civil defense mockdril - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिविल डिफेंस मॉकड्रिल : देश में 244 और राजस्थान में 28 संवदेनशील शहरों पर होगी मॉकड्रिल और ब्लैक आउट
जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल में संभावित हमलों से बचने के लिए देशभर के 244 शहरों पर एक साथ सिविल डिफेंस की बड़े स्तर पर मॉकड्रिल की जाएगी। इसके साथ ही ब्लैक आउट किया जाएगा। राजस्थान में भी 28 संवेदनशील शहरों पर मॉकड्रिल की जाएगी। इस मॉकड्रिल के तहत शाम 4 बजे अलर्ट सायरन बजेंगे और युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार रात दस करीब आधा घण्टे के लिए ब्लैक आउट किया जाएगा। केन्द्रीय गृह विभाग के निर्देश पर की जा रही इस मॉकड्रिल की राजस्थान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इसके लिए मंगलवार को सुबह मुख्य सचिव सुधांश पंत ने केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से वीसी से जुड़कर तैयारियों की जानकारी दी। इसके बाद शाम को संबंधित विभागों के आला अफसरों के साथ बैठक की और जिला कलक्टरों से वीसी से जुड़कर निर्देश दिए।  कई शहरों में मंगलवार को सायरन बजाकर उनकी जांच कर ली गई है। श्रीगंगानगर में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।

इन शहरों में मॉक ड्रिल: कोटा, रावतभाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, नाल, बूंदी, श्रीगंगानगर, लालगढ़, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, सूरतगढ़, आबूरोड, नसीराबाद, भिवाड़ी, फुलेरा, नागौर मेड़ता रोड, जालौर, ब्यावर, सवाईमाधोपुर, पाली और भीलवाड़ा शामिल है।

तीन श्रेणियों में बांटा
1: राजस्थान में संवेदनशील शहरों (जिलों) को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। प्रथम श्रेणी में संवेदनशील क्षेत्र को शामिल किया गया है, इनमें कोटा, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) न्यूक्लियर प्लांट और यूरेनियम भंडार वाले स्थान को शामिल किया गया है।

2: दूसरी श्रेणी में मध्यम संवेदनशील क्षेत्रों जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, उदयपुर और सीकर सहित 18 शहरों को शामिल किया गया हैं। इन शहरों में थल सेना, वायुसेना और अन्य सामरिक महत्व के प्रतिष्ठान हैं।

3: तीसरी श्रेणी में कम संवेदनशील उन आठ क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जहां खतरा कम लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी मानी गई है। इन स्थानों में फुलेरा, ब्यावर, जालौर, नागौर और पाली समेत अन्य शामिल हैं।