोर-सिरोही में बारिश के कारण पिछले तीन दिन से धूप नहीं निकली है। सिरोही में दिल्ली-गुजरात वाले नेशनल हाइवे पर पानी भरने से कांडला-गुजरात मार्ग बाधित हुआ। बूंदी के भीमलत में नाला पार करते समय युवक बाईक सहित पानी में बहने लगा मगर लोगों ने उसे बचा लिया। जोधपुर में बारिश के कारण सड़क किनारे की एक दीवार गिर गई। तेज बारिश के बाद जालोर के सियाणा और चांदन खारी क्षेत्र में खारी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। भीलवाडा के कोटडी कस्बे में कोठारी नदी उफान पर बनी हुई है। जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, राजसमंद सहित कई जिलों में तीन इंच पानी बरसा।  राजसमंद के आमेट में करीब 40 मिनट तक बारिश हुई।

जोधपुर: कार बही, तीन मरे
जोधपुर में बारिश के कारण पुलिया की रपट पर भरे पानी से एक कारोबारी की कार फिसलकर नाले में गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

आज यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने सोमवार को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में ऑरेंज अलर्ट और गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुंनू, सीकर, जयपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही में येलो अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 जून को जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी-बारिश का दौर तेज हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक सिस्टम बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर से भारी बारिश की संभावना है।

आसमान में छाए रहे बादल : गर्मी से मिली राहत, 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज, 23 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह तेज बारिश दर्ज हुई। शेखावाटी अंचल में आसमान में बादल छाए रहे। कई जगह सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सीकर में रविवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी का दौर सात मई तक चलने का अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार देर रात जालोर में आहोर के थांवला गांव में एक साथ तीन मकानों पर बिजली गिरने से हड़कम्प मच गया। एक घर की छत पर रखी पानी की टंकी फू ट गई। तीनों मकानों के बिजली के मीटर और इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। फलोदी में भी देर रात बारिश हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। चूरू जिले के खेजड़ी बिजली गिरने से 10 भेड़ों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.7 और रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट से लोगों ने गर्मी से राहत मिली। जयपुर में शाम के समय आसमान में बादल घिर आए, कुछेक जगह मामूली बारिश दर्ज हुई।

तापमान में गिरावट
कई शहरों में शनिवार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन के साथ रात का तापमान भी गिर गया। अधिकांश शहरों में बीती रात तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली के पास जवाई एरिया में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बीती रात पारा गिरकर 20.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मई के प्रथम दो सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम गर्मी से राहत मिलेगी। 15 मई से तापमान बढ़ने से गर्मी सितम ढाएगी।