tourist places in jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के समय में अस्थायी परिवर्तन, दीपावली पर तीन दिन शाम 5 बजे के बाद बंद रहेंगे प्रमुख पर्यटन स्थल
जयपुर। दीपावली पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम आमद को देखते हुए राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए आमेर महल, राजकीय केंद्रीय संग्रहालय, हवामहल, जंतर-मंतर और नाहरगढ़ दुर्ग में पर्यटकों के लिए शाम 5 बजे के बाद अवलोकन बंद रहेगा।

पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान पर्यटकों की कम उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस अवधि में स्मारकों के नियमित अवलोकन समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, केवल शाम 5 बजे के बाद पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

जयपुर में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवक घटी : विशेषज्ञों का मानना भारत-पाक के बीच तनाव का असर घरेलू पर्यटन पर नहीं पड़ेगा
जयपुर। गर्मी के मौसम के चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवक कम दिखाई दे रही है। यहां के आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक कम ही नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि अभी ऑफ सीजन चल रहा है। वहीं दोनों देशों के बीच ये तनाव लम्बा चलेगा तो इससे इनबाउंड टूरिज्म (विदेशी पर्यटकों की संख्या) पर असर पड़ सकता है, लेकिन घरेलू पर्यटकों का इस पर कोई असर नहीं दिखेगा। हालांकि ये प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में जाने से थोड़ा बचेंगे। शहर के पर्यटन स्थलों पर गुरुवार को पर्यटकों की संख्या कम रही। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार हवामहल में 2522, जंतर-मंतर में 1351 सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या एवरेज है।

अभी ऑफ सीजन चल रहा है, लेकिन हां भारत और पाक के बीच तनाव लम्बा चला तो इससे टूरिज्म सीजन पर नुकसान हो सकता है। इसका असर इनबाउंड टूरिज्म पर पड़ेगा। घरेलू पर्यटन पर इससे नुकसान की कम संभावना है, क्योंकि उन्हें भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर पूरा भरोसा है।
-नरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया

दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के चलते पर्यटन पर इसका असर देखने को मिल सकता है। वैसे अभी ऑफ सीजन है, लेकिन दोनों देशों के बीच ये तनाव ज्यादा लम्बा चला तो प्रभाव पड़ेगा। हमारी भारतीय सेना पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
-संजय शर्मा, पर्यटन विशेषज्ञ

अभी ऑफ सीजन है। दूसरी ओर भारत-पाक के तनाव का असर अभी तक यहां देखने को नहीं मिला है।
-छैल सिंह, होटल मूमल (जैसलमेर), आरटीडीसी

इस समय ऑफ सीजन के चलते ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। दोनों देशों के बीच तनाव के चलते अभी तक हमारे पास क्लाइंट्स के बुकिंग कैंसिलेशन की कोई बात सामने नहीं आई है।
-प्रवीण कुमार पाठक, डायरेक्टर, निजी होटल, जैसलमेर