udhampur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर के उधमपुर में बस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय एक विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये सहायता की घोषणा की है।

गौरतलब है कि उधमपुर जिले में सुबह बस के खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गये।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क दुर्घटना : 16 लोगों की मौत; कई घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही बस जिले की रामनगर तहसील के कानोटे मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उन्होंने कहा, “ प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में 16 यात्रियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।” पुलिस, स्थानीय लोग और सेना के जवानों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, "अभी-अभी उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की, क्योंकि मुझे एक घंटे से भी कम समय पहले कानोटे गांव में रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।" उन्होंने कहा, "बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। पीड़ितोंको हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।"

डॉ. सिंह ने लिखा, "मैं स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं।" इस बीच, जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "उधमपुर में हुआ सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।”

जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क दुर्घटना: सीआरपीएफ जवान समेत 4 लोगों की मौके पर मौत, पुलिस जांच शुरू
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के जखानी के खैरी इलाके में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सीआरपीएफ जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार एक जवान छुट्टी पर जा रहा था।

पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनू का जवान शहीद, विंग ऊधमपुर में थे मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट
झुंझुनू। पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर के मोगा में हुये हवाई हमले में राजस्थान में झुंझुनू के वायुसेना के जवान सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए। जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने शनिवार को बताया कि सुरेंद्र कुमार 39 विंग ऊधमपुर में मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट थे। उनके शहीद होने की सूचना सेना मुख्यालय से उनके जीजा जयप्रकाश को फोन पर दी गई थी।

जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी (मंडावा) के थे। परिवार के अनुसार वह 14 वर्ष से वायुसेना की मेडिकल विंग में थे। वह करीब एक महीने पहले ही छुट्टियों के बाद उधमपुर लौटे थे। 15 अप्रैल को ही अपने परिवार को साथ लेकर ड्यूटी पर पहुंचे थे। गांव में उन्होंने नया मकान बनवाया था, जिसका गृह प्रवेश हाल ही में हुआ था। शहीद सुरेन्द्र सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह अपने पीछे पत्नी और 2 छोटे बच्चों को छोड़ गए।