buyers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन दिवसीय ज्वैलरी शो जस 2024 : बड़ी संख्या में बायर्स शो में पहुंचे, अभिनेत्री ईशा देओल जयपुर पहुंची
जयपुर। बी 2 बी शो जस के दूसरे दिन शनिवार को बायर्स की ओर से जयपुर की जेम एंड ज्वैलरी को बेहद पसंद किया जा रहा है। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात और मध्य प्रदेश के बायर्स शो में शिरकत कर रहे हैं।

ज्वैलर्स एसोसिशन जयपुर के प्रेसिडेंट आलोक सोंखिया और महासचिव नीरज लूणावत ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे से ज्वैलर्स और कारीगरों के लिए अवॉर्ड सेरेमनी होगी। चीफ गेस्ट अभिनेत्री ईशा देओल है। सीतापुरा स्थित नोवटेल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में ही अवॉर्ड सेरेमनी होगी। शो में पन्ना, मानक, नीलम जैसे कीमती रत्न और ज्वैलरी का विशाल कलेक्शन डिस्प्ले किया गया है।

जस शो में कुल 275 बूथ
161 जेम स्टोन बूथ
114 ज्वेलरी बूथ

मंदिरों में चोरी करने वाले तीन नकबजन व खरीदार गिरफ्तार
जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने गुरुवार को मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन नकबजन और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कालुराम मीणा काशीपुरा कोटखावदा, राहुल मीणा गंगासागर कॉलोनी लुनियावास, अजय मौर्य चंडानी लुनियावास और खरीददार कबाड़ी आमिर खान गफरू बस्ती टीपी नगर के रहने वाला हैं। थानाप्रभारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों ने गत दिनों थाना इलाके में चार मंदिरों के ताले तोड़कर मंदिर की घंटिया, मूर्तियां, झालर, कलश, नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर तीनों की पहचान कर पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी का माल कबाड़ी आमिर खान को बेचना बताया। इस पर पुलिस ने आमिर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कालूराम पूर्व में चोरी और अजय जुआ एक्ट में गिरफ्तार हो चुके हैं। ये आरोपी मंदिरों की रैकी कर रात में कटर से ताला काटकर चोरी करते थे।

राजस्थान आवासन मंडल का मामला : इधर तो मुट्ठी भर चणा, उधर घी घणा
कोटा । रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की जरूरत है। कोटा शहर में राजस्थान आवासन मंडल पहले लोगों को सस्ते मकान बनाकर उपलब्ध करवा  रहा था। लेकिन वर्तमान में कोटा में कई लोग ऐसे हैं जो आवासन मंडल के मकान लेना चाहते हैं। लेकिन मंडल के पास जमीन का  टोटा है। वहीं संभाग के अन्य जिलों में मंडल के पास मकानों की भरमार है लेकिन वहां खरीदार नहीं मिल रहे हैं। राजस्थान आवासन मंडल कोटा वृत्त के अधीन कोटा के अलावा संभाग के बारां व झालावाड़ जिले भी शामिल हैं। मंडल की हालत यह है कि कोटा में उसके पास जमीन ही नहीं है। जिससे वे न तो नई कॉलोनी विकसित कर पा रहे हैं और न ही लोगों को मकान बनाकर दे पा रहे हैं। जबकि कोटा में पिछले कई सालों से करीब 200 लोगों ने मकानों के लिए आवेदन किया हुआ है। जिनमें पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भी शामिल हैं।  लेकिन उन्हें अभी तक भी मकान नहीं मिल रहे हैं। उनके आवेदन अभी तक भी लम्बित हैं। जबकि संभाग के बारां व झालावाड़ जिलों में मंडल के पास मकानों की भरमार है। लेकिन वहां खरीदार नहीं मिल रहे हैं। गत दिनों जयपुर में आवासन मंडल के मकानों की एक ही दिन में रिकॉर्ड नीलामी हुई थी। लेकिन कोटा में पिछले कई सालों से रिकॉर्ड नीलमाी ही नहीं हुई है।

संभाग में 1228 मकान बिक्री के लिए
राजस्थान आवासन मंडल कोटा वृत्त में करीब 1228 मकान ऐसे हैं जिन्हें मंडल नीलामी के माध्यम से बेचना चाहता है। लेकिन उनके लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। हांलाकि जितने भी मकान हैं उनमें से कोटा में मात्र 10 ही फ्लैट हैं शेष मकान बारां व झालावाड़ जिलों में हैं।

यह है मंडल के मकानों की स्थिति
राजस्थान आवासन मंडल कोटा वृत्त के अधीन कोटा में कुन्हाड़ी स्थित हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में  मात्र 10 ही फ्लैट बिक्री के लिए हैं। जबकि  सबसे अधिक 341 मकान बारां जिले के छबड़ा में है। बारां में 145,छीपाबड़ौद में 195 व मांगरोल में 239 मकान हैं। इसी तरह से झालावाड़ जिले के सुनेल में 4, अकलेरा में 29,चौमेला में 206,झालावाड़ में 10,झालरापाटन में 1, बूंदी जिले के नैनवा में 24 व कोटा जिले के रामगंजमंडी में 24 मकान हैं।

25 से 50 फीसदी की छूट
हाउसिंग बोर्ड के मकानों को बेचने के लिए बोर्ड ने उन पर करीब 25 से 50 फीसदी की छूट तक दे रखी है। सुनेल, नैनवा, रामगंजमंडी,कोटा व मांगरोल में 25 फीसदी की और झालावाड़, झालरापाटन को छोड़कर बाकी जगहों पर मंडल के मकानों केी बिक्री पर 50 फीसदी तक की छूट दी गई है।

हर बुधवार को नीलामी
आवासन मंडल द्वारा हर बुधवार को मकानों की आॅनलाइन नीलामी की जा रही है। लेकिन उसके बाद भी गिनती के ही मकान बिक रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकतर मकानों की या तो लोकेशन सही नहीं है और कई मकान देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहे हैं। इस कारण से अधिकतर लोग उन मकानों को खरीदने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। कोटा में जमीनों की कीमत अधिक होने व लोकेशन भी सही होने से अधिकतर लोगों को पहली पसंद कोटा में मकान खरीदने की रहती है।

इनका कहना है
आवासन मंडल के पास कोटा में मकान बनाने के लिए जमीन ही नहीं है। मकानों के लिए पूर्व में कई आवेदन प्राप्त हुए थे वे अभी भी लम्बित हैं। जमीन मिले तो मकान बनाकर दें। जबकि संभाग के बारां व झालावाड़ जिलों में मकान तो खूब हैं। उन पर 25 से 50 फीसदी की छूट भी दे रखी है। हर बुधवार को मकानों की नीलामी भी आॅनलाइन की जा रही है। लेकिन उसमें भी गिनती के ही मकान बिक रहे हैं। कोटा वृत्त में 12 सौ से अधिक मकान बिक्री के लिए हैं।
- अनिल सक्सेना, उप आवासन आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल कोटा

दिन में लग्जरी गाड़ी से रैकी कर रात को लोडिंग वाहन से लेकर जाते थे चोरी का माल
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने बंद फैक्ट्रियों से मंहगा तांबा और एल्यूमीनियम चोरी करने वाले मेवात गैंग के चोर समेत पांच खरीदारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फैक्ट्रियों से चोरी किया तांबा, केबल एवं अन्य सामान बरामद किया है। ये सूनी फैक्ट्रियों में लगातार 4-5 बार चोरी की चुके हैं। मुल्जिम दिलीप पहले भी बीएसएनएल गोदाम में 65 लाख रुपए के माल की चोरी के आरोप में विश्वकर्मा थाने में गिरफ्तार हो चुका है। ये दिन में लग्जरी गाड़ी से रैकी करते थे और रात को चोरी के माल को ले जाने के लिए लोडिंग वाहन की व्यवस्था करते थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि पिछले कई माह में सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र से एल्यूमीनियम एवं ताम्बा, बिजली के वायर चोरी होने की वारदात हो रही थी। इसी दौरान एम.एम कन्स्ट्रक्शन कम्पनी में भी चोरी होने की सूचना मिली। इस सूचना पर सीआई बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार एक सप्ताह तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक सेन्ट्रो गाड़ी रात को फैक्ट्री के सामने से और एक लोडिंग टेम्पो भी निकला। इनका पीछा करते हुए टीम नाजिर नाम के कबाड़ी के घर पहुंची जहां पर सेन्ट्रों गाड़ी खडी मिली।

ऐसे हुआ खुलासा
तोमर ने बताया कि उक्त कबाड़ी पर लगातार नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाजिर मेवात का रहने वाला है जो कबाड़ी का काम करता है और वह चोरी भी करता है। नाजिर ने अपनी एक चोरी की व चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की गैंग बना रखी है। नाजिर अपने एक साथी कबाड़ी अब्दुल मेव (उत्तरप्रदेश) को माल सप्लाई करता है। इस पर टीम ने अब्दुल मेव के गोदाम पर दबिश दी तो वहां फैक्ट्री से चोरी हुई केबल, ताम्बा व एल्यूमीनियम का सामान और रेलवे बिजली लाइन का सामान मिला। यहां से रेलवे की बिजली की बड़ी लाइन का चोरी किया हुआ तार भी बरामद किया गया। पुलिस ने 3-4 कबाड़ियों के दबिश देकर उनके गोदामों में रखे माल को चैक किया जो संदिग्ध माल था। इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में एमएम कन्स्ट्रक्शन फैक्ट्री में चोरी होने के रिपोर्ट प्रदीप मोहन ने दी थी।

यह हुआ खुलासा
इस गैंग में करीब एक दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं तथा अपने साथ चौपहिया लग्जरी वाहन रखते हैं उससे रैकी करते हैं। मौका पाकर रात को लोडिंग टैम्पों लाकर वारदात करते हैं। गैंग अलग-अलग कबाड़ियों को माल बेचकर पुन: वारदात के लिए निकल जाते हैं। परिवादी की फैक्ट्री में पिछले 2-3 माह में उक्त गैंग ने 4-5 बार वारदात को अंजाम दिया है तथा फैक्ट्री में ताला भी अपना लगा दिया है तथा फैक्ट्री में घुसने के बाद आराम से 2-3 घण्टे अन्दर रहकर वारदात को अंजाम देते है तथा लोडिंग टैम्पों में भरकर फरार हो जाते है। जयपुर में ज्यादातर कबाड़ी मेवात एवं उत्तरप्रदेश के हैं। ये चोरी क माल को दिल्ली में बेच देते हैं।

यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने इनके कब्जे से 4-5 क्विन्टल ताम्बा, एल्यूमिनियम का सामान, वारदात में प्रयुक्त एक सेन्ट्रो गाड़ी व एक बाइक, करीब 2-2.5 टन बिजली के एल्यूमिनियम के तार व अन्य सामान, करीब सात क्विन्टल कॉपर वायर, 100 किलोग्राम पीवीसी, आर्म्ड केबल के वॉयर व नट बोल्ट बरामद किए हैं।

नवज्योति स्पेशल स्टोरी : चोरी के माल के खरीदारों पर मेहरबान राजस्थान पुलिस
जयपुर। कोई भी चोर किसी भी सामान की चोरी इसलिए नहीं करता कि वह उसे संभाल कर अपने घर में रखे, बल्कि चोरी में गया हर सामान आगे बिकता ही बिकता है।  किसी वस्तु की किसी ने चोरी, लूट या डकैती की है तो किसी ने आगे उसे खरीदा भी जरूर है। चोरी की हर घटना चोरी के सामान की बिक्री का सबब भी है। लेकिन यह जानना दिलचस्प है कि प्रदेश में पिछले पांच साल में चोरी और नकबजनी की 1,61,258 वारदात हुर्इं लेकिन इन के बदले ये सामान खरीदने के मामले सिर्फ 67 ही दर्ज हुए हैं।

आपको ये बता दें कि चोरी आईपीसी 379 का अपराध है जिसमें अधिकतम तीन साल की सजा हो सकती है जबकि चोरी का सामान खरीदने के आदतन खरीदारों को उम्रकैद तक होती है। इसमें कम से कम सजा दस साल है।  आईपीसी की धारा-413। यह धारा चोरी, लूट, डकैती के सामान को खरीदने वाले के खिलाफ उपयोग में लेती है लेकिन प्रदेश में इस धारा के उपयोग की बात की जाए तो वर्ष 2017 से लेकर अगस्त 2021 तक सिर्फ 67 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 413 का उपयोग किया है।

अर्थात मात्र 67 लोगों ने ही चोरी, लूट और डकैती के सामान को एक से अधिक बार खरीदा है। बाकी माल को बदमाशों से ही बरामद किया है। यदि प्रदेश में चोरी, डकैती, लूट और नकबजनी की बात करें तो एक लाख 82621 वारदात हुई हैं। इन सभी में माल गया था और पुलिस ने बरामदगी भी दिखाई लेकिन खरीदार के खिलाफ मुकदमे दर्ज नहीं किए गए। ऐसे में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वालों पर पुलिस ने मेहरबानी दिखाई।

क्या है आईपीसी: 413
भारतीय दंड संहिता की धारा 413 के अनुसार जो कोई व्यक्ति चोरी, लूटी हुई सम्पत्ति को दो या दो से अधिक बार खरीदता है तो उस आरोपित के खिलाफ पुलिस धारा 413 का उपयोग कर सकती है। इस धारा के तहत आजीवन कारावास या किसी एक अवधि के लिए कारावास जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है और साथ ही आर्थिक दण्ड से दण्डित किया जाता है। यह अपराध गैर जमानती और समझौता करने योग्य नहीं है।

सिर्फ 67 मुकदमे दर्ज
आईपीसी 413 के तहत जिला भिवाड़ी 5, अलवर 3, उदयपुर 2, जालौर 2, अजमेर 3, सवाई माधोपुर 1, बीकानेर 2, जोधपुर पश्चिम 5, पाली 1, जयपुर पूर्व 5, भरतपुर 4, जैसलमेर 2, झुंझुनूं 2, चित्तौड़गढ़ 3, जयपुर ग्रामीण 2, जयपुर पश्चिम 7, हनुमानगढ़ 2, करौली 5, कोटा ग्रामीण 1, राजसमंद 1, जोधपुर शहर पूर्व 1, जयपुर शहर दक्षिण 2, धौलपुर 1, झालावाड़ 2, नागौर 1, भीलवाड़ा 1 और डूंगरपुर में एक मुकदमा दर्ज हुआ है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 में किसी व्यक्ति को चोरी का अपराध करने के लिए दण्डित किया जाता है। इस धारा के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी भी  चल या अचल वस्तु की चोरी करने का अपराध करता है तो ऐसी स्थिति में यह धारा लागू होती है, चोरी का अपराध एक संज्ञेय अपराध है, इस लिए पुलिस चोरी के मामले में रिपोर्ट के रूप में एफआईआर दर्ज करती है। आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध किया है, उसे इस संहिता के तहत तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।

धारा 380 के अनुसार जो भी कोई ऐसे किसी इमारत, तम्बू या जलयान जो मानव निवास या सम्पत्ति की अभिरक्षा के लिए उपयोग में आता हो, में चोरी करता है, तो  उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास की सजा जिसे सात वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें राजीनाम नहीं किया जाता है।

आईपीसी की धारा 392 लूट के लिए उपयोग में आती है। लूट करने वाले के खिलाफ एक अवधि के लिए कठिन कारावास की सजा जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, और साथ ही वह आर्थिक दंड के लिए भी उत्तरदायी होगा।

घीया को हुई थी धारा 413 में उम्रकैद
शहर के फास्टट्रैक अदालत ने चोरी की मूर्ति खरीदने के आदतन अपराधी वामननारायण घीया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने घीया की सजा को रद्द कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने घीया को चोरी का सामान खरीदने का आदतन अपराधी माना था।

लोग चोरी का माल खरीदते हैं, तो धारा 413 ऐड होती है। भविष्य में फील्ड आॅफिसरों को निर्देश देंगे कि चोरी के माल को खरीदने के अभ्यस्तों के खिलाफ धारा 413 में सख्त कार्रवाई करें।
-रवि प्रकाश मेहरड़ा, एडीजी, क्राइम, राजस्थान

चोरी के सामान के क्रेता कम होते हैं। इनके खिलाफ धारा 413 में कार्रवाई हो तो चोरी के माल का आउटलेट समाप्त हो जाएगा। पर ऐसा नहीं होता। इससे आदतन खरीदारों की प्रवृति पर अंकुश नहीं लगता।
-हेमंत नाहटा, अधिवक्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय

धारा 411- जो किसी चुराई हुई संपत्ति को रखेगा, उसे तीन साल तक की सजा या जुर्माने से अथवा दोनों से दंडित किया जाएगा।
धारा 412 - जो किसी डकैती में चुराई हुई संपत्ति को रखेगा, उसे आजीवन कारावास से या दस साल के कठोर कारावास से और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।

वर्ष 2017    वारदात
चोरी    27573
लूट    972
नकबजनी    5022
डकैती    47
कुल    33614

वर्ष 2018    वारदात
चोरी    28875
लूट    1022
नकबजनी    5196
डकैती    75
कुल    35168

वर्ष 2019    वारदात
चोरी    40815
लूट    1421
नकबजनी    7182
डकैती    107
कुल    49525

वर्ष 2020    वारदात
चोरी    28695
लूट    1155
नकबजनी    5828
डकैती    76
कुल    35754

वर्ष 2021    वारदात
चोरी    22928
लूट    984
नकबजनी    4587
डकैती    61
कुल    28560