declared - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूजीसी ने कोटा विश्वविद्यालय और जय मिनेष यूनिवर्सिटी को किया डिफाल्टर
क ोटा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेशों की अवहेलना करना कोटा की दो यूनिवर्सिटीज को भारी पड़ गया। विश्वविद्यालयों में लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने पर यूजीसी ने सख्त कदम उठाते हुए कोटा विश्वविद्यालय और जय मिनेश यूनिवर्सिटी को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही से  देशभर में सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में कोटा यूनिवर्सिटी की साख को नुकसान पहुंचा है। जबकि, कोटा की राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय व कृषि विश्वविद्यालय अपने यहां लोकपाल की नियुक्ति पूर्व में ही कर चुके हैं। यूजीसी द्वारा बार-बार चेताने के बावजूद कोटा विश्वविद्यालय निर्देशों की अवहेलना करता रहा। नतीजन, 19 जून को यूजीसी ने पत्र जारी कर देशभर की सरकारी व प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की डिफाल्टर सूची जारी कर दी है। जिसमें कोटा विवि व जय मिनेश यूनिवर्सिटी का नाम भी शामिल है।

15 महीने बाद भी नियुक्त नहीं किया लोकपाल
कोटा विश्वविद्यालय और जय मिनेष यूनिवर्सिटी पिछले 15 महीने से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों की अवहेलना कर रही हैं। जबकि, यूजीसी ने गत डेढ़ साल में 3 बार पत्र जारी कर लोकपाल की नियुक्ति करने को चेताया था। इसके बावजूद दोनों ही विश्वविद्यालयों ने लापरवाही बरते हुए यूजीसी के आदेशों को हवा में उड़ा दिया। जिसके चलते यूजीसी ने कोटा की दोनों यूनिवर्सिटीज के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए डिफाल्टर घोषित कर दिया।

यूजीसी ने 3 बार जारी किए थे रिमाइंडर
यूजीसी ने लोकपाल की नियुक्ति की जाने के संबंध में कोटा व जय मिनेष यूनिवर्सिटी को तीन बार रिमाइंडर जारी किए थे। इसकी जानकारी 19 जून 2024 को यूजीसी द्वारा जारी किए पत्र में दी गई है। यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष आर जोशी द्वारा जारी किए पत्र में बताया गया है कि 17 जनवरी 2023 को विश्वविद्यालयों में लोकपाल की नियुक्ति किए जाने के निर्देश दिए गए थे। फिर, 31 दिसम्बर 2023 तक अंतिम मोहलत दी गई थी। इसके बाद 1 जून 2024 को फिर से पत्र जारी कर चेतावनी दी गई थी। इस तरह तीन बार रिमाइंडर देने के बावजूद कोटा विश्वविद्यालय व जय मिनेष यूनिवर्सिटी ने निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया।

राजस्थान में 17 सरकारी व 17 प्राइवेट विवि डिफाल्टर
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राजस्थान में कुल 34  यूनिवर्सिटीज को डिफाल्टर सूची में शामिल किया है। जिसमें 17 सरकारी व 17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इनमें कोटा से दो विश्वविद्यालय हैं, जिसमें सरकारी  कोटा विश्वविद्यालय व प्राइवेट यूनिवर्सिटी जय मिनेष शामिल है। यूजीसी ने सभी डिफाल्टर विश्वविद्यालयों को स्पष्ट किया है कि शीघ्रता से लोकपाल की नियुक्ति कर अविलम्ब अवगत करवाएं।

...नहीं तो रुक जाएगा अनुदान
शिक्षाविदें के अनुसार, डिफाल्टर घोषित करने का विश्वविद्यालयों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों को मिलने वाला अनुदान रुक जाएगा, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों को मुहैया कराए जाने वाले संसाधनों पर पड़ेगा। वहीं विश्वविद्यालय के विकास कार्य भी प्रभावित होंगे।

लोकपाल का यह रहता है दायित्व
यूनिवर्सिटीज से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की शिकायतों का निराकरण करने के लिए लोकपाल की नियुक्ति करनी होती है। इसके लिए यूजीसी ने छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण विनियम-2023 को अधिसूचित कर दिया था। जिसके तहत प्रवेश संबंधी गड़बड़ी, फीस, सर्टिफिकेट वापस न करना, उत्पीड़न, परीक्षा संचालन में अनियमितता, छात्रवृति, दाखिले के लिए अलग से धन की मांग करना, आरक्षण नियमों का पालन न करना जैसी अन्य शिकायतों की जांच करना, 15 कार्य दिवस में समिति को रिपोर्ट करने व मामले का निपटारा करने का दायित्व लोकपाल का होता है।

विद्यार्थी हित में लोकपाल इसलिए जरूरी
विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय चचार्ओं में रहते हंै। विद्यार्थियों की समस्याओं का समय रहते निराकरण हो सके, इसके लिए यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में लोकपाल की नियुक्ति अनिवार्य की है। विश्वविद्यालय की ओर से लोकपाल नियुक्त करने से उनकी समस्याओं का आसानी से निराकरण हो सकेगा। लोकपाल किसी भी दवाब मुक्त होकर निर्णय लेने को स्वतंत्र होता है।
-रोहिताश मीणा, महासचिव छात्र संघ

कोटा विश्वविद्यालय करीब 4 महीने पहले ही लोकपाल की नियुक्ति कर चुकी है। लेकिन, कम्यूनिकेशन गेप होने के चलते इसकी सूचना यूजीसी को अपडेट नहीं हो सकी। जिसे दुरुस्त करवाकर लोकपाल नियुक्ति की सूचना यूजीसी को पहुंचाई जाएगी।
-डॉ. घनश्याम शर्मा, मीडिया प्रभारी, कोटा विश्वविद्यालय

गत 24 फरवरी को ही रिटायर्ड प्रो. एमएल गुप्ता को लोकपाल नियुक्त कर चुके हैं। जिसकी सूचना दो बार यूजीसी के सचिव और संयुक्त सचिव गु्रप-4 उच्च शिक्षा जयपुर को भी भेजी जा चुकी है। इतना ही नहीं, 22 मई को विवि अनुदान आयोग के साथ आॅनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई थी।  जिसमें हमारे लोकपाल एमएल गुप्ता का यूजीसी के ज्वाइंट सेकेटरी शकील अहमद के साथ प्रत्यक्ष संवाद भी हुआ था। हालांकि, किसी कारणवश कम्यूनिकेशन गेप होने के चलते सूचना अपडेट नहीं हो पाई होगी। हमारे द्वारा यूजीसी को ई-मेल के जरिए भेजी गई सूचना के प्रमाण भी हैं।
-डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा, कुल सचिव, जय मिनेष यूनिवर्सिटी

आवासन मंडल में भर्ती का दुबारा निकाला जाएगा रिजल्ट
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल में करीब तीस साल बाद होने वाली भर्ती पर छाए संकट के बादल अब छंट गए हैं और जल्द ही भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी। राजस्थान हाईकोर्ट के भर्ती परीक्षा परिणाम को रद्द करने के बाद फैसले के बाद मंडल ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आवासन मंडल सचिव अनिल पालीवाल ने बताया कि मंंडल में विभिन्न पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के संबंध में राजस्थान हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब दुबारा रिजल्ट निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली फर्म सी डैक के जारी रिजल्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें हाईकोर्ट ने पूर्व में जारी रिजल्ट को रद्द कर दुबारा परिणाम जारी करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अब मंडल ने सी डैक को दुबारा रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। अब पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

पालीवाल ने बताया कि भर्ती परीक्षा में निर्धारित चालीस प्रतिशत अंक नहीं मिलने पर पहले पांच प्रतिशत की  छूट दी जाएगी। इसके बाद भी यदि पद रिक्त रहते हैं, तो दुबारा पांच प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी और निर्धारित रिक्त पदों पर सफल अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं, तो अंतिम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी इसमें पात्र हो सकेंगे। ज्ञातव्य है कि राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर सीट ने 18 मार्च 2024 को इसका फैसला दिया था और मंडल उसकी तैयारियों में जुटा है।

311 में से हुई थी 258 अराजपत्रित पदों की भर्ती परीक्षा
राजस्थान आवासन मंडल में करीब 30 साल बाद हुई भर्ती में कम्प्यूटर ऑपरेटर सहायक प्रोग्रामर एल-10 के 6, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सूचना सहायक के 18, परियोजना अभियन्ता कनिष्ठ सिविल के 100, परियोजना अभियन्ता कनिष्ठ विद्युत के 11, वरिष्ठ प्रारूपकार के 4, कनिष्ठ प्रारूपकार के 10, विधि सहायक कनिष्ठ विधि अधिकारी के 9, कनिष्ठ लेखाकार के 50 और कनिष्ठ सहायक के 50 अराजपत्रित पदों के लिए सी डैक से भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी: बेटियों ने फिर मारी बाजी
अजमेर/जयपुर। राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया गया। इस परीक्षा में 8 लाख 77 हज़ार विद्यार्थी पास हुए। शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने जयपुर स्थित शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन से राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में फिर बेटियों ने बाजी मारी है, बेटियां फिर बेटों से आगे निकली  हैं। 10वीं परीक्षा का  कुल 82.89% रहा। लगभग 81 प्रतिशत इस साल छात्र पास हुए। छात्राओं ने एक बाद फिर दम दिखाते हुए 84.38% परीक्षा परिणाम दर्ज करवाया। जबकि छात्रों का 81.62% परिणाम रहा। लगभग 84 प्रतिशत छात्राएं पास हुई परीक्षा के लिए इस वर्ष 10,36,626 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की 10 वीं कक्षा का परिणाम बोर्ड की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूल और इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूलों में काफी सुधार हो रहा है। जिसके चलते नेशनल अचीवमेंट सर्वे में भी राजस्थान का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कल्ला ने कहा  कि सप्ताह में 2 दिन स्कूलों में बच्चों को दूध वितरित किया जाएगा। पहले यह दुविधा थी सप्ताह में 2 दिन दिया जाएगा। शिक्षकों की ओर से हो रहे विरोध को लेकर मंत्री बीडी कल्ला ने कहा की यूनिफार्म का कपड़ा सरकार की ओर से स्कूल मैनेजमेंट को दिया जाएगा शिक्षा संकुल में एसीबी ट्रैप पर कल्ला ने कहा कि पारदर्शिता से काम कर रही है, जो गलत करेगा, उस पर क़ानून और सरकार की ओर से उचित कार्रवाई होगी

12वीं कला वर्ग का परिणाम घोषित, 96.33 प्रतिशत रहा रिजल्ट, आर्ट्स में भी मैरिट सूची नहीं
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिये।

अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने कांफ्रेस हाल में ठीक 12.15 बजे परिणाम जारी किये। सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा। जोकि गत वर्षों की तुलना में बेहतर रहा। उन्होंने बताया कि छह लाख 16 हजार से ज्यादा सफल परीक्षार्थियों में 97.21 प्रतिशत छात्राएं तथा 95.44 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे। इस तरह यहां छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों की अपेक्षा बेहतर रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम 94.99 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए 4058 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये थे लेकिन 3994 ही प्रविष्ट हुए। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिये गए है। बोर्ड प्रशासक मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सैकेंडरी परीक्षा परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाने की बात कही। इस दौरान बोर्ड सचिव मेघना चौधरी भी उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि बोर्ड गत हफ्ते सीनियर सेकेंडरी विज्ञान एवं वाणिज्य के परिणाम घोषित कर चुका है। परिणाम की मैरिट सूची नहीँ बनाई जा रही।

भाजपा और कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याक्षी किए घोषित
नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए राजस्थान से कांग्रेस प्रत्याशियों के चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। कांग्रेस के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला का नाम तो पहले ही चर्चा में था, लेकिन मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी का नाम चौंकाने वाला है। कांग्रेस आलाकमान ने इन तीनों ही नेताओं को राजस्थान से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि विधायकों के संख्याबल के लिहाज से कांग्रेस को तीन सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा द्वारा भी घनश्याम तिवारी के रुप में एक ही उम्मीदवार उतारे जाने से हो सकता है कि मतदान की नौबत नहीं आए। हालांकि भाजपा की ओर से चौथी सीट के लिए प्रत्याशी उतारने का घोषणा की थी, लेकिन उसकी ओर से अभी तक एक ही प्रत्याशी उतारा गया है।

चिदंबरम तमिलनाडु, माकन हरियाणा से उम्मीदवार
कांग्रेस की ओर से देर शाम ऐलान किए गए दस नामों में से राजस्थान के प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन को भी हरियाणा से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार पी. चिदंबरम तमिलनाडु से, इमरान प्रतापगढ़ी महाराष्टÑ से, मध्यप्रदेश से विवके तन्खा, कर्नाटक से जयराम रमेश और छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ल एवं रंजीत रंजन के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही असंतुष्ट सममूह जी-23 की अगुवाई करने वाले गुलाम नबी आजाद का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। उनका नाम राजस्थान से जोर शोर से चर्चा में था।

सीतारमण कर्नाटक और गोयल महाराष्ट्र से प्रत्याशी
भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 राज्यों से 16 उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश से सुश्री कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमण और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल एवं अनिल सुखदेव बॉण्डे, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह एवं श्रीमती संगीता यादव, उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सेन, बिहार से सतीश चंद्र दुबे एवं शंभुशरण पटेल तथा हरियाणा कृष्ण लाल पंवार की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई है।

संघनिष्ठ तिवाड़ी को मौका
राजस्थान में राज्यसभा सीट के हो रहे चुनावों में भाजपा ने अपने खाते में आ रही एक सुरक्षित सीट पर राजस्थान के कद्दावर व वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को अपना चेहरा बना दिया है। हालांकि उन्हें प्रत्याशी बनाने का फैसला भाजपा ने एक दिन पहले ही कर दिया था, लेकिन नाम की घोषणा रविवार को देश के अन्य राज्यों में हो रहे राज्यसभा चुनावों के घोषित प्रत्याशियों के साथ की है। छह बार विधायक रहे तिवाड़ी राजस्थान में भाजपा के जनसंघ के वक्त के संघनिष्ठ नेता हैं। आपातकाल में जेल भी गए। पहले भैंरोंसिंह और फिर वसुन्धरा सरकार के समय मंत्री रहे। भाजपा सरकार के वक्त बगावत के चलते पार्टी छोड़कर पहले अपनी अलग भारत वाहिनी पार्टी बनाई। बाद में 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन संघनिष्ठ और वैचारिक सोच के चलते उनका कांग्रेस में मन नहीं लगा और फिर से दिसम्बर 2020 में भाजपा में लौट आए।  भाजपा के पास दूसरी सीट को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए, लेकिन भाजपा के पास खुद के 30 ही वोट हैं। तीन वोट आरएलपी के साथ आने की उम्मीद है। जीत के लिए इन वोटों के अलावा 8 वोट और चाहिए। निर्दलीय और अन्य क्षेत्रीय दल साथ आए तो यह सीट भाजपा के पक्ष में जा सकती है।

पार्टी नेतृत्व का ऋणी और कृतज्ञ हूं। मेरे से पार्टी की जो भी अपेक्षा रहेंगी उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। मैं सब पुरानी बातों को भूलकर भाजपा में लौटा था। मेरा अध्याय भाजपा के साथ है और रहेगा। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे सहित सभी नेताओं ने फोन कर बधाई दी है।

- घनश्याम तिवाड़ी

सरकार ने उपचुनावों के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस किया घोषित
जयपुर। प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद् एवं पंचायत समिति के सदस्यों तथा सरपंच एंव पंच) के मई में होने वाले उपचुनावों के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया है।

वित्त (आबकारी) विभाग के आदेश के अनुसार संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 6 मई को सायं 5 बजे से 8 मई को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा। निर्वाचन क्षेत्रों से लगे हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्व रहेगी।

मोटर व्हीकल एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने बुधवार को मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 197 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 3 गुना से अधिक (601) परीक्षार्थियोंं का चयन हुआ है, जिन्हें मेडिकल और फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा, इनमें से 168 पदों पर सामान्य जबकि 29 पदों पर अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दी जाएगी। गौरतलब है कि मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर के 197 पदों के लिए दिसंबर में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 3 जनवरी तक चली थी। इसके बाद 12 और 13 फरवरी को संभाग स्तर पर भर्ती परीक्षा हुई।

यह होना जरूरी
भर्ती के लिए उम्मीदवार की फिजिकल फिटनेस भी काफी जरूरी है। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि सीना बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर से कम नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा लागू सातवें वेतनमान के अनुसार मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर को पे-मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर सैलरी दी जाएगी। हालांकि प्रोबेशन पीरियड के दौरान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

भाजपा के बाबूलाल और कांग्रेस की मंजू देवी वर्ष 2020-21 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ विधायक
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने मंगलवार को वर्ष 2020- 21 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भाजपा के आदिवासी क्षेत्र झाडोल से आने वाले विधायक बाबूलाल झाडोल को और कांग्रेस की नागौर जिले जायल विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू देवी को घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों विधायक सदन में अधिक समय तक रहते हैं और अनुशासित होकर अपने क्षेत्र की बात उठाने के लिए विधानसभा की कमेटी ने सर्वसमिति से इन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि आने वाले वर्ष में सर्वश्रेष्ठ विधायक का चुनाव होगा ऐसे में वे विधानसभा की कार्रवाई में अधिक से अधिक समय अनुशासित तरीके से और अपना नाम चयन कराएं। डॉ. जोशी ने चुने गए दोनों सर्वश्रेष्ठ विधायकों को बधाई दी।

कंपनी सचिव परीक्षाओं के दिसंबर 2021 के परिणाम घोषित
जयपुर। दिसंबर, 2021 में आयोजित कंपनी सचिवों की परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराने और नए पाठ्यक्रम) के दिसंबर, 2021 का परिणाम शुक्रवार को नई दिल्ली में घोषित कर संस्थान के देश के सभी कार्यालयों में जारी कर दिया गया। आईसीएसआई ने संस्थान की वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. आईसीएसआई.ईडीयू’ पर विषय-वार ब्रेक-अप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों को ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है। हैदराबाद परीक्षा केंद्र से आदित्य सोनी और इंदौर परीक्षा केंद्र से श्रुति नागर ने क्रमश: प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) और प्रोफेशनल प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा में आॅल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त की है।

ये रहा उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत
प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-1 में 35.55 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल-2 में 28.57 प्रतिशत और मॉड्यूल 3 में 36.07 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-1 में 27.38 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल-2 में 20.37 प्रतिशत और मॉड्यूल-3 41.26 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-1 में 18.11 प्रतिशत अभ्यर्थी और मॉड्यूल-2 में14.57 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा में 9.64 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-1 में और 21.91 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-2 में उत्तीर्ण हुए हैं।

कोलकाता के चिराग ने किया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में टॉप
भिलाई परीक्षा केंद्र से आदित्य जैन और कोलकाता परीक्षा केंद्र से चिराग अग्रवाल ने क्रमश: एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) की परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त की।

जयपुर का परिणाम
जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि जयपुर शहर से प्रोफेशनल ओल्ड सिलेबस में 36.26 प्रतिशत विद्यार्थी मॉड्यूल-1 में, 20.79 प्रतिशत मॉड्यूल-2 में और 31.34 प्रतिशत विद्यार्थी मॉडल 3 में उत्तीर्ण हुए। प्रोफेशनल प्रोग्राम न्यू सिलेबस में 46.67 प्रतिशत विद्यार्थी मॉड्यूल-1 में, 28.57 मॉड्यूल-2 में और 52.58 प्रतिशत मॉडल-3 में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ओल्ड सिलेबस में 23.68 प्रतिशत मॉड्यूल-1 में और 18.42 प्रतिशत मॉड्यूल-2 तथा एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम न्यू सिलेबस में 9.35 प्रतिशत मॉडल-1 और 19.32 प्रतिशत मॉड्यूल-2 में पास हुए। कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षाएं 1 जून, 2022 से 10 जून, 2022 तक आयोजित की जाएंगी।

ये जयपुर के होनहार:जयपुर के तारिक हुसैन ने प्रोफेशनल प्रोग्राम में आॅल इंडिया स्तर पर 55.78 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया स्तर पर 14वीं रैंक प्राप्त की है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में जयपुर के मनीष दुलानी ने 483 अंकों के साथ 60.38 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया रैंक में 20वां स्थान प्राप्त किया है।

झुंझुनूं की राधिका टॉपर, सीए फाइनल के नतीजे घोषित, देशभर से 11868 विद्यार्थी हुए पास
जयपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल व फाउंडेशन के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए। इसमें सीए फाइनल के नतीजे में राजस्थान के झुंझुनूं की राधिका बेरीवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्होंने 800 में से 640 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर खतौली (यूपी) के नीतिन जैन है, जिन्होंने 632 अंकों के साथ 79 फीसदी और तीसरे स्थान पर आई चैन्नई की निवेदिता एन ने 624 अंकों के साथ 78 फीसदी प्राप्त किए। इस बार फाइनल में देशभर से 11868 विद्यार्थी पास हुए हैं। आईसीएआई सीए परिणाम के आंकड़ों के अनुसार ग्रुप-1 के लिए आईसीएआई सीए फाइनल (नए कोर्स) के लिए पास प्रतिशत 22.3 और ग्रुप 2 के लिए 30.52 प्रतिशत था। ग्रुप-1 में 12767 में से लगभग 57,254 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास  की। ग्रुप-2 में 54144 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 16525 ने परीक्षा पास की। यानी 30.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए।

राधिका ने बताए सीए टॉप करने के गुर
झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ की रहने वाली राधिका बेरीवाला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता चौथमल बेरीवाला और मां आशा बेरीवाला के साथ कोचिंग टीचर सुरेश को दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को हर परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करनी चाहिए, यहीं मैंने किया। तब जाकर आज इस मुकाम पर पहुंची हूं, लेकिन इंडिया में टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। वे आगे टॉप कॉलेज से एमबीए करना चाहती है। राधिका ने सीए सीपीटी में भी 200 में से 195 अंक प्राप्त किए। जबकि इंटरमीडियट बोर्ड रिजल्ट में वह ऑल इंडिया में दूसरे स्थान पर थी। फिलहाल राधिका परिवार सहित सूरत में रहती है, लेकिन एक शादी में हिस्सा लेने के लिए वह झुंझुनूं ही आई है। यहीं पर यह खुशखबरी मिली और केक काटकर सेलिब्रेशन किया।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित
जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने मंगलवार को शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के वर्ष  2021 के कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए।  संकुल के पंचम ब्लॉक के चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में  आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्टेट ओपन पढ़ाई से वंचित हो रहे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है और आगामी दिनों में ओपन और भी बेहतर कार्य करेगा। सरकार स्कूल शिक्षा को मजबूत करने के लिए कहीं बेहतर कदम उठा रही हैं और निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकार ने अंग्रेजी माध्यम की स्कूल खोले हैं जो आज निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं शिक्षा मंत्री ने बताया कि अक्टूबर नवंबर में संपन्न हुई परीक्षाओं में कक्षा 10 की परीक्षा के लिए लगभग 90,000 एव कक्षा 12 की परीक्षा के लिए लगभग 67000 विद्यार्थी एनरोल थे। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के इतिहास में यह पहली बार है की 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए । 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने से 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी। उल्लेखनीय है की इस वर्ष स्टेट ओपन स्कूल की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं इस वर्ष मार्च-मई में आयोजित होनी थी परन्तु कोविड 19 जनित परिस्थितियों के कारण परीक्षाएं विलंब से आयोजित हुई।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि स्टेट ओपन परीक्षा परिणाम के 10वीं में पूजा चौधरी  टॉपर रही तो 12वीं में मुकेश कुमार ने टॉप किया। परिणाम जारी करते समय शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल, स्कूल शिक्षा प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। परिणाम जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री खान ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से स्टाफ पैटर्न को लेकर शिक्षकों से लाइव चर्चा की और नए पदों को सृजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

लॉ यूनिवर्सिटी ने एलएलएम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित
जयपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय द्वारा सम्बद्ध विधि महाविद्यालयों के एलएलएम प्रथम वर्ष के 888 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है । परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की बेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है ! पीजी डिप्लोमा का परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा।

कुलपति डॉ. देव स्वरूप ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा ऑन स्क्रीन मूल्यांकन पद्धति अपनाते हुए सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीनियर शिक्षकों द्वारा समयबद्ध ढंग से कराते हुए परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सभी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएँ डिजिटल फ़ॉर्म में उपलब्ध हैं और यदि कोई छात्र रिइवेलयुएशन  चाहता है तो कम से कम समय में उसकी उत्तर पुस्तिका अन्य परीक्षक से मूल्यांकन कर रिज़ल्ट दे दिया जाएगा।