festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
जयपुर। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए समाज के नेताओं को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर के कुशाली दर्रा में 28 से 30 मई तक तीन दिवसीय श्री देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में देशभर से गुर्जर समाज के लोग भाग लेंगे। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन होंगे तथा आरक्षण आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

महोत्सव की शुरुआत 28 मई को उद्घाटन समारोह एवं कथा कार्यक्रम से होगी। 29 मई को भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी, जबकि 30 मई को श्रद्धांजलि सभा, गुर्जर समाज संसद एवं समापन समारोह होगा। कार्यक्रम में भव्य कथा, हरिकीर्तन, समाज जागरूकता कार्यक्रम और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में देशभर से करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। विभिन्न प्रदेशों की गुर्जर संस्कृति का प्रदर्शन भी किया जाएगा। समारोह में सर्व समाज, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

दक्षिण कोरिया में रोबोट बना बौद्ध भिक्षु : जोग्येसा मंदिर में ली शपथ, पारंपरिक बौद्ध वस्त्र धारण कर भिक्षुओं के साथ प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा
सोल। दक्षिण कोरिया में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर से पहले बौद्ध दीक्षा देकर पहले रोबोट भिक्षु 'गाबी' को आधिकारिक रूप से आध्यात्मिक सेवा में शामिल किया है। देश की राजधानी सोल स्थित जोग्येसा मंदिर के द्युंगजेयोन हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान बुधवार को 130 सेंटीमीटर ऊंचे इस रोबोट ने पारंपरिक बौद्ध वस्त्र धारण कर भिक्षुओं के साथ प्रार्थना में भाग लिया। चीनी कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा विकसित इस ह्यूमनॉइड रोबोट 'जी1' को जोग्ये ऑर्डर ऑफ कोरियन बुद्धिज्म द्वारा आयोजित दीक्षा समारोह में 'गाबी' नाम दिया गया। 'सुग्ये' नामक इस अनुष्ठान में रोबोट ने बुद्ध की शिक्षाओं और मठवासी समुदाय के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। दक्षिण कोरिया के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी ह्यूमनॉइड रोबोट को बौद्ध दीक्षा दी गई है।

दीक्षा के दौरान रोबोट ने 'योनबी' नामक शुद्धिकरण अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया। परंपरा के अनुसार, नए भिक्षुओं की भुजाओं पर धूप से हल्के निशान बनाए जाते हैं, लेकिन रोबोट की भुजा पर प्रतीक स्वरूप 'कमल लालटेन उत्सव' का स्टीकर लगाया गया और उसके गले में 108 मोतियों की माला पहनाई गई। इस अवसर पर रोबोट भिक्षु के लिए बौद्ध धर्म के पांच प्रमुख नियमों (पंचशील) को भी नए रूप में परिभाषित किया गया। इन नियमों में जीवन की रक्षा करना, अन्य रोबोट या संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना, मनुष्यों का सम्मान और आज्ञा का पालन करना, धोखाधड़ी से बचना और आवश्यकता से अधिक चार्ज न करके ऊर्जा का संरक्षण करना शामिल है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया में इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 24 मई को मनाई जा रही है। कोरियाई पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार, यह हर साल चौथे चंद्र मास के आठवें दिन मनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में 'सोक्का तांसिनिल' या 'बुचोनिम ओसिन नाल' कहा जाता है। इस अवसर पर दक्षिण कोरिया में भव्य आयोजन किए जाते हैं, जिनमें 'योन द्युंग हो' (कमल लालटेन उत्सव) सबसे प्रमुख है। चूंकि 24 मई को रविवार है, इसलिए सरकार ने 25 मई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि लोग इस उत्सव का आनंद ले सकें।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दफ्तर में जश्न का माहौल है और यहां पर करीब पांच सौ लोगों के खाने के लिए लजीज व्यंजन बन रहा है। मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा जहां असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाते दिख रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

पार्टी को मिले जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और जश्न मनाने की तैयारी में जुट गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के दीन दयाल मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय में लगभग 400 से 500 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। नाश्ते में सैंडविच, आलू पूरी, पोहा, जलेबी के साथ फ्रेश फ्रूट्स, लस्सी, रबड़ी और पारंपरिक मिष्टी दोई परोसा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी को मिली जीत के जश्न में शामिल होंगे। श्री मोदी यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

वहीं, भाजपा कार्यकर्ता असम और बंगाल में जगह-जगह मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत तय दिख रही है। भाजपा कार्यकर्ता रंग-गुलाल उड़ा रहे हैं और एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं।

शुक्र पुष्य नक्षत्र पर चांदपोल गणेश मंदिर में भव्य अभिषेक सम्पन्न, 101 किलो दूध एवं पंचामृत से पूर्ण हुआ आयोजन
जयपुर। परकोटा गणेश मंदिर में शुक्रवार को शुभ शुक्र पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान गणेश का 101 किलो दूध एवं पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में हुई, जिसमें दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल और केसर जल से गणेश जी का स्नान कराया गया। अभिषेक के पश्चात गणेश जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया गया और नई पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद गणपति अथर्वशीर्ष एवं गणपति अष्टोत्तर नामावली के मंत्रोच्चार के साथ मोदक का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने सामूहिक रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर भगवान को दूर्वा अर्पित की। इस अवसर पर भक्तों को गणेश जी और लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ एवं सुपारी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी
जयपुर। गुलाबी नगरी का परकोटा इलाका गुरुवार को भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। अवसर था राजस्थान ब्राह्मण महासभा की जलेब चौक से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा का। उत्सवी माहौल में बैंडबाजे की स्वर लहरियों के बीच निकली शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। शोभायात्रा को ब्रह्मपीठाधीश्वर काठिया परिवाराचार्य स्वामी रामरतन देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में रवाना किया। केसरिया साफे में विप्रगणों के काफि ले के साथ शोभायात्रा बड़ी चौपड़ पहुंचीं। शोभायात्रा संयोजक हनुमान सहाय शर्मा और महासभा महामंत्री शिव कुमार भारद्वाज ने बताया कि शोभायात्रा में 1100 महिलाएं एक समान गणवेश में मंगल गीत गाती चल रही थीं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और आरती कर स्वागत किया गया। छोटी चौपड़ पर प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

इन झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में विविध धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। सबसे आगे प्रथम पूज्य गणपति की झांकी थी। उसके बाद शिव परिवार, ताण्डव करते भगवान शिव, त्रिमुखी शिव, श्रीराधा गोविन्द, भगवान परशुराम की झांकी सहित शेरावाली मां, हनुमान जी के कंधे पर राम-लक्ष्मण, शिव जी की हथेली पर विराजित गणेशजी की झांकियों सहित भगवान परशुरामजी का मुख्य रथ की झांकी आकर्षक रही।

जनप्रतिनिधियों व संगठनों ने किया स्वागत

बड़ी चौपड़ पर सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोभायात्रा की आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सांसद मंजू शर्मा, राज्य देवस्थान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसडी शर्मा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

दाऊदी बोहरा समाज ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
अजमेर। दाऊदी बोहरा समाज के मौहम्मद बोहरा ने बताया कि बुधवार की शाम समाज के लोगों ने रमजान महीने के तीस रोजे पूरे कर लिए है। गुरुवार से शव्वाल महीना शुरू हो गया। इसलिए बोहरा समाज के लोगों ने आज सुबह 7.40 बजे शिवाजी पार्क स्थित बोहरा मस्जिद में इंद उल-फितर की नमाज अदा कर दुआ मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर सेवईया खिलाई और दिन भर घरों पर ईद का त्योहार मनाया।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुलाबी नगरी के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर, सुबह से सुनाई देने लगी बोल बम की गुंज
जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुलाबी नगरी के शिव मंदिरों में रविवार तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जल, दूध, बेलपत्र, फल-फूल, माला, बेर और मोगरी अर्पित कर अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रमुख शिवालय ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं शहर के अन्य मंदिरों सहित गढ़ गणेश मंदिर क्षेत्र के आसपास स्थित शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। कई स्थानों पर भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मंदिर समितियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और देर रात तक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांति, खुशहाली और सबके भले के लिए आदि देव महादेव का आशीर्वाद मांगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आदि देव महादेव हमेशा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सभी का भला हो और हमारा भारत खुशहाली के शिखर पर पहुंचे। हर हर महादेव!

उल्लेखनीय है कि, महाशिवरात्रि हिंदू परंपरा के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और यह भगवान शिव को समर्पित है और इसे देश भर के मंदिरों में उपवास, रात भर की प्रार्थना और खास रस्मों के साथ मनाया जाता है। भक्त शिव मंदिरों में इकत्र होते हैं, शिवलिंग पर दूध और बिल्व पत्र चढ़ाते हैं, और भोलेनाथ भजन गाते हैं।

प्रधानमंत्री का संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने 'हर हर महादेव' लिख कर उनकी शुभकामनाओं का जवाब दिया और भारत के अलग-अलग हिस्सों से त्योहारों की तस्वीरें शेयर कीं। महाशिवरात्रि के मौके पर कई राज्यों में शानदार जुलूस और धार्मिक सभाएं होती हैं, जो भारत के अलग-अलग तरह के सामाजिक ताने-बाने में इस त्योहार की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अहमियत को दर्शाता है।

मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
कोटा। मकर संक्रांति की खुशियां एक परिवार में चीत्कार में बदल गई। मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से श्वांस नली कटने से घायल एक पांच वर्षीय बालक की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चाइनीज मांझे से कोटा जिले में यह पहला गंभीर मामला है जब किसी की जान गई हो।

एएसआई धनराज सिंह ने बताया  कि  कुन्हाड़ी निवासी हेमंत सुवालका बुधवार को दोपहर करीब  साढ़े 12 बजे अपने पांच वर्षीय पुत्र धीर और पत्नी  बीना के साथ बाइक से  कुन्हाड़ी से नयापुरा की तरफ जा रहे थे। धीर बाइक पर आगे बैठा था और पत्नी पीछे बैठी थी, वह बाइक धीरे ही चला रहे थे। उसी समय चंबल पुलिया पर अचानक चाइनीज मांझे की डोर धीर के गले में लिपट गई और पतंग उड़ाने वाले ने  डोर को खींच लिया था। इससे धीर के गले की नस कट गई, खून बहने व बच्चे की चीत्कार के बाद उन्होेंने बाइक  रोक दी थी, लेकिन तब तक देर हो गई और मांझे से बालक की सांस नली कट  गई।  घायल होने पर उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका तुरंत उपचार करते हुए गले का आॅपरेशन किया और बालक को आईसीयू में भर्ती किया था। बालक की देर  रात  उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मानसरोवर-119 में पारंपरिक पौष बड़ा उत्सव, 2 हजार से अधिक लोगों ने पंगत में बैठकर लिया प्रसादी का आनंद
जयपुर। नववर्ष के अवसर पर मानसरोवर सेक्टर-119 में पारंपरिक पौष बड़ा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेक्टर-119 विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सामूहिक आयोजन में करीब दो हजार से अधिक कॉलोनीवासियों ने सहभागिता की और पारंपरिक भोजन-प्रसादी का आनंद लिया।

विकास समिति के अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि संस्कार पार्क, अग्रवाल फार्म में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से गणेश जी को प्रसाद का भोग अर्पित कर तथा पांच कन्याओं को सबसे पहले भोजन करवाकर की गई। इसके बाद सभी अतिथियों और निवासियों के लिए पंगत की व्यवस्था की गई, जहां लोगों ने पौष बड़े, मूंग का हलवा, पूरी और सब्जी की प्रसादी ग्रहण की।

सोनी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पौष मास की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और क्षेत्रवासियों को सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोना रहा। कार्यक्रम के लिए पूर्व से ही कूपन व्यवस्था की गई थी और टेबल-कुर्सियों सहित सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं।
बड़ी संख्या में परिवारों, वरिष्ठजनों और युवाओं की मौजूदगी ने आयोजन को सामुदायिक उत्सव का स्वरूप दिया। क्षेत्रवासियों ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक सौहार्द और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने वाला बताते हुए विकास समिति की सराहना की। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह पौष बड़ा उत्सव नववर्ष की शुरुआत को सामूहिकता और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ यादगार बनाएगा।

असर खबर का - दीपावली से पहले शहर होगा चकाचक, जिला प्रशासन ने बनाई विशेष पर्यवेक्षण टीम
कोटा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर ने सफाई, मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर  निगरानी के लिए पर्यवेक्षण टीम गठित की गई है। कलक्टर ने आदेश में लिखा कि इस टीम का मुख्य उद्देश्य शहर में दीपावली के दौरान स्वच्छता, जल-निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण व सुधार सुनिश्चित करना है। कलक्टर ने करीब 40 अधिकारियों की टीम गठित की है। जिनमें 20 जिला पर्यवेक्षण अधिकारी व इतने ही सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षकों को भी  लिया गया है। सभी अधिकारियों को 5-5 वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी अधिकारी 14 से 16 अक्टूबर तक वार्डों में निरीक्षण कर आमजन से सफाई संबंधी फीडबैक लेने के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित उपायुक्तों को रिपोर्ट देंगे।

इन अधिकारियों की बनाई टीम
टीम में भू-प्रबंध अधिकारी दीप्ति रामचन्द्र मीणा,जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीणा, कोटा विकास प्राधिकरण के उपसचिव हर्षित वर्मा, जल संसाधन विभाग के  रोहिताश्व जैमिनी, लोक सेवाएं विभाग के सहायक निदेशक गजेन्द्र सिंह और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक यतिश कुमार शर्मा शामिल हैं। इसकेअलावा केडीए की विशेषाधिकारी मालविका त्यागी, सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर, सहायक कलक्टर हुकम कंवर, जिला परिषद सीईओ  कमल कुमार मीणा, उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पा हरवानी, प्रशिक्षु आईएएस व केडीए की उप सचिव आराधना चौहान, अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त कुशल कोठारी,  कोटा विवि के कुल सचिव राजपाल सिंह, अतिरिक्त आयुक्त आबकारी  नरेश मालव, बलविंद्र सिंह गिल , तकनीकी विश्वद्यिवालय कोटा की कुल सचिव भावना शर्मा, डीडी आईसीडीएस सीता शर्मा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मजहर इमाम, कोषाधिकारी  बी.एल. मीणा, पेंशन विभाग के अतिरिक्त निदेशक दिनेश शर्मा, सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार राजेश कुमार मीणा और लाडपुरा तहसीलदार राजवीर यादव, जेववीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता शिवचरण जांगिड, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता  जे.पी. गुप्ता  व जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता  दीपक कुमार झा को टीम में शामिल किया गया है।  सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास, मुख्य लेखाधिकारी धीरज सोनी, सहायक लेखाधिकारी शिवचरण मीणा, सहायक अभियंता रूपम तिवारी, अधिशासी अभियंता प्रखर गोयल समेत अन्य अधिकारियों को सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी लगाया है।

नवज्योति ने उठाया था मामला
गौरतलब है कि दीपावली के त्योहार पर शहर में रोजाना निकल रहे टनों कचरे के कारण शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस मामले को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशिरत किया था। समाचार पत्र में 15 अक्टूबर को पेज 5 पर ‘रोजाना निकल रहा एक हजार टन कचरा, घर को साफ कर बाहर से ला रहे गंदगी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला कलक्टर ने शहर की सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर उन्हें वार्डवार जिम्मेदारी दी है।

अतिवृष्टि के साए में करवा चौथ : फसल नुकसान से सुस्त बाजार, सुल्तानपुर में केवल डेढ़ करोड़ का हुआ कारोबार
सुल्तानपुर। करवा चौथ पर्व पर शुक्रवार को वैसे तो नगर के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ी बाजार की रौनक लौट आई। बर्तन, सोने-चांदी, कपड़ों और परचूनी की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लेकिन इस बार पर्व पर अतिवृष्टि का भी साया रहा। जिससे क्षेत्र में मात्र डेढ़ करोड़ का ही कारोबार हो सका। जानकारी के अनुसार दीपावली सहित अन्य त्योहार नजदीक आने से बाजारों में विभिन्न वस्तुओं की नई वैरायटी और डिजाइन भी देखने को मिली। हालांकि अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की फसल चौपट होने और किसानों को हुए नुकसान का असर व्यापार पर भी दिखाई दिया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करवा चौथ पर खरीदारी में कमी देखी गई। व्यापारिक अनुमानों के अनुसार, करवा चौथ पर्व पर नगर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का कुल कारोबार हुआ। इसमें टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की बिक्री से लगभग 85 लाख रुपए का व्यापार हुआ।  टू-व्हीलर विक्रेता अक्षयनामा ने बताया कि नवरात्रों के बाद से ही वाहनों की बुकिंग चल रही थी और करवा चौथ के दिन करीब 70 टू-व्हीलर की बिक्री हुई। जिससे लगभग 50 लाख रुपए का कारोबार हुआ। फोर-व्हीलर सेल्स एक्जीक्यूटिव श्याम दाधिच के अनुसार, करवा चौथ पर लगभग 35 लाख रुपए के चारपहिया वाहन बिके।

महिलाओं ने खरीदीलाल साड़ी व चुनरी
कपड़ा व्यापारियों को भी अच्छा कारोबार मिला। महिलाओं द्वारा लाल साड़ियों और चुनरियों की खरीदारी अधिक की गई। जिससे कपड़ा बाजार में करीब 20 लाख रुपए का व्यापार हुआ। कपड़ा व्यापारी सुरेश खंडेलवाल, अजहरुद्दीन खान और रामस्वरूप नाम ने बताया कि लाल रंग की साड़ियां सुहाग का प्रतीक होने के कारण सबसे अधिक बिकती हैं।

सोने व चांदी की नहीं हुई अपेक्षानुरूप बिक्री
सोने-चांदी के व्यापारियों को इस बार उम्मीद के अनुरूप बिक्री नहीं मिली। फसल खराब होने और सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी के चलते खरीदार कम नजर आए। व्यापारी दिनेश अग्रवाल, विकास खंडेलवाल, पवन अग्रवाल और जाकिर सुनार ने बताया कि महिलाओं की रुचि गहनों की खरीद में तो रही, परंतु ऊंचे दामों के कारण बिक्री कमजोर रही।

रेडीमेड व बर्तन की बिक्री ने संभाला बाजार
रेडीमेड वस्त्र, जूते-चप्पल और बर्तन व्यापारियों ने भी करवा चौथ पर करीब 15 लाख रुपए का व्यापार कया, जबकि किराना व्यापारियों का कारोबार 25 से 30 लाख रुपए के बीच रहा। कुल मिलाकर अतिवृष्टि के कारण फसल नुकसान से बाजार की रफ्तार भले धीमी रही हो, लेकिन करवा चौथ पर्व ने नगर में एक बार फिर से रौनक लौटा दी।