mental health awareness - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत
जोधपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू इस कार्यक्रम के तहत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में संचालित टेली-मानस सेंटर हजारों लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता दे रहा है। कोविड-19 के बाद मानसिक तनाव और डिप्रेशन के मामलों में तेजी आई, जिसे देखते हुए यह सेवा शुरू की गई। सेंटर पर हर महीने 1700 से 2000 कॉल्स आ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग शामिल है।

इस सेवा की खासियत इसकी गोपनीयता है। यहां तीन स्तरों पर मदद मिलती है—पहले काउंसलर समस्या समझते हैं, फिर जरूरत के अनुसार मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जाता है और गंभीर मामलों में विशेषज्ञ डॉक्टर से जोड़ा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर परामर्श से मानसिक समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। मानसिक तनाव से जूझ रहे लोग टेली-मानस के टोल फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर 24 घंटे सहायता ले सकते हैं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : देश में लगभग 19.73 करोड़ लोग मानसिक समस्या के शिकार, जानें कैसे रहे मानसिक रूप से स्वस्थ
जयपुर। मानसिक स्वास्थ्य लोगों को जीवन के तनावों से लड़ने, अपनी क्षमताओं का एहसास करने, अच्छी तरह से सीखने, काम करने और समाज में योगदान करने में सक्षम बनाता है। यह हमारे सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को प्रभावित करता है। आकड़ों के अनुसार 19.73 करोड़ भारतीय यानी लगभग हर सात में से एक व्यक्ति किसी ना किसी मानसिक समस्या से पीड़ित है। जिनमें लगभग 45 मिलियन डिप्रेशन एवं इतने ही एंजाइटी डिसऑर्डर के केस हैं। मानसिक रोग व्यक्ति की सामाजिक, पारिवारिक, प्रोफेशनल लाइफ  पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मानसिक बीमारियों का असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। वर्तमान समय में इन का इलाज संभव है और समय पर ली गई उचित मनोचिकित्सकीय सलाह से हम ऐसे व्यक्ति को एक सामान्य एवं सकारात्मक जीवन जीने में मदद कर सकते हैं।

आधुनिक जीवनशैली और सोशल मीडिया भी बढ़ा रहा मानसिक परेशानी
ईएसआई हॉस्पिटल के वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश जैन ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया और डिजिटल युग के साथ ही आधुनिक जीवनशैली भी मानसिक स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा रही है। युवा वर्ग इसकी जद में आकर तनाव ग्रस्त है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स नहीं बढ़ना, लाइक्स नहीं मिलना या कम मिलना, निजी फोटोज का सोशल मीडिया पर गलत इस्तेमाल हो जाना या होने का डर भी तनाव बढ़ा रहा है। आधुनिक जीवन शैली और सोशल मीडिया के कारण एकाकीपन बढ़ रहा है। इससे मानसिक समस्या बढ़ रही है।

कैसे रहे मानसिक रूप से स्वस्थ
नियमित दिनचर्या जैसे उचित नींद एवं भोजन का अनुसरण, क्सर्साइज, योगा इत्यादि, पारस्परिक संवाद, स्वस्थ जीवन शैली, अवास्तविक अपेक्षाओं से बचकर, मेलजोल बढ़ाकर, भावनाओं को साझा कर, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर, आउटडोर गेम खेलकर, मादक द्रव्यों और शराब से बचकर, तुलना करना बंद कर जैसे उपाय अपनाने से हम मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसा करने से हम तनाव से दूर आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहते हैं, जो आपके निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है।

देशभर में सात फीसदी से अधिक आत्महत्या छात्रों से संबंधित, हाईकोर्ट ने कहा- मानसिक स्वास्थ्य विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकार सहित यूजीसी से पूछा है कि मानसिक स्वास्थ्य विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अदालत ने शिक्षण संस्थाओं में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं की नियुक्ति करने को लेकर भी जानकारी देने को कहा है। अदालत ने मामले में शिक्षा मंत्रालय, प्रमुख शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक और यूजीसी सहित सीबीएसई को नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया है। जस्टिस एसपी शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने यह आदेश सुजीत स्वामी व अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता अमित दाधीच ने अदालत को बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी के अनुसार साल 2015 से 2023 तक कोटा, बारां और झालावाड में 12 से तीस साल के 1799 लोगों ने आत्महत्या की। वहीं 2021 से गत मार्च माह तक दस से तीस साल की उम्र के सीकर में 464, जयपुर दक्षिण में 172 और जोधपुर पूर्व में 187 सहित अन्य जगहों में दर्जनों लोगों ने आत्महत्या की है। इसके अलावा एनसीआरबी की साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में सात फीसदी से अधिक आत्महत्या छात्रों से संबंधित है।

वहीं 2 फीसदी से अधिक किशोर अपराध दर भावनात्मक तनाव से जुड़ी है। याचिका में कहा गया कि शैक्षणिक संस्थानों में न तो मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र बने हैं और न ही मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य विषय को पाठ्यक्रम में भी शामिल नहीं किया गया है। जबकि यदि शैक्षणिक संस्थानों में ही विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से निपटने के लिए तैयार किया जाए तो आत्महत्याओं पर काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। याचिका में गुहार की गई है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में अगले छह माह में प्रशिक्षित परामर्शदाताओं की नियुक्ति के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना की जाए। वहीं आयु और कक्षा के अनुसार मानसिक कल्याण पाठ्यक्रम भी लागू किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए इस संबंध में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी है।

राजस्थान अस्पताल में चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : डॉक्टरों की मानसिक, सामाजिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श
जयपुर। राजस्थान अस्पताल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस वर्ष की थीम मास्क के पीछे- देखभालकर्ताओं की देखभाल को केंद्र में रखते हुए डॉक्टरों की मानसिक, सामाजिक और नैतिक चुनौतियों पर गंभीर विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट एवं सीईओ डॉ. सर्वेश अग्रवाल की ओर से किया गया, जिन्होंने थीम के महत्व को स्पष्ट करते हुए डॉक्टरों की आंतरिक दुनिया की ओर ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एसएस अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर भी इंसान हैं। सफेद कोट के पीछे थकान, अकेलापन और आत्म-संघर्ष भी छिपा होता है। उन्होंने डॉक्टरों के सामाजिक बलिदान, नैतिक द्वंद्व और आत्म-देखभाल की उपेक्षा पर गंभीर चर्चा की और चिकित्सकों एवं उनके परिजनों की वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच की योजना की घोषणा भी की। अस्पताल के प्रेसिडेंट डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सेवा करने वाले हाथों की देखभाल की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जो दूसरों की सेवा करते हैं, उन्हें भी समझने और सहारा देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश माथुर के मार्गदर्शन में एक उच्च स्तरीय पैनल चर्चा आयोजित हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। डॉ. दिनेश माथुर द्वारा तैयार किया गया एक विशेष वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें चिकित्सकों के संघर्षों को चित्रों, अनुभवों और भावनाओं के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा आचार्य ने गर्भ-संस्कार विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र राव, डॉ. बुद्धादित्य चक्रवर्ती, डॉ. कैलाश, डॉ. शीतू सिंह, डॉ. राघव शाह, डॉ. एडी माथुर सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू, युवा नीति पर भी किया मंथन
जयपुर। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। डॉ. पवन ने कहा कि बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, इसके लिए यूनिसेफ के सहयोग से युवा बोर्ड द्वारा स्टेट लेवल ऑनलाइन ट्रेनिंग ऑन मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन चरण में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह मई के प्रत्येक शनिवार 17, 24 व 31 मई को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। डॉ. पवन ने कहा कि इसमें काउंसलर्स व एक्सपर्ट्स के माध्यम से लगभग दस हजार बच्चों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। साथ ही इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव को दूर करने सहित विभिन्न विषयों पर उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

युवा नीति के क्रियान्वयन पर बैठक: बुधवार को राजस्थान युवा नीति-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए यूएनएफपीए के सहयोग से अंतर-विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विषयों- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, हरित विकास में युवाओं की भूमिका, शिक्षा और कौशल, उद्यमिता और रोजगार, स्वस्थ युवा, सामाजिक न्याय और जेंडर समानता पर मंथन किया गया। बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी, युवा बोर्ड के सदस्य सचिव कैलाश चंद पहाड़िया तथा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।