bahraich - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल: किशोरी सुरक्षित, एक संदिग्ध गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रुपईडीहा चेक पोस्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। एसएसबी की बीआईटी टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के संयुक्त प्रयास से 15 वर्षीय नेपाली नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक को हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

जांच के दौरान किशोरी ने अपनी पहचान नेपाल के जुमला जिले निवासी सीरू दमाई (15) के रूप में बताई। उसके साथ मौजूद युवक साहिल कुरेशी (19) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह उसे विवाह और रोजगार का झांसा देकर भारत ला रहा था। नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

किशोरी की मां से संपर्क कर सूचना दी गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे एनजीओ के सहयोग से नेपाल स्थित संरक्षण गृह भेजा गया, जबकि युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। अभियान में एसएसबी, महिला पुलिस बल और सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका रही।

आपसी मतभेद या दुश्मनी...? विवाहिता और दो मासूमों की संदिग्ध हालत में मौत, जानें पूरा मामला
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ति पक्ष ने दहेज उत्पीडऩ और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला के पति, ससुर और सास के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खैरीघाट क्षेत्र के शिवपुर टापू बोझी गांव निवासी रामचन्द्र गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आशा उर्फ मीना (35) का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व पयागपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज निवासी विष्णु उर्फ बजरंगी पुत्र बजरंगी से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और मांग पूरी न होने पर आशा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ति किया जाता था।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पति विष्णु, ससुर बजरंगी और सास पिंकी देवी अक्सर आशा के साथ मारपीट करते थे और उसे मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। पीड़िता अपने मायके वालों को प्रताडऩा की बात कई बार बताती रही, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

घटना 10 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता आशा उर्फ मीना और उसकी दो बेटियों के बारे में सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है। पीड़ति पिता का आरोप है कि आशा और उसकी बड़ी बेटी का शव तालाब के पास मिला, जबकि छोटी बेटी का शव नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल पक्ष द्वारा की गई हत्या है।

पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई है कि आशा और उसकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ति कर मार डाला गया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को तालाब के पास फेंका गया। इस मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ नामजद आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश मणि मिश्र को सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच में जंगली हाथियों का आतंक, नेपाली महिला हुई शिकार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में नेपाल सीमा पर कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में हाथियों के आतंक के बीच एक नेपाली महिला की मौत का मामला सामने आया है। नेपाल के 10 नंबर करमोहनी राजापुर गांव निवासी 47 वर्षीय बालिका सेन बुधवार को खेतों में काम करने गई थीं, जहां लौटते समय हाथियों के झुंड के हमले में उनकी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के अनुसार, बालिका सेन अन्य महिलाओं के साथ खेतों में काम कर रही थीं। शाम के समय लौटते वक्त अचानक हाथियों का एक झुंड जंगल की ओर से निकल आया। झाड़यिों को पार कर जैसे ही महिलाएं आगे बढ़ीं, बालिका सेन हाथियों के बीच घिर गईं। हाथियों ने उन्हें सूंड में फंसाकर कई बार जमीन पर पटका। जान बचाने के लिए अन्य महिलाएं मौके से भाग निकलीं।

महिला को मारने के बाद हाथियों का झुंड वहां से आगे बढ़ गया। रात के अंधेरे में किसी जंगली जानवर द्वारा महिला के शव को उठा ले जाने की आशंका जताई जा रही है। साथ काम कर रही महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने रात में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। वन विभाग और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

अगले दिन सुबह नेपाल क्षेत्र के कतर्निया जंगल में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी। महिला का चेहरा गायब था, एक हाथ नहीं था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बाघ के हमले की आशंका जताई गई, हालांकि वन विभाग ने इससे इनकार किया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। आशंका है कि हाथियों के हमले के बाद किसी अन्य जंगली जानवर ने शव को नोचा होगा।

उल्लेखनीय है कि, हाल के दिनों में कतर्नियाघाट क्षेत्र में हाथियों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दिनों अंबेडकर नगर गांव निवासी शंभू कुमार को हाथी ने पटक दिया था, जो वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले चौखड़ा गांव निवासी राम बहादुर की हाथी द्वारा कुचलकर मौत हो चुकी है।

कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि कतर्निया जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हाथियों के मूवमेंट पर विशेष नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। सुजौली थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटनास्थल नेपाल क्षेत्र में होने के कारण शव को नेपाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

वन विभाग के अनुसार, बफर जोन की मझगईं और पलिया रेंज हाथियों के झुंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं। हाथियों ने अब तक करीब 40 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। 45 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। पिछले दो सप्ताह से बहराइच और लखीमपुर खीरी से सटे सीमावर्ती इलाकों में नेपाली हाथियों का आतंक बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकाण्ड: आरोपियों का बहराइच से कनेक्शन, माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
बहराइच। मुंबई के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों के नाम सामने आए हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों युवकों के घर पुलिस पहुंच गई है। माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिले के युवाओं के नाम आने की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

मुंबई में एनसीपी नेता और बॉलीवुड के बेहद करीबी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या लारेंश विश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। साथ ही उसके शूटरों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में जिन लोगों के नाम आ रहे हैं, उनमें बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा गांव निवासी दो युवकों के आ रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव निवासी एक अपराधी धर्मराज कश्यप पुत्र राधेश्याम और दूसरा शिवा गौतम उर्फ बाल किशुन के रूप में हुई है। वहीं हत्याकांड के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों के घर पुलिस टीम पहुंच गई है। माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गांव के लोगों के मुताबिक दोनों युवक पुणे में रेहड़ी पटरी पर ठेला लगाते थे। सभी एक माह पूर्व ही पुणे गए थे। कैसरगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार धर्मराज और शिव कुमार के विरुद्ध कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। न ही उन दोनों के विरुद्ध कोई केस दर्ज है। दोनों सामान्य परिवार के युवा हैं।

बहराइच में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दस घायल
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार और शुक्रवार की रात तिलक समारोह से वापस जा रहे आटो सवार लोगों को डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए घायलों के इलाज के इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव आटो से गया था। तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे।

रात करीब एक बजे के आसपास सभी आटो सवार लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे कि तेज रफ्तार में डंपर ने आटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बहराइच में हुए सड़क हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया है।

शुक्रवार सुबह भी घटनास्थल पर एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ कमलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे जबकि जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानने नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर और एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी गए। कैसरगंज कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे में पुरैनी गांव निवासी भगवान प्रसाद (40), अनिल (15), खुशबू (35) , हरीशचंद्र (45) और जयकरन (40) निवासी कपूरपुर कैसरगंज की मौत हो गई जबकि नंदू (32), राजितराम (10), सत्या (7) , चंदन (12) , मंगल (55), जीवनलाल (50), कैलाशा (40), रामदीन (50) , नंदलाल कश्यप (40) और शांति देवी (50) घायल हुए हैं।

बहराइच में बस-ट्रक में भिड़ंत, 6 मरे,13 घायल
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के जरवल रोड क्षेत्र में को रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में 5 यात्रियों समेत 6 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा घाट के पास यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवार 5 यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिये जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर दु:ख प्रकट किया है। उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की यात्री राहत योजना के अधीन मृतकों एवं गंभीर घायलों को अनुमन्य सहायता राशि के तत्काल वितरण का निर्देश भी दिया।

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा,बस व ट्रक की टक्‍कर 9 का मौत, 27 घायल
बाराबंकी। उत्‍तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में गुरूवार सुबह किसान पथ पर दिल्ली से बहराइच जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई,जिससे नौ यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गये।
मुख्‍यमंंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना स्थल से लौटने के बाद यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से बहराइच जा एक डबल डेकर बस देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर बबुरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे इतना भीषण था कि और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घायलों को बस से निकाला कर जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गैरसरकारी सूत्रों ने मृतक संख्या 14 बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस पर सवार अधिकांश बहराइच और गोण्डा जिले के रहने वाले हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।