direction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए योजना बने : मदन दिलावर
जयपुर। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन की दिशा में राज्य में विलायती बबूल (जूलिफ्लोरा) के उन्मूलन को लेकर शनिवार को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में वन मंत्री संजय शर्मा के साथ  पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी उपस्थित रहे। बैठक में दिलावर ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए प्रभावी अभियान संचालित किया जाए। ताकि स्थानीय प्रजातियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिले।

सड़कों की भूल भुलैया: गलत दिशा में वाहन चला रहे शहरवासी
कोटा। शहर को सिग्नल फ्री बनाने के लिए कई स्थानों पर अंडर पास और फ्लाईओवर का निर्माण किया गया, ताकि शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। लेकिन ये फ्लाई ओवर और अंडर पास अब भूल भुलैय्या की तरह बन गए हैं। शहरवासी चौराहों और अंडरपास के कारण एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नए नए रास्ते खोज रहे हैं। इस चक्कर में जल्दी पहुंचने के लिए वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कोटा के लगभग हर सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाते हुए मिल जाएंगे।

सबसे ज्यादा एयरोड्राम और अंटाघर चौराहे पर
शहर में सबसे ज्यादा गलत दिशा में वाहन चलाने की घटनाएं एयरोड्राम सर्कल और अंटाघर चौराहे पर देखने का मिलती है। दोनों ही स्थानों पर वाहन चालक मोड़ से बचने के लिए वाहन को गलत दिशा में ले जाते हैं। एयरोड्राम सर्कल पर डीसीएम से छावनी की ओर जाने वाले कई बार गलत लेन और दिशा में वाहन ले जाते हैं जिससे कई बार दुर्घटना को चुकी है। इसी तरह घोड़ा वाला सर्कल से विज्ञान नगर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी कई बार समय बचाने के चक्कर में गलत दिशा में वाहन ले जाते हैं। अंटाघर चौराहे पर भी कई बार यही स्थिति बनी रहती है यहां भी जेडीबी कॉलेज की ओर से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले वाहन गलत दिशा से निकलते हैं। यहां ब्लाइंड स्पॉट होने के चलते कई दुर्घटना हो चुकी हैं।

कोटड़ी चौराहे पर भी गलत दिशा में चलते वाहन
शहर के एयरोड्रॉम और अंटाघर चौराहे के अलावा कोटड़ी सर्कल भी गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की भरमार है। यहां केडीए ने यहां ग्रेड सेपरेटर बनाते समय एक सड़क नयापुरा की ओर से आने वाहनों के लिए यू टर्न लेने और दूसरी सड़क गुमानपुरा से एयरोड्राम की ओर जाने वालों के लिए बनाई थी। लेकिन दोनों हा सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बना देते हैं।

लोगों का कहना है
शहर में चौराहों पर नए अंडर पास और फ्लाईओवर बनने से कई रास्ते बहुत लंबे हो गए हैं। लोगों को आधे से एक किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना पड़ता है जिससे बचने के लिए वो गलत दिशा में वाहन ले आते हैं। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ता है।
-प्रतीक मालव, गोविंद नगर

शहर के कई रास्तों पर गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले बढ़ गए हैं। हर तीसरा व्यक्ति वाहन को गलत दिशा में चला रहा है। पुलिस को इन पर कारवाई कर ऐसे स्थानों को बंद करना चाहिए जहां गलत दिशा में वाहन चल रहे हैं।
- आकाश मेघवाल, केशवपुरा

शहर में प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ही गलत दिशा में वाहन चलाने के सबसे ज्यादा मामले हैं। इनकी वजह से कई बार दुर्घटना की संभावना बहुत बढ़ जाती है। साथ ही यातायात का दबाव ज्यादा होने से जाम की स्थिति अलग बन जाती है।
- दीपक जैन, स्वामी विवेकानंद नगर

इनका कहना है
शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जवान की तैनाती की हुई है, गलत दिशा में वाहन चलाते पाए जाने पर तुरंत कारवाई की जाती है। जहां भी ऐसी स्थिति वहां जवान की तैनाती कर कारवाई सख्त करेंगे।
- पूरण सिंह मीना, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कोटा

टेरिटोरियल फाइट में घायल टी-120 का किया उपचार
सवाई माधोपुर। नर बाघ टी 120 का मुख्य वन संरक्षक टी.सी. वर्मा के निर्देशन में ट्रैंकुलाइज कर उपचार किया गया। सूत्रों ने बताया कि टेरिटोरियल फाइट में घायल इस बाघ का रणथम्भौर के चिकित्सकों ने उपचार किया। डॉ चन्द्र प्रकाश मीना वेटरनरी आफीसर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व ने बताया कि चिकित्सा टीम में डॉ राजीव गर्ग, जीतसिंह खंगार, राजवीर सिंह,बाल किशन सेनी और जसकरण मीना सहायक वन संरक्षक संजीव शर्मा मौजूद थे।उन्होंने बताया कि नर बाघ के लम्बोसेकरल वर्टीबरा पर मेगट लुंड था जिसमें मेगिटीशाइडल और एंटीबायोटिक दवा देकर सर्जीकल इंटरवेंशन एनटीसीए की अनुमति से बाघ को ट्रैंक्वलाइज किया गया। चिकित्सा के बाद टाइगर होश में आ गया।

रावण से भी भारी कोरोना : प्रभु राम की बाट जोह रहे हैं अब रामलीला मंच
जयपुर। बोलो ए जमीं, बोलो आसमान, कोई तो जवाब दो खोलो ए जुबान, कौनसी दिशा में गए मेरे भगवान... राष्ट्र कवि प्रदीप की यह गीत रचना कोरोना के कारण सूने पड़े रामलीला मंचोंं पर सटीक बैठती है। वाकई कोरोना अब रावण से भी भारी हो गया है, जिसके कारण त्योहारों के साथ अब प्राचीनकाल से चली आ रही रामलीला जैसी परंपराओं पर भी विराम लग गया है। जयपुर में आजादी के बाद से ही भगवान राम की लीलाएं अनवरत रूप से मंचित होती आई हैं, लेकिन विगत दो साल से ये कोरोना की भेंट चढ़ी हुई हैं। बिना भगवान राम के यशगान के रामलीला मैदान सूने पड़े हैं। यूं देश आजाद होने के साथ ही जयपुर में कई जगह रामलीलाओं का मंचन होने लगा था, लेकिन सबसे बड़ा मंच न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान था। यहां रामलीला की शुरुआत आज से करीब 70 साल पहले सोहनमल हरिश्चन्द्र ओसवाल जैन परिवार ने की थी। वे भगवान राम के अनन्य भक्त थे। उनकी इस परम्परा को उनके पौत्र सुरेन्द्र गोलछा आज भी निभा रहे हैं, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते पिछले दो साल से रामलीला मंचन नहीं हुआ। इस आयोजन के लिए उन्होंने गोलछा चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले रामलीला महोत्सव समिति का गठन भी कर रखा है। इसके महामंत्री प्रवीण बड़े भैया का कहना है कि न्यू गेट रामलीला मैदान में रामलीला के लिए मथुरा-वृंदावन से मंडलियां बुलाई जाती हैं। करीब दो दशक पहले तक इस रामलीला के प्रति दर्शकों का काफी क्रेज हुआ करता था। इसे देखने शहर के दूरदराज इलाकों से लोग परिवार समेत आते थे। दिल्ली की तरह जयपुर में भी रामलीला मैदान है।

महिला कलाकार भी आने लगीं
आदर्श नगर राम मंदिर भी दूसरी बड़ी रामलीला के रूप में जाना जाता है। यहां भी रामलीला करीब छह दशक से हो रही है। इस मंच पर जयपुर के ही कलाकार रामलीला के विभिन्न पात्रों को निभाते थे, लेकिन सबकी व्यस्तताएं बढ़ने के कारण यहां भी बाहर से मंडलियां बुलाई जाने लगी। आदर्श नगर राम मंदिर प्रन्यास के सचिव इन्द्र कुमार चड्ढ़ा ने बताया कि दो साल से कोरोना के चलते रामलीला मंचन नहीं हो रहा है। शहर में होने वाली अन्य लीलाओं में महिला पात्रों को पुुरुष ही निभाते हैं, लेकिन प्रन्यास ने समय के साथ इसमें बदलाव कर महिला कलाकारों को भी बुलाना प्रारंभ किया है, जिनके अभिनय को काफी सराहा गया।

यहां भी होती हैं रामलीलाएं
जवाहर नगर रामलीला समिति की ओर से भी पिछले चार दशक से जवाहर नगर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। समिति के महासचिव गोपी किशन माछर ने बताया कि इस मंच पर भी मथुरा आदि से कलाकार बुलाए जाते हैं, लेकिन इस बार रामलीला नहीं की जा रही है। इसी तरह शास्त्री नगर हाऊसिंग बोर्ड, अम्बाबाड़ी नया खेड़ा और सांगानेर सहित विभिन्न क्षेत्रों में रामलीलाएं होती रही हैं।

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा,बस व ट्रक की टक्‍कर 9 का मौत, 27 घायल
बाराबंकी। उत्‍तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में गुरूवार सुबह किसान पथ पर दिल्ली से बहराइच जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई,जिससे नौ यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गये।
मुख्‍यमंंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना स्थल से लौटने के बाद यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से बहराइच जा एक डबल डेकर बस देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर बबुरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे इतना भीषण था कि और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घायलों को बस से निकाला कर जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गैरसरकारी सूत्रों ने मृतक संख्या 14 बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस पर सवार अधिकांश बहराइच और गोण्डा जिले के रहने वाले हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।