operation sindoor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गौरवशाली अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक रहा है और यह विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि जब दुनिया भर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज तकनीक विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी प्रगति पर चर्चा कर रहे थे, तब कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण बताया।

शर्मा ने आरोप लगाया कि व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और गलवान के वीर सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने हमेशा देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को रखा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व से बिना देर किए देशवासियों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज होने के आसार हैं।

सर्जियो गोर का दावा, एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में आएगी मजबूती
नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांड के एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को मजबूत करने का समय है। राजदूत गोर ने कमांडर पापारो का भारत में स्वागत किया और दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और गहरा करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गोर ने कहा, अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार करने के लिए एडमिरल पापारो के भारत आगमन पर मुझे बहुत खुशी है। अब हमारे दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को मजबूत करने का समय है। यह दौरा रणनीतिक एवं सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों को दर्शाता है, जिससे हिं-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलती है।

सैमुअल पापारो ने रविवार को अपनी यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सैन्य अभियानों के रणनीतिक कार्यान्वयन की सराहना की और कहा कि दुनिया के हर संघर्ष से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर कहा, साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते दबाव और आक्रामकता पर चिंता भी व्यक्त की।

पिछले एक दशक में, भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी ने जटिल सैन्य अभ्यासों, रक्षा बिक्री एवं रणनीतिक संवाद के माध्यम से परिवर्तनकारी विकास देखा है। अमेरिका परिचालन समन्वय, सूचना साझाकरण, समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ सहयोग तथा रक्षा औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से इस साझेदारी को मजबूत कर रहा है। अमेरिका के साथ एक स्थायी साझेदारी में एक मजबूत एवं सक्षम भारत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने और संघर्ष को रोकने में मदद कर सकता है।

जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ चतुर्भुजीय साझेदारी रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजबूत हो रही है। इन देशों के बीच सैन्य सहयोग जारी है और वे मालाबार अभ्यास जैसी बहुपक्षीय गतिविधियों को संस्थागत रूप प्रदान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं जो उनकी नौसेनाओं को एक साथ लाकर उनकी अंतर-संचालनीयता को बढ़ाता है।

कर्तव्य पथ पर दिखी सेना की रणभूमि व्यूह रचना 'बैटल एरे' की दुर्लभ झलक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाया जश्न
नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में  पहली बार सेना की रणभूमि व्यूह रचना यानी 'बैटल एरे' की दुर्लभ झलक दिखी और इस दौरान भारतीय सेना ने सशक्त एवं भविष्य के किसी भी तरह के युद्ध के लिए तैयार अपने स्वरूप का प्रदर्शन किया। भारतीय सेना ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को यहां आयोजित समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के गुनाहगारों के खिलाफ पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। इसके अंतर्गत सेना के जवान पहली बार एक विशिष्ट और अनोखी रणभूमि व्यूह रचना बैटल एरे फार्मेशन में दिखाई दिये। इस दौरान आए हुए दर्शकों को आधुनिक युद्धक्षेत्र में एकीकृत,नेटवर्क-सक्षम और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस बल के रूप में सेना की तैनाती और युद्ध प्रणाली की दुर्लभ झलक देखने को मिली।

इस साल कर्तव्य पथ पर सेना की झांकी में एक एकीकृत संचालन केंद्र को प्रदर्शित किया गया जिसने सुदर्शन चक्र के सुरक्षा कवच के अंतर्गत संयुक्त योजना, सटीक लक्ष्य निर्धारण और वायु रक्षा को दर्शाया, तथा यह बताया कि आधुनिक युद्धों की योजना कैसे तैयार की जाती है और क्रियान्वयन वास्तविक समय में कैसे किया जाता है।

परेड के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना के मार्चिंग और यांत्रिक कॉलम को युद्ध-केंद्रित आक्रामक फार्मेशन में संगठित किया गया और दिखाया गया कि सैन्य अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों का उपयोग किस क्रम में किया जाता है। 'बैटल एरे' एक तैयार, सक्षम और त्वरित जवाबी कार्रवाई वाली भारतीय सेना को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें खुफिया, निगरानी और टोही तत्त्व, यांत्रिक बल, विमानन संसाधन, स्पेशल फोर्स, तोपखाना, वायु रक्षा और लॉजिस्टिक्स को एक सुसंगठित संचालन ढांचे में कैसे एकीकृत किया गया है।

यह व्यूह रचना डेटा-केंद्रित अभियानों, लंबी दूरी की सटीक मारक प्रणालियों और स्वदेशी प्लेटफार्मों के माध्यम से शत्रु क्षेत्र में गहराई तक निगरानी, निर्णय लेने और प्रहार करने की भारतीय सेना की क्षमता को दर्शाती है। साथ ही बहुस्तरीय वायु रक्षा कवच द्वारा पूर्ण सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

बैटल एरे ऑपरेशन सिंदूर की उल्लेखनीय सफलता का जश्न था जो भारतीय सेना की युद्ध तत्परता, सहयोगी सेवाओं के साथ एकजुटता तथा आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित स्वदेशी प्रणालियों पर बढ़ती निर्भरता को रेखांकित करता है। रणभूमि व्यूह रचना में टी-90 भीष्म और अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक, बीएमपी-ढ्ढढ्ढ सारथ और नामिस-ढ्ढढ्ढ मिसाइल सिस्टम, एएलएच ध्रुव, रुद्र, अपाचे एएच-64ई और एलसीएच प्रचंड सहित विमानन संसाधन, एटैग्स, धनुष, सूर्यास्त्र, ब्रह्मोस सहित लंबी दूरी का तोपखाना तथा मिसाइल प्रणालियां और आकाश तथा मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल एम आर सैम वायु रक्षा प्रणालियां शामिल थीं।

इसके अलावा कई प्लेटफॉर्म और इकाइयां पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुईं जो सेना के तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण और तकनीकी परिवर्तन को प्रदर्शित करती हैं।  इनमें भैरव बटालियन, शक्तिबाण रेजिमेंट और दिव्यास्त्र बैटरी, एडवांस्ड टोइड आर्टिलरी गन सिस्टम- 155 मिमी, लंबी दूरी की प्रहार क्षमता वाला यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, मानव रहित जमीनी वाहन, रोबोटिक डॉग, ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन से सुसज्जित युद्धक प्लेटफॉर्म और विशेष रूप से प्रशिक्षित बैक्ट्रियन ऊँट, जांस्कर टट्टू, शिकारी पक्षी और स्वान शामिल हैं।

परेड में सेना की छह मार्चिंग टुकड़यिों ने हिस्सा लिया जिनमें संचालन भूमिका में मिश्रित स्काउट टुकड़ी, राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और भैरव बटालियन टुकड़ी शामिल थीं। इनके साथ नौसेना, वायुसेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की टुकड़यिां भी शामिल हुईं। इस साल परेड में कुल 6,065 सैनिक शामिल हुए और इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने किया। परेड में 12 सैन्य बैंड और आठ पाइप बैंड भी शामिल हुए।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
नई दिल्ली। भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। सोमवार, 19 जनवरी 2026 को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह मंत्री कुंवर विजय शाह पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर अगले 14 दिनों के भीतर निर्णय ले।

SIT की रिपोर्ट और कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच पूरी कर ली है और सीलबंद लिफाफे में अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच पैनल ने मंत्री शाह पर सांप्रदायिक नफरत (BNS धारा 196) और मानहानि से जुड़ी धाराओं के तहत मुकदमा चलाने की पर्याप्त आधार पाए हैं। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार अगस्त 2025 से इस रिपोर्ट पर बैठी है, जबकि कानूनन फैसला लेना उसकी जिम्मेदारी है।

"ऑनलाइन माफी" पर संदेह

मंत्री शाह की ओर से पेश वकीलों ने जब दलील दी कि उन्होंने "ऑनलाइन माफी" मांग ली है, तो पीठ ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूछा, "ऑनलाइन माफी क्या होती है?" कोर्ट ने कहा कि आरोपी मंत्री के इरादों और नेकनीयती पर संदेह होने लगा है। कर्नल सोफिया कुरैशी, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चर्चा में आई थीं, के खिलाफ ऐसी टिप्पणी न केवल अधिकारी का अपमान है, बल्कि सेना की गरिमा को भी ठेस पहुँचाती है। अब इस मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी, जिसमें सरकार को अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर पश्चिमी देशों की दोहरी नीति पर जयशंकर ने उठाए सवाल, मजबूत साझेदारी पर आधारित संबंधों पर दिया जोर
लक्ज़मबर्ग। विदेश मंत्री डा. एस.जयशंकर ने लेटिन अमेरिका के घटनाक्रम का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी देशों के दोहरे मानदंडों की बुधवार को कड़ी आलोचना की। डा. जयशंकर ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत में भारत और लक्ज़मबर्ग के बीच मजबूत साझेदारी पर आधारित संबंधों पर भी जोर दिया। बातचीत के दौरान विदेश मंत्री ने उन देशों पर निशाना साधा जो भारत को क्षेत्रीय तनावों पर उपदेश देते हैं लेकिन अपने ही क्षेत्रों में हो रही हिंसा और जोखिमों को नजरअंदाज करते हैं।

उन्होंने कहा, कभी-कभी लोग कहते हैं, जैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कहा गया। अब अगर आप उनसे पूछें कि सच में आपको चिंता है, तो क्यों न आप अपने ही क्षेत्र को देखें? और खुद से पूछें कि वहां हिंसा का स्तर क्या है, कितने जोखिम उठाए गए हैं और हममें से बाकी लोग आपके कार्यों को लेकर कितने चिंतित हैं। लेकिन यही दुनिया की प्रकृति है। लोग जो कहते हैं, वह हमेशा वही नहीं होता जो वे करते हैं, और हमें इसे उसी भावना के साथ स्वीकार करना पड़ता है।

डा. जयशंकर की टिप्पणियों से उन देशों के प्रति उनकी नाराजगी झलकी जो ऐसे संघर्षों पर अनचाही सलाह देते हैं जिन्हें वे ठीक से समझते भी नहीं। उन्होंने कहा कि दूर बैठे देश अक्सर बिना जटिलताओं को समझे या अपने रणनीतिक हितों पर विचार किए बोलते हैं।

उन्होंने कहा, अब दुनिया के बाकी हिस्सों में हो रहे घटनाक्रमों का इस पर कितना असर पड़ता है, यह कहना मुश्किल है। दूर बैठे लोग बातें करेंगे, कभी सोच-समझकर, कभी बिना सोचे, कभी अपने स्वार्थ में, तो कभी लापरवाही से। आज के समय में देश अधिक आत्मकेंद्रित हो रहे हैं और वही करेंगे जिससे उन्हें सीधा लाभ हो। वे आपको मुफ्त की सलाह देते रहेंगे। विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत का रुख इस बात पर निर्भर करता है कि वह किससे निपट रहा है।

उन्होंने कहा, भारत उन देशों के साथ सकारात्मक और रचनात्मक रूप से जुडऩे को तैयार है जो नई दिल्ली के साथ सकारात्मक तरीके से काम करना चाहते हैं, लेकिन जो पाकिस्तान की तरह व्यवहार करते हैं, उनसे अलग ढंग से निपटना पड़ता है। पश्चिमी देशों की कथित दोहरी नीति की आलोचना से आगे बढ़ते हुए डा. जयशंकर ने भारत और लक्ज़मबर्ग के बीच 78 वर्षों पुराने मजबूत और विकसित होते संबंधों को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, हमने एक लंबा सफर तय किया है और हम लक्ज़मबर्ग को न केवल अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदार मानते हैं, बल्कि यूरोपीय संघ के संदर्भ में भी, खासकर ऐसे समय में जब यूरोपीय संघ के साथ हमारे अपने संबंध भी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं।उन्होंने कहा, इस व्यापक रिश्ते को आकार देने में आपका जो प्रभाव है, जो समर्थन आप देते हैं, वह हमारे लिए बहुत मूल्यवान है। कई मायनों में आप भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को गहरा करने के समर्थक रहे हैं।

भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, आज लक्ज़मबर्ग में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिलकर खुशी हुई। राजनीतिक, व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में लक्ज़मबर्ग के साथ हमारी साझेदारी के उल्लेखनीय विस्तार को रेखांकित किया। भारत-लक्ज़मबर्ग संबंधों को मजबूत करने में हमारे प्रवासी समुदाय के योगदान की सराहना करता हूँ। उन्होंने यूरोप के साथ भारत की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान जताया और इसे वैश्विक व्यवस्था में एक बार फिर से संतुलन का दौर बताया।

उन्होंने कहा, हर देश, हर क्षेत्र अपने हितों और गणनाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है और यह देख रहा है कि हम क्या कर सकते हैं। भारत और यूरोपीय संघ को और करीब लाने की दिशा में मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूँ कि 2026 में यूरोप के साथ संबंधों में तेजी देखने को मिलेगी।

बलूचिस्तान ने भारत को लिखा पत्र...कहा-पाकिस्तान को उखाड़ फेंको, हम आपके साथ हैं
बलूचिस्तान। नापाक पाकिस्तान की हरकतों के बारे में पूरा विश्व अच्छी तरह जानता है इसी बीच नए साल 2026 के मौके पर बलूचिस्तान के प्रमुख नेता मीर यार बलूच ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया। इस पत्र में बलूच नेता ने न केवल भारत के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दिया है, बल्कि पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ रहे "खतरनाक" सैन्य गठबंधन का भी सनसनीखेज खुलासा किया है और कहा है कि आप पाकिस्तान को उखाड़ फेंको हम आपके साथ है।

चीन की सैन्य तैनाती का दावा

इस पत्र के बारे में मीर यार बलूच ने दावा किया कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) अब अपने अंतिम चरण में है और इसके बहाने चीन अगले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में अपनी सेना तैनात कर सकता है। उन्होंने दुश्मन देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, 60 मिलियन बलूच लोगों की सहमति के बिना चीनी सैनिकों की मौजूदगी भारत और बलूचिस्तान दोनों के भविष्य के लिए एक "अकल्पनीय खतरा" पैदा करेगी। उन्होंने भारत से अपील की है कि वह बलूच रक्षा बलों को मजबूत करने में सहयोग करे।

इसके आगे पत्र में नेता मीर यार बलूच ने कहा कि उनका राष्ट्र पिछले 79 वर्षों से पाकिस्तान के "राज्य-प्रायोजित आतंकवाद" और मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन को झेल रहा है। इसके आगे बलूच नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए पिछले साल पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई की सराहना करते हुए लिखा कि अब समय आ गया है कि इस गंभीर समस्या को जड़ से उखाड़ फेंका जाए ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और संप्रभुता सुनिश्चित हो सके।

नापाक पाकिस्तान को लेकर पंजाब DGP का चौकाने वाला खुलासा, अब की ये गंदी हरकत, जानें पूरा मामला
पंजाब। पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में देश में ऐसा कोई नहीं जो नहीं जानता हो। हाल ही में, ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस बीच पंजाब पुलिस के डीजीपी ने नापाक पाकिस्तान की हरकतों के बारे में चौकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर और आईएसआई पंजाब में गलत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं और लगातार ड्रोन के माध्यम से हथियार बॉर्डर पार भेज जा रहे हैं।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान भारत से बदला लेने के लिए पंजाब के साथ proxy war कर रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस के द्वारा इसका लगातार जवाब दिया जा रहा है। अब देखना ये होगा कि आखिर पाकिस्तान अपनी हरकतों से कब बाज आएगा।

2025 का लेखा-जोखा : जख्म, जवाब और जीत के बीच बदलता देश
नई दिल्ली। जाते-जाते 2025 भारत के सामने ऐसा आईना रख गया, जिसमें दर्द की परछाइयां भी हैं और आत्मविश्वास की चमक भी। यह साल आतंकी हमलों, बड़े हादसों और जलवायु चेतावनियों के जख्म देकर गया, तो वहीं निर्णायक जवाबों, राष्ट्रीय संकल्प और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जीत भी लिख गया। 2025 ने यह साफ कर दिया कि भारत केवल संकट झेलने वाला देश नहीं, बल्कि संकटों के बीच खड़ा होकर रास्ता बनाने वाला राष्ट्र है... हालांकि कुछ सवाल और चिंताएं अगले साल भी साथ बनी रहेंगी...

ऑपरेशन सिंदूर: सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई

ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई 2025 की रात को हुआ था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था।

कब: 6-7 मई 2025 की रात (लगभग 1:05 से 1:30 बजे के बीच)।
क्यों: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में, जिसमें कई भारतीय नागरिक मारे गए थे।
क्या किया: भारतीय सशस्त्र बलों ने पीओके और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 9 आतंकवादी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।
उद्देश्य: सीमा पार आतंकवाद को खत्म करना और भारत की सैन्य क्षमता दिखाना।
नाम का मतलब: पहलगाम हमले में कई सुहागिनों के सिंदूर उजड़ने के कारण इस ऑपरेशन को सिंदूर नाम दिया गया, ताकि आतंकवादियों को जवाब दिया जा सके।

मन की बात 129वीं कड़ी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ कार्यक्रम सुना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी रविवार को प्रसारित हुई। वर्ष 2025 की यह अंतिम कड़ी थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ कार्यक्रम सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2025 में राजस्थान सहित पूरे देश ने विकास और उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की प्रगति, सकारात्मक प्रयासों और प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की उपलब्धियों पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है और समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार और संदेश आमजन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

प्रयागराज में कांग्रेसियों ने किया बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग की
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने कहा, जिस तरीके से बांग्लादेश में हिंदू लोगों के ऊपर अत्याचार व उनकी हत्याएं की जा रही है, उसके विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। और केंद्र सरकार से मांग की की जल्द से जल्द बांग्लादेश के ऊपर कोई कड़ी कार्रवाई करें क्योंकि हिंदुओं के ऊपर अत्याचार नहीं सहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जैसे पाकिस्तान के ऊपर भारत में हमला कर ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया था। उसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ भी एक ऑपरेशन चलाकर बांग्लादेश को बता दें कि भारत से टकराना उनके लिए अच्छा नहीं होगा। कांग्रेसी कार्यकर्ता अंकुश सिंह जिला कोऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस ने बताया कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होगी हम लोग इसी तरह सड़कों पर बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। यहां तक अंकुश सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से भी हम लोग मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश में जो भी बांग्लादेशी रह रहे हो उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई योगी सरकार करें।

''मन की बात'' पीएम मोदी ने कहा, वर्ष 2025 की अनेक उपलब्धियों को याद रखेगा देश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वर्ष 2025 में देश ने कई क्षेत्रों में ऊंची छलांग लगाई है और अनेक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है जिसके लिए इस वर्ष को याद किया जाएगा।

पीएम मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 129वीं कड़ी में देश को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि 2025 ने कई उपलब्धियां दी है जिसके कारण पूरी दुनिया में भारत ने अपनी असाधारण और मजबूत छाप छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि इस साल ऑपरेशन ङ्क्षसदूर ने पूरी दुनिया में अपनी विशेष छाप छोड़ी है और भारत ने दुनिया को बता दिया कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। इसी तरह का जज्बा वंदे मातरम् के 150वें साल पर भी देखने को मिला और इसी का परिणाम है कि देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इसी तरह से खेल में हमारी क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियनशिप जीती, भारत की बेटियों ने क्रिकेट का विश्व कप जीता, विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत ने लंबी छलांग लगाई। साल 2025 में हुए प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को चकित किया और साल के अंत में अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम ने हर भारतीयों को गर्व से भर दिया। इस साल भारत ने दुनिया को और ज्यादा आत्मविश्वास दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2026 में हम नए संकल्पों के साथ आगे बढऩे के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया हमें देख रही है क्योंकि हमारा नवाचार और नई तकनीक तथा नया करने का जुनून तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे युवाओं की जिज्ञासा  तेजी से बढ़ रही है और नया करने का जुनून उनके जीवन का हिस्सा बन रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'चाणक्य डिफेंस डायलॉग-2025' के तीसरे संस्करण के उद्घाटन में लिया हिस्सा, ऑपरेशन सिंदूर को बताया भारत की सैन्य शक्ति और शांति के संकल्प का प्रतीक
नई दिल्ली। राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की आतंकवाद-रोधी और प्रतिरोधक रणनीति का प्रतीक बताते हुए कहा है कि, भारत शांति चाहता है लेकिन अपनी सीमाओं तथा लोगों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता और संकल्प के साथ किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। बता दें कि, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने गुरुवार को यहां सेना द्वारा आयोजित संगोष्ठी'चाणक्य डिफेंस डायलॉग-2025' के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय सशस्त्र बलों ने देश की संप्रभुता की रक्षा में पेशेवराना दक्षता और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, हमारे बलों ने हर सुरक्षा चुनौती चाहे पारंपरिक हो, उग्रवाद विरोधी हो या मानवीय, हमारे बलों ने अदभुत क्षमता और दृढ़ संकल्प दिखाया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को देश की आतंकवाद-रोधी और प्रतिरोधक रणनीति का निर्णायक क्षण बताते हुए उन्होंने कहा, इसने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को दुनिया के सामने रखा, बल्कि जिम्मेदार और दृढ़ तरीके से शांति के लिए कार्य करने की भारत की नैतिक स्पष्टता को भी प्रदर्शित किया। श्रीमती मुर्मु ने कहा सशस्त्र बल अपने संचालन दायित्वों से परे राष्ट्रीय विकास के स्तंभ भी हैं। सीमाओं को मजबूत करने के साथ-साथ उन्होंने बुनियादी ढाँचा, कनेक्टिविटी, पर्यटन और शिक्षा के माध्यम से सीमा क्षेत्र के विकास में भी योगदान दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। वैश्विक व्यवस्था प्रतिस्पर्धी शक्ति केंद्रों, तकनीकी उथल-पुथल और बदलते गठबंधन के कारण नया आकार ले रही है। साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध जैसे नए प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों ने शांति और संघर्ष की रेखाओं को धुंधला कर दिया है। उन्होंने कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम' की हमारी सभ्यतागत भावना से प्रेरित होकर भारत ने  दिखाया है कि, रणनीतिक स्वायत्तता वैश्विक जिम्मेदारी के साथ हमारी कूटनीति, अर्थव्यवस्था और सशस्त्र बल मिलकर ऐसे भारत की छवि प्रस्तुत करते हैं जो शांति चाहता है, लेकिन अपने सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता और संकल्प के साथ तैयार है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस बात पर खुशी जाहिर की, कि सेना 'बदलाव के दशक' के अंतर्गत सुधारों के माध्यम से स्वयं को बदल रही है। वह संरचनाओं में सुधार कर रही है, सिद्धांतों को पुनर्परिभाषित कर रही है और सभी क्षेत्रों में भविष्य के लिए सक्षम बनने के लिए क्षमताओं का पुनर्निर्माण कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये रक्षा सुधार भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने इसके आगे कहा कि, सेना युवाओं और मानव संसाधन में निवेश कर रही है। वह शिक्षा, एनसीसी विस्तार और खेलों के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति का भाव विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि, युवा महिला अधिकारियों और सैनिकों की भूमिका तथा सहभागिता के विस्तार से समावेशिता की भावना को बढ़ावा मिलेगा और इससे अधिक युवा महिलाएं सेना में शामिल होने और अन्य पेशों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास जताया कि 'चाणक्य डिफेंस डायलॉग-2025' की चर्चा और निष्कर्ष राष्ट्रीय नीति के भविष्य के आयाम तय करने में नीति-निर्माताओं को मूल्यवान दृष्टि प्रदान करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि, सशस्त्र बल उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासरत रहेंगे और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ता और संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।