2 murder case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेमी कैलाश गुर्जर की मौत के बाद प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, जेठ-ससुर ने लगाई थी आग
जयपुर। जयपुर में पेट्रोल डालकर जलाई गई प्रेमिका ने भी दम तोड़ दिया। दो दिन पहले इलाज के दौरान एसएमएस में प्रेमी की भी मौत हो गई थी। 28 नवंबर की रात 2 बजे जेठ और ससुर ने प्रेमी-प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। दूदू के मौखमपुरा इलाके के बाड़ोलाव गांव के रहने वाले कैलाश गुर्जर और सोनी गुर्जर रात को मचान पर एक साथ देखकर ससुर और जेठ ने आग के हवाले कर दिया था।

दोनों ने गुस्से में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। कैलाश 70 और सोनी 90% तक झुलस गए थे। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के आईसीयू बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। कैलाश ने दो दिन पहले देर रात और सोनी ने आज सुबह दम तोड़ दिया।कैलाश की मौत के बाद गांववासियों ने गुस्से में मोखमपुरा-बीचून रोड जाम कर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को समझाया। आश्वासन दिया कि जल्दी ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

मां-बेटी के मर्डर का खुलासा : हत्यारों ने पहले पी चाय और फिर दोनों का दबाया गला, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार ; तीसरे की तलाश जारी
कोटा। मां-बेटी के ब्लाइंड मर्डर का कोटा पुलिस ने कुछ घंटों में पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरे आरोपी राजू को तलाश किया जा रहा है। आरोपी की तलाश के टीमें बनाई गई हैं। अनुसंधान में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रदीप वैष्णव पुत्र जोधराज बैरागी ने मृतका ज्योति को 60 हजार रुपए किसी कार्य के लिए दिए थे, जिन्हें ज्योति ने कुछ समय बाद वापस लौटाने की बात की थी, लेकिन मृतका वापस नहीं लौटा पा रही थी। इसी बात पर योजना बनाकर ज्योति एवं बेटी पलक वैष्णव की हत्या कर दी और फरार हो गए। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरकेपुरम थाना क्षेत्र स्थित रोजड़ी में सात नवंबर को मां-बेटी की निर्मम हत्या करने की सूचना मिली थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुुए एएसपी नियति शर्मा व पुलिस उपअधीक्षक वृत्ताधिकारी प्रथम योगेश शर्मा अविलम्ब घटनास्थल पर पहुंचे तथा गहन जांच कर साक्ष्य संकलित किए गए। हर एंगल पर जांच कर  प्रकरण का त्वरित खुलासा करने एव आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थेे।

आरोपी का महिला के घर पर आना जाना
एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रदीप वैष्णव (30) पुत्र जोधराज निवासी सोजपुर थाना खानपुर जिला झालावाड़ ज्योति के गांव का है, वह शादी से पहले से उसे जानती थी। आरोपी का महिला के घर पर भी आना जाना था। हत्या वाले दिन मुख्य आरोपी प्रदीप अपने दो अन्य साथी भरत सहरिया(23)  पुत्र शिवचरण सहरिया निवासी सोजपुर थाना खानपुर जिला झालावाड़ और राजू के साथ बाइक से मृतका के मकान पर गया था। फिर वहां चाय पीकर ज्याति की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसी समय पुत्री स्कूल से आई और मां की हत्या देख कर चिल्लाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबाया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के जेवरात लेकर फरार हो गए।

पत्नी और बेटे को तलवार से लहूलुहान कर आरएसी का जवान ट्रेन से कटा : दम्पति के बीच तलाक के मामले में कल होनी थी सुनवाई
झुंझुनूं। शहर में आरएसी के एक जवान ने सोमवार को पत्नी और 6 साल के बेटे पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया और इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया। पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी को जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल रेफर किया गया है, वहीं बेटे को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया किसान कॉलोनी निवासी आरएससी का जवान राजकुमार कांटीवाल, पत्नी और 6 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रह रह रहा था। राजकुमार की पोस्टिंग श्रीगंगानगर में थी, वह 16 अगस्त को श्रीगंगानगर से छुट्टी लेकर घर आया था। गत दो दिन से घर में तनाव का माहौल था। पुलिस ने अनुसार राजकुमार की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी, पत्नी भी सरकारी नौकरी में है, दोनों का एक बेटा है।

सोमवार तड़के करीब 4 बजे पति और पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हुई जो देखते देखते खून-खराबे तक पहुंच गई। गुस्से में आकर राजकुमार ने तलवार निकाली और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, यही नहीं उसने मासूम बेटे पर भी कई वार किए और इसके बाद फरार हो गया। इधर चीख-पुकार सुनकर पड़ौसी महिला के घर पहुंचे। कमरे में बेडशीट से लेकर फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। बेड के पास ही खून से सनी तलवार पड़ी थी, बेड पर महिला छटपटा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल मां-बेटे को हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने मौके से खून से सनी तलवार को जब्त कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी घर से भाग निकला। सुबह करीब 8 बजे बगड़ क्षेत्र में रतनगढ़  के रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर उसका शव मिला।

तलाक का दबाव बना रही थी पत्नी
वारदात को अंजाम देने वाले सिपाही राजकुमार का वीडियो सामने आया है। वीडियो सुसाइड करने से पहले बनाया था, जिसे सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया गया है। वीडियों में वह पत्नी के अफेयर का जिक्र करते कह रहा है कि पत्नी बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए उस पर तलाक का दबाव बना रही है। पुलिस के अनुसार वीडियो की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को झुंझुनूं के फैमिली कोर्ट में दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई होनी थी।

दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश : लव मैरिज से नाराज भाई ने काटा था बहन का गला
धौलपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर गत 17 जून को एक महिला और 11 माह के बच्चे की डेड बॉडी मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को पदार्फाश कर दिया है। दोनों मां-बेटे की निर्मम हत्या का कातिल मृतका का नाबालिग छोटा भाई एवं बड़ी बहन का पति निकला है। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी धौलपुर मुनेश कुमार ने बताया कि 17 जून सुबह रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर 11 माह के मासूम का शव दो टुकड़ों में मिला था।

जिसके 8 घंटे बाद महिला का शव एफसीआई गोदाम के पीछे मिला था। महिला के गले पर ब्लेड से काटने के निशान मिले। पुलिस को मौके पर दो बैग भी मिले। बैग में पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची भी मिली।  जिन नंबरों पर पुलिस ने बात की तो महिला की पहचान यूपी के आगरा के तेरहा गांव निवासी 22 वर्षीय ट्विंकल के रूप में हुई। पर्ची में मिले मोबाइल नंबर से महिला के पति विपिन यादव निवासी जमुना गली फतेहाबाद को फोन किया। जिससे दोनों की पहचान हुई।

लव मैरिज से नाराज था नाबालिग भाई
सीओ मुनेश कुमार मीणा ने बताया विपिन यादव की तेहरा गांव में रिश्तेदारी थी। जहां उसका आना जाना था। यहीं पड़ोस में ट्विंकल रहती थी। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और घर से भागकर दोनों ने लव मैरिज कर ली। इस घटना से मां की सदमे में मौत हो गई। इस दौरान ट्विंकल अपने पति विपिन यादव के साथ मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर में चली गई थी। वहीं दोनों जीवन यापन कर रहे थे। इस घटना के बाद ट्विंकल के छोटे भाई ने बदला लेने की कसम खा ली। बड़ी बहन के पति मिथुन को साथ लेकर घटना को अंजाम देने की रूपरेखा बना डाली।

बहन को बहला फुसला कर लाया
नाबालिग भाई होशंगाबाद शहर में रह रही बहन ट्विंकल के पास पहुंचा। कुछ दिन रुकने के बाद मथुरा घूमने की कहकर अपने साथ बहन और 11 महीने के बच्चे को ट्रेन से ले आया। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुचने के बाद भाई ने प्लान बदल दिया और एक दिन बड़ी बहन के पास रुकने की बात कह स्टेशन पर उतर गए। छोटे भाई ने प्लानिंग के तहत रेलवे स्टेशन के पास जीजा मिथुन को बुला लिया। गोदाम के पीछे ले जाकर ट्विंकल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद 11 महीने के बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी। डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

ससुराल वालों ने दामाद और ससुर को पीट पीटकर मार डाला : प्रताड़ित हो रही बहू ने रात में पीहर पक्ष को बुलाया
दौसा। जिले के पापदड़ा थाना क्षेत्र के खवारावजी गांव के निकट जोध्या की ढाणी में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते पिता और उसके पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान घनश्याम बैरवा (32) और उनके पिता थान्याराम बैरवा (70) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह जब दोहरे हत्याकांड की खबर गांव में फैली तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इंकार कर दिया। लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है।

घनश्याम और उनकी पत्नी निर्मला के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। निर्मला ने अपने पीहर लीखली गांव में भाई और अन्य परिजनों को फोन कर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की शिकायत की। शिकायत मिलने पर निर्मला के पीहर पक्ष के लोग जोध्या की ढाणी पहुंचे। यहां घनश्याम और निर्मला के परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ। जब पीहर पक्ष के लोग निर्मला को अपने साथ वापस ले जाने लगे तभी दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पीहर पक्ष के लोगों ने मिलकर घनश्याम और उसके पिता थान्याराम बैरवा को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम
सारा घटनाक्रम रात के अंधेरे में हुआ, जिसकी जानकारी सुबह तक किसी को नहीं लगी। सुबह जब ढाणी के लोगों को दोहरे हत्याकांड का पता चला, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल और नांगल राजावतान डीएसपी चारुल गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। लंबी समझाइश के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

दो दोहितों को कुएं में डालकर मारा : फिर खुद नाना डीपी से चिपक कर मरा, बच्चों को शादी में खाना खिलाकर लाने की कहकर साथ ले गया
झुंझुनूं। जिले के धनूरी थानान्तर्गत लादूसर गांव में शनिवार देर रात नाना ने अपने दो मासूम दोहितों को कुएं में फेंककर मार डाला और उसके बाद खुद खेत में लगी डीपी पर चढ़कर चिपक गया, जहां करंट से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाना बच्चों की मां से शादी में खाना खिलाने की कहकर अपने साथ ले गया। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तीनों की तलाश शुरू की। इसके बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने विद्युत डीपी पर बुजुर्ग को लटके देख परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद खेत में बने कुएं में बच्चों के शव देखने के बाद पूरा गांव सकते में आ गया।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
धनुरी थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि 50 वर्षीय रतिराम ने अपने भांजे कैलाश के दो बेटों 8 वर्षीय गतिक और 5 वर्षीय राजीव की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी। वहीं इसके बाद खुद भी 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से चिपक कर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक तनाव या आपसी रंजिश की आशंका जता रही है। वहीं, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि रतिराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

फोन कर कहा: बच्चे सो रहे हैं, जल्द लौट आएगा
बच्चों के पिता कैलाश के घर लौटने पर पत्नी ने उसे रतिराम के आने और बच्चों को अपने साथ ले जाने की जानकारी दी। जब 11 बजे तक रतिराम नहीं लौटा तो कैलाश ने बात की तो रतिराम ने काफी देर तक फोन नहीं उठाया। आधी रात के बाद रतिराम ने कैलाश को फोन कर कहा कि वह सीकर स्टेशन पर है, बच्चे भी उसके पास ही सो रहे हैं, वह जल्द लौट आएगा। कैलाश को उसकी बात पर शक हुआ, उसने गांव में ही शादी होने की बात कही थी। इस पर कैलाश और उसका बड़ा मामा पवन जो रतिराम का बड़ा भाई था, रतिराम को ढूंढने सीकर स्टेशन पर गए। यहां तीनों के नहीं मिलने पर वापस लौटने लगे। इसी दौरान सुबह 4 बजे ग्रामीणों ने फोन पर बताया कि रतिराम गांव के इंद्राज जांगिड़ के खेत पर डीपी पर लटका हुआ है। आसपास तलाश की तो कुएं में दोनों बच्चे भी गिरे हुए मिले।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का बुरा हाल
इस घटना के बाद पूरे लादूसर गांव में मातम का माहौल है। मासूम बच्चों के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि एक मामा ऐसा जघन्य अपराध कैसे कर सकता है। रतिराम ने जिन मासूम बच्चों को कुएं में डाला, वे अक्सर उसके साथ खेलते-कूदते थे और उस पर विश्वास करते थे।