stolen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - रामगढ़ टाइगर रिजर्व से लकड़ियां चोरी करवाने के मामले में रेंजर निलंबित
कोटा।  रामगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से माफियों को ट्रक भरकर लकड़ियां चोरी करवाने के मामले में जेतपुर रेंज के रेंजर चंद्रकांत शर्मा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन, बल प्रमुख) ने बुधवार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, रेंजर शर्मा के खिलाफ विस्तृत जांच करवाई जाएगी। निलंबन काल में इनका मुख्यालय संभागीय मुख्य वन संरक्षक कोटा में रहेगा।

यह था मामला : रामगढ़ टाइगर रिजर्व की जेतपुर रेंज में पापड़ा चौक है, जो कोर एरिया है। जहां वनकर्मियों ने माफियाओें से मिलीभगत कर दिनदहाड़े ट्रकों में बबूल की लकड़ियां  चोरी करवाई। जबकि, इस जगह पर टाइगर का मूवमेंट रहता है। अपने स्वार्थ के लिए वनकर्मियों ने टाइगर की सुरक्षा भी दांव पर लगाई। भ्रष्टाचार का यह खेल पिछले ढाई महीने से चल रहा था। दैनिक नवज्योति ने सिलसिलेवार खबर प्रकाशित कर जघन्य वन अपराध का पर्दाफाश किया था।

नवज्योति ने उजागर किया था मिलीभगत का खेल
दैनिक नवज्योति ने गत 15 जुलाई को रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में ट्रक भरकर बेची जा रही लकड़ियां...शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मिलीभगत का खेल उजागर किया था। मामले की जांच प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव प्रतिपालक शिखा मेहरा के आदेश पर सीसीएफ वन्यजीव टी-मोहनराज ने मामले की जांच की थी। जिसमें रेंजर की माफियाओं के साथ मिलीभगत पाई गई। मामले में फोरेस्टर को भी दोषी माना गया है।

नवज्योति की खबर पर किया निलंबित
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) द्वारा जारी किया गया निलंबन आदेश में दैनिक नवज्योति की खबर का हवाला दिया गया है। आदेश में बताया गया  कि दैनिक नवज्योति में गत 15 जुलाई को ‘टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में ट्रक भरकर बेची जा रही लकड़ियां’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसकी प्रारंभिक जांच में रेंजर चंद्रकांत शर्मा मिलीभगत पायी गई है। इस पर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

बाघ व शावकों की जान से किया खिलवाड़
वन विभाग के मुखिया होफ द्वारा की गई कार्रवाई से जंगल का सौदा करने वाले भ्रष्ट वनकर्मियों व अधिकारियों में डर बनेगा और जंगल के प्राणियों की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। जहां चार बाघों का मूवमेंट रहता है वहां वनकर्मी माफियाओं से सांठगांठ कर ट्रकों में लकड़ियां भरवाकर बेच रहे थे। जिससे जंगल के साथ बाघों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई थी। कार्रवाई से वन अपराध पर अंकुश लगेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ दमदारी से आवाज उठाने पर दैनिक नवज्योति का बहुत-बहुत आभार। नवज्योति की खबरों से ही जांच में वनकर्मियों का माफियाओं से सांठगांठ का खुलासा हुआ।
- विट्ठल सनाढ्य, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक बूंदी

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में वन विभाग जहां बोघों का मूवमेंट बताकर वन्यजीव प्रेमियों व मडियाकर्मियों को प्रवेश नहीं देते। वहीं, दूसरी ओर बाहरी व्यक्तियों को ट्रकों में लकड़ियां भरवाकर अवैध परिवहन की इजाजत देता है, जो गलत है। मामले में अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि तेजी से उभरते इस टाइगर रिजर्व में दोबारा ऐसा वन अपराध न हो। जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सार्थक प्रयास के लिए दैनिक नवज्योति का आभार।
- पृथ्वी सिंह राजावत, सदस्य कोर-बफर निर्धारण समिति आरवीटीआर

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की बाइक बरामद
जयपुर। पुलिस थाना लालकोठी पूर्व ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर सघन जांच शुरू की गई। फरियादी फिराजउदीन ने रिपोर्ट दी कि 7 मई को रात्रि 9 बजे उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, जो अगले दिन सुबह गायब मिली। इस पर मामला दर्ज किया गया।

टीम द्वारा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध की पहचान कर जुबेर निवासी अशरफ कॉलोनी, नाई की थड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की गई है। आरोपी जुबेर के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। वर्तमान में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

चोरी की मोटरसाइकिलों समेत वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के वाहन किए जब्त
जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके से शनिवार को दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपी नशा खरीदने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि गिरफ्तार शुदा आरोपी रोहिताश 28 नारायणी माता पावटा राजगढ़ थाना टेहला अलवर हाल किराएदार बालाजी मंदिर के पास वाटिका रोड सांगानेर सदर और देवेन्द्र नायक 24 गांव कौथून थाना चाकसू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के वाहनों को जब्त कर लिया है।

आरोपी नश करते हैं, नशे के पैसों की जुगाड़ में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। साजिश पूर्ण तरीके से चोरी कर मोटरसाइकिलों को सचिवालय नगर में एक बाड़े में छिपा कर रखते थे। आरोपियों से अन्य प्रकरणों में पूछताछ जारी है।

पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पीएसओ की पिस्टल चुराई थी, अभियुक्त को एक साल की कैद
जयपुर। शहर की सत्र अदालत ने बीजेपी की जन आक्रोश रैली के दौरान भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सुरक्षाकर्मी की पिस्टल व कारतूस चुराने वाले अभियुक्त पुरुषोत्तम बाबरी को एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर बीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने मामले में अन्य आरोपी रामा बावरी के खिलाफ जांच लंबित होने के चलते केस की पत्रावली का कोई भी हिस्सा कोर्ट की मंजूरी के बिना नष्ट नहीं करने को कहा है। पीठासीन अधिकारी नंदिनी व्यास ने कहा कि हालांकि अभियुक्त का यह पहला अपराध है, लेकिन उसने रैली में भीड़ का फायदा उठाते हुए पुलिस सुरक्षाकर्मी की पोर्च में लगी हुई पिस्टल और कारतूस को निकालकर चोरी की है। उसका अपराध कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला अपराध है। ऐसे में अभियुक्त को परिवीक्षा का लाभ नहीं दिया जा सकता।

अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि भाजपा की ओर से 13 जून, 2023 को जन आक्रोश रैली आयोजित की गई थी। तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने स्टेच्यू सर्किल पर रैली में भाग लिया था। महेन्द्र कुमार मीणा बतौर सीपी जोशी के पीएसओ के तौर पर मौजूद था। भीड़ में धक्का-मुक्की होने पर उसके पोर्च में लगी 9 एमएम की पिस्टल व 10 कारतूस अभियुक्त बेल्ट से पोर्च का बटन खोलकर चुरा ले गया। घटना को लेकर पीएसओ महेन्द्र कुमार ने अशोक नगर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लाखों के गहनों से भरा बैग कार की डिग्गी से चोरी, बदमाश फरार
जयपुर। शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये के गहनों से भरे बैग की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल राठौड़ ने FIR दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उन्होंने गहनों से भरा बैग अपनी कार की डिग्गी में रखा था। बैग में सोने का हार, झुमके, चांदी की तागड़ी और अन्य महंगे गहने थे।

शादी के कार्यक्रम के दौरान, बदमाशों ने कार के शीशे को पत्थर से तोड़कर बैग चोरी कर लिया। पीड़ित को चोरी का पता तब चला जब वह आधे घंटे बाद कार में रखा अन्य सामान लेने पहुंचे। सूचना मिलने पर करणी विहार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें दो बदमाश बैग चुराते हुए दिखाई दिए। ये बदमाश बैग को एक कट्टे में डालकर फरार हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह चोरी शादी के दौरान सुरक्षा में चूक और लापरवाही से हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी
दौसा। लालसोट कस्बे में कोथून रोड स्थित तालेड़ा जमात में स्थित एक मकान में किराए से रह रहे परिवार के गत रात्रि को अज्ञात चोर लाखों रुपए के जेवरात एवं नकदी चुरा कर ले गए। पीड़ित अभिनंदन कुमार त्रिवेदी निवासी दौलतपुरा हाल निवासी तालेड़ा जमात जो वर्तमान में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय लालसोट में आरपी के पद पर कार्यरत है ने पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया कि वर्तमान में वे  मंजूलता पत्नी स्व.रिछपाल कुमावत के कोथून रोड स्थित तालेड़ा जमात लालसोट स्थित मकान में किराए से निवास करते हैं। बुधवार को सुबह 10 बजे वे अपनी पत्नी एवं बच्ची सहित स्वयं की कार से खरीददारी करने जयपुर गए थे। पीड़ित ने बताया कि रात को करीब एक बजे वे वापस आए तो बाहर मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि मकान के प्रवेश द्वार एवं अंदर कमरे का कुंडा व ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला एवं अलमारी एवं कमरे के अन्य सामान बिखरे हुए थे। रसोईघर का समान बिखरा हुआ था। रात्रि को ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में सामान की सार संभाल की तो सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की गले की दो चैन, कानों की सोने की झुमकी एक जोड़ी, दो सोने की अंगूठी, नाक की नॉइस पिन सोने की चार नग, एक चांदी की अंगूठी, चांदी की बिछिया 22 नग, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े बच्चे के, चांदी के तीन सिक्कों सहित 15 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए की चोरी होना बताया। लालसोट कस्बे में इतनी बड़ी चोरी की घटना को लेकर लोगों में भी भय का माहौल बना नजर आया। लालसोट पुलिस थाने के एस आई विजय राज ने बताया कि चोरी की घटना का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को साइबर टीम के अजय परेवा एवं मोबाइल इन्वेस्टिंग यूनिट ने भी घटनास्थल का जायजा लिया एवं सुराग तलाश किए। पुलिस चोरों की तलाश में सरगर्मी से जुटी है।

दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ नकदी व लाखों के जेवर चुराए
कोटा । रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित करीब बीस लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर चुराने का मामला सामने आया है। चोरों के घर में घुसने  से लेकर चोरी करने तक की पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई।  घटना के समय पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था।  परिवार के अधिकांश सदस्य देहरादून गए हुए थे, और उनकी बेटी जॉब पर गई हुई थी।   रेलवे में लोको पायलट सत्येंद्र जायसवाल ने रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी जिसमें बताया  कि वह अपने परिवार के साथ रंगपुर रोड भदाना स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में रहते है । पत्नी संगीता व बेटे मृत्युंजय के साथ देहरादून  गए थे। बेटी कृतिका घर पर ही थी, वह बुधवार सुबह आॅफिस के लिए निकल गई थी।  जब रात 8.30 बजे वापस लौटी तो  देखा कि  घर में सामान पूरा बिखरा पड़ा था। उनकी पुत्री ने मामले की जानकारी पड़ोसियों व पुलिस को दी । उन्होेंने  अपनी बेटी और भांजी की शादी  के लिए सोने के जेवरात बनवाए थे। जिनकी कीमत करीब बीस लाख रुपए है जिसमें दो सोने के हार  सेट, दो सोने की चेन, चार डायमंड व पांच सोने की अंगूठी, कान की झुमकियां, मंगलसूत्र, सोने का गुलुबंद व सोने की चूड़ियां  कुल मिलाकर 30 तोला सोना है।   इसके अलावा घर में रखे  15 हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए।  चोरों ने घर में रखी  चांदी के हाथ नहीं लगाया।

इनका कहना है
मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है  घटनास्थल का मौका मुआयना व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है।अनुमान है कि लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ है।  यह घटना बुधवार दोपहर  की है,  जिसका पता देर रात 8.30 बजे उनकी पुत्री के घर आने पर पता चला था। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। चोरों ने पीछे से आकर खिड़की की ग्रिल तोड़ी और मकान में प्रवेश किया ।
-राम सिंह , सब इंस्पेक्टर रेलवे कॉलोनी थाना

वन विभाग की सुरक्षा दीवार चोरी, 150 हैक्टेयर प्लांटेशन फेल
कोटा। रावतभाटा रोड पर नगर वन से सटे आंवली-रोजड़ी प्लांटेशन की 5 किमी लंबी सुरक्षा दीवार चोरी हो गई। 4 फीट ऊंची यह दीवार गायब होते ही करोड़ों का प्लांटेशन भी फेल हो गया। माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनदहाड़े पौधों को रौंद वन सम्पदा लूटता रहा और वन अधिकारी चुप्पी साधे रहे। 150 हैक्टेयर में लगे 30 हजार पौधों में से 66 प्रतिशत से अधिक पौधे बर्बाद हो गए। वर्तमान में इस प्लांटेशन में पौधों की सरवाइल रेट मात्र 36 प्रतिशत ही रह गई। जब वन मंत्री के सामने मामला उठा तो अधिकारियों ने आपाधापी में रातोंरात रोड किनारे एक-एक फीट ऊंची दीवार चुनवा दी। लेकिन, प्लांटेशन के अंदर की दीवार के पत्थर गायब कर दिए। हैरानी की बात यह है, प्लांटेशन की सुरक्षा में रैंजर से नाका प्रभारी तक की तैनाती होने के बावजूद पत्थर चोरी हो गए। विशेषज्ञों का तर्क है, बिना मिलीभगत के चोरी संभव नहीं है। वनकर्मी व माफियाओं के गहरे गठजोड़ ने सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है।

सरकार को 1.29 करोड़ का नुकसान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक 50 हैक्टेयर में प्लांटेशन के लिए सरकार की ओर से कोटा वन मंडल को चार किस्तों में 43 लाख रुपए का बजट मिला था। ऐसे में 50-50 हैक्टेयर के तीनों प्लांटेशन को मिलाकर कुल 1 करोड़ 29 लाख का रुपए मिले थे। इस राशि से 30 हजार पौधे लगाना, पत्थरों की दीवार बनाना, पानी की व्यवस्था करना सहित अन्य देखरेख के कार्य करने थे। गत पांच सालों में प्लांटेशन फेल हो गया। दीवार चोरी हो गई। वर्तमान में अधिकतर पौधे पानी के अभाव में सूखी झाड़ियों में तब्दील हो गए। ऐसे में वनकर्मियों की लापरवाही से सरकार को 1.29 करोड़ का नुकसान हो गया।

जांच में खुली भ्रष्टाचार की पोल
गत 6 फरवरी 2024 को वन मंडल की 12 सदस्य टीम ने गश्ती दल रैंजर के नेतृत्व में आंवली रोजड़ी-2, 3 व 4 तीनों 50-50 हैक्टेयर में हुए के प्लांटेशन की दीवार की जांच की थी। इसमें 5 किमी की सुरक्षा दीवार गायब मिली। वहीं, टीम सदस्यों ने 4 ब्लॉक बनाकर पौधों की जांच की तो मौके पर 650 गड्ढ़े मिले। जिसमें 243 पौधे ही जीवित मिले। तीनों वृक्षारोपण में लगाए गए पौधों का सरवाइल रेट करीब 36 प्रतिशत मिला। इस पर तत्कालीन डीफओ ने तत्कालीन लाडपुरा रैंजर व नाका प्रभारी को नोटिस देकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन, जांच नतीजे पर पहुंचती उससे पहले ही उनका ट्रांसफर हो गया और जांच ठप हो गई।

फैक्ट फाइल
150 - हैक्टेयर में प्लांटेशन
50-50 - हैक्टे. के तीन ब्लॉक
30,000 - पौधे लगाए
243  - पौधे जीवित मिले

वन अधिकारी कहिन
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करवाएंगे, जिसमें दोषी पाए जाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेंगे।
- रामकरन खैरवा, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक

आप से ही मामले की जानकारी मिली है। पहले मैं खुद मौके पर जाकर स्थिति देखूंगा, इसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव, उपवन संरक्षक

खुद चोरी करवाकर खरीद रहे पत्थर
वन मंडल में भ्रष्टाचार लंबे अरसे से चल रहा है। वर्तमान में पुराने प्लांटेशन के आगे ही आंवली-रोजड़ी-12 नाम से नया प्लांटेशन चल रहा है। जिसमें बनी पत्थरों की दीवार में लगा अधिकतर पत्थर पुराने प्लांटेशन की दीवार से चोरी किया हुआ है। कुछ वनकर्मियों ने माफियाओं से मिलीभगत कर पहले पत्थर चोरी करवाया फिर नए प्लांटेशन की दीवार बनवाने के लिए उसे ही खरीद कर सरकार के लाखों रुपए डकार गए। दोषी कर्मचारियों से हो नुकसान की भरपाई।
- देवव्रत सिंह हाड़ा, अध्यक्ष, पगमार्क फाउंडेशन

पहले 4 फीट थी अब नजर तक नहीं आती
वर्ष 2019-20 में वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्ट वर्क के सिलसिले में रावतभाटा आना-जाना होता था। तब, आंवली रोजड़ी प्लांटेशन की दीवार 4-4 फीट ऊंची नजर आती थी। हाल ही में गत 11 जनवरी, 23 व 26 फरवरी को यहां से गुजरा तो दीवार का नामो-निशान नहीं मिला। इसके बाद तीन दिन पहले 4 अप्रेल को इधर से गुजरा तो एक-एक फीट ऊंची बेतरतीब दीवार नजर आई। जब 27 फरवरी को वन मंत्री के सामने भ्रष्टाचार का मामला उठा तो वन मंडल ने रातों रात दीवार खड़ी कर दी। जबकि, जून 2022 में दीवार चोरी होने लगी जो जुलाई 2023 में पूरी तरह से गायब हो गई। सेटलाइट इमेज से स्पष्ट हो रहा है।
- रवि नागर, वाइल्ड लाइफ रिसर्चर

माफिया से गठजोड़
दीवार चोरी वन कर्मियों की माफियाओं के साथ मजबूत गठजोड़ का उदारहण है। वनों को जो नुकसान हुआ और वन भूमि पर बनी पुरानी सुरक्षा दीवार चोरी होने की उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। जिन वनकर्मियों व अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण सरकार को नुकसान हुआ है, उसकी तमाम भरपाई दोषी कर्मचारियों से की जानी चाहिए।
- बाबूलाल जाजू, पर्यावरणविद एवं प्रदेशाध्यक्ष, पीपुल्स फॉर एनिमल

गंभीर प्रकृति का अपराध
कोटा वन मंडल के आंवली-रोजड़ी वन क्षेत्र के ठीक सामने  मुकुंदरा टाइगर रिजर्व है। ऐसे में वन मंडल और मुकुंदरा के इको सेंसिटिव जोन में वन संपदा की चोरी, अवैध खनन और सरकारी राशि की अनियमितता गंभीर प्रकृति का अपराध है। जिसकी जांच राज्य सरकार को वरिष्ठ अफसरों से करानी चाहिए। वन अधिकारियों की अपराधिक गतिविधियों से वन की सुरक्षा के अतिरिक्त वन्य प्राणियों के लिए भी खतरा पैदा होता है।
- अजय दुबे, वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट, भोपाल

पलक झपकते नशेड़ी उड़ा रहे एसी आउटर
कोटा। कोटा संभाग के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज जेडीबी में स्मैकचियों ने आतंक मचा रखा है। 4 साल में अब तक कॉलेज से 7 एयरकंडीशनर मशीन के आउटर चोरी हो चुके हैं। जिससे सरकार को लाखों का नुकसान हुआ। कहीं सुरक्षा दीवारें टूट रहीं तो कहीं सड़क से दीवार की ऊंचाई कम होने से चोर बेधड़क अंदर घुस वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जबकि, दोनों महाविद्यालयों में रात्रि सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद घटनाएं हो रहीं हैं। हालांकि, चोरी की बढ़ती वारदातों के चलते कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बाहर दीवारों पर लगे सभी 12 आउटर्स को अंदर करवा दिए हैं। जिससे मेंटिनेंस का खर्चा जरूर बढ़ा लेकिन संसाधन सुरक्षित हो गए। जेडीबी साइंस कॉलेज के बाद राजकीय कला कन्या महाविद्यालय ने भी आउटर्स को सुरक्षित करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वर्ष 2020 में 5 आउटर हुए चोरी
जेडीबी साइंस कॉलेज के स्टोर से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा 5 एयर कंडीशनर मशीनों के आउटर चोरी हुए हैं। जिसकी नयापुरा थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई लेकिन पुलिस न तो चोर पकड़ सकी और न ही वारदातों पर अंकुश लगा सकी। हालात यह हैं सभी मामलों में एफआर लग चुकी है। चोर आउटर्स में से तांबा, पीतल, कॉपर निकाल कर बेचते हैं।

नए साल की शुरुआत में ही 2 आउटर चोरी
चोरी का सिलसिला लगातार चलता रहा लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कदम नहीं उठाए गए। साल 2024 की शुरुआत में ही चोर वारदात को अंजाम दे गए। 4 जनवरी की रात जेडीबी साइंस कॉलेज के ज्ञान केंद्र के बाहर लगे दो एसी के आउटर चोरी हो गए। जबकि, यहां सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे। इसके बावजूद चोर वारदात कर गए। इसी रात को गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज को भी स्मैकचियों ने निशाना बनाया और 2 टन का आउटर खोल चोरी कर ले जाने लगे लेकिन सुरक्षा गार्ड की सतर्कता व गश्त कर रही पुलिस की मदद से चोर धरे गए।

आर्ट्स कॉलेज की टूटी सुरक्षा दीवारें
जेडीबी परिसर में संचालित राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की जगह-जगह से सुरक्षा दीवार टूटी हुई है। नवज्योति मौके पर पहुंची तो हालात चौंकाने वाले थे। आर्ट्स कॉलेज की बाउंड्री सरस्वती कॉलोनी बारां रोड व आकाशवाणी कॉलोनी की तरफ से कई जगहों से टूटी हुई हैं। जहां से चोर कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं। हालांकि, अभी तक आर्ट्स कॉलेज में चोरी नहीं हुई है। लेकिन, चोर यहां से होते हुए साइंस कॉलेज में पहुंचते हैं, जहां पिछले 4 सालों में 7 आउटर चोरी हो चुके हैं।

तीन फीट ऊंची दीवार फांद रहे चोर
जेडीबी साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय विक्रम सिंह चंदेल ने बताया कि बारां रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी की तरफ साइंस कॉलेज की दीवारों की ऊंचाई काफी कम है। वर्तमान में दीवार की ऊंचाई करीब 3 फीट ही है। ऐसे में रात को चोर कूदकर कॉलेज में प्रवेश कर जाते हैं। महाविद्यालय के पिछले हिस्से में घने पेड़-पौधे होने के कारण अंधेरा रहता है। जिसकी वजह से रात को गश्त करते चौकीदारों को दिखाई नहीं देते और मौका देखकर वारदात को अंजाम दे जाते हैं। हमने यूआईटी को पत्र लिख दीवारें ऊंची करवाकर कांटेदार फेंसिंग करवाने का आग्रह किया है।

अन्दर करवाए 12 आउटर
मैरे ज्वाइन करने से पहले एसी के आउटर्स चोरी होने की घटनाएं हुई थी। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से हमने एसी के 12 आउटर्स को अंदर करवा दिए हैं। दीवारों पर लगे आउटर्स को खुलवाकर प्रशासनिक भवन के कोरिडोर तथा कक्षाओं की गैलरी में लगवाए हैं। वहीं, कॉलेज की दीवारें ऊंची करवाने के लिए यूआईटी को पत्र लिखा है। इंजीनियर को मौका मुआयना भी करवा चुके हैं। उन्होंने चुनाव के बाद काम शुरू करने को कहा है। ऐसे में सुरक्षा गार्ड को रात्रि गश्त के दौरान मुस्तैद रहने के लिए पाबंद किया है।
- अजय विक्रम सिंह चंदेल, प्राचार्य जेडीबी साइंस कॉलेज

ग्रिल करवाकर सुरक्षित करेंगे आउटर्स
हमारे पास 8 एयरकंडीशनर हैं। इनमें 4 को अंदर कोरिडोर या गैलरी में लगवा रहे हैं। वहीं, जो आउटर्स बिल्डिंग के अंदर नहीं आ सकते उन्हें बाहर दीवार पर लोहे की एंगलों का जाल बनाकर सुरक्षित करेंगे। इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। वहीं, जिला कलक्टर को पत्र भेज दीवारों के टूटने के मामले से अवगत कराया है। संसाधनों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं।
- प्रो. सीमा चौहान, प्राचार्य, राजकीय कला कन्या महाविद्यालय

नशेडियों ने की पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से रैलिंग गायब
कोटा ।  शहर में चोरों व नशेड़ियों के हौंसले इतने अधिक बुलंद हो गए हैं कि मेन रोड पर तो आए दिन लोहे की रैलिंग चोरी हो रही है। अब तो पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से ही रैलिंग चोरी कर ले गए। नगर विकास न्यास की ओर से कुछ समय पहले ही अभय कमांड सेंटर के सामने नया रास्ता बनाया है। जिस पर लोहे की रैलिंग लगाकर उसे कवर किया गया है। इस रोड पर और कमांड सेंटर में सीसी टीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। उसके बाद भी चोर व नशेड़ी लोहे की मजबूत व भारी भरकम लोहे की रैलिंग को ही काटकर ले गए। वह भी एक जगह से नहीं दो जगह से और छोटी भी नहीं काफी बड़े हिस्से से काटकर ले गए। लेकिन उस पर न तो पुलिस का ध्यान है और न ही न्यास अधिकारियों का। इसी तरह से घोड़ा चौराहे पर स्थित हरितिमा पट्टी की रैलिंग हो या नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहे के पाथ वे भी रैलिंग धीरे-धीरे थोड़ी-थोड़ी कर गायब हो रही है। लोगों का कहना है कि जनता के लाखों-करोड़ों रुपए से रैलिंग लगाई गई है। लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं करने से वे गायब हो रही है। लोगों का कहना है कि जब पहले भी लोहे की रैलिंग चोरी होती रहीे हैं फिर भी इन्हें क्यों लगाया जा रहा है। इनके स्थान पर पत्थर या सीमेंट की जालियां लगाई जाएं। जिससे उनके चोरी होने का खतरा भी नहीं रहे। शहर में ऐसी कई जगह हैं जहां से रैलिंग गायब हो रही है। जानकारों का कहना है कि अभय कमांड सेंटर के सामने लगी सीसीटीवी कैमरों को भी नशेड़ी खराब कर देते हैं। जिन्हें पुलिस कर्मी आए दिन ठीक करते रहते हैं। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशेड़ियों व चोरों को पकड़ते रहते हैं। लेकिन वे किस समय ऐसा कर रहे हैं उन पर निगाह रखी जाएगी।

14वें टुर्नाई रैमडैम महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म 'स्टोलन'
मुंबई। गौरव ढींगरा द्वारा निर्मित और करण तेजपाल द्वारा निर्देशित फिल्म स्टोलन बेल्जियम में 14वें टुर्नाई रैमडैम महोत्सव में दिखाई जाएगी। जंगल बुक स्टूडियो के संस्थापक गौरव ढींगरा द्वारा निर्मित और करण तेजपाल द्वारा निर्देशित स्टोलन बेल्जियम में द टुर्नाई रामडैम फेस्टिवल के प्रतिष्ठित 14वें संस्करण में दिखायी जाएगी। इसकी स्क्रीनिंग 17, 20 और 22 जनवरी, 24 को होगी। फिल्म में अभिषेक बनर्जी की मुख्य भूमिका है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, द टुर्नाई रामडैम फेस्टिवल में हमारी फिल्म का प्रीमियर होना हमारे लिए सम्मान की बात है। मैं वास्तव में उत्साहित हूं और वहां मौजूद कई पृष्ठभूमि के फिल्म प्रेमियों और दर्शकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

निर्माता गौरव ढींगरा और निर्देशक करण तेजपाल ने कहा, साल 2023 में विभिन्न फिल्म समारोहों में स्टोलन की यात्रा हमारे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव थी। हम बेल्जियम में द टुर्नाई रामडैम फेस्टिवल में अपनी फिल्म की साल की पहली भव्य स्क्रीनिंग के लिए बेहद खुश हैं। ऐसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर सिनेमा के प्रति अपने जुनून को साझा करना हमारे दिलों को उत्साह और कृतज्ञता से भर देता है। स्टोलन में अभिषेक बनर्जी के अलावा शुभम और मिया मेल्ज़र महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

ज्वैलर्स शॉप से 35 लाख का सोना-चांदी चोरी
अजमेर। पुरानी मण्डी क्षेत्र स्थित सागर ज्वैलर्स के बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात में इलेक्ट्रिक कटर का भी इस्तेमाल किया है। सीसीटीवी मेंं तीन-चार चोरों का फुटेज दिखाई दिया है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

चोरी की वारदात पुरानी मण्डी के सामने सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल के निकट स्थित सागर ज्वैलर्स में हुई है। संचालक रामगंज निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि सुबह 6 बजे उनके पास फोन आया था कि उनकी दुकान का ताला टूटा व शटर ऊंचा है। चैक किया तो दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने व नगदी नदारद थी। गुप्ता ने बताया कि चोरी गए माल का फिलहाल आकलन नहीं किया है। लेकिन मोटे तौर पर लगभग 30 से 35 लाख रुपए का सोना-चांदी व 40 हजार रुपए की नगदी चोरी होने का अनुमान है।

संदिग्धों की हो रही धरपकड़
पीड़ित ज्वैलर्स की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही थाना पुलिस की टीम व जिला स्पेशल टीम ने जांच करते हुए कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की है। जिनसे पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।