team rcb - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

RCB बनी IPL चैंपियन : कोहली का विराट सपना पूरा, 18 नम्बर की जर्सी ने जीत ही लिया 18वां सीजन
अहमदाबाद। आखिर विराट कोहली का सपना पूरा हो ही गया। 17 साल से इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में आईपीएल को 8वां चैंपियन मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 191 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए।

भावुक हुए विराट
मैच के आखिरी क्षणों में जब आरसीबी जीत की दहलीज चूम रही थी। विराट कोहली जीत की खुशी में भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए। जीत के बाद उन्होंने ग्राउंड को चूमा और टीम के सदस्यों से गले मिले।

बेंगलुरु और पंजाब आमने-सामने : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांच का मुकाबला
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) मंगलवार को अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में इतिहास रचने की उतरेगी। आरसीबी नौ साल बाद फाइनल में वापस आई है। उसे अपने पहले खिताब की तलाश है। जबकि पंजाब किंग्स 2014 में अपने पहले प्रदर्शन के 11 साल बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’
फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। पूरे स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अब तक इनके ऑफिस से सेरेमनी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले बल्लेबाजी को फायदा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इस सीजन में बड़े स्कोर वाली रही। यहां पहली पारी का औसत 177 रहा है और पिछले तीन मैचों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। आईपीएल 2025 के दौरान इस मैदान पर खेले गए आठ मैचों में से छह पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

यहां टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पिच की बात की जाये तो इससे शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है, जबकि शाम को धीमे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दोनों पक्षों के पास खिताब के सूखे को खत्म करने का मौका है।

फ्लाइट्स का किराया हुआ पांच गुना
आईपीएल के फाइनल मुकाबले का लोगों में क्रेज है। इसके चलते सोमवार को दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 3500 से 5000 तक रहता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 1.32 लाख है। इनमें से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 80 हजार टिकट बिक चुके हैं।

टीम RCB ने जेपीएचएस MUN में 'बेस्ट प्लेइंग इलेवन' अवार्ड जीता, देवांश गोधा की टीम का शानदार प्रदर्शन
जयपुर। महावीर पब्लिक स्कूल की प्रतिनिधि टीम RCB ने जेपीएचएस MUN द्वारा आयोजित IPL ऑक्शन हाउस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 अन्य टीमों को पछाड़कर 'बेस्ट प्लेइंग इलेवन' अवार्ड अपने नाम किया।

इस विजेता टीम को  देवांश गोधा और आदित्य श्रीवास्तव ने लीड किया। टीम में  समृद्धि एंजेल, यशस्वी सोनी  और उत्कर्ष जैन भी शामिल थे। टीम का मार्गदर्शन मेंटर सम्यक जैन द्वारा किया गया, जबकि टीम इंचार्ज अध्यापिका राधिका श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान किया।