district - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने किया पदभार ग्रहण
कोटा। कोटा के नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने शनिवार को दोपहर बाद पदभार ग्रहण किया । उन्होंने जिला कलक्टर एमपी मीणा के स्थानांतरण होने के बाद पदभार ग्रहण किया है । राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार कोटा के जिला कलक्टर एमपी मीणा समेत संभाग के चारों जिला कलेक्टरों के तबादले किए गए । कोटा में डॉ.  रविंद्र गोस्वामी को जिला कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया वे इससे पहले बूंदी के जिला कलेक्टर रहे हैं ।  कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोटा कोचिंग हब है और पर्यटन नगरी के रूप में पहचान बनाने वाला है ऐसे में कोचिंग विद्यार्थियों के लिए बनी गाइडलाइन की सख्ति से पालना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह भी मेडिकल के स्टूडेंट रहे हैं और कुछ समय कोटा में आए थे लेकिन उनका मन नहीं लगा तो परिजनों ने उन्हें वापस बुला लिया था इस कारण वह विद्यार्थियों और परिजनों दोनों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझते हैं।  किसी भी विद्यार्थी का सुसाइड करना दुखद घटना है ऐसी घटनाएं न हो या उन्हें मिनिमाइज किया जा सके उसके प्रयास किए जाएंगे ।

जिला कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का  सफलतापूर्वक आयोजन करवाना और जिले की अपनी जो भी प्राथमिकताएं हैं उन्हें पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि कई समस्याएं ऐसी होती है जिनका स्थाई समाधान नहीं हो सकता लेकिन उन्हें कम किया जा सकता है इस तरह के प्रयास किए जाएंगे । जिला कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के बाद एडीएम प्रशासन राजकुमार सिंह ,एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया वहीं वर्तमान जिला कलक्टर एमपी मीणा का जयपुर स्थानांतरण होने से वे तुरंत रिलीव हो गए।  गौरतलब है कि तत्कालीन जिला कलक्टर एमपी मीणा को तीन  महीने पहले अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही लगाया गया था। पिछले काफी समय से कोटा की विडंबना रही है कि यहां कोई भी जिला कलेक्टर अधिक समय तक कार्य  नहीं कर सके।

रंग रोगन को तरस रहा जिले का सबसे बड़ा प्रशासनिक भवन
बारां। बारां जिला मुख्यालय स्थित जिले का मिनी सचिवालय भवन स्थापना के बाद से ही करीब तीन दशक से अव्यवस्थाओं को दंश झेल रहा है। इतने वर्षों बाद भी मिनी सचिवालय भवन और परिसर का सौन्दर्यीकरण तो दूर सामान्य टूट फूट मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। बारां जिला बने 32 वर्ष गुजर चुके है। जिला बनने के बाद करीब चार पांच वर्ष तक स्टेशन रोड पर जिला कलक्टर व अन्य प्रशासनिक कार्यालय संचालित रहे। वर्ष 1995 में मिनी सचिवाल में जिला कलक्टर कार्यालय समेत कई कार्यालय शुरू किए गए। जिला बनने के बाद से अब तक 23 जिला कलक्टर जिले का कार्यभार संभाल चुके हैं। जिसमें नवीन जैन दो बार कलक्टर के पद पर रह चुके है लेकिन मिनी सचिवालय भवन और परिसर का कोई कायाकल्प नहीं करवा पाया।

कहीं दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा तो कहीं आ रही सीलन
मिनी सचिवालय भवन में कहीं दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा है तो कही दीवारों में सीलन छाई हुई है, तो वही लोगों को आकर्षित करने वाले लैंप में पक्षियों ने घोंसले बना रखे है। मिनी सचिवालय भवन के बाहरी हिस्से में तो कई समय तो रंग रोगन करवाया गया लेकिन अंदरूनी भाग में बरसों से रंग रोगन नहीं होने से बदहाल नजर आने लगा है। भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर और जीने में रंग रोगन के अभाव में प्लास्तर पर भी उखड़ने लगा है। वहीं लाइट लैंप फॉर ट्यूबलाइट भी काफी समय से खराब पड़ी हुई है वह कई लैंप मे तो पक्षियों ने घोंसले तक बना लिए है।

पानी की कोई व्यवस्था नहीं
मिनी सचिवालय भवन में आने वाले लोगों को पानी भी नहीं मिल पाता है। नल टूटे और बंद पड़े नजर आते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था बतौर एक पानी की टंकी गैलरी में रखी हुई है। साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। जिसके चलते लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है. हालात तो इतनी खराब है कि मिनी सचिवालय के भवन में संचालित कई विभागों को कैंपर का पानी मंगवाना पड़ता है।

मिनी सचिवालय भवन और परिसर के सौंदर्यीकरण व समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष कार्य योजना बनाने के लिए शीघ्र ही बैठक आयोजित की जाएगी और व्यवस्थाओं में जल्द सुधार किया जाएगा।
-नरेंद्र गुप्ता,  जिला कलक्टर, बारां।

15 साल पुराने सरकारी वाहनों का होगा रजिस्ट्रेशन कैंसल
कोटा। तू डाल-डाल मैं पात-पात वाली कहावत केन्द्र सरकार के आदेश के बाद कोटा जिले में डीजल से संचालित व्यवसायिक वाहनों के मालिकों ने बिल्कुल सही साबित किया है। दरअसल करीब एक साल पहले केन्द्र सरकार ने राज्य के कोटा, जयुपर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर और जोधपुर स्मार्ट सिटी या जिलों में 15 साल पुराने डीजल से संचालित व्यवसायिक वाहनों का 1 अप्रैल 2023 पंजीयन रद्द करने के आदेश जारी किए थे। उसके बाद समझदार वाहन मालिकों ने कोटा के ही आसपास के जिलो बूंदी, बारां तथा झालावाड़ के परिवहन कार्यालय में जाकर अपने पंजीयन करवा लिया और अब जिले में सिर्फ 250 से 300 भारी व्यवसायिक वाहन जैसे ट्रक, टेÑलर और बस ही ऐसे बचे हैं जो 15 साल पुराने हैं। और विभाग में पंजीकृत है।  वहीं हाल में केन्द्र सरकार की ओर से जारी एक आदेश के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों में डीजल से संचालित होने वाले लगभग 600 वाहनों का पंजीयन भी रद्द हो जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व की सरकार की ओर आदेश जारी किए गए थे कि सरकारी विभागों में डीजल से संचालित होने वाले वे सभी वाहन जो 15 साल पुराने हैं उनका पंजीयन रद्द हो जाएगा। जिन्होंने पूर्व में भी पंजीयन करवा लिया है उनका पंजीयन भी रद्द माना जाएगा।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोटा जिले के सरकारी कार्यालयों में डीजल से चलने वाले सभी वाहनों का लेखा-जोखा कलक्टर कार्यालय में है। विभागीय सूत्रों की माने तो इस समय कोटा जिले में डीजल से संचालित होने वाले वाहन जैसे ट्रक, ट्रेलर, बस आदि लगभग 15000 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 15 साल से ज्यादा और उससे कम समयावधि वाले सभी प्रकार के वाहन शामिल हैं। जानकारी में आया है कि जिले में लगभग 2600 भार वाहन हैं। इनमें से कई वाहन मालिकों ने टैक्स जमा करवाने की तय तिथि 15 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करवाया है। अगर इन वाहन मालिकों ने 31 मार्च तक विभाग में टैक्स जमा नहीं करवाया तो इन मालिकों से टैक्स की 3 प्रतिशत पैनेल्टी तथा 5 हजार जुर्माना वसूला जाएगा।  गौरतलब है कि स्मार्ट कार्ड बनाने की पैंडेंसी दुरुस्त नहीं होने कारण अभी भी जिले की सड़कों पर लगभग 3 हजार से अधिक वाहन बिना स्मार्ट कार्ड आरसी के दौड़ रहे हैं।

गौतरलब है कि आरसी एक ऐसा दस्तावेज है जो यह सत्यापित करता है कि वाहन देश के किस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत है।  ज्ञातव्य है कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार, सभी वाहनों को सार्वजनिक स्थान और किसी भी जगह चलाने के लिए, पंजीकरण प्रमाणपत्र होने के साथ साथ वाहन पर ही पंजीकरण का निशान होना आवश्यक है। अधिनियम के इस अनुच्छेद का पालन करने में विफलता के परिणामस्वरूप मालिक को उसी कानून के तहत दंडित किया जा सकता है। प्रमाणपत्र शुरू में 15 साल की अवधि के लिए वैध होता है, जिसके बाद इसे हर 5 साल में समय-समय पर नवीनीकृत किया जाना चाहिए. कई वर्षों तक, पंजीकरण प्रमाणपत्र या आरसी पुस्तक दस्तावेजों का एक सेट होता था, हालांकि, अब उन्हें स्मार्ट कार्ड के रूप में भी जारी किया जा सकता है जिसमें या तो अंतर्निहित चिप्स (कार्ड के अंदर डाली गई चिप) या एक कोड होता है जिसे वाहन और उसके मालिक की की जानकारी तक पहुंचने के लिए स्कैन किया जा सकता है।

इनका कहना है
आगे से स्मार्ट कार्ड नहीं आने के कारण देरी हो रही है।  -अरविन्द सिंह राठौड, जिला परिवहन अधिकारी।

जिला स्तरीय समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल
कोटा। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोमवार को नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई । स्टेडियम में सुबह से ही कई विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी फुल ड्रेस में पहुंचे और संगीत की धुनों पर देशभक्ति गीतों के बीच कई प्रस्तुतियां दी गई । सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीपुरा की छात्राओं ने तंबाकू मुक्त अभियान का संदेश देते हुए राजस्थानी लोक गीतों की प्रस्तुति दी । इससे पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने परेड का निरीक्षण किया । पुलिस निरीक्षक कलावती चौधरी ने परेड का नेतृत्व किया । परेड में राजस्थान पुलिस ,होमगार्ड ,आरएसी, स्काउट - गाइड ,बधिर विद्यालय के स्वयंसेवक शामिल हुए । पुलिस बैंड की धुन के बीच पूरा स्टेडियम भक्ति के माहौल में रंगा हुआ था । रिहर्सल करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। वही शहीद स्मारक पर लगा बड़ा तिरंगा और आकाश में छाए बादलों से देशभक्ति के बीच मौसम की जुगलबंदी समारोह को और अधिक आकर्षक व मनोरम बना रही थी । एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह सोमवार को सुबह 9:05 पर शुरू होगा। मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ध्वजारोहण करेंगे । उसके बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत स्टेडियम सुरक्षा घेरे में लिया गया है ।बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बारहठ के बेटे पर हमला
नाथद्वारा। नाथद्वारा के समीप उपली ओड़न स्थित मारुति नंदन होटल में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में जबरन प्रवेश को लेकर विवाद में एक कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बताया गया कि भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में जिला कार्यसमिति की बैठक हो रही थी। बैठक में मुख्य कार्यकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान गेट पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के पुत्र अरविंद सिंह बारहठ मौजूद थे। रितिक पुत्र शेखरचन्द्र श्रीमाली ने जबर्दस्ती बैठक वाले हॉल में घुसने का प्रयास किया जिस पर अरविन्द व रितिक के बीच हाथापाई हो गई। होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। कुछ समय के बाद सब कार्यकर्ता लंच के लिए गए हुए थे। इस दौरान रितिक श्रीमाली ने अरविन्द सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हल्ला होने पर हमलावर को होटल कर्मचारियों ने पकड़ लिया। घायल अरविंद सिंह को अनन्ता हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

नवनियुक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने किया कार्यभार ग्रहण
कोटा । नवनियुक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर ने बुधवार को दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण किया।  उन्होंने कलेक्टर हरिमोहन मीणा के स्थान पर कार्यभार ग्रहण किया।  जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक के पद पर स्थानांतरण हुआ है । उनके स्थान पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक रहे आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश बुनकर ने कोटा कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया ।

पदभार ग्रहण करने के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना है । कानून व्यवस्था सही होगी तभी विकास के कार्य आगे बढ़ सकेंगे।  साथ ही आमजन को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके ,सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके ,शिक्षा नगरी कोटा में आने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।  जिला कलेक्टर बुनकर ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।  जिससे आमजन को किसी तरह की असुविधा नहीं हो । उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे नगर विकास न्यास और स्मार्ट सिटी के कामों के लिए सभी विभागों में आपसी तालमेल बनाने का प्रयास किया जाएगा जिससे सभी काम समन्वय के साथ हो सके । जिससे आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े  ।  जिला कलेक्टर बुनकर ने कहा कि सरकार के पॉलिथीन मुक्त अभियान की शुरूआत सरकारी विभागों में अधिकारी ,कर्मचारियों से की जाएगी । पॉलिथीन का उपयोग नहीं हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।  साथ ही पॉलिथीन बनाने के स्रोत को ही खत्म करने का प्रयास रहेगा । वही पॉलिथीन के विकल्प को भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा ।

कोटा कलेक्टर रहे आईएएस अधिकारी हरिमोहन मीणा बुधवार को रिलीज हुए । वह कोटा में मात्र 6 महीने रह सके । 19 जून को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था।  6 माह के दौरान उन्होंने बताया कि अपने स्तर पर काफी काम किए । वह सोमवार को नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।  इधर नवनियुक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।  शहर पुलिस अधीक्षक ,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर समेत कई अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर जिला कलेक्टर का स्वागत किया । जिला कलेक्टर ने भी जिले की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

हथियारों की नोक पर सत्तर लाख की लूट, अलवर के भिवाड़ी में एक्सिस बैंक में वारदात, जिले में नाकेबंदी
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित भिवाड़ी रीको चौक पर एक्सिस बैंक से बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे मोटरसाइकिलों पर आये छह बदमाशों ने आते ही बैंक के स्ट्रांग रूम  की चाबी ले ली और बैंक में मौजूद बीस कर्मचारियों को हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया बैंक में  रखा सारा कैश एवं सोने चांदी के जैवरात लूट कर फरार हो गए। बैंक ने प्रारंभिक तौर पर माना कि यह लूट सत्तर लाख से अधिक है जिसमें ज्यादातर नगदी है और सोने चांदी के जेवरात भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस संबंध  में अभी कहना जल्दबाजी होगा कि कितने रुपए की लूट हुई है लेकिन लूट की राशि  काफी अधिक है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र तैनात किए गए हैं और  कई पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। भिवाडी सहित पूरे जिले में नाकेबंदी कराई  गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फायर भी किए। पुलिस बैंक सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस वारदात को अंजाम देने में करीब 20 मिनट लगे जिसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में सामने आ रहे हैं। वारदात के समय कुछ ग्राहक भी मौजूद थे जिनसे भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

जिला शांति समिति की बैठक बीकानेर का भाईचारा और सौहार्द देश के लिए मिसाल: पवन
बीकानेर।  जिला शांति समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने कहा कि बीकानेर के लोग सदियों से आपसी सद्भाव से रहते आए हैं। इस स्थिति को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक जागरुक रहकर प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें तथा सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी भ्रामक संदेश अथवा वीडियो तत्काल प्रशासन को उपलब्ध करवाए, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी को शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने में भागीदारी की शपथ दिलाई।

कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है। इसके अनुसार पांच या पांच से अधिक व्यक्ति बिना अनुमति एकत्र नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। गलत और भ्रामक संदेश वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधि और सोशल मीडिया एकाउंट पर नजर रखें। एसपी योगेश यादव ने कहा कि जिले में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रतिदिन लगभग तीन सौ सोशल मीडिया पेजेज और अनेक ग्रुप्स की समीक्षा की जाती है।

शहर के थानों में 40 से अधिक मोहल्ला कमेटियां बनाई गई हैं, जिनके 500 से अधिक सदस्य हैं। सीएलजी की बैठकें भी नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं माकूल रखी गई है। इसमें आमजन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता विमशार्नंद गिरि, शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद, गुरुद्वारा रानी बाजार के सचिव गुरूविन्द्र सिंह भाटिया, सेंट मार्कस सीएनआई चर्च की रेंहरेंड क्रिस्टीना डेनियल सहित विभिन्न धर्मगुरुओं ने बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति को पूरे देश के लिए मिसाल बताया और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने में भागीदारी का विश्वास दिलाया।

इस दौरान हाफिज फरमान अली, डॉ. अर्पिता गुप्ता, सुमित कोचर, अनवर अजमेरी, जावेद कल्लर, वली मोहम्मद गौरी रजवी, फरमान कोहरी, अब्दुल मजीज खोखर, माशूक अली,  दुर्गासिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने विचार रखे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नगरद्ध पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, डॉ. विजय चलाना, रहमत अली, देव किसन गहलोत, शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो- बीकानेर एक

पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ एवं जेतपुर का सृजन, बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला का सृजन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील तखतगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 25 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील जेतपुर में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल व 37 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील विशाला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 68 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने पाली तथा बाड़मेर जिले में यह स्वीकृति दी है।

महिला शौचालय में मिला नवजात का शव
दौसा। यहां के श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चिकित्सालय के इमरजेंसी यूनिट के ऑब्जर्वेशन वार्ड के महिला शौचालय में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उल्लेखनीय है कि बुधवार को रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी यूनिट के ऑब्जर्वेशन वार्ड के महिला शौचालय में एक नवजात का शव मिलते चिकित्साकर्मियों एवं प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवराम मीणा को दी गई।

पीएमओ मौके पर पहुंचे तथा कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने नवजात का शव बरामद कर मोर्चडी में रखवाया। उधर कोतवाली पुलिस जिला चिकित्सालय के सीसी टीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि नवजात महिला शौचालय के नाले में मृत पड़ा मिला था। अस्पताल प्रशासन व कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इमरजेंसी के महिला शौचालय में मृत नवजात किसने डाला।

घटना के बाद उठे कई सवाल: श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी यूनिट के ऑब्जर्वेशन वार्ड के महिला शौचालय में इस तरह की घटना होना चिकित्साकर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। इमरजेंसी यूनिट में भारी भरकम स्टाफ तैनात रहता है तथा इस यूनिट में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भेज दिया जाता है। गर्भवती महिला का इंमरजेंसी वार्ड में किसी भी तरह का उपचार नहीं किया जाता है। भारी भरकम स्टाफ व चारों तरह सीसी टीवी होने के बावजूद इस शर्मसान घटना का अंजाम दिया गया। इधर पुलिस चिकित्साल में भर्ती घात्री एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी: सवाई माधोपुर जिले की उप तहसील बरनाला एवं तलावड़ा तहसील में क्रमोन्नत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई माधोपुर जिले की बरनाला एवं तलावड़ा उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नयन के पश्चात् तहसील बरनाला में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 17 पटवार मण्डल एवं 53 राजस्व ग्राम तथा तलावड़ा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 33 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर जिले में यह स्वीकृति दी है।

पर्दा हटाओ अभियान : जिला कलक्टर का स्मार्ट विलेज धनौरा का दौरा, घूंघट हटाओ का दिया संदेश
कंचनपुर। देश में स्मार्ट विलेज के नाम से पहचान बना चुका सबसे छोटे जिले धौलपुर के बाड़ी तहसील की उप तहसील कंचनपुर क्षेत्र का गांव धनौरा अन्य गांवों के लिए प्रेरणा है। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल द्वारा पर्दा हटाओ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने गांव का दौरा कर ग्रामीण जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। जिसमें न केवल गांव के नागरिकों ने बल्कि महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसी अवसर पर 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे जिला कलक्टर का ग्रामवासियों ने बड़ी गर्मजोशी अभिनंदन कर स्वागत किया। जिला कलक्टर ने गांव के युवाओं से बातचीत की और लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट विलेज धनौरा की स्मार्ट लाइब्रेरी के लिए किताबें भेंट की और संबोधित कर कहा कि जरूरत पड़ने पर गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए मैं आगे भी किताबों सहित अन्य मदद को तैयार रहूँगा। उन्होंने सोच बदलो गांव बदलो टीम के संस्थापक आईआरएस अधिकारी डॉ सत्यपाल मीणा की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में ऐसे बिरले ही पैदा होते है,जो समाज के भले के बारे में सोचते है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि धन्य है,वो माता-पिता जिन्होंने सत्यपाल जैसे बेटे को जन्म दिया। उन्होंने सोच बदलो गांव बदलो टीम व धनौरा ग्राम विकास समिति की सराहना करते हुए कहा कि आईआरएस अधिकारी डॉ सत्यपाल मीणा की पहल पर ग्रामवासियों ने एकजुटता दिखाई और वर्षों से विवादित खेल मैदान की भूमि का सीमांकन हो पाया। गांव वासियों के सहयोग से अपने अपने ट्रैक्टर,जेसीबी व श्रमदान की बदौलत लगभग 6 बीघा से अधिक भूमि पर खेल मैदान स्टेडियम के रूप में स्थापित होगा। जिसका लाभ गांव के साथ साथ आसपास के गांवों के युवाओं को मिलेगा।

एकजुटता और आपसी तालमेल को सराहा

उन्होंने गांव की एकजुटता और आपसी तालमेल प्रेमभाव को सराहा। उन्होंने कहा कि आईपी गोलबल उड़ान प्रोजेक्ट के अंतर्गत किशोर किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का जिला स्तरीय आगाज भी इसी गांव से हुआ जो समूचे देश में अनुकरणीय पहल साबित हुई। उन्होंने इस अवसर पर कोरोनाकाल,बाढ़ के हालातों से निजात,रीट परीक्षा का सफल आयोजन में आमजन की भूमिका, बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण,जन कल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर धौलपुर जिला कलक्टर की पत्नि विनीता जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि- मैंने केवल धनौरा गांव का नाम ही सुना था, लेकिन कागजों में नहीं हकीकत में ही यह गांव स्मार्ट है। मुझे यहां बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा उन्नति का सबसे बड़ा मार्ग है। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अगर स्मार्ट गांव में अगर महिलाओं को पर्दा प्रथा से मुक्ति मिल जाये तो वाकई कोई और कमी और खामी नजर नहीं आएगी। उन्होंने समाज सीमा का ध्यान रखकर पर्दा प्रथा से निजात हेतु महिलाओं से अपील की।

कलक्टर दंपती का स्वागत
गांव की महिलाओं, बालिकाओं को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने कलक्टर दंपती का स्वागत करते हुए फूलमालाओं, साफा, प्रतीक चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। श्याम सिंह मीणा ने कोलाज भेंटकर बधाई दी। प्रेम सिंह मीणा कार्यकर्ता सोच बदलो गांव बदलो टीम ने गांव के विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन मोतीलाल मीणा ने किया। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा,मीडिया प्रभारी भगवान सिंह मीणा सहित भारी संख्या में युवा बालक, बालिका व ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे।