2death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

48 घंटे के अंदर दो गर्भवती महिलाओं की सांसें थमी, रेफरल व्यवस्था पर उठे सवाल
जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र मथुरादास माथुर अस्पताल में पिछले 48 घंटे में दो गर्भवती महिलाओं की मौत ने एक बार फिर गंभीर गर्भावस्था के मामलों में समय पर इलाज और रेफरल व्यवस्था की चुनौती को सामने ला दिया है। दोनों महिलाएं पाली जिले से गंभीर हालत में जोधपुर भेजी गई थीं। यहां पहुंचने तक उनकी स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। पाली से रेफर होकर आई चिड़िया पांच माह की गर्भवती थी। उसे सांस लेने में परेशानी के साथ थूक में खून आने की शिकायत थी।

एमडीएम अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि उसके फेफड़ों में ट्यूमर था। तमाम प्रयासों के बावजूद 27 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। दूसरी महिला फैंसी नौ माह की गर्भवती थी। पाली से रेफर होकर आई इस महिला की हालत भी गंभीर थी। चिकित्सकों के अनुसार गर्भ में बच्चे की धड़कन नहीं मिल रही थी और बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। महिला पीलिया से पीड़ित थी और उसे काफी रक्तस्राव हो रहा था। इलाज के दौरान उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। खून और प्लाज्मा चढ़ाने के बाद भी 28 जुलाई देर रात उसकी हालत नहीं संभल सकी।

नौ दिन में 4 मौतें, हर मामला रेफरल मरीजों से जुड़ा
जोधपुर में पिछले नौ दिनों में गर्भवती और प्रसूताओं की मौत के चार मामले सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि सभी महिलाएं दूसरे जिलों से गंभीर हालत में रेफर होकर आई थीं। इनमें तीन मौतें मथुरादास माथुर अस्पताल और एक मौत महात्मा गांधी अस्पताल में हुई है। वहीं बाड़मेर से आई एक प्रसूता अभी वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक उसे जोधपुर लाते समय हीमोग्लोबिन केवल ढाई ग्राम था।

पिकअप-बोलेरो भिड़े : देवरानी-जेठानी की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल
नैनवां। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को बोलेरो से चौथ का बरवाड़ा धोक दिलाने जा रहे परिवार की एनएच 148डी हाईवे के वट नगर के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिडंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप करीब सौ मीटर दूरी पर जाकर गिरी। हादसे में दूल्हे की मां शरमा बाई (48) पत्नी रमेश मीणा व दूल्हे की चाची जोधी बाइर् (30) पत्नी कालू मीणा निवासी हरमाली का खेड़ा की मौके पर मौत  हो गई। वहीं दूल्हा मुकेश (26) दुल्हन सरोज (23), दूल्हे के पिता रमेश मीणा (50) एवं बोलरे चालक सुरेश बंजारा (32) निवासी बंजारा का झोपड़ा ताकला गंभीर घायल हो गए। वहीं पिकअप में बैठा श्योजी गोस्वामी पुत्र भूरा निवासी खोढ़ी घायल हो गया। हादसा इनता भयानक था कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गई।

किसी का सिर खून से सना हुआ तो किसी के शरीर बोलेरे से आधा लटका हुआ था। आस पास के लोगों एवं राहगीरों ने बोलेरो की फाटक तोड़ करत तड़पते घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस और प्रशासन को हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रीती मीणा,डीएसपी राजूलाल मीणा, थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा, द्वितीय थानाधिकारी कमल बंजारा सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होने घायलों को नैनवां उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को बून्दी रैफर किया गया।

8 दिन पूर्व हुई थी शादी

मामल में थाना अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि दबलाना थाना क्षेत्र के हरमाली का खेड़ा निवासी मुकेश मीणा की मोतीपुरा निवासी सरोज से शादी हुई थी। घर परिवार में खुशी का माहौल था। परिवारजनों ने नवदम्पती को चैथ का बरवाड़ा चौथमाता के धोक दिलवाने की मन्नत थी। जिसे पूरी करने के लिए परिवारजन दूल्हे-दुल्हन संग बोलेरो से जा रहे थे। हादसे में दूल्हे की मां शरमा बाई एव चाची जो देवरानी जेठानी हैं, दोनों की मौत हो गई है।