auto stand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लाखेरी रेलवे स्टेशन पर ऑटो स्टैंड नहीं होने से आमजन परेशान
लाखेरी। लाखेरी रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड की अनुपलब्धता एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। स्टेशन पर निर्धारित स्थान के अभाव में ऑटो चालक अपने वाहन इधर-उधर खड़ा करने से यात्रियों, के साथ व्यापारी और स्वयं चालक तीनों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों यात्री गाड़ियों में सफर करते है। जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को ऑटो की अनुपलब्धता के कारण कई बार उनकी गाड़ी छूट जाने जैसी स्थिति हो जाती है। वहीं ऑटो चालक ब्रिज के पास या दुकानों के सामने अपना वाहन खड़ा कर देते है। रेलवे पुलिस उनका चालान कर कोर्ट भेजा जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।

व्यापारी बोले आमजन को हो रही है परेशानी
रेलवे स्टेशन के समीप व्यापारी तनवीर खान, अब्दुल गनी, शंभू दुबे, मुकेश कुमार और तेजू गुर्जर ने बताया कि ऑटो स्टैंड नहीं होने की वजह से यह दुकानों के सामने खड़ा कर देते है। जिससे आवागमन बाधित होता है, व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने स्टेशन प्रशासन से मांग की कि यात्रियों व व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द एक स्थायी ऑटो स्टैंड का निर्माण कराया जाए।

नियम तोड़ने पर कार्रवाई
रेलवे स्टेशन पुलिस के अनुसार, रेलवे ब्रिज के पास ऑटो खड़ा करना नियमों का उल्लंघन है। इसलिए वहां खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ऑटो चालक इस समस्या को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से मिलें और एक निर्धारित स्थान की स्वीकृति प्राप्त करें।

जरूरत है सुनियोजित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था
लाखेरी रेलवे स्टेशन पर एक सुव्यवस्थित ऑटो स्टैंड न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाएगा। स्थानीय प्रशासन, रेलवे विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

स्थानीय नेता सक्रिय
शहर के जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या को लेकर सजग हुए हैं। भाजपा नेता रामबाबू शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर ऑटो स्टैंड की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे इस विषय में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र मुलाकात कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।