occasion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत आज से, 14 फरवरी तक चलेगा अलग-अलग डे मनाने का सिलसिला
जयपुर। फरवरी आते ही हवा में मोहब्बत की खुशबू घुलने लगती है और दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। वैलेंटाइन वीक एक बार फिर उत्सव बनकर लौट रहा है। इस साल यह रोमांटिक सप्ताह 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। खास बात यह है कि 14 फरवरी शनिवार को पड़ रहा है, जिससे यह उत्सव वीकेंड के साथ और भी यादगार होने वाला है। यह सप्ताह अब सिर्फ प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोस्तों, परिवार, पालतू जानवरों और खुद से प्यार करने वालों के लिए भी खास बन चुका है।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे (7 फरवरी) से होती है। इस दिन लाल गुलाब प्यार और जुनून का प्रतीक बनकर दिया जाता है। इसके बाद प्रपोज डे (8 फरवरी) को आता है। जब लोग अपने दिल की बात खुलकर कहते हैं और रिश्तों को नया नाम देते हैं। चॉकलेट डे (9 फरवरी) रिश्तों में मिठास घोलने का दिन है। टेडी डे (10 फरवरी) पर टेडी बियर के जरिए देखभाल और सुकून का अहसास कराया जाता है। प्रॉमिस डे (11 फरवरी) रिश्तों को मजबूत करने वाले वादों का दिन है। इसके बाद हग डे (12 फरवरी) और किस डे (13 फरवरी) आते हैं। अंत में वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) आता है।

रेरा दिवस 2025- रेरा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन, खर्रा ने कहा- रेरा केवल नियामक नहीं, बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का सेतु है
जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश के नगरीय विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेरा केवल नियामक संस्थान ही नहीं, बिल्डर और उपभोक्ता के बीच विश्वास का सेतु है। उन्होंने कहा कि आज रेरा के कारण न केवल स्थानीय निवासियों में बल्कि अप्रवासी भारतीयों के बीच भी विश्वास स्थापित हुआ है जिसके चलते वे विदेश में रहते हुए भी राजस्थान के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश कर रहे हैं। खर्रा ने कहा कि रेरा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ भविष्य की आवासीय आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कार्य कर रहा है।

जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में गुरुवार को रेरा दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान रेरा- अब तक का सफर और भविष्य की तैयारी थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने राज रेरा 2.0 वेबसाइट की लॉन्चिंग की। यूजर फ्रेंडली राज रेरा 2.0 वेबसाइट के माध्यम से रेरा के विभिन्न कार्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ दर्शाया गया है। साथ ही, वेबसाइट पर अनुमोदित प्रोजेक्टस की लोकेशन, शिकायतों का स्टेटस, नवीनतम निर्णय आदि का अवलोकन कर सकते हैं।

रेरा की अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने कहा कि रेरा द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। रेरा प्रदेश में ग्रीन सर्टिफिकेशन और ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास कर रहा है, जिससे सतत विकास की अवधारणा को साकार किया जा सके। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को सशक्त दिशा देने के लिए रेरा हर संभव प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने गत आठ वर्षों में रेरा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी साझा की।

प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग वैभव गालरिया ने कहा कि रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट घर खरीदारों के हितों की रक्षा करता है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि नीतियों के निर्माण में रेरा के प्रावधानों को प्राथमिकता दी जाए। गालरिया ने कहा कि प्रदेश के नए बिल्डिंग बायलॉज में भी ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस पर विशेष बल दिया गया है ताकि निर्माण कार्य पर्यावरण के अनुकूल संपन्न हो सकें।

गौरतलब है कि देश में पहली बार राजस्थान रेरा द्वारा रेरा दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सेशंस का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रमोटर्स, रेरा के अधिकारी, राज्य सरकार के कार्मिक, आर्किटेक्ट सहित डेवलपर्स आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सदस्य (न्यायिक) आरइएटी  युधिष्ठिर शर्मा, सदस्य रेरा  सुधीर कुमार शर्मा,  रश्मि गुप्ता, आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण  आनंदी, आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, पंजीयक रेरा आर. एस कुलहरी सहित अन्य  उपस्थित रहे।

राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित
झुंझुनूं। राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र सभागार में महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन उदयपुर में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा वर्चुअली जुड़े। इसके पश्चात जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को विधायक राजेन्द्र भांबू व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका एक उदाहरण हाल ही में शुरू हुई लखपति दीदी योजना है जो कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कार्य है ।

उन्होंने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रखती है वे सरकारी योजनाओं का सकारात्मक रूप से लाभ उठाकर सशक्त बने एवं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकसित राष्ट्र व प्रदेश की परिकल्पना को साकार बनाएं।  जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 1 वर्ष में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओ को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला वर्ग के लिए भी विशेष ध्यान रखते हुए कल्याणकारी योजनाओ से सशक्त किया जा रहा है ।

विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को प्रतीकात्मक चैक सौंपे , लखपति दीदियों का किया सम्मान

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजीविका के 1007 समूह सदस्यों को 4 करोड़ 2 लाख 80 हजार रुपए का ऋण राजस्थान महिला निधि बैंक द्वारा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त राजीविका द्वारा ही 130 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड के रूप में 19 लाख 50 हजार की सहायता राशि वितरित की गई और इसके अलावा जिले में 1647 लखपति दीदी को सम्मान पत्र वितरित किए गए साथ ही 5 नव चयनित नमो ड्रोन दीदी को चयनित प्रमाण पत्र वितरीत किये गए । वहीं सौलर कुक सिस्टम भी वितरित किए गए।

नए आंगनबाड़ी केंद्र खुले
प्रत्येक विधानसभा में पांच नए आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जिसमें खेतड़ी और उदयपुरवाटी सहित कुल 35 नए केंद्र आज से शुरू कर दिए गए है। प्रत्येक पंचायत समिति में एक आंगनवाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा मार्गदर्शन पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्रथम गर्भावस्था के दौरान पूर्व से निर्धारित 5000 की राशि के अतिरिक्त 1500 की सहायता राज्य सरकार द्वारा दिया जाना प्रारंभ किया गया है। इस योजना की 2 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दिया गया। आज से सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना अंतर्गत आंगनवाड़ी पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों को स्किम्ड मिल्क पावडर से तैयार गर्म मीठा दूध सप्ताह में 3 दिन पिलाने का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह महला ने किया। इस दौरान प्रभारी सचिव के तौर पर आए आईएएस हर्ष सावन सुखा, जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र, एडीएम अजय कुमार आर्य, सुरजीत चौधरी, कृष्ण गावडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेंद्र सिंह राठौड़, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय महला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, एवीवीएनएल एसई महेश टीबड़ा समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत के संविधान की मैथिली एवं संस्कृत भाषा मे लोकार्पण
बिहार। विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भारत की प्राचीन भाषा मैथिली एवं संस्कृत में भारत के संविधान की अनूदित प्रति के लोकार्पण से मिथिलावासी एवं प्रवासी मैथिल स्वयं को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह मिथिलावासी एवं प्रवासी मैथिलों के लिए अत्यंत गौरवशाली है, क्योंकि उनकी मातृभाषा में भारत के संविधान की अनूदित प्रति का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई मैथिली भाषा में संविधान का अनुवाद कर केंद्र की सरकार ने करोड़ों मैथिली भाषी लोगों का एकबार फिर दिल जीत लिया है और वह दिन दूर नहीं जब मैथिली भाषा इस लोकप्रिय सरकार में शास्त्रीय भाषा का दर्जा हासिल करने में भी सफल होगी।

मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं. कमलाकांत झा ने मैथिली में संविधान की अनुदित प्रति के प्रकाशन एवं लोकार्पण को समस्त मिथिलावासी एवं मैथिलीभाषी के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताते कहा कि इससे मैथिली को स्वाभाविक रूप से संवैधानिक प्रतिष्ठा हासिल हुई है। मैथिली एवं संस्कृत भाषा में संविधान के अनुदित प्रति के लोकार्पण का संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बुचरू पासवान, प्रो जीवकांत मिश्र, मणिकांत झा, डॉ महेंद्र नारायण राम, लेखक रमेश, प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, डॉ महानंद ठाकुर, प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, आशीष चौधरी, मणिभूषण राजू, पुरुषोत्तम वत्स आदि ने भी स्वागत किया है।

साहित्य अकादमी, भारत सरकार, नयी दिल्ली के मैथिली भाषा के पूर्व संयोजक प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने भारतीय संविधान का मैथिली भाषा में लोकार्पण किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी जी को कोटिश: बधाई एवं भारत की वर्तमान सरकार को संपूर्ण मिथिला समाज की और से धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि भारतीय संविधान का मैथिली भाषा में अनुवाद में बिहार के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। संविधान के मैथिली अनुवाद को पटना में अंतिम रूप दिया गया था।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मैथिली विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दमन कुमार झा ने बताया कि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रस्ताव पर भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय अनुवाद मिशन के मार्गदर्शन में संविधान का मैथिली भाषा में अनुवाद हुआ है। पटना के ए.एन. कॉलेज में 07 अगस्त से 17 अगस्त तक 11 दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुआ था। जिसमें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से वे स्वयं एवं वरीय प्राचार्य अशोक कुमार मेहता और भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व मैथिली विभागाध्यक्ष प्रोफेसर केशकर ठाकुर भी विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए थे इसके अलावा कार्यशाला में राजनीति विज्ञान के तीन विषय विशेषज्ञ भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पटना में आयोजित कार्यशाला में ही संविधान के अनुवाद को अंतिम रूप दिया गया और उसके बाद उसे प्रकाशन के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान का मैथिली भाषा में उपलब्ध होना मिथिला और मैथिली के लिए गर्व का विषय है।

वरीय प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता ने मैथिली में संविधान के विमोचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति में जहाँ मातृभाषा में शिक्षा पर बल दिया जा रहा है ऐसी स्थिति में मैथिली में संविधान का अनुवाद होने से  मैथिली भाषा समृद्ध होगी और इसकी व्यापकता बढ़ेगी और आने वाले समय में इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

सत्य, सेवा, साहस और सिद्धान्त पर चलने की परिभाषा है नवज्योति : नरेन्द्र चौधरी
कोटा। सत्य, सेवा, साहस, और सिद्दान्त पर अडिग रह कर अपार पाठक वृन्द के परिवारों का अभिन्न हिस्सा बन चुके दैनिक नवज्योति अखबार के कोटा संस्करण ने आज 43 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस शुभ मंगल बेला में हम समग्र पाठकों के लिए ह्रदय के अंतरतल से मंगल कामनाएं प्रेषित करते हैं। 43 बरस की इस अनवरत यात्रा में स्नेहिल पाठकों की अपार समर्थन शक्ति  और संबल हमारे साथ खड़ा रहा। इस यात्रा में हमारे सहभागी बने रहे सभी एजेन्ट, संवाददाता बंधु और विज्ञापनदाताओं का भी हम शुक्रिया अदा करते हैं। ऐसे मजबूत सहयोगियों की बदौलत ही दैनिक नवज्योति निष्पक्ष, निर्भीक, निरलिप्त होकर विश्वास के साथ उन्नयन की डगर पर लगातार अग्रसर होता जा रहा है। मैं इस अवसर पर कहना चाहता हूं कि सोशल मीडिया की उपस्थिति, अखबारों की खबर बेचने की प्रवृति और गला काट स्पर्धा के इस माहौल में भी नवज्योति ने कभी भी एक तरफा, सनसनीखेज और मसालेदार पत्रकारिता को नहीं अपनाया। जो सही था, जैसे था, उसे  बिना लाग लपेट निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाया। शिक्षा नगरी में हुए विकास कार्यों के सकारात्मक पक्ष और उसकी जरूरत के साथ विशेषता को लेकर  वर्ष भर नवज्योति ने सैकड़ों स्टोरीज प्रकाशित की। हमने हमेशा सकारात्मक कार्य को तवज्जो दी। यही कारण रहा कि इस वर्ष 150 से अधिक खबरों का प्रशासन पर तुरन्त असर पड़ा और उन्हें  कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा। वर्ष 2024 में  केन्द्र और राज्य दोनों के ही चुनाव हुए। 9 अक्टूबर 2023 को आचार संहिता लागू होने के साथ ही चुनावी माहौल बनने लगा । इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।  लेकिन दैनिक नवज्योति ने सत्य,साहस,और अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए समाज हित की खबरों का ही प्रकाशन किया। मैं इस अवसर पर बताना चाहता हूं कि यह सभी कार्य मेरे पिता, दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक आदरणीय दीन बंधु चौधरी जी की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन के कारण ही फलीभूत हो सके। हमने हर विधानसभा क्षेत्र की तीन-तीन बार ग्राउन्ड रिपोर्ट प्रकाशित कर शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, विकास कार्य सहित क्षेत्र के लोगों की वास्तविक स्थिति, आर्थिक,सामाजिक, राजनीतिक  हालात पेश कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की अपनी भूमिका को तो बखूबी निभाया ही साथ ही महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने जैसे गंभीर मुद्दे को भी चुनाव के माध्यम से राजनीतिकों के व्यक्तिगत  एजेंडे में  पहुंचाने की कोशिश की। लोकसभा चुनाव आते-आते कोटा का राजनीतिक परिदृश्य एकदम बदल गया। लेकिन हमने  पाठक के प्रति समर्पण और निष्पक्षता के अपने सिद्दान्त को अपनाए रखा। हमने बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन क्यों नहीं मिल पा रही श्रंखला चला कर गंभीरता के साथ स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों  के वास्तविक  हालात  पाठकों के सामने रखे। सकारात्मक सोच के साथ ऐसी खबरों का प्रकाशन किया जिससे विश्वविद्यालय केवल कागज की डिग्री देने तक सीमित नहीं रहे अपितु छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बन सकें। शहर और गांव में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर भी हमने ना केवल पौधरोपण पर काम किया अपितु इनका रियलिटी चैक भी करवाया। इससे लोगों ने ना केवल पौधे लगाए अपितु उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी भी ली। इसके साथ बेजुबानों की सांसों में घुल रहा जहर, राम तेरी चंबल मैली, पेट्रोल सोलर,बोट से हो चंबल में सफारी, इंसेन्टिव बेस हो जंगल का काम ,इलेक्ट्रिक बसों की दरकार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चले सोलर, जैसी खबरों की श्रंखला से पर्यावरण रक्षा की जरूरत पर लोगों को सोचने को मजबूर किया। हमने दुनिया डिजीटल पर और हम कागज पर श्रंखला के माध्यम से डिजीटलाइजेशन व शहर को ई बसों की जरूरत जैसे मुद्दे पर भी अभियान रूप में काम किया। ई बसों को लेकर हम पिछले कई वर्ष से लगातार काम कर रहे हैं। यही कारण रहा कि कोटा को 100 ई -बस मिलने की संंभावना बनी है। महिला सशक्तीकरण को लेकर हम साल दर साल अभियान रूप में काम कर रहे हैं। हमने सामाजिक सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए ना केवल खबरों पर काम किया अपितु लोगों के बीच जाकर काम करने का भी सार्थक प्रयास  शुरू किया। इसी  क्रम के तहत नवज्योति कार्यालय में प्रति माह एक परिचर्चा का आयोजन शुरू किया गया है। परिचर्चा में  विषय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के कई विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं और एक निष्कर्ष समाज के सामने रखते हैं। विश्वविद्यालयों में एडमिशन, रिजल्ट, फीस वसूली, समय पर एक्जाम नहीं होने, परिणाम जारी नहीं करने जैसी ढेरों समस्याएं बनी रहती हैं। इनके लिए यूजीसी ने लोकपाल की व्यवस्था की है। विश्वविद्यालय इस बात को प्रचारित करने का ज्यादा पक्षधर नहीं रहता। लेकिन नवज्योति ने कोटा के सभी छह विश्वविद्यालयों के नव-नियुक्त लोकपाल के साक्षात्कार प्रकाशित किए ताकि लोगों को जानकारी मिल सके।  साथ ही लोगों को यह भी बताया कि लोकपाल के पास किस प्रकार से शिकायत की जा सकती है और कैसे समाधान पाया जा सकता है। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कोचिंग नगरी के नाम से ख्यात कोटा शहर की छवि पिछले कुछ वर्षों में बच्चों के लगातार आत्महत्या करने से दागदार होने लगी। कुछ संस्थानों ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार कर कोचिंग स्टूडेंट को पैसा कमाने की फैक्ट्री मान लिया। ऐसे समय में देश भर में केवल नवज्योति ही  पहला अखबार बना जिसने इन संस्थानों के छदम ढिंढोरे को जनता की अदालत के सामने लाने की ताकत दिखाई।

मेरे दादाजी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी जी ने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौर में 88 साल पहले जो ज्योति जलाई थी आप सभी के सहयोग से आज भी वह  निर्विघ्न, निरन्तर,समाज को नवज्योति से प्रकाशमान कर रही है। दैनिक नवज्योति समाचार पत्र की बुनियाद 2 अक्टूबर,1936 में अजमेर के केसरगंज में एक सप्ताहिक अखबार के रूप में रखी थी। आज वही नवज्योति वटवृक्ष के रूप  में समाचार जगत की बगिया में अपनी खुशबू बिखेर रहा है। स्वतंत्रता आन्दोलन में  एक मिशन के रूप में शुरू हुआ समाचार पत्र विभिन्न दौर देखता हुआ धीरे-धीरे प्रोफेशनल में बदला। देश के आजाद होते ही अजमेर संस्करण को दैनिक समाचार पत्र के रूप में लाया गया। वर्ष 1960 में इसका राजधानी जयपुर से संस्करण शुरू हुआ। कोटा में 1981 में और 21वीं सदी के शुरुआत में वर्ष 2004 में जोधपुर और 2013 में उदयपुर संस्करण शुरू हुए। मुद्रण की नवीनतम आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए समाचारों और विचारों की नई विषय वस्तु के चयन और तेवर में समयानुकूल बदलाव लाकर हर रोज नई भोर की ज्योति में दैनिक नवज्योति घर-घर सच को पहुंचा रहा है।
अचल रही, अटल रही,अखंड ज्योति जलती रही, प्रकाश पथ पर प्रति सहर, नवज्योति बिखरती रही।
पुन: सभी का आभार और सादर अभिनन्दन

शादी के बाद सास ने चूल्हा चौका नहीं हाथ में तलवार और लठ पकड़ाया था
कोटा।  वह चमचमाती तलवार को ऐसे चलाती हैं जैसे बच्चों का खिलोना घुमा रही हों। कभी दोनों हाथ में बल्लम में आग लगाकर हजारों की भीड़ में जब वे आत्म विश्वास के साथ कूदती हैं तो लगता है जैसे उसमें भवानी समाहित हो गई हो। जो काम पुरूष नहीं कर पाते वह ऐसे हैरत अंगेज काम कर बैठती हैं। जब लोग उनके करतब देखते हैं तो हर कोई कह उठता है वाह उस्ताद। हम बात कर रहे हैं महिला अखाड़ों में से एक अखाड़े की उस्ताद संतोष सुमन की। संतोष को उनकी सास ने चूल्हा चौका संभलवाने के साथ आत्मरक्षा करने को तलवार और बल्लम संभलाए थे।  अनंत चतुदर्शी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में महिला अखाड़े भी अपने करतबों से लोगों को दांतों तले उंगलियां चबाने पर मजबूर कर देते हैं। कोटा में महिला अखाडों की शुरूआत आज से करीब 25 साल पहले पहलवान सीता देवी ने दुर्गाशक्ति व्यायामशाला के रूप में केशवपुरा में की थी। जिसे आज उनके पति जगदीश सुमन और बहु संतोष सुमन् संभाल रही हैं। वहीं व्यायामशाला की महिला उस्ताद के रूप में संतोष सुमन करीब 140 लडकियों और महिलाओं को अखाड़े के दांव पेंच सीखा रही हैं। जो कई बार अखाड़े के लिए परिवार तक को भूल जाती हैं।

शादी के बाद ही शुरू हो गया अखाड़ा
दुर्गाशक्ति व्यायामशाला की उस्ताद संतोष सुमन के जीवन में अखाड़ा शादी के बाद से ही शुरू हो गया था। संतोष बताती हैं कि उनकी शादी पहलवान सीता देवी के बेटे से साल 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी सास सीता देवी ने उन्हें लठ और तलवार पकड़ाकर अखाड़ा खेलने के लिए कह दिया। संतोष को शुरूआत में तो अजीब लगा लेकिन सास की मदद और प्रोत्साहन के चलते धीरे धीरे अखाड़े में माहिर होती गई। संतोष को अखाड़ों में करतब दिखाते हुए 11 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वहीं तीन साल पहले सीता देवी के निधन के बाद से संतोष सुमन ही अखाड़े की महिला उस्ताद हैं और आज 140 से ज्यादा लडकियों और महिलाओं को अखाडेÞ के गुर सीखा रही हैं।

संस्कृत में एम.ए. बी एड नौकरी की जगह अखाड़ा चुना
अखाड़े की उस्ताद संतोष सुमन ने संस्कृत विषय में एम ए के साथ बीएड किया हुआ है। जिसके बाद उन्हें कई विद्यालयों से शिक्षक पद के लिए आॅफर भी आए लेकिन अखाड़े के प्रति लगाव के चलते संतोष पूरा ध्यान लडकियों और महिलाओं की ट्रेनिंग पर लगाती हैं। कई बार तो संतोष अखाडेÞ में ट्रेनिंग देने के लिए अपने बच्चों तक को किसी ओर के पास छोड़ आती हैं। साथ ही कई मौकों पर बालिकाओं और महिलाओं को घरों से भी खुद ही बुलाकर लाती हैं। इतना ही नहीं अखाड़े में काम आने वाले शस्त्रों को लेने के लिए भी संतोष खुद ही जाती हैं।

लड़कियों को आत्मरक्षा सिखाना लगता है अच्छा
संतोष सुमन शुरूआत से ही महिलाओं को अखाड़े के गुर सिखाने और आत्मरक्षा के काबिल बनने की पक्षधर रहीं हैं। संतोष का कहना है कि महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने में अच्छा लगता है कि हम भी समाज में अपना कुछ योगदान दे रहे हैं। संतोष आगे बताती हैं कि जब लड़कियां सड़कों पर अस्त्र शस्त्र लेकर निकलती है तो उन्हें खुशी होती है। संतोष का मानना है कि हर लड़की को आत्मरक्षा और अखाड़े के दांव पेंच सीखने चाहिए जिससे किसी भी मुसीबत के समय में वो खुद अपनी मदद कर सकें।

अन्तराष्ट्रीय मिर्गी जागरुकता दिवस के अवसर पर पोस्टर का विमोचन
जयपुर। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने शनिवार को अपने आवास से अंतरराष्ट्रीय मिर्गी जागरुकता दिवस के अवसर जागरूकता संबंधी पोस्टर का विमोचन किया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मिर्गी रोग रोग लाइलाज नहीं है। चिकित्सकों की सलाह पर निरंतर दवाओं के सेवन से इस रोग से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी रोग की जल्द पहचान से ही जल्द निदान संभव है।

इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य एवं न्यूरोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा, वरिष्ठ आचार्य डॉ बीएल कुमावत, डॉ दिनेश खंडेलवाल, डॉ शैलेश दीक्षित, डॉ दीपक जैन, डॉ राहुल गुप्ता, डॉ राकेश अग्रवाल सहित अन्य डाक्टर उपस्थित रहे। डॉ भावना शर्मा ने बताया कि मिर्गी रोग पर विभिन्न माध्यमों द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रांतियों और अंधविश्वासों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने राज्य भर में मिर्गी उन्मूलन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

जनजागरुकता से ही एड्स जैसी बीमारी को दी जा सकती है मात
जयपुर। ओटीएस में विश्व एड्स दिवस के मौके पर बुधवार को  राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि एड्स पीडित नियमित दवाओं के सेवन से सामान्य जीवन यापन कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिए 5 लाख रुपए तक का बीमा दिया जा रहा है। राज्य सरकार जरूरतंमद लोगों की निशुल्क दवाएं और निशुल्क जांचें कर मुख्यमंत्री के निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने जोखिम वाली बीमारियों के मरीजों को आगे आकर जांच करवाने का आव्हान किया।

जनजागरुकता से ही एड्स जैसी बीमारी को दी जा सकती है मात
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि समाज में जनजागरुकता लाकर ही एचआईवी/एड्स बीमारी के खिलाफ जंग को सशक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता के जरिए ही हम अपनी पीढ़ियों को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान में भी मरीजों की स्क्रीनिंग कर निशुल्क दवाएं दी जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य 2030 तक प्रदेश को एड्स मुक्त बनाना है।

सरकार की कोशिश जरूरतमंद और गरीब तबके के मिले चिकित्सा सुविधा
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सरकार जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की हरसंभव कोशिश कर रही है। विभाग द्वारा एचआईवी/एड्स बीमारी के साथ जी रहे लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने एड्स पीडितों के लिए कार्य कर रही संस्थाओं की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थाएं ऐसे लोगों को मुख्यधारा में लाने का अनुकरणीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर एड्स नियंत्रण के लिए बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिकों और रेड रिबन क्लब के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में टांसजेडर समुदाय से 'नई भोर' संस्था की पुष्पा गिदवानी और एड्स बीमारी को मात देकर आई शकीरा खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एड्स कंटोल सोसायटी के निदेशक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी चिकित्सा संस्थानों में जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध है। कोई भी मरीज बिना किसी संकोच के उपचार प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर एड्स कंटोल सोसायटी के अतिरिक्त निदेशक डॉ एमएम मित्तल, विभाग के अधिकारीगण, नर्सिंगकर्मी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेजों के छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

विधिक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
जयपुर। संविधान दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर प्रथम द्वारा विधिक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया। साइकिल रैली को पूनम दरगन, निदेशक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आश्का  राव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर प्रथम द्वारा संविधान की सत्यनिष्ठा से पलना की शपथ दिला कर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन सामान्य को संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्य के बारे में जागरूक किया गया। रैली में करीब 100 राइडर्स ने भाग लिया।

इसी तरह साँगानेर न्यायक्षेत्र में भी गजेंद्र सिंह तेंगुरिया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं संविधान दिवस पर बस्सी न्यायक्षेत्र में डॉ ऋचा कौशिक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं द्वारा संविधान के पालन की शपथ लेते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

शादी की सालगिरह के मौके पर CM केजरीवाल ने सपत्नी सालासर बालाजी के किए दर्शन
जयपुर/चूरू। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर सालासर बालाजी के दर्शन करके देश के अमन व शांति के लिए प्रार्थना की। केजरीवाल अपनी निजी धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार रात जयपुर जयपुर आए थे और बाद में वे सालासर चले गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि केजरीवाल अपनी निजी धार्मिक यात्रा पर अपनी पत्नी व परिवार के साथ सालासर और खाटूश्याम जी जाएंगे उनका यह नीति धार्मिक कार्यक्रम है।

CM गहलोत ने दुर्गा अष्टमी पर की पूजा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राज राजेश्वरी दुर्गा मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की। गहलोत ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आहूति दी एवं आरती की। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

CM गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को नवरात्र स्थापना के अवसर पर दी हार्दिक बधाई
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शारदीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। नवरात्र मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही आत्मशुद्धि का पर्व है। यह हमें नारी शक्ति के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है। CM गहलोत ने कहा कि नवरात्र के इस पुनीत अवसर पर हम सभी प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना करें और सकारात्मक सोच के साथ देश-प्रदेश के विकास में भागीदार बनें।