precaution - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर: एक हफ्ते में 1000 से अधिक लोगों की जान गई, पूरे यूरोप में हाहाकार
पेरिस। फ्रांस में इस हफ्ते भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं पर अधिक बेहद बढ़ गया है और 24 जून से अब तक देश में करीब 1,000 लोगों की मौतें हुई है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच जाने से इमरजेंसी कॉल में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। 'पब्लिक हेल्थ फ्रांस' ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि बुधवार (24 जून) से अब तक देश में सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 1,000 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गयी हैं। एजेंसी के अनुसार, इस आपदा का सबसे ज्यादा असर उन इलाकों में देखा गया जो 'रेड हीट अलर्ट' पर थे। इनमें इले-डी-फ्रांस, नुवेल-अकिटेन, ब्रिटनी, सेंटर-वैल डी लॉयर, नॉर्मंडी और पेस डी ला लॉयर शामिल हैं। इनमें से करीब 85 प्रतिशत मौतें 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की हुई हैं।

इस हफ्ते फ्रांस के 30 से अधिक विभागों में 'रेड हीट अलर्ट' लागू रहा। बुधवार को सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया था, जब 24 घंटे का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पेरिस में आपातकालीन सेवाओं पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए प्रशासन ने साप्ताहिक अवकाश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगा दी थी। यही नहीं, शनिवार को होने वाले 'पेरिस प्राइड मार्च' को भी आगे के लिए टाल दिया गया है। गर्मी के चलते एफिल टॉवर और लौवरे म्यूजियम जैसी मशहूर जगहों को भी तय समय से पहले बंद किया जा रहा है।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए पूरे हफ्ते लोग पार्कों और नहरों के किनारे इकट्ठा होते रहे। लेकिन प्रशासन ने बिना निगरानी वाली जगहों पर तैरने के खतरों को लेकर सख्त हिदायत जारी की है। गर्मी का यह प्रचंड रूप इस समय पूरे यूरोप में देखा जा रहा है। ब्रिटेन में भी शुक्रवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा, जहां सफोल्क के सेंटन डाउनहैम गांव में तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा स्पेन और जर्मनी में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

तेज हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली एयरपोर्ट पर मुश्किलें, एयर इंडिया के विमानों से टकराई सीढ़ी, डीजीसीए ने शुरू की जांच
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम तेज आंधी के बीच एयर इंडिया के विमानों से लोहे की सीढ़ी टकराने की घटना की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुरू कर दी है। हवाई अड्डे पर रविवार शाम अचानक मौसम बदल गया और भारी बारिश के साथ तेज आंधी शुरू हो गयी। इस दौरान टर्मिनल-2 के 'बे' में इंडिगो की ग्राउंड हैंडलिंग टीम की एक लोहे की सीढ़ी (स्टेप लैडर) तेज हवाओं के साथ खुद-ब-खुद आगे बढ़ने लगी और इससे पहले कि उसे काबू किया जाता, एयर इंडिया की तीन विमानों टकरा गयी। इस घटना में विमानों को नुकसान पहुंचा है।

सूत्रों ने बताया कि घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। आंधी बारिश के बारे में मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं थी। यह बेहद स्थानीय मौसमी घटना थी और आसपास के इलाके में मौसम शांत था। डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त तीनों विमानों को उड़ान से बाहर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों क्षतिग्रस्त विमान ए320 परिवार के हैं।

खान सर होंगे गिरफ्तार? हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज; वायरल फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस जांच तेज, गिरफ्तारी को लेकर बढ़ी हलचल
पटना। पटना में चर्चित कोचिंग विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदलता नजर आ रहा है। पुलिस ने शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कदमकुआं थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हाल ही में उनकी कोचिंग संस्था में हुए हंगामे और वायरल वीडियो की जांच के बाद की गई।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े वीडियो और अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है। इससे पहले खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि कोचिंग परिसर में हुई फायरिंग को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। खान सर ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया था। दूसरी ओर विरोधी पक्ष ने उन पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में सभी पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जयपुर में स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह: भीषण गर्मी और हीटवेव से निपटने को विभाग मुस्तैद, 1 से 7 जून तक विशेष अभियान
जयपुर। बढ़ती गर्मी, हीट वेव और पर्यावरणीय चुनौतियों के मद्देनजर जयपुर प्रथम जिले में 1 से 7 जून तक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन को गर्मी से होने वाली बीमारियों, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि 2 जून के हीट एक्शन डे और 5 जून के विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है।

इसके तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम, वेबिनार, रैलियां, स्कूल एवं सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सप्ताहभर जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में शीतलन व्यवस्था, पेयजल, ओआरएस, आवश्यक दवाइयों तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही हीट स्ट्रोक एवं तापजनित बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से गर्मी से बचाव और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट
जयपुर। रावतभाटा में ओलावृष्टि राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेत के बवंडर और मौसम में आए बदलाव के बाद सोमवार को भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, कोटा और अजमेर में बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। राजधानी जयपुर और दौसा समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार आंधी, बारिश और तेज हवाओं का यह दौर 4 जून तक जारी रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज रेत का बवंडर उठा, जिससे कई इलाके धूल और मिट्टी से ढक गए। बाद में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न पड़ावों और होल्डिंग क्षेत्रों में रोककर सुरक्षित ठहराया गया है।

पैदल यात्रा मार्ग पर मौजूद यात्रियों को भी निकटतम सुरक्षित स्थानों और निर्धारित होल्डिंग एरिया में रखा गया है। वहीं श्रीनगर क्षेत्र में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी फिलहाल रोक दी गई है। वाहनों को निर्धारित होल्डिंग क्षेत्रों में खड़ा कराया जा रहा है, ताकि मौसम सामान्य होने तक किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। प्रशासन ने कहा है कि मौसम में सुधार और यात्रा मार्ग की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं एवं वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार खराब मौसम के बीच प्रशासन पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ यात्रा प्रबंधन में जुटा हुआ है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।

इक्वाडोर: मंकीपॉक्स के 16 मामले सामने आए
क्विटो। इक्वाडोर में मंकीपॉक्स के 16 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल हेल्थ सर्विलांस के अंडर सेक्रेटरी फ्रांसिस्को ने गुरुवार को कहा कि देश में मंकीपॉक्स के मामलों में असामान्य वृद्धि हुई है। हम महामारी विज्ञान की बाड़ बनाना जारी रखेंगे, ताकि इसके मामलों को बढऩे से रोका जा सके। इक्वाडोर के 24 प्रांतों में से सात में अब तक मंकीपॉक्स के मामलों का पता चला है, जिनमें सबसे अधिक मामले तटीय क्षेत्र गुआस, लॉस रियोस और एल ओरो में सामाने आए हैं। इक्वाडोर के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि छह नए पुष्ट मामलों में से दो बच्चे शामिल हैं, जिनमें से एक 9 साल का है, जो विदेश से आया है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। इक्वाडोर में यह संक्रमण शुरू में ज्यादातर 20-40 साल की आयु के पुरुषों में पाया गया था। उन्होंने बताया कि 16 पुष्ट मामलों में से एक मरीज की सोमवार को पहले से मौजूद विकृति के कारण मृत्यु हो गई। इक्वाडोर के अधिकारी के अनुसार इस संक्रमण का सबसे आम लक्षण शरीर पर मुख्य रूप से जननांग क्षेत्र, हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों में मवाद से भरे फुंसी जैसे पुटिकाओं का दिखना है। इस बीच यहां वर्तमान में 35 लोगों को निगरानी में रखा गया हैं।

18+ को मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज, गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई थी चिंता, कहा, 'भारत सरकार को 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लिए भी प्रिकॉशन डोज निशुल्क करनी चाहिए'
जयपुर।  18 वर्ष से ज्यादा को कोविड को मुफ्त बूस्टर डोज लगेगी। केंद्र सरकार ने इसकों लेकर बड़ा फैसला  किया है।  15 जुलाई से 75 दिन तक  मुफ्त बूस्टर डोज 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को लगेगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी।

हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा था कि देशभर में पिछले दिनों में कोविड के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी एक वजह समय के साथ वैक्सीन की इम्युनिटी कम होना एवं समय पर प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज नहीं लगवाना है। भारत सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए ही प्रिकॉशन डोज निशुल्क की है।

गहलोत ने कहा कि 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग में 10% लोगों ने भी प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाई है। भारत सरकार को 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के लिए भी प्रिकॉशन डोज निशुल्क करनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रिकॉशन डोज लगवाएं। कोविड इन्फेक्शन की चेन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि सभी को वैक्सीन लगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ से चिंताजनक हालात बने हुए हैं । मैं सभी बाढ़ पीड़ितों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। मैं गुजरात के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि बाढ़ में फंसे लोगों की अधिक से अधिक मदद करें।

12 प्लस वाले बच्चों को कल से लगेगा कोरोना का टीका
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा। साथ ही अब 60 से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड रोधी टीकों की एहतियाती खुराक दी जाएगी। पहले इस आयुवर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही यह खुराक दी जा रही थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60 प्लस आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएंगे, मेरा बच्चों के परिजनों व 60 प्लस आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। मंडाविया ने कहा कि देश में 15 से 18 वर्ष आयु समूह के तीन करोड़ से अधिक किशोरों का कोविड टीकाकरण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि युवा भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को अगले मुकाम पर ले जा रहा है।

तीन जनवरी से शुरू हुआ था 15-18 आयु वर्ग का टीकाकरण
देश में 15-18 आयु वर्ग का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था। अब तक, बच्चों को भारत बायोटेक के कोवैक्सिन शॉट्स दिए जाते थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के बीच के 3,37,70,605 बच्चों को दूसरी खुराक मिली है।

राजस्थान में 45 लाख बच्चों को लगेगी वैक्सीन, दो हजार सेंटर बनेंगे
राजस्थान में 12 से 14 साल के 45 लाख बच्चों को 16 मार्च से वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन की दो डोज 28 दिन के अंतराल में दी जाएगी। टीकाकरण अभियान के परियोजना निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि बच्चों के कोरोना टीकाकरण के लिए दो हजार के करीब वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। टीकाकरण की गाइडलाइन अभी नहीं आई है। मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इसे लेकर वीसी का आयोजन हो रहा है, जिसमें वैक्सीन की सप्लाई, नियम इत्यादि तय होंगे। चूंकि बच्चों को बॉयोलॉजिकल ई की र्कोबेक्स वैक्सीन लगेगी, उसकी सप्लाई अभी नहीं हुई है। मंगलवार को वैक्सीन आने की उम्मीद है। प्रदेश में अब वैक्सीनेशन के दायरे में अब तक 15 प्लस आयु के 5.68 करोड़ दायरे में थे। अब 6.13 करोड़ आबादी इसके दायरे में आ जाएगी।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने एसएमएस अस्पताल के IDH में लगवाई प्रिकॉशन डोज
जयपुर। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने मंगलवार सुबह एसएमएस अस्पताल के IDH सेंटर में कोरोना की प्रिकॉशन डोज़ लगवाई। इस अवसर पर मीणा ने कहा कि वैक्सीनेशन के जरिए ही कोरोना जैसी महामारी को मात दी जा सकती है।
मीणा ने कहा कि वैक्सीनेशन के प्रति आम लोगों में है जबरदस्त उत्साह है। राज्य में अब तक 93 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड की प्रथम डोज़ लग चुकी है। 76 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है द्वितीय डोज। प्रदेश के 40% से अधिक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों को भी लग चुकी है प्रथम डोज। प्रिकॉशन डोज के प्रति भी समूह में  उत्साह है और अब तक लगभग एक लाख लोगों ने वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाई है।

जयपुर सहित प्रदेश में फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 प्लस को प्रिकॉशन डोज़ लगना शुरू, जयपुर में 296 सेंटर्स पर लग रही डोज़
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर में आज (सोमवार) से फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 प्लस ऐज ग्रुप वालों को  कोविड की फ्री प्रीकॉशन डोज लगाई जा रही है। राज्य में प्रिकॉशन डोज लेने वालों की संख्या लगभग 24.15 लाख है। इनमें हेल्थ वर्कर्स 5.17 लाख, फ्रंटलाइन वर्कर्स 6.48 लाख और कोमॉर्बिडिटी (कई बीमारियों से ग्रसित) 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या करीब 12.50 लाख है।  प्रिकॉशन डोज कोविन ऐप में दर्ज दूसरी खुराक की तारीख से 9 महीने पूरे होने पर दी जा रही है।  वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को पहले कोविशील्ड या कोवैक्सीन जो भी कोविड वैक्सीन लगाई गई है। उसी वैक्सीन का टीका प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाया जाएगा। डोज लगने के बाद वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट ऑटोमैटिक जनरेट हो जाएगा। जो लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं उन्हें प्रिकॉशन डोज़ के लिए डॉक्टर से  कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर डोज़ लगाई जा सकती है। वही राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां जयपुर में 296 सेंटर पर आज वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जहाँ निर्धारित हर आयु वर्ग को वैक्सीन लगाई जा रही है।

राजस्थान में वैक्सीनेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए 6500 से ज्यादा सेंटर बनाए हैं। जहां दूसरे एज ग्रुप के साथ 60 प्लस के बुजुर्ग भी वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। अलग से 60 प्लस के सेंटर नहीं बनाए गए हैं। जयपुर में 296 सेंटर हैं। जिनमें जयपुर सेकेंड में 201 और जयपुर फर्स्ट में 96 सेंटर्स बनाए गए हैं।

आज से कोविड की प्रिकॉशन डॉज, प्रिकॉशन डोज के लिए लिए डॉक्टर्स के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
जयपुर। राजस्थान में 60 पार को-मोर्बेडिटी वाले बुजुर्गों और हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स को सोमवार से तीसरी यानी प्रिकॉशन डोज दी जा रही है। प्रदेश में सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर यह वर्ग कोरोना वैक्सीन की यह डोज लगवा सकेगा। प्रदेश में इस वर्ग के करीब 24.15 लाख लोग हैं। इनमें 12.50 लाख बुजुर्ग जो गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, बीपी, हार्ट सहित अन्य रोगों से ग्रसित हैं, वे सेंटरों पर जाकर यह डोज लेने के लिए योग्य होंगे। वहीं हाई रिस्की जोन में काम कर रहे 5.17 लाख हेल्थ वर्कर्स और 6.48 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। पूर्व में जिस वैक्सीन की दो डोज दी गई है, तीसरी डोज भी उसी कंपनी की दी जाएगी। ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में वैक्सीनेशन किया जाएगा। को-मोर्बेडिटी वाले बुजुर्गों को वैक्सीनेशन के लिए बीमारी होने का डॉक्टर का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने सभी से प्रिकॉशन डोज लगाने की अपील की है।

दूसरी डोज लिए 9 माह होने पर तीसरी डोज
प्रदेश में इस श्रेणी के उन्हीं लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही है। जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लिए नौ माह बीत चुके हैं। तीसरी डोज लगाने के पीछे वैज्ञानिक आधार यह है कि नौ माह पूरे होने के कारण कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच यानी एंटीबॉडीज कम हो जाती है। गंभीर बीमार बुजुर्ग में इम्यूनिटी कम होती है, ऐसे में वे संक्रमण लगने पर फिर से बीमार ना हो, इसलिए तीसरी डोज दी जा रही है। हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर्स को हाईरिस्की जोन में काम करने के कारण सुरक्षित करने का प्लान है।

गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय आने से मिली छूट
सरकार ने कोविड महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए गर्भवती महिला और दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय आने से छूट देते हुए घर से काम करने की अनुमति दे दी है। केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला और दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय आने से छूट दी गई है हालांकि, उन्हें उपलब्ध रहने और घर से काम करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन (रोकथाम क्षेत्र) में रहने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारियों को भी उस समय तक कार्यालय आने से छूट रहेगी। जब तक उनके क्षेत्र को अधिसूचित क्षेत्र से बाहर नहीं किया जाता।