india pakistan war - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान में मचा हाहाकार! अफगानिस्तान बॉर्डर बंद होने से टमाटर, लहसुन और प्याज के दाम छूने लगे आसमान
इस्लामाबाद । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध इस समय बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। दोनों देशों में बीते एक महीने में कई मौकों पर बॉर्डर पर गोलीबारी हुई है। इसमें दोनों ओर से कई लोगों की जान गई है। तनावपूर्ण संबंधों का असर दोनों देशों के बाजार पर भी दिख रहा है। खासतौर से अफगानिस्तान के साथ बॉर्डर बंद करने और व्यापार रोकने से पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ी है। पाकिस्तान में सब्जियों और खानेपीने की चीजों के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं ईरान और भारत जैसे पड़ोसी देशों को अफगानिस्तान के बाजार में एंट्री करने का मौका मिल रहा है।

अफगान न्यूज चैनल टोलो न्यूज ने बताया है कि तोरखम बॉर्डर बीते एक महीने से बंद हैं। सीमा एक महीने तक बंद रहने से दोनों देशों के बीच निर्यात और आयात में 4.5 अरब डॉलर और 16.5 अरब रुपए का नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान से बड़ी तादाद में सब्जियां पाकिस्तान में आती हैं। ऐसे में इस लड़ाई का असर ये हुआ कि पाकिस्तान में टमाटर के दाम 500 रुपए किलो तक पहुंच गए।

अफगानिस्तान में भारत की एंट्री

तालिबान के साथ रिश्ते में तनातनी का सीधा असर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के व्यापारिक संबंधों पर हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान की अफगान बाजार पर पकड़ घटी है। पाक ने अफगान बाजार का करीब 65 प्रतिशत हिस्सा ईरान, भारत, तुर्की और मध्य एशियाई देशों के हाथों गंवा दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया है कि अफगान के साथ युद्ध का असर सिर्फ सब्जियों के दाम बढ़ने तक ही सीमित नहीं है। बार-बार सीमा बंद होने और प्रतिकूल व्यापारिक माहौल के चलते बड़े व्यापारियों ने अपना निवेश वापस ले लिया है। वहीं छोटे व्यापारियों को नुकसान और आत्मविश्वास में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

पाक-अफगान संबंध

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंध बीते काफी समय से तनावपूर्ण चल रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान के काबुल में आने के बाद से उसके सुरक्षाबलों पर टीटीपी के हमले बढ़ गए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी के लड़ाकों को अफगानिस्तान में पनाह मिल रही है। तालिबान इससे इनकार करता है लेकिन पाकिस्तान इस पर भरोसा नहीं करता है। यही दोनों देशों में तनातनी का सबसे अहम कारण बना हुआ है।

भारत-पाक बॉर्डर पर सेना का त्रिशूल युद्धाभ्यास : ड्रोन आर्मी ने दुश्मन के ठिकानों पर आसमान से बरसाए बम, किए ठिकाने नेस्तनाबूद
जैसलमेर। जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पहली बार ड्रोन आर्मी उतारी गई है। त्रिशूल युद्धाभ्यास के दौरान ड्रोन ने आसमान से बम दागे और दुश्मन के ठिकानों को तबाह किया। दरअसल, सेना ने एक ऐसा प्रोग्राम शुरू किया है जिसका नारा है हर फौजी के पास चील (ईगल) जैसी नजर होगी। इसका मतलब है कि अब सेना खुद ही ऐसे ड्रोन बना रही है जो जंग के मैदान में कमाल दिखा सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारतीय सेना ने त्रिशूल अभ्यास के दौरान अपनी आसमानी सेना को भी अभ्यास में उतारा है और सेना अभ्यास ड्रोन के साथ दुश्मन को हर मोर्चे पर हराने के सफल प्रयोग कर रही है। यह पहल पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत की सोच पर आधारित है। दक्षिणी कमान ने इन ड्रोन को बनाने के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहते हुए, अपने अंदर ही एक पूरा सिस्टम तैयार कर लिया है। इसमें ड्रोन का डिजाइन बनाना, उसे विकसित करना और फिर बड़ी तादाद में बनाना (लार्ज-स्केल प्रोडक्शन) शामिल है। सेना का मकसद साफ है, जंग के लिए तैयार ड्रोन को सीधे सैनिकों के हाथ में देना।

सेना की ईएमई कोर, तकनीकी हुनर और छोटे उद्योगों का साथ
इस काम को सफल बनाने के लिए, सेना की ईएमई कोर (कोर ऑफ ईएमई), जो तकनीकी काम संभालती है, और भारत के छोटे व मध्यम उद्योगों को साथ लाया गया है। दक्षिणी कमान ने कई ड्रोन हब बनाए हैं। ये हब नई पीढ़ी के ऐसे मानव रहित हवाई सिस्टम  यानी बिना इंसान वाले छोटे हवाई जहाज (ड्रोन) तैयार कर रहे हैं, जो तीन बड़े काम कर सकते हैं। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह सहयोग दिखाता है कि भारतीय सेना सिर्फ देश की रक्षा ही नहीं कर रही, बल्कि देश के छोटे-छोटे उद्योगों को भी मजबूत कर रही है। इन स्वदेशी ड्रोनों का असली टेस्ट हाल ही में चल रहे अभ्यास त्रिशूल में लिया जा रहा है। यह टेस्ट ऐसी मुश्किल जगहों पर किया जा रहा हैं जहां दुश्मन का खतरा ज्यादा था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जैसलमेर दौरा, कहा- पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में ठीक-ठाक डोज दे दिया, अब वह कुछ भी करने से पहले 100 बार सोचेगा
जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अभी कुछ दिनों पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है। अब कुछ भी मिस एडवेंचर करने से पहले वह 100 बार सोचेगा। अगर पाकिस्तान ने दोबारा कोई मिस एडवेंचर किया, तो उसका परिणाम क्या होगा। यह पाकिस्तान को भी बहुत अच्छे से पता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, उसे सिर्फ स्थगित किया गया है। लेकिन फिर भी मैं यह कहूंगा, कि हमें हर तरीके से, हमेशा अलर्ट रहने की आवश्यकता है। रक्षा मंत्री जैसलमेर क्षेत्र में शौर्य पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम को जैसलमेर पहुंचे। यहां उन्होंने शौर्य पार्क और कैक्टस पार्क का उद्घाटन किया। इन स्थलों में भारतीय सेना के इतिहास, युद्धों और वीर जवानों की गाथाएं प्रदर्शित की गई। रक्षा मंत्री सुबह तनोट और लोंगेवाला जाएंगे। वहां जवानों से मुलाकात करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। शाम को दिल्ली लौटेंगे।

तीन दिन तक आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस
गौरतलब है कि 23 से 25 अक्टूबर, यानी तीन दिन तक आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस जैसलमेर में हो रही है। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के अधिकारियों के साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था और सैन्य तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। यह सम्मेलन मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना कमांडरों की पहली बड़ी बैठक है। इससे पहले इसी माह दिल्ली में सम्मेलन का पहला चरण आयोजित किया गया था।

अग्निवीरों की स्थाई सेवा बढ़ाने पर होगा मंथन
थलसेना के उच्च अधिकारियों का वार्षिक आर्मी कमांडर्स सम्मेलन इस बार सीमांत जिले जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है। यह बैठक कई मायनों से विशेष मानी जा रही है, क्योंकि इसमें देश की सैन्य नीति से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सबसे प्रमुख अग्निवीरों की स्थायी नियुक्ति 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। अग्निवीर योजना की समीक्षा- सूत्रों के अनुसार, अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के जवान अगले वर्ष अपनी चार वर्षीय सेवा पूरी करेंगे। ऐसे में उनकी पुनर्नियुक्ति और भविष्य की योजना तय करने को लेकर यह बैठक निर्णायक साबित हो सकती है। सम्मेलन में बढ़ती वेटरन (पूर्व सैनिक) संख्या को देखते हुए उनके अनुभव के उपयोग के विकल्पों पर भी चर्चा होगी।

इस पर रहेगा फोकस
सम्मेलन में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच तालमेल और एकजुटता बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसमें साझा प्रशिक्षण, उपकरणों का मानकीकरण, लॉजिस्टिक व सप्लाई चेन सुधार, कर्मियों का आपसी स्थानांतरण और सामाजिक संवाद बढ़ाने जैसे कदमों पर चर्चा होगी। इन प्रयासों का उद्देश्य भविष्य में थिएटर कमांड्स की स्थापना के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। जैसलमेर सम्मेलन में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की भी व्यापक समीक्षा होगी।

दुश्मन का दोस्त दुश्मन : भारतीय कारोबारियों ने किया तुर्किए और अजरबैजान का व्यापारिक बहिष्कार
नई दिल्ली। खुदरा कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए 125 से अधिक प्रमुख कारोबारी लीडरों ने तुर्किए और अजरबैजान के साथ सभी तरह के व्यापारिक और व्यावसायिक संबंधों को पूरी तरह से खत्म करने का निर्णय लिया। कैट के शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया कि अब भारत का व्यापारी समुदाय तुर्की और अजरबैजान के साथ सभी तरह के व्यापारिक और व्यावसायिक संबंधों को पूरी तरह से खत्म करेगा। इसमें यात्रा, पर्यटन और फिल्मों की शूटिंग भी शामिल है।

बॉलीवुड से अपील, इन देशों में शूटिंग नहीं करें
कारोबारी लीडरों ने भारतीय फिल्म उद्योग से अपील की है कि वे इन देशों में शूटिंग न करें और यदि कोई फिल्म वहां शूट होती है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। इसी तरह किसी भी कॉरपोरेट हाउस को भी इन देशों में अपने विज्ञापन या प्रचार की शूटिंग करने से रोका जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हाल ही में तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान के पक्ष में खुलेआम समर्थन जताया।

एलपीयू ने भी तुर्किए और अजरबैजान के साथ समझौता ज्ञापन रद्द किए
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय तथा अन्य विश्वविद्यालयों का अनुसरण करते हुए निजि विश्वविद्यालय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  (एलपीयू) ने भी तुर्किए और अजरबैजान के साथ किए गए समझौता ज्ञापनों को रद्द कर दिया है। एलपीयू की ओर से बताया गया कि इन दोनों देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का सहयोग किया था। इसे लेकर देश भर में लोगों में आक्रोश है। एलपीयू ने भी इसी भावना और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए इन दोनों देशों के साथ हुए छह समझौता ज्ञापनों को रद्द कर दिया है। अब एलपीयू न तो अपने छात्रों को इन देशों में भेजेगा और न ही इन देशों के छात्रों यहां आने देगा।

मुंबई हवाई अड्डे ने तुर्किए की कंपनी के साथ समझौता समाप्त किया
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने तुर्किए की विमानन कंपनी सेलेबी के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है। क्योंकि भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इसकी सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि सेलेबी को निर्बाध परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाओं को तुरंत सौंपने का निर्देश दिया गया है। हम अपने द्वारा चयनित नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के माध्यम से बिना किसी व्यवधान के सभी एयरलाइनों को निर्बाध सेवा प्रदान करना जारी रखेंगे।

ककळ रुड़की ने भी इनोनू विवि के साथ एमओयू किया रद्द
देहरादून। देश के अग्रणी संस्थानों में शुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने शुक्रवार को तुर्किए के इनोनू विश्वविद्यालय के साथ मौजूदा समझौता ज्ञापन (एमओयू) को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय की मीडिया सेल की प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार आईआईटी रुड़की अपने अतंरराष्ट्रीय जुड़ाव को राष्ट्रीय हित के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान अपने वैश्विक साझेदारों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करना जारी रखे हुए है, जो इसके शैक्षणिक उद्देश्यों और भारत के अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

पाक अटैक में उजड़ा पूरा परिवार : 12 साल के जुड़वां जोया-अयान की मौत, पिता आईसीयू में भर्ती
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी ने एक पूरा परिवार उजाड़ दिया। 12 साल के जुड़वां भाई-बहन जोया और अयान की इस हमले में मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब पाकिस्तान की ओर से घर पर सीधा गोला गिरा। परिवार के मामा और मामी की भी मौके पर ही मौत हो गई। यह परिवार दो महीने पहले ही पुंछ आया था ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। वो किराए के घर में रह रहे थे, लेकिन 5 मई की रात पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी ने उनकी दुनिया उजाड़ दी।

बच्चों के पिता, 48 वर्षीय रमीज खान, इस समय जम्मू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें अब तक बच्चों की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। मां उरशा खान मानसिक रूप से टूट चुकी हैं। एक तरफ मां का दर्द, दूसरी ओर आईसीयू में भर्ती पति की देखभाल। परिवार की करीबी रिश्तेदार मारिया और सोहेल खान ने बताया कि जोया और अयान बहुत समझदार और प्यारे बच्चे थे। अयान को बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसके शरीर से आंतें बाहर आ चुकी थीं। जोया भी बुरी तरह घायल थी। दोनों ने कुछ ही मिनटों के अंतर में दम तोड़ दिया। परिवार ने सरकार से अपील की है कि रमीज को दिल्ली ले जाकर बेहतरीन इलाज दिलवाया जाए। साथ ही सीमावर्ती इलाकों के लोगों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।

सैन्य कार्रवाई केवल स्थगित की है फिर नापाक हरकत की तो मुंहतोड़ जवाब देंगे : मोदी
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के विरुद्ध सैन्य अभियान-ऑपरेशन सिन्दूर के बाद सोमवार को पहली बार देशवासियों को संबोधित करते हुए सोमवार को दो टूक शब्दों में कहा कि भारत पाकिस्तान से परमाणु हमले की धमकी से ब्लैकमेल नहीं होगा और यदि उसे बचना है तो आतंकवादी ढांचे का सफाया करना ही होगा। प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी साफ तौर कहा कि भारत की नीति में अब आतंक के आकाओं और आतंकवाद की सरपस्त सरकार को अलग अलग नहीं देखा जाएगा तथा पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के बारे में ही होगी। मोदी ने पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति को लेकर स्पष्ट किया कि सैन्य कार्रवाई अभी केवल स्थगित की गयी है और पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो क्या रवैया अपनाता है।

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
1: पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते

2: परमाणु हमले की धमकी से ब्लैकमेल नहीं होंगे

3: पाक को बचना है तो आतंकी ढांचे का सफाया करना होगा

4: अब बात आतंकवाद और पीओके के बारे में ही होगी

5: आतंकियों ने देख लिया हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम ?

आतंकियों के जनाजे में पाक के सैन्य अधिकारी पहुंचे
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। दुनिया ने, पाकिस्तान का वो घिनौना सच फिर देखा है, जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने, पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। ‘स्टेट स्पॉन्सरड टेरेरिज्म’ का ये बहुत बड़ा सबूत है। टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता, हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है। टैररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, ये एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।

पाक ने गुहार लगाई तो भारत ने सीजफायर पर विचार किया
मोदी ने कहा कि छह एवं सात मई की रात में भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। पाकिस्तान, दुनिया भर में तनाव कम करने की गुहार लगा रहा था। पाकिस्तानी सेना ने बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई की दोपहर को हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के ढांचे को तबाह कर चुके थे, आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था, पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से जब ये कहा गया, कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा। तो भारत ने भी उस पर विचार किया।

एक दिन आतंकवाद ही पाक को खत्म कर देगा
मोदी ने कहा कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार, जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे है, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने आतंकी ढांचे का सफाया करना ही होगा। इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है। भारत का मत एकदम स्पष्ट है, आतंक और बातचीत, एक साथ नहीं हो सकते, आतंक और व्यापार, एक साथ नहीं चल सकते तथा पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता।’’

हमने सेना को खुली छूट दी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष-मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने, बेरहमी से मार डालना, ये आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। ये देश के सछ्वाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में, आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। और आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ये सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है।

उन्होंने सिंदूर उजाड़ा हमने उनके मुख्यालय उजाड़े

मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों और ड्रोन्स ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, बल्कि उनका हौसला भी थर्रा गया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने, एक प्रकार से वैश्विक आतंकवाद की यूनिवर्सिटी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के मुख्यालय उजाड़ दिए। भारत के इन हमलों में 100 से अधिक खूंखार आतंकी मारे गए। आतंक के बहुत सारे आका, बीते तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे, जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे, उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान हताशा में घिर गया था और बौखलाहट में उसने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने हमारे स्कूलों-कॉलेजों, गुरुद्वारों, मंदिरों, सामान्य नागरिकों के घरों और हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। लेकिन इसमें भी पाकिस्तान खुद बेनकाब हो गया।

बॉर्डर पर ब्लैकआउट जारी : बाड़मेर में संदिग्ध वस्तु गिरने से हड़कंप, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर में खुले बाजार
जैसलमेर/बाड़मेर। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर जिलों में रविवार को भी ब्लैकआउट जारी रहा। वहीं, जोधपुर में ब्लैकआउट नहीं किया गया है, लेकिन एहतियातन स्कूल-कॉलेज सोमवार को बंद रहेंगे और सभी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। हनुमानगढ़ में पहले जारी ब्लैकआउट आदेश को वापस ले लिया गया है, हालांकि रेड अलर्ट की स्थिति में तुरंत लागू किया जा सकता है। राज्य में पहले रद्द की गई 16 ट्रेनों और आंशिक रूप से रद्द 11 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है।

हालांकि, जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली दो फ्लाइट रविवार को रद्द रहीं। जोधपुर, किशनगढ़ और बीकानेर से फिलहाल फ्लाइट संचालन स्थगित है। जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर में रविवार को बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले। रविवार सुबह 4:27 बजे बाड़मेर जिले के भूरटिया गांव में आसमान से एक संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सेना और पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ब्लैकआउट का समय
जैसलमेर: शाम 7:30 बजे से सुबह 6 बजे तक
बीकानेर: शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक
बाड़मेर: रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक

ऑपरेशन सिंदूर : राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में पटरी पर लौटी जिंदगी
नई दिल्ली,जम्मू। भारतीय वायु सेना ने एलान किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। हालांकि रविवार को दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण शांति रही। सीमावर्ती इलाकों राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह हालात सामान्य दिखाई दिए। बाजार खुल रहे और गतिविधियां सामान्य रहीं। इस बीच भारत ने कहा है कि अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में टीम भेजी जाएगी। यह पाकिस्तान के आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले नए सबूत सौंपेगी। रविवार को ही इंडियन एयरफोर्स ने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ऑपरेशन अभी जारी है। उधर, पीएम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को साफ कर दिया है कि कश्मीर मसले पर कोई मध्यस्थता हमें स्वीकार नहीं है।

पाकिस्तान का वादा : सीजफायर पर कायम रहेंगे
सीज फायर की घोषणा के तीन घण्टे बाद ही गोलाबारी करने वाले पाकिस्तान ने वादा किया है कि वह लड़ाई बंद करने के फैसले को पूरी ईमानदारी से मानेगा। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सीजफायर के बाद भी भारतीय सैनिक कुछ इलाके में हमले कर रहे हैं। इसके बावजूद पाकिस्तानी सैनिक जिम्मेदारी और संयम के साथ स्थिति को संभाल रहे हैं। पीएम शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिख कर कहा कि पाकिस्तान को राष्ट्रपति ट्रम्प के रूप में एक बेहतरीन साझीदार मिला है, जो दोनों देशों के बीच पहले जैसा मजबूत और खास रिश्ता दोबारा शुरू कर सकता है। न सिर्फ व्यापर और निवेश बल्कि बाकी क्षेत्रों में भी संबंधों को मजबूत कर सकता है। इस बीच वेटिकन के नए पोप ने भी दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर को लेकर खुशी जताई है।

मोदी एलान : पाक के कब्जे से कश्मीर को वापस लेना ही अब एकमात्र मुद्दा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इसका बहुत जोरदार जवाब दिया। उनके ठिकानों पर हमले किए गए। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा था, कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस करना। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं। मेरा किसी और विषय पर कोई इरादा नहीं है। हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। मोदी ने जेडी वेंस के साथ बातचीत में स्पष्ट किया कि वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा।

भारत ने अपनी मर्जी से हमला किया
पीएम मोदी ने जेडी वेंस से बातचीत में कहा कि, तकनीकी और सैन्य उपयोग में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़ा अंतर था, पाकिस्तान को एहसास हुआ कि वे उस श्रेणी में नहीं हैं। भारत ने अपनी मर्जी से हमला किया और पाकिस्तान के ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

ट्रम्प ने बताया कश्मीर मुद्दा एक हजार साल पुराना, भारत के विपक्षी दलों ने कसीं मुश्कें
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक ट्वीट में कश्मीर के मसले को एक हजार साल पुराना बता दिया और इसे सुलझाने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया। इसके बाद भारत के विपक्षी नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कश्मीर का मसला 1947 में पाकिस्तान के हमले से शुरू हुआ था। आरजेडी सांसद मनोज झा ने ट्रंप को जनरल नॉलेज सुधारने की सलाह दी। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कोई शख्स ट्रंप को बताए कि कश्मीर का मसला बाइबिल में वर्णित कोई 1000 साल पुराना मसला नहीं है, बल्कि यह 22 अक्टूबर, 1947 को शुरू हुआ था जब पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर पर हमला किया था। आरजेडीए सांसद मनोज झा ने भारत सरकार से इस मामले पर कड़ा विरोध दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में ठीक से पता नहीं है। पाकिस्तान 78 साल पहले बना था, और आप 1,000 साल की बात कर रहे हैं।

सीज फायर की घोषणा पर कांग्रेस का पोस्टर, इंदिरा होना आसान नहीं
पाकिस्तान पर भारतीय कार्रवाई के बाद युद्ध के हालातों के बीच शनिवार को हुए सीजफायर के फैसले से कांग्रेस सहमत दिखाई नहीं दी है। कांग्रेस ने दिल्ली में हेडक्वॉर्टर के बाहर इंदिरा होना आसान नहीं लिखा पोस्टर लगाया। पोस्टर में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के सरेंडर वाली तस्वीरें भी लगाईं। पोस्टर में इंडिया मिस इंदिरा भी लिखा है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को पत्र लिख संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।

वॉशिंगटन से सीजफायर की घोषणा पर सवाल तो उठेंगे : पायलट
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि अमेरिका दो दिन पहले कहता है उसका इस मसले से कोई लेना देना नहीं है, फिर अचानक वॉशिंगटन से सीजफायर की घोषणा होती है, जो कई सवाल खड़े करती है। सभी दलों ने अपनी विचारधारा को परे रखते हुए भारत सरकार को समर्थन दिया था। संसद के विशेष सत्र में सरकार को बताना चाहिए कि सीजफायर किन शर्तों पर हुआ है? क्या गारंटी है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दिया जाएगा?

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लैविट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तनाव जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो
वाशिंगटन। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लैविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने साफ कहा है कि वे चाहते हैं कि ये तनाव जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो जाए।

राष्ट्रपति समझते हैं कि दोनों देश दशकों से एक-दूसरे से टकराव में हैं, यह सब ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से बहुत पहले से चला आ रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति के इन दोनों देशों के नेताओं से अच्छे रिश्ते हैं। विदेश मंत्री मार्को रूबियो लगातार दोनों देशों के नेताओं से संपर्क में हैं और इस संघर्ष को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

पोखरण, बाड़मेर और जैसलमेर में धमाके : लोगों को घरों में जाने की हिदायत, जोधपुर में तय समय से पहले किया ब्लैक आउट
जोधपुर। पाकिस्तान की तरफ से लगातार दो दिन पश्चिमी राजस्थान के बाडमेर और जैसलमेर को निशाना बनाया गया है. हालांकि भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को मार गिराए जाने के समाचार हैं। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को और कड़ी कर दिया गया है। जैसलमेर, पोखरण और बाड़मेर में रात को बम धमाके की आवाज सुनी गई। यहां ड्रोन की मुवमेंट के बाद लोगों को फौरन घर में रहने की हिदायत दी गई। सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर धमाकों की सूचना के बाद जोधपुर में भी रात पौने नौ बजे ही ब्लैक आउट कर दिया गया, सुबह चार बजे तक यहां ब्लेक आउट रहेगा। इधर पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिले को स्पेशल वॉच जोन घोषित किया गया है इन सभी जिलों में पुलिस, बीएसएफ और प्रशासन को आपसी समन्वय से 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दुपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों सहित समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर के दायरे में नागरिकों का प्रवेश वर्जित किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार दवाइयों से लेकर खाने पीने के सामान, इंधन, ब्लड का स्टॉक कर लिया गया है फिलहाल आम जनता से अपील की जा रही है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल फेक दावों और वीडियो पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में आकर ऐसी जानकारी आगे फारवर्ड न करें जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचे।

एसडीआरएफ यूनिट्स रवाना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हाई लेवल बैठक में निर्देश मिलने के बाद एसडीआरएफ यूनिट्स को भी बॉर्डर इलाकों के लिए रवाना कर दिया गया है। अधिकारी खुद एक-एक अस्पताल और रेलव स्टेशन पर जाकर आपातकालीन तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी गोलीबारी : फिर नापाक हरकत, दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारत के तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब,गुजरात और राजस्थान में 26 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। रात 8.30 बजे पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक किया। इसे नाकाम कर दिया गया। उधर, राजस्थान के पोकरण, जम्मू के सांबा में भी ड्रोन हमला किया गया। इसके अलावा पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, करतारपुर, बठिंडा में भी ड्रोकन से अटैक किए गए। फिरोजपुर में इस हमले में तीन लोग झुलस गए। इसबीच पीएम मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों से मिटिंग की है।

जम्मू, सांबा और पठानकोट में ड्रोन मार गिराए
जम्मू, सांबा और पठानकोट में भी ड्रोन देखे जाने की पुष्टि हुई है। सुरक्षा बल इन ड्रोन गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से हुए ड्रोन अटैक का वीडियो में भी सामने आया है। सुरक्षा बलों की ओर से तुरंत जवाबी कार्रवाई की गई और एक इंटरसेप्टर मिसाइल से उसे मार गिराया। घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जम्मू एयरपोर्ट पर बजा सायरन
जम्मू एयरपोर्ट के सायरन बजने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर दी और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। यहां लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, दो आर्टी शेल पुंछ में गिरने की खबर मिली है।

पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से की मुलाकात
पीएम मोदी ने शुक्रवार को तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात से पूर्व सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के एक समूह से मुलाकात की। उन्होंने वर्तमान स्थिति को लेकर कई मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। इस बैठक में पूर्व वायुसेना प्रमुख, पूर्व सेना प्रमुख, पूर्व नौसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैनिक शामिल थे।

पाक से तनाव पर चिकित्सा विभाग अलर्ट : कंट्रोल रूम में अलग टीम लगाई, बॉर्डर जिलों में बेहतर सेवाओं का जिम्मा
जयपुर। भारत के पाकिस्तान के साथ तनाव के चलते चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। चिकित्साकर्मियों की छुट्टियां निरस्त करने के साथ ही राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में आठ अधिकारियों और कार्मिकों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि यह अधिकारी बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों के सीएमएचओ से कोर्डिनेट करेंगे। यहां अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता, दवा, जांच, उपकरण, रक्त की आपूर्ति भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराने, आपॅरेशन थियेटर और आईसीयू, एम्बुलेंस सेवाएं चुस्त दुरूस्त रखने का काम करेंगे। कंट्रोल रूम का प्रभारी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीण असवाल को बनाया गया है। इसके साथ ही सीमावर्ती 12 जिलों हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर, बालोतर, जोधपुर एवं फलौदी के सीएमएचओ को अपने क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों के सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी चिकित्सकों एवं कार्मिकों के अवकाश निरस्त करते हुए उन्हें मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करें। जिला स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करें। आशा, एएनएम एवं सीएचओ के माध्यम से सीमावर्ती गांवों की गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गो, विकलांग एवं गंभीर व क्रोनिक बीमारियों से ग्रसित रोगियों की लाइन लिस्ट तैयार कर इन्हें अपनी निगरानी में रखें। राजकीय एवं निजी ब्लड बैंकों के माध्यम से सभी गु्रप के ब्लड की पर्याप्त उपलब्धता रखें। चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध ऑपरेशन थियेटर एवं उपकरण क्रियाशील एवं उपयोग लेने योग्य हों।