goods - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक 396.66, गत माह की तुलना में 0.07 प्रतिशत की कमी
जयपुर। राज्य का माह मार्च, 2025 को सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक आधार वर्ष (1999-2000) पर गत माह की तुलना में 0.07 प्रतिशत की कमी के साथ 396.66 रहा। माह मार्च, 2025 में प्राथमिक वस्तु समूह सूचकांक 442.54 एवं ईधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह सूचकांक 568.08 तथा विनिर्मित उत्पाद समूह सूचकांक 309.58 अंक रहा है। राज्य के मासिक सामान्य थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति मार्च, 2025 में 1.96 प्रतिशत रही है।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव विनेश सिंघवी ने बताया कि माह मार्च, 2025 में प्राथमिक वस्तु समूह का सूचकांक गत माह की तुलना में 0.21 प्रतिशत की कमी के साथ 442.54 रहा है। प्राथमिक वस्तु समूह के सूचकांक में कमी का मुख्य कारण इसके अंतर्गत कृषि उप समूह सूचकांक में 0.11 प्रतिशत एवं खनिज उप समूह सूचकांक में 0.90 प्रतिशत कमी होना रहा।

विनेश सिंघवी ने बताया कि आलोच्य माह के प्राथमिक वस्तु समूह में कृषि मद समूह के सूचकांक के अन्तर्गत अनाज में 6.12 प्रतिशत, दालों में 6.77 प्रतिशत, सब्जियों में 14.42 प्रतिशत, मसालों में 4 प्रतिशत एवं रेशा में 4.35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। खनिज उप समूह सूचकांक के अंतर्गत आलोच्य माह में 0.90 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई, जिसमें मुख्यतः चूना पत्थर में 0.25 प्रतिशत, चाँदी में 20.91 प्रतिशत एवं निर्माण पत्थर में 0.22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह का सूचकांक माह मार्च, 2025 के दौरान गत माह की तुलना में 0.01 की कमी के साथ 568.08 रहा। इसमें कमी का मुख्य कारण पेट्रोल, डीजल एवं LPG गैस समूह में 0.01 प्रतिशत की कमी होना रहा। वार्षिक आधार पर इस समूह के सूचकांक की मुद्रास्फीति दर (मार्च, 2024 की तुलना मार्च, 2025 में) 0.88 प्रतिशत ऋणात्मक दर्ज की गई। विनिर्मित उत्पाद समूह का सूचकांक माह मार्च, 2025 में गत माह की तुलना में 0.04 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 309.58 अंक रहा। वृद्धि का मुख्य कारण इसके अंतर्गत केमिकल उत्पाद उप समूह के सूचकांक में 0.59 प्रतिशत और गैर धातु और खनिज उत्पाद में 0.01 प्रतिशत की वृद्धि पाई गई। वार्षिक आधार पर, मार्च, 2024 की तुलना में विनिर्मित उत्पाद समूह सूचकांक मुद्रास्फीति की दर मार्च, 2025 में 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई।

तीन स्थानों पर लगी आग लाखों का सामान खाक
बौंली। उपखंड मुख्यालय पर 3 स्थानों पर लगी आग से लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया। उपखंड मुख्यालय के बालाजी रोड स्थित एक इलेक्ट्रिकल एवं फर्नीचर के गोदाम में लगी भयंकर आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया, वही घर के बाहर रखी एक कार में आग लगाने लग जाने से कार को नुकसान हुआ है। वही आजाद चौक स्थित मैं घर के बाहर खड़े इलेक्ट्रिक ई रिक्शा में भी आग लग जाने से ई-रिक्शा जलकर खाक हो गया। पीड़ित विमलकुमार उर्फ कोकला जैन ने बताया कि रात को लगभग 1 बजे आर ओ पानी का कार्य करने वाले बनवारी लाल ने उसके फोन पर इलेक्ट्रिकल एवं फर्नीचर की दुकान के गोदाम में आग लगने की सूचना दी जिस पर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस थानाधिकारी कुसुम लता मीना मय जाब्ता मौके पर पहुंची तथा निजी साधनों से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया, जब तक गोदाम में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रिकल एवं फर्नीचर का सामान जलकर खाक हो गया तथा गोदाम को नुकसान होने से गोदाम के भवन को भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही आजाद मार्केट में घर के बाहर रखी शंकर लाल रेगर की कार में भी आग की घटना हुई लेकिन समय पर जानकारी मिलने पर तुरंत काबू में करने से अधिक नुकसान होने से बच गया।

आजाद चौक स्थित मनोज कुमार भारद्वाज के घर के बाहर रखा ई रिक्शा में भी आगजनी से ई-रिक्शा जलकर खाक हो गया पुलिस ने रात्रि को ही आग बुझाने के बाद आरोपी को तलाशने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक व्यक्ति रात्रि को जाता हुआ दिखाई मिला, लेकिन फुटेज में फोटो चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी सिरफिरे की करतूत के कारण आगजनी की घटना हुई है थाने से सटे इलेक्ट्रिकल एवं फर्नीचर के गोदाम में लगी आग की घटना से लोगों में आक्रोश भी व्यक्त है। विधायक एसडीएम एवं तहसीलदार ने भी किया आगजनी घटना का मुआयना: आगजनी की घटना से हुए लाखों के नुकसान के बाद सूचना पर विधायक इंदिरा मीणा उप जिला कलक्टर बद्रीनारायण मीणा तहसीलदार सहित कई राजनेताओं एवं ब्लॉक सामाजिक कार्यकतार्ओं ने घटना का मौका मुआयना किया तथा पुलिस से शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की।

पटवारी ने बनाई मौका रिपोर्ट
फर्नीचर एवं इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में लगी भयंकर आग पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट बनाते हुए बताया कि गोदाम में हुई आगजनी से लगभग पांच लाख का बिल्डिंग का नुकसान हुआ है वही गोदाम में रखे 22 डबल बेड 12 सिंगल बेड 20 10 ड्रेसिंग टेबल 12 सेंटर टेबल 25 लोहे की रेक तीन लोहे के बक्से 100 प्लास्टिक की कुर्सियां 10 कूलर तीन गीजर एक फ्रिज 30 गद्दे सेट  10 लोहे के पलंग 6 वाशिंग मशीन कुल 1156000 का सामान जलकर खाक हो गया इस प्रकार से एक ही स्थान पर लगभग 16 लाख 56 हजार रुपए  के नुकसान का आकलन किया गया है इस आधार पर पीड़ित द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

फायर ब्रिगेड की रखी मांग
रात को लगी अचानक आग को बुझाने के लिए समय पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं होने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया यदि नगरपालिका मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी होती तो संभवत: इतना नुकसान नहीं होता क्षेत्र के लोग कई बार फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं होने से क्षेत्र में करोड़ों रुपए का सामान खाक हो चुका है क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र से शीघ्र फायर ब्रिगेड गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है।

ट्रेन में यात्रियों का माल चुराने वाला गिरफ्तार
अजमेर। जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक बदमाश को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से चोरी किए गए गहनों व अन्य माल को भी बरामद कर लिया।

जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विस्तार करतारपुरा, महेश नगर, जयपुर निवासी अभिषेक मीणा (20) पुत्र कृपाल मीणा है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी से जीआरपी को अन्य वारदातें भी खुलने की उम्मीद है। जीआरपी आरोपी को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश करेगी।

ये हुई थी वारदात

जीआरपी थानाप्रभारी एसआई मनोज कुमार ने बताया कि 9 जून 2022 को परिवादी गिलापुरा जिला मुरेना हाल अनील वकील की चाली प्रेमनगर नरोडा रोड सेजपुर, अहमदाबाद निवासी राजेश ओझा पुत्र रामलाल ने थाने पर रिपोर्ट दी कि वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ ट्रेन आगरा फोर्ट-अहमदाबाद के एस-8 में बर्थ 55 पर यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन अजमेर से ट्रेन रवाना होने के बाद उनका एक पिट्ठू बैग मय पर्स में रखे सोने-चांदी के गहनों सहित गायब हो गया।

पीड़ित की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी ने परिवादी को साथ लेकर व आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में भी संदिग्ध को संयुक्त रूप से तलाश किया। सुभाष उद्यान के पास संदिग्ध आरोपी मय पिट्ठू बैग के खड़ा था। परिवादी ने बैग की पहचान कर ली थी। इस पर आरोपी को दस्तयाब कर थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बैग चुराना कबूल कर लिया।

गहने सुरक्षित मिल गए

जीआरपी ने परिवादी से बैग की जांच कराई तो उसमें पर्स मिल गया। जिसमें गहने रखे थे। उनमें सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी झुमकी, दो सोने की लेडीज अंगूठी, सोने की एक जेन्टस अंगूठी, एक जोड़ी चांदी के बच्चे के कड़े व अन्य आर्टिफिशल ज्वैलरी सहित अन्य सामान रखा था। जिन्हें जीआरपी ने बाद में जब्त कर लिया।

ये थी संयुक्त टीम

आरोपी को दबोचने वाली टीम में जीआरपी थानाप्रभारी मनोज कुमार, एएसआई भगवान सिंह, हैडकांस्टेबल गिरधारी कांस्टेबल सुमेर चन्द (विशेष योगदान), मानसिंह, भंवर विक्रम सिंह एवं रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर लक्ष्मण गौड़, एएसआई अशोक कुमार (विशेष योगदान), हैडकांस्टेबल रामलाल व मुकेश कुमार मीणा शामिल थे।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद कानपुर रूट पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद कानपुर रेलखंड पर मंगलवार को तड़के एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये, जिससे इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।  पूर्वोत्तर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इज्जत नगर मंडल स्थित कानपुर अनवरगंज, फर्रुखाबाद रेलखंड पर कानपुर देहात जिले के चौबेपुर स्टेशन के समीप तड़के लगभग साढ़े चार बजे यह घटना हुई। कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही एक मालगाड़ी के इंजन से 12वें और 13वें डिब्बे पटरी से उतर गये। इसके बाद चालक ने मालगाड़ी खड़ी कर रेल अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल से सीनियर डीओएम डॉ. हरीश अपनी टीम के साथ घटनास्थल चौबेपुर स्टेशन के लिए रवाना हो गये। इसके अलावा कासगंज रेलवे स्टेशन से दुर्घटना सहायता ट्रेन चौबेपुर घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गयी। रेल अधिकारियों के मुताबिक घटना स्थल चौबेपुर स्टेशन का रेल मार्ग साफ होने तक फर्रुखाबाद एवं कानपुर के मध्य गुजरने वाली वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों का यातायात फिलहाल प्रभावित रहेगा। इससे इस रूट पर सुबह के समय गुजरने वाली रेलगाड़यिों के विलंब से चल रही हैं।

रोडवेज से अब पार्सल भेजना मुश्किल
कोटा। अब प्रदेशवासियों को रोडवेज बसों के माध्यम से सामान भेजने की सुविधा फिलहाल नहीं मिल सकेगी। राजस्थान रोडवेज मुख्यालय ने रोडवेज बसों में पार्सल सेवा का काम करने वाली फर्म सांई श्रृद्धा कारगो का लाइसेंस समाप्त कर दिया है। साथ ही फर्म की अमानत राशि को जप्त कर लिया है। सांई श्रृद्धा कारगो राजस्थान रोडवेज बसों के माध्यम से माल परिवहन का काम अनुबंध पर कर रही थी।

रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि ‘सांई श्रृद्धा कारगो’ से छोटे पार्सल को परिवहन करने का अनुबंध किया गया था। अनुबंध शर्तों के अनुसार फर्म को त्रिमासिक अनुबंध राशि 34 लाख 53 हजार रुपए एक साथ जमा करनी थी। परन्तु फर्म की ओर से यह राशि किस्तों में जमा कराई गई, साथ ही पूरी राशि का भुगतान भी नहीं किया गया। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन ने अमानत राशि जप्त करने के साथ ही फर्म का अनुबंध समाप्त कर दिया है। रोडवेज बसों में पार्सल सेवा का अनुबंध समाप्त होने से उन लोगों के सामने परेशानी खडी हो जाएगी, जो अपना सामान रोडवेज बसों के माध्यम से भेजते और मांगाते हैं। पहले यदि किसी को अपना सामान जल्दी और सुरक्षित तरीके से प्रदेश में कहीं भेजना होता था तो रोडवेज बस में सामान की बुकिंग करा सकते थे।   पार्सल बस के माध्यम से गंतव्य बस स्टैण्ड पहुंच जाता थर््ा। परन्तु यह सुविधा फिलहाल कुछ समय के लिए नहीं मिल सकेगी।

यह रास्ता तो खुला रहेगा
रोडवेज बसों में सामान अभी भी भेजा जा सकेगा, परन्तु अब सामान की गारंटी नहीं होगी। अब बस चालक अथवा परिचालक को ‘सेवा शुल्क’ देकर पार्सल भेज सकते हैं। लेकिन उसकी कोई रसीद और गारंटी नहीं होगी। ऐसे में सामान भेजना सुरिक्षत नहीं होगा। पार्सल इधर-उधर होने पर कोई वैधानिक कार्रवाई संभव नहीं हो पाएगी।

प्राइवेट बसों की चांदी
रोडवेज की पार्सल सेवा बंद होने से प्राइवेट बस वालों की चांदी हो गई है। अब लोग प्राइवेट बसों से सामान की बुकिंग करा कर भेंजेंगे। उसकी कच्ची रसीद भी मिलेगी और सामान पहुंचने की गारंटी भी रहेगी। बस आपरेटर मनमाने दरों पर सामान की बुकिंग कर माल कमाएंगें।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बगरू। स्थानीय थाना इलाके में छितरोली स्थित होटल टरबन किंग में महिला को सामान देने के बहाने कमरे में घुसकर महिला के साथ हुये दुष्कर्म की वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण ने बताया की 8 मार्च को पीडिता महिला उदयपुर से अपने दोस्तो के साथ जयपुर आने के दौरान रात्रि का समय होने पर छीतरोली के पास स्थित होटल टरबन किंग में दो कमरे लेकर ठहरे थे। एक कमरे मे पीडिता के दोस्त व दुसरे कमरे मे पीडिता अकेली रेस्ट कर रही थी। इसी दौरान होटल का वेटर चरण सिंह पीडिता को सामान देने के बहाने पीडिता के कमरे मे जाकर पीडिता के साथ जबदस्ती गलत काम किया। इस पर बगरू थाने में मामला दर्ज किया गया। वारदता के बाद आरोपी की वहा पर मौजुद लोगो ने मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की गंम्भीरता को देखते हुये बगरू एसीपी देवेन्द्र सिंह के निर्देशन मे कांस्टेबल यादराम, रामचन्द्र की टीम गठित की गई। टीम द्वारा प्रयास कर आरोपी चरण सिंह (25) पुत्र जगदीश प्रसाद जाट निवासी छिलरो निजामपुर हरियाणा हाल निवासी वेटर होटल टरबन किंग छीतरोली को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से से पुछताछ जारी है।

डिब्बे छोड़ दो किमी तक दौड़ गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला
बयाना। चलती मालगाड़ी की अचानक कपलिंग टूट जाने से मालगाड़ी और इंजन के साथ कुछ डिब्बे अलग हो गए, जबकि करीब 40 डिब्बे पटरी पर ही रह गए। करीब 2 किलोमीटर दूरी तक इंजन के पहुंच जाने पर वहां लाइन के पास कार्य कर रहे रेलकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पहले मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर गिट्टियां डालकर रोका। इसके बाद इसकी सूचना रेलवे स्टेशन को दी। जिस पर इस इंजन व कुछ डिब्बों के साथ पीछे छूटे मालगाड़ी के डिब्बों के बीच टूटी कपलिंग को फिर से जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। कपलिंग टूटने की जानकारी गाड़ी के गार्ड को नहीं हो सकी तथा लाइन पर कार्य कर रहे गैगमैनों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मालगाड़ी गुजरात से तुगलकाबाद की ओर जा रही थी। बयाना-भरतपुर रेल लाइन पर सालाबाद रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूटने से करीब एक घंटा देरी से रवाना हो सकी।

अडानी के सभी पोर्ट पर पाक, ईरान और अफगानिस्तान से आया माल बैन
अहमदाबाद/गांधीधाम। अफगानिस्तान से भेजे गए हजारों करोड़ रुपए के करीब 3000 किलोग्राम ड्रग्स (नशीले पदार्थ) की पिछले माह गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा स्थित अडानी समूह संचालित बंदरगाह से हुई सनसनीखेज बरामदगी के बाद सोमवार को समूह ने एक परिपत्र जारी कर आगामी 15 नवंबर से तीन पड़ोसी मुल्कों से कंटेनर के जरिये इसकी ओर से संचालित किसी भी पोर्ट पर माल लाने पर रोक लगा दी है। अडानी पोट्र्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) की ओर से सोमवार को जारी परिपत्र यानी  सर्कुलर में कहा गया है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ईरान से कंटेनर में रख कर आने वाले किसी भी माल को 15 नवंबर से अगले आदेश तक एपीएसईजेड संचालित बंदरगाहों के किसी भी टर्मिनल अथवा थर्ड पार्टी टर्मिनल पर नहीं उतारा जाएगा। यह परिपत्र पोर्ट का इस्तेमाल करने वालों ग्राहकों को सम्बोधित है। एपीएसईजेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत त्रिपाी  की ओर से जारी इस परिपत्र में ऐसा करने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

सितम्बर में मिला था 2998 किलोग्राम ड्रग्स
गत तीन सितंबर को इस बंदरगाह से डिरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेन्स यानी राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने दो कंटेनर से कुल 2998 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किए थे जो मूलत: अफगानिस्तान से ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर लाकर वहां से भारत लाया गया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफतारी भी हुई है और कस्टम तथा एनआईए समेत कई एजेंसियां इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर रही हैं। इस घटना को लेकर देश के बड़े बंदरगाहों को निजी हाथों में सौंपने की सरकारी नीति तथा अडानी समूह को खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। समझा जाता है कि इसी के मद्देनजर समूह ने यह कदम उठाया है।

अडानी ग्रुप करता है एक दर्जन से अधिक टर्मिनल का संचालन
अडानी समूह एपीएसईजेड के जरिये देश के छह तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, तमिलनाडु, केरल और गोवा में करीब 10 बंदरगाहोंं पर एक दर्जन से अधिक टर्मिनल और लगभग 50 बर्थ का संचालन करती है। देश में कुल माल ढुलाई का करीब एक चौथाई इन्हीं के माध्यम से होता है।

नवज्योति स्पेशल स्टोरी : चोरी के माल के खरीदारों पर मेहरबान राजस्थान पुलिस
जयपुर। कोई भी चोर किसी भी सामान की चोरी इसलिए नहीं करता कि वह उसे संभाल कर अपने घर में रखे, बल्कि चोरी में गया हर सामान आगे बिकता ही बिकता है।  किसी वस्तु की किसी ने चोरी, लूट या डकैती की है तो किसी ने आगे उसे खरीदा भी जरूर है। चोरी की हर घटना चोरी के सामान की बिक्री का सबब भी है। लेकिन यह जानना दिलचस्प है कि प्रदेश में पिछले पांच साल में चोरी और नकबजनी की 1,61,258 वारदात हुर्इं लेकिन इन के बदले ये सामान खरीदने के मामले सिर्फ 67 ही दर्ज हुए हैं।

आपको ये बता दें कि चोरी आईपीसी 379 का अपराध है जिसमें अधिकतम तीन साल की सजा हो सकती है जबकि चोरी का सामान खरीदने के आदतन खरीदारों को उम्रकैद तक होती है। इसमें कम से कम सजा दस साल है।  आईपीसी की धारा-413। यह धारा चोरी, लूट, डकैती के सामान को खरीदने वाले के खिलाफ उपयोग में लेती है लेकिन प्रदेश में इस धारा के उपयोग की बात की जाए तो वर्ष 2017 से लेकर अगस्त 2021 तक सिर्फ 67 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 413 का उपयोग किया है।

अर्थात मात्र 67 लोगों ने ही चोरी, लूट और डकैती के सामान को एक से अधिक बार खरीदा है। बाकी माल को बदमाशों से ही बरामद किया है। यदि प्रदेश में चोरी, डकैती, लूट और नकबजनी की बात करें तो एक लाख 82621 वारदात हुई हैं। इन सभी में माल गया था और पुलिस ने बरामदगी भी दिखाई लेकिन खरीदार के खिलाफ मुकदमे दर्ज नहीं किए गए। ऐसे में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वालों पर पुलिस ने मेहरबानी दिखाई।

क्या है आईपीसी: 413
भारतीय दंड संहिता की धारा 413 के अनुसार जो कोई व्यक्ति चोरी, लूटी हुई सम्पत्ति को दो या दो से अधिक बार खरीदता है तो उस आरोपित के खिलाफ पुलिस धारा 413 का उपयोग कर सकती है। इस धारा के तहत आजीवन कारावास या किसी एक अवधि के लिए कारावास जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है और साथ ही आर्थिक दण्ड से दण्डित किया जाता है। यह अपराध गैर जमानती और समझौता करने योग्य नहीं है।

सिर्फ 67 मुकदमे दर्ज
आईपीसी 413 के तहत जिला भिवाड़ी 5, अलवर 3, उदयपुर 2, जालौर 2, अजमेर 3, सवाई माधोपुर 1, बीकानेर 2, जोधपुर पश्चिम 5, पाली 1, जयपुर पूर्व 5, भरतपुर 4, जैसलमेर 2, झुंझुनूं 2, चित्तौड़गढ़ 3, जयपुर ग्रामीण 2, जयपुर पश्चिम 7, हनुमानगढ़ 2, करौली 5, कोटा ग्रामीण 1, राजसमंद 1, जोधपुर शहर पूर्व 1, जयपुर शहर दक्षिण 2, धौलपुर 1, झालावाड़ 2, नागौर 1, भीलवाड़ा 1 और डूंगरपुर में एक मुकदमा दर्ज हुआ है।

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 में किसी व्यक्ति को चोरी का अपराध करने के लिए दण्डित किया जाता है। इस धारा के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी भी  चल या अचल वस्तु की चोरी करने का अपराध करता है तो ऐसी स्थिति में यह धारा लागू होती है, चोरी का अपराध एक संज्ञेय अपराध है, इस लिए पुलिस चोरी के मामले में रिपोर्ट के रूप में एफआईआर दर्ज करती है। आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध किया है, उसे इस संहिता के तहत तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।

धारा 380 के अनुसार जो भी कोई ऐसे किसी इमारत, तम्बू या जलयान जो मानव निवास या सम्पत्ति की अभिरक्षा के लिए उपयोग में आता हो, में चोरी करता है, तो  उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास की सजा जिसे सात वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें राजीनाम नहीं किया जाता है।

आईपीसी की धारा 392 लूट के लिए उपयोग में आती है। लूट करने वाले के खिलाफ एक अवधि के लिए कठिन कारावास की सजा जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, और साथ ही वह आर्थिक दंड के लिए भी उत्तरदायी होगा।

घीया को हुई थी धारा 413 में उम्रकैद
शहर के फास्टट्रैक अदालत ने चोरी की मूर्ति खरीदने के आदतन अपराधी वामननारायण घीया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने घीया की सजा को रद्द कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने घीया को चोरी का सामान खरीदने का आदतन अपराधी माना था।

लोग चोरी का माल खरीदते हैं, तो धारा 413 ऐड होती है। भविष्य में फील्ड आॅफिसरों को निर्देश देंगे कि चोरी के माल को खरीदने के अभ्यस्तों के खिलाफ धारा 413 में सख्त कार्रवाई करें।
-रवि प्रकाश मेहरड़ा, एडीजी, क्राइम, राजस्थान

चोरी के सामान के क्रेता कम होते हैं। इनके खिलाफ धारा 413 में कार्रवाई हो तो चोरी के माल का आउटलेट समाप्त हो जाएगा। पर ऐसा नहीं होता। इससे आदतन खरीदारों की प्रवृति पर अंकुश नहीं लगता।
-हेमंत नाहटा, अधिवक्ता, राजस्थान उच्च न्यायालय

धारा 411- जो किसी चुराई हुई संपत्ति को रखेगा, उसे तीन साल तक की सजा या जुर्माने से अथवा दोनों से दंडित किया जाएगा।
धारा 412 - जो किसी डकैती में चुराई हुई संपत्ति को रखेगा, उसे आजीवन कारावास से या दस साल के कठोर कारावास से और जुर्माने से दंडित किया जाएगा।

वर्ष 2017    वारदात
चोरी    27573
लूट    972
नकबजनी    5022
डकैती    47
कुल    33614

वर्ष 2018    वारदात
चोरी    28875
लूट    1022
नकबजनी    5196
डकैती    75
कुल    35168

वर्ष 2019    वारदात
चोरी    40815
लूट    1421
नकबजनी    7182
डकैती    107
कुल    49525

वर्ष 2020    वारदात
चोरी    28695
लूट    1155
नकबजनी    5828
डकैती    76
कुल    35754

वर्ष 2021    वारदात
चोरी    22928
लूट    984
नकबजनी    4587
डकैती    61
कुल    28560