opration sindoor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उधमपुर बेस कैंप पर थे तैनात : एयरफोर्स प्रमुख अमर प्रीत सिंह ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मोगा के घर पहुंचे, परिजनों को बंधाया ढांंढ़स
झुंझुनूं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद जिले के ग्राम मेहरादासी निवासी सुरेंद्र मोगा के घर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह पहुंचे और मोगा के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना हमेशा शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। सुरेंद्र एयरफोर्स में मेडिकल असिस्टेंट (साजेंर्ट) थे। गत 9 मई की रात पाकिस्तान ने उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) बेस कैंप पर हमला किया था, जिसमें मोगा शहीद हो गए थे।

इससे पूर्व एयर चीफ मार्शल मंगलवार को झुंझुनूं हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से वे सड़क मार्ग से सीधे मेहरादासी गांव पहुंचे। उनके साथ एयर कमांडर दीपक कुमार शर्मा (सीपीएसओ, वेस्टर्न एयर कमांड दिल्ली), ग्रुप कैप्टन प्रदीप (डीपीएमओ, वेस्टर्न एयर कमांड दिल्ली), ग्रुप कैप्टन एलएस चारण (स्टेशन कमांडर, एयर फोर्स स्टेशन उधमपुर) और ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज (स्टेशन कमांडर, एयर फोर्स स्टेशन जयपुर) भी थे। उन्होंने वीरांगना सीमा देवी, सुरेंद्र की मां नानू देवी, बेटी वृतिका और बेटे दक्ष से बात की।

स्कूल का नाम सुरेंद्र मोगा के नाम पर होगा
एयर चीफ मार्शल सिंह ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते कहा कि साजेंर्ट मोगा ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों की देखभाल और सम्मान सुनिश्चित करना सेना का फर्ज है। मोगा का बैटल कैजुअल्टी सर्टिफिकेट जल्द जारी किया जाएगा। गांव के स्कूल का नामकरण साजेंर्ट सुरेंद्र मोगा के नाम पर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।  को नौकरी देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। एयरफोर्स का संकल्प है कि शहीद के परिवार को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वीरांगना ने कहा, बलिदान को सम्मान मिला
वीरांगना सीमा देवी ने कहा कि आज महसूस हो रहा है कि हमारे बलिदान को देश ने सम्मान दिया है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ा संबल है। शहीद की मां नानू देवी की आंखें नम थीं, लेकिन चेहरे पर गर्व था। उन्होंने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है, लेकिन उसकी कमी हमेशा खलेगी। सेना का यह सम्मान हमारे लिए बड़ी बात है।

भारत माता की जय के नारे लगे
मेहरादासी गांव में एयर चीफ मार्शल के आगमन से देशभक्ति का माहौल बन गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी शहीद के सम्मान में जुट गए। सेना के अधिकारियों के साथ गांव के लोगों ने भी शहीद को नमन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

विदेशी हथियारों पर निर्भर रहकर दुश्मन से नहीं लड़ा जा सकता: जनरल चौहान
नई दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा है कि विदेशी हथियारों पर निर्भर रहकर दुश्मन के साथ नहीं लड़ा जा सकता क्योंकि विदेशी हथियारों की क्षमताएं और कमियां दूसरों को भी पता होती हैं और वे इसका फायदा उठा सकते हैं। जनरल चौहान ने बुधवार को यहां मानव रहित यान और मानव रहित यान रोधी प्रणालियों पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अपनी भौगोलिक परिस्थितियों और रक्षा जरूरतों के अनुरूप अत्याधुनिक हथियारों तथा रक्षा प्रणालियों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर सेनाओं को किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्रता जरूरी है।

ऑपरेशन सिंदूर ने बताया स्वदेशी मानव रहित यान रोधी प्रणाली क्यों महत्वपूर्ण
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से सबसे बड़ा सबक यह मिला है कि स्वेदशी हथियार और प्रणाली कितनी जरूरी हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने हमें दिखाया है कि हमारी भौगोलिक स्थिति और संचालन जरूरतों   के लिए डिजाइन की गई स्वदेशी मानव रहित यान रोधी प्रणाली क्यों महत्वपूर्ण हैं। हम अपने आक्रामक और रक्षात्मक अभियानों के लिए आयातित विशिष्ट तकनीकों पर निर्भर नहीं रह सकते।

विदेशी हथियारों की क्षमताएं सबको पता
उन्होंने कहा कि विदेशी हथियारों और सेंसरों की क्षमताएं अक्सर सबको पता होती हैं और दुश्मन इसका फायदा उठा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी आयातित हथियारों के मापदंडों का अनुमान लगा सकते हैं और उनका मुकाबला करने के लिए रणनीतियां बना सकते हैं। उदाहरण के लिए आधुनिक विमानों में लगी आयातित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की रेंज न केवल हमें बल्कि हमारे दुश्मनों को भी पता है। वे इसकी रेंज से बाहर रहकर फायदा उठा सकते हैं।

हथियारों की गोपनीयता बनी रहती है
जनरल चौहान ने जोर देकर कहा कि इसलिए जब हम देश में डिजाइन, निर्माण और नवाचार करते हैं, तो हम अपनी गोपनीयता की रक्षा करते हैं, अपनी लागत में कटौती करते हैं, अपने उत्पादन को बढ़ाने की पहल को बनाए रखते हैं और चौबीसों घंटे तत्परता बनाए रखते हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस कथन को भी दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता विकल्प नहीं कर्तव्य का हिस्सा है।

एनएसए ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया दावों को किया खारिज : ऑपरेशन सिंदूर में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ- डोभाल
चेन्नई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया, खासकर द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में किए गए दावों को खारिज करते हुए, उन्हें चुनौती दी है कि वे कम से कम एक भी तस्वीर पेश करें जिससे साबित हो सके कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत को नुकसान हुआ है। डोभाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह को शुक्रवार को संबोधित करते हुए पश्चिमी मीडिया के बयान को चुनौती दी और कहा कि विदेशी मीडिया ने लिखा है कि पाकिस्तान ने ऐसा किया-वैसा किया। आप मुझे भारतीय पक्ष में हुए नुकसान की एक भी ऐसी तस्वीर या फोटो दिखाइए, जिसमें एक शीशा ही टूटा हो।

मात्र 23 मिनट का ऑपरेशन
डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को बहुत ही सटीक और अल्प अवधि का अभियान बताते हुए इसे पिछले 40 वर्षो में अभूतपूर्व करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरा ऑपरेशन एक बजकर पांच मिनट पर शुरू हुआ और एक बजकर 28 मिनट पर मात्र 23 मिनट में समाप्त हो गया। हम ऐसा करने में सक्षम हैं।

कौन कहां है हमें सब पता था
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की प्रभावशीलता का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों की पहचान की, जो देश के भीतर थे जिन पर बहुत सटीकता के साथ हमला किया गया और दूसरे स्थानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हमें इस बात की पूरी जानकारी थी कि कौन कहां है और यह हमला सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों पर ही किया गया। यह एक बहुत ही सुनियोजित अभियान था और इसकी वास्तविक कहानी उपग्रहों से प्राप्त चित्र बताने में सक्षम हैं।

क्या वे पाक के एयरबेसों की तस्वीरें दिखाएंगे
उन्होंने कहा कि क्या वे 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के 13 एयरबेसों की तस्वीरें दिखाएंगे, चाहे वे सरगोदा हो, रहीम यार खान हो या रावलपिंडी का चकलाला हो। आजकल ये तस्वीरें दुनिया भर के उपग्रहों से ली जाती हैं। क्या किसी तस्वीर में भारत की तरफ कोई नुकसान दिखा है? हमने उनके 13 एयरबेसों पर हमला किया, जिसमें भोलारी का एयरबेस भी शामिल है, जहां उनकी 'अवाक्स' नियंत्रण प्रणाली हैं।

ऑपरेशन सिंदूर एक महत्वपूर्ण अभियान
डोभाल के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर स्वदेशी रूप से विकसित सैन्य हार्डवेयर और हथियारों की तैनाती में एक महत्वपूर्ण अभियान साबित हुआ। उन्होंने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को देने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि देश अपनी संचार प्रणालियों को पूरी तरह से स्वदेशी बनाएगा क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

गिड़गिड़ाने वाला दुश्मन धोखे में नहीं रहे, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ : मोदी
कानपुर। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य बलों की कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर पड़ोसी देश को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी धोखे में ना रहे, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। कानपुर में शुक्रवार को हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए मोदी ने कहा कि भारत में आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय कर दिए हैं।

पहला, भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा। उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। दूसरा, भारत अब एटम बम की गीदड़ भभकी से नहीं डरेगा और ना ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। तीसरा, आतंक के आका और आतंक परस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा। पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब नहीं चलने वाला है। अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया भाषा में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा।

15 विकास परियोजनाओं का दिया उपहार
इस दौरान, प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 47 हजार 600 करोड़ रुपए की 15 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। मोदी ने चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन पर सजकर खड़ी मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में वंचित वर्ग के बच्चों ने सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरण किया।

हमारी सेना के सामने दुश्मन गिड़गिड़ाने पर मजबूर हुआ
हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को घर में घुसकर, सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिया। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तान सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की धरती से सेना के शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। मैं फिर कहना चाहता हूं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी धोखे में ना रहे, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

हम शुभम के परिवार के दर्द महसूस कर सकते हैं
उन्होंने कहा कि कानपुर में यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर द्वारा रद्द करना पड़ा। इस हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। उनके परिवार की पीड़ा, कष्ट और आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बेटियों, बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।

शुभम के परिजनों से की मुलाकात
मोदी चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। मोदी ने एयरपोर्ट पर ही शुभम की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से करीब आठ मिनट तक बातचीत की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री भावुक हो गए। इस दौरान ऐशन्या और शुभम के पिता की आंखों से आंसू निकल आए, जिन्हें देखकर प्रधानमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है और आगे भी मुलाकात होती रहेगी।

सिन्दूर हमारी संस्कृति और सम्मान, हमारी सेना ने आतंकियों को कड़ा सबक सिखाया : भजनलाल
जयपुर। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाक में आतंकियों को नेस्तनाबूद करने के बाद सेना के सम्मान ने महिलाओं ने मंगलवार को शहर में सिन्दूर यात्रा का आयोजन किया। यात्रा हवामहल से बड़ी चौपड़ होते हुए छोटी चौपड़ तक निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। सीएम भजनलाल शर्मा अपनी धर्मपत्नी गीता शर्मा के साथ पहुंचे। डिप्टी सीएम दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा सहित कई भाजपा नेता भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सिंदूर हमारी बहनों के माथे की शोभा होने के साथ ही हमारी संस्कृति, परम्परा और सम्मान है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया। हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को भारत की ताकत का अहसास भी कराया। यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की गाथा जन-जन तक पहुंचेगी।

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों को कल्पना से परे सजा दी जाएगी और इसके चंद ही दिनों बाद हमारी सेना और वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में आतंक के अड्डों पर करारा प्रहार किया। देश की जांबाज बेटियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि कैसे हमारी सेना ने विश्व के सामने भारत की सैन्य ताकत और नारी शक्ति का परचम लहराया। भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। जब दुश्मन ने हमारी बहनों का सिंदूर छीनने की हरकत की तो देश की इन जांबाज बेटियों ने दुश्मन को कड़ा संदेश दिया। यात्र के दौरान जगह-जगह आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने नारी शौर्य दुनिया को दिखाया
यात्रा में सीएम की पत्नी भी महिलाओं के साथ तिरंगा लेकर पैदल चलीं। उन्होंने माताओं और बहनों के जोश और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसे उदाहरणों ने नारी शक्ति के शौर्य और देशभक्ति को न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के सामने गौरवपूर्ण ढंग से पेश किया। ऐसी यात्राएं समाज में जागरूकता लाने के साथ साथ महिलाओं की भूमिका को सम्मान और प्रेरणा प्रदान करती हैं।

मानसरोवर में भी सीएम तिरंगा लेकर पैदल चले
मानसरोवर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन एसएफएस कॉलोनी से मध्यम मार्ग से मानसरोवर प्लाजा तक किया गया। सीएम भजनलाल शर्मा यहां भी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा हाथ में लेकर पैदल चले। लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। देशभक्ति के गीत चलाए गए और सेना के सम्मान में नारे लगा गए। सीएम भजनलाल ने कहा कि मोदी सरकार के नए भारत में हमारी सेना दुश्मन को उसके घर में घुसकर धूल चटाती है। सेना ने पहलगाम में धर्म पूछकर बहनों का सुहाग उजाड़ने वाले आंतकियों पर करारा प्रहार किया और उनके ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सीएम शर्मा ने कहा सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

एकजुटता दिखाने की जगह कांग्रेस नेता राजनीति कर रहे : मदन राठौड़
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एकजुटता दिखाने की जगह कांग्रेस नेता राष्ट्र हितों के मामले में राजनीति कर रहे हैं। उनका चरित्र ही राजनीति से प्रेरित है। वे देश के नेतृत्व को नीचा दिखाने की चेष्ठा कर रहे हैं, यह सही नहीं है। गहलोत ने भी गोपनीयता की शपथ ली थी, वो ही शपथ हमारे शीर्ष नेतृत्व ने भी ली है। ऐसे में देश के कूटनीति के विषयों को कैसे उजागर कर दिया जाए। पहलगाम घटना के बाद सरकार ने समझौते रद्द किए, वहीं भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर देश का मान रखा। इसकी सफलता के बाद सेना के सम्मान और गौरव के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा और सिंदूर यात्रा निकाली जा रही है।

सभी राजनीतिक दलों को सेना के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहिए, लेकिन इस समय भी कांग्रेसी नेता राजनीति कर रहे हैं। सीएम काफिले के सामने आना, काले झंडे दिखाना निदंनीय है। तीन बार सीएम रहने वाले गहलोत को पता होना चाहिए कि सिंधु जल समझौते के 10 फीसदी पानी रोकने पर पाकिस्तान घुटने पर आ गया। दुनिया में जाकर गिड़गिड़ा रहा है। सेना अधिकारियों से वार्ता के लिए अनुरोध करने की स्थिति में आ गया।

गहलोत खुद के कार्यकाल को देख लें तो बयान नहीं देंगे
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित के कार्यों में लगी है। फिर चाहे वो कानून व्यवस्था हो या फि र पेपरलीक माफियाओं को सलाखों तक पहुंचाने का काम हो। गहलोत सरकार के कार्यकाल और भजनलाल सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल का तुलनात्मक अध्ययन करने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गहलोत भूल गए कि उनके कार्यकाल में राजस्थान महिला अत्याचार के मामलों में देश में अव्वल था। ऐसे में गहलोत पहले स्वयं के कार्यकाल को देख ले तो इस तरह के बयान नहीं देंगे।

एनआईए ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया : इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया बैन
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को अपनी हिरासत में लिया। एनआईए की एक टीम हिसार पहुंची और ज्योति को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ गई। इस बीच, ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया गया है और रविवार की रात हिसार पुलिस ने ज्योति के घर की तलाशी ली।

आतंकी हमले से पहले गई पहलगाम
हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

यूपी से व्यापारी गिरफ्तार
उधर, उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बिजनेसमैन को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शहजाद के तौर पर हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। उस पर आईएसआई की ओर से क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग और जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।

एजेंटों को देता था पैसा
एसटीएफ ने कहा कि वह संवेदनशील सूचनाएं भी अपने आकाओं को दे रहा था। एसटीएफ को जांच में यह भी पता चला कि शहजाद भारत में आईएसआई एजेंटों को पैसा और भारत की सिम कार्ड भी मुहैया कराता था। एसटीएफ ने दावा किया कि वह रामपुर जिले और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से लोगों को आईएसआई के लिए काम करने के लिए पाकिस्तान भी भेजता था। एजेंसी ने कहा कि इन लोगों के वीजा की व्यवस्था आईएसआई एजेंटों की तरफ से की जाती थी।

पंजाब में दो व्यक्ति गिरफ्तार
आईएसआई को सेना की संवेदनशील जानकारी कर रहे थे लीक
पंजाब में गुरदासपुर पुलिस ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बारे में महत्वपूर्ण एवं खुफिया जानकारी पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गांव आदियां के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और गुरदासपुर के चंदू वडाला के रहने वाले करनबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। गुरदासपुर पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’- जिसमें सशस्त्र सेनाओं की गतिविधियों और पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के रणनीतिक स्थानों संबंधी संवेदनशील जानकारी, अपने आईएसआई हैंडलरों को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

शशि थरूर को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी, विदेशों में पाक की खोलेंगे पोल
नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए बयान से पार्टी के कुछ नेता नाराज थे। उन्हें लगा कि थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान की सरजमीं से संचालित आतंकवाद के खिलाफ वह दुनियाभर में भारत की राय रखेंगे। थरूर को पाकिस्तान से संचालित आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में भारत की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें इस मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

प्रतिनिधिमंडल में कई सांसद होंगे शामिल
इस योजना के तहत कई प्रतिनिधिमंडल बनाए जाएंगे। हर प्रतिनिधिमंडल में पांच से छह सांसद होंगे। उनके साथ विदेश मंत्रालय का एक प्रतिनिधि और सरकार का एक और अधिकारी भी होगा। सांसदों को कहा गया है कि वे अपने पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज तैयार रखें। एमईए यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं करेगा। सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल 22 मई के आसपास भारत से रवाना होगा और जून के पहले हफ्ते में वापस आएगा। कुछ सांसद भी इन प्रतिनिधिमंडलों में शामिल हो सकते हैं। इनमें समिक भट्टाचार्य, अनुराग ठाकुर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, सस्मित पात्रा, सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और डी पुरंदेश्वरी के नाम शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर की सफाई
ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर के समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग उनसे नाराज थे। इसके बाद थरूर ने अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह एक भारतीय नागरिक के तौर पर उनकी निजी राय थी, न कि पार्टी का आधिकारिक रुख। थरूर ने कहा, इस समय, संघर्ष के समय, मैंने एक भारतीय के रूप में बात की। मैंने कभी भी किसी और के लिए बोलने का दिखावा नहीं किया। मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं। मैंने जो कुछ भी कहा है, आप उससे सहमत हो सकते हैं या असहमत हो सकते हैं, इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से दोषी ठहरा सकते हैं, और यह ठीक है।

पाकिस्तान से आतंकवाद कैसे फैलता, थरूर बताएंगे
भारत सरकार दुनिया को बताना चाहती है कि पाकिस्तान से आतंकवाद कैसे फैलता है। इसके लिए सरकार एक खास योजना बना रही है। शशि थरूर, जो भारत में विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष भी हैं, इस काम में आगे रह सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि वह विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग पार्टियों के सदस्य होंगे। शशि थरूर के करीबियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने उनसे इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए संपर्क किया है। सूत्रों ने बताया, सरकार चाहती है कि थरूर खासकर अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें। क्योंकि वह विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। हालांकि, शशि थरूर ने सरकार से पहले कांग्रेस पार्टी से बात करने को कहा है।

दुश्मन का दोस्त दुश्मन : भारतीय कारोबारियों ने किया तुर्किए और अजरबैजान का व्यापारिक बहिष्कार
नई दिल्ली। खुदरा कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए 125 से अधिक प्रमुख कारोबारी लीडरों ने तुर्किए और अजरबैजान के साथ सभी तरह के व्यापारिक और व्यावसायिक संबंधों को पूरी तरह से खत्म करने का निर्णय लिया। कैट के शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि अब भारत का व्यापारी समुदाय तुर्की और अजरबैजान के साथ सभी तरह के व्यापारिक और व्यावसायिक संबंधों को पूरी तरह से खत्म करेगा। इसमें यात्रा, पर्यटन और फिल्मों की शूटिंग भी शामिल है।

बॉलीवुड से अपील, इन देशों में शूटिंग नहीं करें
कारोबारी लीडरों ने भारतीय फिल्म उद्योग से अपील की है कि वे इन देशों में शूटिंग न करें और यदि कोई फिल्म वहां शूट होती है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। इसी तरह किसी भी कॉरपोरेट हाउस को भी इन देशों में अपने विज्ञापन या प्रचार की शूटिंग करने से रोका जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हाल ही में तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान के पक्ष में खुलेआम समर्थन जताया।

एलपीयू ने भी तुर्किए और अजरबैजान के साथ समझौता ज्ञापन रद्द किए
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय तथा अन्य विश्वविद्यालयों का अनुसरण करते हुए निजि विश्वविद्यालय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  (एलपीयू) ने भी तुर्किए और अजरबैजान के साथ किए गए समझौता ज्ञापनों को रद्द कर दिया है। एलपीयू की ओर से बताया गया कि इन दोनों देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का सहयोग किया था। इसे लेकर देश भर में लोगों में आक्रोश है। एलपीयू ने भी इसी भावना और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए इन दोनों देशों के साथ हुए छह समझौता ज्ञापनों को रद्द कर दिया है। अब एलपीयू न तो अपने छात्रों को इन देशों में भेजेगा और न ही इन देशों के छात्रों यहां आने देगा।

मुंबई हवाई अड्डे ने तुर्किए की कंपनी के साथ समझौता समाप्त किया
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तुर्किए की विमानन कंपनी सेलेबी के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है। क्योंकि भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इसकी सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि सेलेबी को निर्बाध परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाओं को तुरंत सौंपने का निर्देश दिया गया है। हम अपने द्वारा चयनित नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के माध्यम से बिना किसी व्यवधान के सभी एयरलाइनों को निर्बाध सेवा प्रदान करना जारी रखेंगे।

ककळ रुड़की ने भी इनोनू विवि के साथ एमओयू किया रद्द
देहरादून। देश के अग्रणी संस्थानों में शुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने शुक्रवार को तुर्किए के इनोनू विश्वविद्यालय के साथ मौजूदा समझौता ज्ञापन (एमओयू) को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय की मीडिया सेल की प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार आईआईटी रुड़की अपने अतंरराष्ट्रीय जुड़ाव को राष्ट्रीय हित के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान अपने वैश्विक साझेदारों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करना जारी रखे हुए है, जो इसके शैक्षणिक उद्देश्यों और भारत के अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

पाकिस्तान का भारतीय उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का निर्देश, 24 घंटे का दिया समय
इस्लामाबाद। भारत की ओर नई दिल्ली में एक पाकिस्तानी अधिकारी को अवांछित व्यक्ति घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए यहां भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को निष्कासित कर दिया है। पाकिस्तान ने मध्यरात्रि के आसपास जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्त भारतीय अधिकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल था, जो उसकी राजनयिक स्थिति के अनुरूप नहीं थी और उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसके विशेषाधिकार के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय प्रभारी को विदेश मंत्रालय में इस निर्णय से अवगत कराने के लिए बुलाया गया था। इससे पहले दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को जासूसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद भारत ने  अवांछित घोषित कर दिया था। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोडऩे का आदेश  दिया गया था।

देख लो शहबाज शरीफ : भारत ने पाकिस्तान में कितनी की तबाही
नई दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर के सैटेलाइट ने अब इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की हैं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिन स्थानों की फोटोज जारी की हैं, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति रही। पाकिस्तान के सरगोधा बेस के रनवे पर गड्ढे, ध्वस्त हैंगर और जली हुई संरचनाएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। इस्लामाबाद के नूर खान एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के हमले में रनवे, कमांड सेंटर और रडार सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है।

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा। सैटेलाइट तस्वीरों में बमबारी के निशान साफ दिख रहे हैं। इसके साथ ही शाहबाज एयरबेस को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। यहां एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया गया और रडार को भी नुकसान पहुंचा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के एयर ऑपरेशनल सिस्टम लगभग ठप हो गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि भारतीय हमलों में  उसको ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ये तस्वीरें बयां कर रही हैं कि किस तरह भारतीय हमलों से पाकिस्तान की कमर टूट गई है।

सैन्य कार्रवाई केवल स्थगित की है फिर नापाक हरकत की तो मुंहतोड़ जवाब देंगे : मोदी
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के विरुद्ध सैन्य अभियान-ऑपरेशन सिन्दूर के बाद सोमवार को पहली बार देशवासियों को संबोधित करते हुए सोमवार को दो टूक शब्दों में कहा कि भारत पाकिस्तान से परमाणु हमले की धमकी से ब्लैकमेल नहीं होगा और यदि उसे बचना है तो आतंकवादी ढांचे का सफाया करना ही होगा। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी साफ तौर कहा कि भारत की नीति में अब आतंक के आकाओं और आतंकवाद की सरपस्त सरकार को अलग अलग नहीं देखा जाएगा तथा पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के बारे में ही होगी। मोदी ने पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति को लेकर स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई अभी केवल स्थगित की गयी है और पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो क्या रवैया अपनाता है।

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
1: पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते

2: परमाणु हमले की धमकी से ब्लैकमेल नहीं होंगे

3: पाक को बचना है तो आतंकी ढांचे का सफाया करना होगा

4: अब बात आतंकवाद और पीओके के बारे में ही होगी

5: आतंकियों ने देख लिया हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम ?

आतंकियों के जनाजे में पाक के सैन्य अधिकारी पहुंचे
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। दुनिया ने, पाकिस्तान का वो घिनौना सच फिर देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने, पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। ‘स्टेट स्पॉन्सरड टेरेरिज्म’ का ये बहुत बड़ा सबूत है। टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता, हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है। टैररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ये एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।

पाक ने गुहार लगाई तो भारत ने सीजफायर पर विचार किया
मोदी ने कहा कि छह एवं सात मई की रात में भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। पाकिस्तान, दुनिया भर में तनाव कम करने की गुहार लगा रहा था। पाकिस्तानी सेना ने बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई की दोपहर को हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के ढांचे को तबाह कर चुके थे, आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था, पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से जब ये कहा गया, कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा। तो भारत ने भी उस पर विचार किया।

एक दिन आतंकवाद ही पाक को खत्म कर देगा
मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार, जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे है, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने आतंकी ढांचे का सफाया करना ही होगा। इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है। भारत का मत एकदम स्पष्ट है, आतंक और बातचीत, एक साथ नहीं हो सकते, आतंक और व्यापार, एक साथ नहीं चल सकते तथा पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।’’

हमने सेना को खुली छूट दी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष-मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने, बेरहमी से मार डालना, ये आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। ये देश के सछ्वाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में, आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। और आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ये सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है।

उन्होंने सिंदूर उजाड़ा हमने उनके मुख्यालय उजाड़े

मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों और ड्रोन्स ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, बल्कि उनका हौसला भी थर्रा गया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने, एक प्रकार से वैश्विक आतंकवाद की यूनिवर्सिटी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के मुख्यालय उजाड़ दिए। भारत के इन हमलों में 100 से अधिक खूंखार आतंकी मारे गए। आतंक के बहुत सारे आका, बीते तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे, जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे, उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान हताशा में घिर गया था और बौखलाहट में उसने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने हमारे स्कूलों-कॉलेजों, गुरुद्वारों, मंदिरों, सामान्य नागरिकों के घरों और हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। लेकिन इसमें भी पाकिस्तान खुद बेनकाब हो गया।