Kabbadi tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

69 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सूर्या पब्लिक स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच
जयपुर। सूर्या पब्लिक स्कूल ने देवांश पब्लिक स्कूल हाथोज में आरंभ हुई झोटवाडा (ग्रामीण) की मिडिल स्कूलों की 69 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के उद्घाटन मैच में राजकीय विद्यालय गजाधरपुरा को एकतरफा मुकाबले में 41-6 अंकों से रौंद दिया। अन्य मैचों में मॉडल स्कूल ने सेंट विलियम नीमेडा को 41-9 से व रामेश्वरम स्कूल ने एमएनएनएस कालवाड को 52-24 से हराया।

आयोजन प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ईश्वर सिंह शेखावत के अनुसार खो-खो में भारती विद्या निकेतन ने राव इंटरनेशनल को एक अंक से, सेन्ट पॉल ने पीएम श्री बावडी को 10 अंकों से व अल्का मॉडर्न ने स्प्रिंग डेल्स को 3 अंकों से शिकस्त दी। इससे पूर्व इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सीबीईओ (झोटवाडा-ग्रामीण) बीना खत्री एवं कृष्णदास महाराज ने किया। इससे पूर्व संस्था के निदेशक ओम प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का सम्मान किया।

बीच कबड्डी : राजस्थान टीम उपविजेता बनी, आंध्रप्रदेश विजेता रही
जयपुर। राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर में सम्पन्न 12वीं बीच कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। मेजबान आंध्रप्रदेश विजेता रही। राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत के अनुसार राजस्थान टीम ने अपने उद्घाटन मुकाबले में पश्चिम बंगाल को 50-25 अंकों से हरा अपने अभियान की शुरुआत की। राजस्थान ने दूसरे मैच में गोवा को 40-36 के अंतर से हराया। उसने क्वार्टरफाइनल में दिल्ली को 50-39 से हराया। सेमीफाइनल में उसने मजबूत हरियाणा पर 37-34 से रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मेजबान आंध्र प्रदेश ने राजस्थान को 42-32 अंकों से हरा खिताब जीत लिया। इस अवसर पर राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान टीम की इस उपलब्धि से राज्य में कबड्डी खेल को प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राजस्थान पुरुष टीम ने हरिद्वार में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेल में बीच कबड्डी का खिताब जीता था। उसने खेलो इंडिया में भी राजत पदक जीता था।

राजस्थान बीच कबड्डी टीम - अनुज, जय भगवान, विजेंद्र, महेंद्र, राजीव व जितेंद्र टीम कोच सोहनलाल (कोच) व  कैलाश चंद सैनी (टीम मैनेजर)।

चौथे फेडरेशन कप कबड्डी टूर्नामेंट, राजस्थान पुरुष कबड्डी टीम ने जीता रजत पदक
जयपुर। राजस्थान ने अमरावती (महाराष्ट्र) में सम्पन्न चौथे फेडरेशन कप कबड्डी टूर्नामेंट में उपविजेता रहते हुए पुरुष वर्ग का रजत पदक जीत लिया। भारतीय रेलवे ने स्वर्ण पदक जीता। उसने फाइनल में राजस्थान को 42-18 अंकों से शिकस्त दी। जबकि, हरियाणा और सर्विसेज (सेना) की टीमों ने कांस्य पदक जीता।

राजस्थान ने अपने संघर्षपूर्ण उद्घाटन मुकाबले में महाराष्ट्र को 42-40 से हरा अपने अभियान की शुरुआत की। अन्य मैचों में राजस्थान ने विदर्भ को 48-40 से, पंजाब को 35-14 से शिकस्त दी जबकि वह रेलवे से 50-55 से हार बैठी। सेमीफाइनल में राजस्थान ने सेना को 43-34 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। तेजस्वी गहलोत ने रजत पदक विजेता टीम के खिलाड़ियोंं और कोच सुरजन चौधरी मैनेजर अब्दुल नकवी को शुभकामनाएं दी।