mother - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है मां
मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरा ब्रम्हांड समा जाए। जब हम मां बोलने के लिए मुंह खोलते हैं, तो शब्द के उच्चारण के साथ ही पूरा मुंह भर जाता है। मां ममता की मूरत होती है। पूरी दुनिया के सभी धर्मों ने मां के रिश्ते को सबसे पवित्र माना है। अपने बच्चों के प्रति मां का प्यार, दुलार, समर्पण और त्याग अनमोल होता है। मां को सम्मान देने के लिए पूरी दुनिया में मई माह के दूसरे रविवार को मातृत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस साल 11 मई को मातृ दिवस मनाया जाएगा। एना जार्विस नामक अमेरिकन महिला ने अपनी समाज सेविका मां की स्मृति में 1908 में पहली बार मदर्स डे मनाया था। जिन्होंने महिलाओं के लिए काफी कार्य किए थे।

मां को संस्कृत में मातर कहते है। मां ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है, जिसके माध्यम से परमेश्वर अपने अंश द्वारा अपनी शक्ति का संचार और विस्तार करता है। पुराणों के अनुसार मां का अर्थ लक्ष्मी है। जिस प्रकार मां लक्ष्मी सृष्टि का पालन करती है, उसी प्रकार मां भी शिशु का पालन करती है। इस प्रकार मां को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया। एक मत यह है कि इस सृष्टि का आरंभ मनु और शतरूपा नामक स्त्री-पुरुष के समागम से हुआ। मनु के नाम पर ही उनकी संतान को मनुज या मानव कहा गया। मनु की संतान को जिसने जन्म दिया उसे मां कहा गया। और इस प्रकार मां शब्द की उत्पत्ति हुई। दुनिया में मां की तुलना भगवान से की जाती है। भारत में गंगा नदी को पवित्र मान कर मां का दर्जा दिया जाता है, जो इस बात का संकेत है कि मां अपने आप में एक उपाधि है। कई धार्मिक ग्रंथों में जननी की महिमा का बखान मिलता है। मां होने का अर्थ है, उत्तरदायित्व और निस्वार्थता से पूरी तरह से अभिभूत होना। मातृत्व का मतलब है रातों की नींद हराम करना।

मां भगवान की सबसे श्रेष्ठ रचना है। उसके जितना त्याग और प्यार कोई नहीं कर सकता है। मां विश्व की जननी है, उसके बिना संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मां ही हमारी जन्मदाता होती है और वही हमारी सबसे पहली गुरु होती है। इसीलिए हम धरती को भी धरती माता कहते हैं। जो अपने ऊपर हम सब का वजन उठाती है। अंतरराष्ट्रीय मातृत्व दिवस माताओं एवं मातृत्व का सम्मान करने वाला दिन होता है। एक मां सभी की जगह ले सकती है। लेकिन उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता है। मां अपने बच्चों की हर प्रकार से रक्षा और उनकी देखभाल करती है। इसलिए मां को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। मां वह शख्स होती है, जो नौ माह तक अपने बच्चे को कोख में रखकर जन्म देती है। उसके बाद उसका लालन-पालन करती है। कुछ भी हो जाए, लेकिन एक मां का अपने बच्चों के प्रति स्रेह कभी कम नहीं होता है। वह खुद से भी ज्यादा अपने बच्चों की सुख सुविधाओं को लेकर चिंतित रहती है। मां अपनी संतान की रक्षा के लिए बड़ी से बड़ी विपत्तियों का सामना करने का साहस रखती है। देखा जाए तो मातृ दिवस का इतिहास सदियों पुराना एवं प्राचीन है। यूनान में परमेश्वर की मां को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता था।

16वीं सदी में इंग्लैंड का ईसाई समुदाय ईशु की मां मदर मेरी को सम्मानित करने के लिए इस दिवस को त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा। मदर्स डे मनाने का मूल कारण समस्त माताओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उसकी महान भूमिका को सलाम करना है। मातृत्व दिवस को आधिकारिक बनाने का निर्णय पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति वूडरो विलसन ने आठ मई 1914 को लिया था। राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने और मां के सम्मान में एक दिन के अवकाश की सार्वजनिक घोषणा की थी। वे समझ रहे थे कि सम्मान, श्रद्धा के साथ माताओं का सशक्तिकरण होना चाहिए। जिससे मातृत्व शक्ति के प्रभाव से युद्धों की विभीषिका रुके। तत्पश्चात हर वर्ष मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वर्तमान में ये भारत के साथ यूके, चीन, यूएस, मेक्सिको, डेनमार्क, इटली, फिनलैण्ड, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, बेल्जियम सहित कई देशों में मनाया जाता है। हर साल माताओं के प्रति अपने आदर और सम्मान को व्यक्त करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। हमारे देश में गाय को भी गौमाता कह कर पुकारते हैं, जो हमें अपना दूध पिला कर बड़ा करती है।

मां हमारे जीवन की सबसे प्रमुख हस्ती होती है, जो बिना कुछ पाने की उम्मीद किए सिर्फ देती ही रहती है। मां का प्यार निस्वार्थ होता है, जो हम अपने पूरे जीवन में किसी और से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। भारतीय संस्कृति तथा कुछ ग्रंथों के अनुसार मां शब्द की उत्पत्ति गोवंश से हुई। गाय का बछड़ा जब जन्म लेता है, तो उसके सर्वप्रथम रंभाने में जो स्वर निकालता है वह मां होता है। यानी कि बछड़ा अपनी जन्मदात्री को मां के नाम से पुकारता है। इस प्रकार जन्म देने वाली को मां कहकर पुकारा जाने लगा। शास्त्रों के अनुसार सर्वप्रथम बछड़े ने ही अपनी मां गाय को रंभाकर मां पुकारा और वहीं से इस शब्द की उत्पत्ति हुई। वाल्मीकि कहते हैं कि माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर होता है और उनके चरणों में ही वैकुंठ धाम है। उन्होंने माता के महत्व को बताया है। उन्होंने कहा है कि माता के समान कोई छाया नहीं है और न ही उनके समान कोई सहारा है।

दुनिया में मां के समान कोई रक्षक नहीं और उनके समान कोई प्रिय वस्तु भी नहीं है। महाभारत में एक प्रसंग के दौरान युधिष्ठर कहते हैं कि माता का इस संसार में सबसे अधिक गौरवपूर्ण स्थान है। दुनिया में हर शब्द का अर्थ समझा और समझाया जा सकता है। लेकिन मां शब्द का अर्थ समझना और समझाना दोनों ही लगभग नामुमकिन है। मां शब्द का अर्थ समझाना इसलिए नामुमकिन है, क्योंकि मां के प्यार को मां के बलिदान को शब्दों में नहीं समझाया जा सकता। इसे सिर्फ अनुभव किया जा सकता है। मां के दिल में जितना प्यार अपने बच्चों के लिए होता है। अगर मां के सभी बच्चे कोशिश भी करें तो उसका कुछ अंश भी अदा नहीं कर सकते। मां शब्द की उत्पत्ति और अर्थ के बारे में कई मत हैं। ये एक अक्षर वाला मां संबोधन पूरे ब्रह्मांड में सबसे ताकतवर शब्द माना जाता है।

मां सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक भावना है। इसका वर्णन शब्दों में करना नामुमकिन है। मां वो है, जो न सिर्फ हमें जन्म देती है, बल्कि हमें जीना भी सिखाती है। मां शब्द का अर्थ है निस्वार्थ प्यार और बलिदान। मां भगवान का जीता जागता स्वरूप है। मां खुले दिल से अपने बच्चों का भरपूर ख्याल रखती है। मां वो होती है, जो खुद भूखी सो जाए, पर अपने बच्चों को भूखा रहने नहीं देती। उसे खुद कितनी भी तकलीफ हो, वो जताती नहीं और ऐसे में सिर्फ अपने बच्चों की ही सलामती की दुआ करती है। मां की ममता समुद्र से भी गहरी है।

-रमेश सर्राफ धमोरा
यह लेखक के अपने विचार हैं।

दो बच्चों की मां लव जिहाद की शिकार!
डूंगरपुर। जिले में पुलिस थाना चितरी क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू समाज की दो बच्चों की मां को एक युवक भगाकर कुवैत ले गया, जहां उसका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। महिला का बुर्का पहने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद परिजनों को इसका पता चला। पाटीदार समाज और हिंदू संगठनों ने इस संबंध में सोमवार को कलक्टर और एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि विवाहिता के पति ने गत 13 जुलाई गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार शादी को 14 साल हो गए है। दोनों के 13 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। पति मुंबई में नौकरी करता है। गत 10 जुलाई को उसकी पत्नी तबीयत खराब बताकर गुजरात के खेड़ ब्रम्हा चली गई। वह अक्सर बीमार होने पर वहां जाया करती थी। उसने फोन कर यह भी बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है। दूसरे दिन भी उससे कई बार बात हुई, लेकिन तीसरे दिन से उनका फोन बंद हो गया। उसके बाद उसने एक बार फोन कर बताया कि वह विदेश चली गई है। उसके बाद उसके बुर्का पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, जिसमें वह नवानगर हिम्मतनगर गुजरात निवासी इरफान हैदर के साथ है।

मां और चाचा ने युवक की हत्या कर शव दिल्ली हाईवे पर फेंका, गिरफ्तार
जयपुर। बेटे की शराब पीने की आदत, उसके नाम से बकाया पांच लाख का लोन माफ कराने और हत्या को एक्सीडेंट बताकर क्लेम उठाने के लिए बेटे की हत्या करने के आरोप में आमेर थाना पुलिस ने रविवार रात को मृतक की मां, चाचा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फरार दो किराएदारों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी मृतक की मां प्रेम देवी, चाचा वीरेन्द्र अटल व पिकअप चालक सुरेश कुमार अटल रैगरों का मोहल्ला कूकस के रहने वाले हैं।

दस दिन से रच रहे थे साजिश
थानाप्रभारी नंदलाल नेहरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करीब दस दिन से बेटे कमलेश की हत्या की साजिश रच रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे फार्म हाउस पर बेटे को बुलाया। यहां पर पहले से मौजूद किराएदारों ने कमलेश को शराब पिलाई। उसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद पिकअप से उसका सिर कुचल दिया और शव को पिकअप से दिल्ली हाइवे पर राजस्थाली रिसोर्ट के पास फेंक दिया, ताकि मामला एक्सीडेंट का दिखे। आरोपी हत्या को एक्सीडेंट बताकर क्लेम उठाना चाहते थे। रात करीब सवा बजे गश्त करती हुई पुलिस वहां पहुंची तो कमलेश का शव मिला। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ।

इस संबंध में कमलेश के भाई सुंदर ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में सामने आया कि कमलेश इलेक्ट्रिशियन था। एक बार करंट लगने से वह छत से नीचे गिर गया था, जिसके बाद वह पैरालाइज हो गया था। करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी ने भी सुसाइड कर लिया था। वह अपनी मां, बहन-भाई और बेटा-बेटी के साथ  रहता था। परिवार उसकी शराब पीने की हरकतों से परेशान था। हाल में उसके नाम से पांच लाख रुपए का लोन बकाया चल रहा था।

बेस्ट प्रेग्नेंसी ड्रिंक रोजाना पीने से मां और बच्चा रहेंगे स्वस्थ
प्रेग्नेंसी के दौरान आप क्या खाते या पीते हैं, इसका सीधा असर होने वाली मां की सेहत और गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास और पोषण पर पड़ता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स भी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। गर्मियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर बच्चे या मां को परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी डाइट में ये 5 फ्लूइड्स शामिल करने से आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रख सकती हैं।

फायदेमंद है ये ड्रिंक

छाछ में कैल्शियम मौजूद होता है और ये गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने का काम भी करती है। इसके अलावा छाछ में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं। इससे प्रेगनेंसी में होने वाली गैस से भी राहत मिल सकती है।सूक्ष्म खनिजों से भरा हुआ, नारियल पानी भी आपके रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह एसिडिटी, हार्ट बर्न और कब्ज से भी राहत दिला सकता है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान ये बेबी और प्लेसेंटा दोनों के लिए फायदेमंद है। गर्भवती महिलाओं को खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का लगातार सेवन करते रहना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में कम से कम एक बार दूध जरूर पीना चाहिए। दूध से शरीर को भरपूर कैल्शियम, विटामिन बी12 और प्रोटीन मिलता है। दूध से बच्चे का विकास भी अच्छा होगा और हड्डियों के विकास में मदद मिलेगी।
संतरा, क्रैनबेरी और कई अन्य फलों के रस में इम्यून-बूस्टिंग एंटीआॅक्सीडेंट, विटामिन सी और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की कोशिका वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए जरूरी है कि गर्भवती मां ज्यादा से ज्यादा कोशिश करे कि वो ताजे फलों का खाएं और ताजे जूस पिएं।
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और कम हुए इलेक्ट्रोलाइट को पूरा करता है। इसमें विटामिन.सी प्रचुर मात्रा में होता है जो कि शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए आयरन के अवशोषण में मदद करता है। नींबू पानी मॉर्निंग सिकनेस को भी दूर कर सकता है और यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

पारिवारिक बंटवारे के झगडे में मां, पत्नी, तीन बेटे घायल
हिण्डौन सिटी। गांव गद्दीपुरा में बुधवार को पारिवारिक बंटवारे व नलकूप के तार काटने के बाद बुधवार को सुबह झगडे में मां, पत्नी और तीन बेटे घायल हो गए। मां और बेटे की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. जेपी मीना ने बताया कि गद्दीपुरा में पारिवारिक बंटवारे के विवाद के चलते सुबह बड़ा बेटा सतीश पुत्र नत्थी जाटव ने खेत पर लगे नलकूप का तार काट दिया, जिससे पानी की मोटर नीचे गिर गई।

इसी को लेकर मां रूकमणी देवी पत्नी नत्थीलाल पुत्र गौरव व राम सिंह ने नलकूप का तार काटने को लेकर कहासुनी हो गई। मां-बेटों में लाठी, डण्डे चल गए जिससें मां रूकमणी देवी, बेटा गौरव व रामसिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष का बेटा सुपीदा घायल हो गई। मां रूकमणी देवी व सतीश जाटव को गंभीर चोट लगने से दोनों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों भाई व भाभी बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी।

महिला ने बस में छोड़ी एक दिन की बच्ची, चालक गोद में लेकर उसकी मां को ढूंढता रहा
उदयपुर। संभाग के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह जोधपुर से आने वाली बस में एक दिन की बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। बस चालक इस मासूम को गोद में उठाकर काफी देर तक चिल्लाता रहा कि अरे भाई यह बच्ची किसकी है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई इस बच्ची पर हक जताने नहीं पहुंचा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह सवा आठ बजे यह बस प्रतापगढ़ पहुंची, जहां सभी सवारियां उतर गई। इसी दौरान चालक-परिचालक को एक बच्ची के रोने की आवाज आई। इस पर चालक के मौके पर मौजूद सवारियों से बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन बच्ची और उसके परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद नवजात को जिला अस्पताल के शिशु इकाई वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। बच्ची एकदम स्वस्थ है।

पाली से आई थी महिला
बताया गया कि मासूम जिस कपड़े में लिपटी थी, उसके पीछे अस्पताल की मुहर लगी थी, जो पाली जिले के लोढ़ा हॉस्पिटल की है। पुलिस ने यहां पर पूछताछ की जहां से पता चला कि मंगलवार सुबह घर से डिलीवरी होकर एक महिला जरूर आई थी। उसकी ब्लीडिंग हो रही थी, यहां उसका इलाज भी किया गया है। उनसे एक बच्ची का जन्म दिया था। जिसे मंगलवार देर शाम छुट्टी दे गई थी। वह प्रतापगढ़ क्षेत्र की ही रहने वाली है। नवजात बालिका का वजन 2 किलो 100 ग्राम है। पुलिस ने बताया कि सुबह एक नवजात बच्ची स्लीपर बस से मिली। उसे शिशु इकाई केंद्र में भर्ती कराया है। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। बाल सुरक्षा समिति को अवगत करा दिया है।

PM मोदी ने मनायां मां का जन्मदिन, कहा, 'मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, जीवन की वो भावना है'
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपनी मां का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। शनिवार को मोदी मां के जन्मदिन के मौके पर अपनी मां से मिलने घर पहुंचे। जहां उन्होंने मां के जन्मदिन के मौके पर ना केवल मां के चरणों में बैठ कर अपनी मां से बात की। वरन अपनी मां के पांव पानी से धोकर, उसी पानी को अपनी आंखों पर लगाया। इसके बाद उन्होंने अपनी मां के चरणों स्पर्श कर आशिर्वाद लिया। इसके बाद मां-बेटे ने एक-दूसरे का मुह मीठा करवाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर खुशी का इजहार किया।  मोदी ने ट्वीट किया,''मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, जीवन की वो भावना है, जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया है।'' प्रधानमंत्री ने कहा,''मेरी मां, हीराबेन आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। मैं अपनी खुशी और सौभाग्य साझा कर रहा हूं।''

चार घंटे तक माँ के लिए बिलखती रही दो मासूम बेटियां, पत्रकार ने निभाया सरोकार
सैंपऊ। कस्बे के भरतपुर रोड स्थित पीएनबी बैंक के पास चाय की थड़ी पर दो मासूम बेटियों को छोड़कर एक मां 4 घंटे तक फरार हो गई। बच्चियों को बिलखती देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पत्रकार नीरज शर्मा ने पुलिस एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित कर बच्चियों को अपने संरक्षण में लिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के बगल में एक चाय की थड़ी पर 6 माह एवं डेढ़ साल की दो मासूम बच्चियां बिलख रही थी।

बच्चियों को लावारिस अवस्था में देख मार्केट के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा बच्ची के माता-पिता को खोजने का भी प्रयास किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पत्रकार नीरज शर्मा द्वारा स्थानीय पुलिस एवं बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरेया से वार्ता कर चाइल्ड हेल्प लाइन को अवगत कराया गया। इस दौरान दोनों बच्चियों को पत्रकार नीरज शर्मा द्वारा खुद के संरक्षण में लिया।करीब 4 घंटे बाद बच्चियों की मां निवासी राजौरा खुर्द पहुंच गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस के हवलदार रामनाथ मीणा के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के बीपी सिंह भी टीम को लेकर पहुंच गए। पुलिस द्वारा वार्ता करने पर मुख्य तथ्य  सामने आया के पति पत्नी में विवाद हुआ था।

विवाद होने पर पत्नी दोनों बच्चियों को लेकर सैपऊ कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकालने आई थी। लेकिन बैंक पासबुक को घर भूल आई थी। ऐसे में चाय की थड़ी पर दोनों बच्चियों को लावारिस हालत में छोड़कर घर पासबुक को लेने चली गई थी। करीब 4 घंटे के अंतराल में पुलिस और चाइल्ड लाइन एवं स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन ने पति पत्नी से समझा कर दोनों बच्चियों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा पति को पाबंद भी किया है। चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा पत्नी को भी भविष्य में ऐसा बर्ताव नहीं करने की चेतावनी दी है।

मां की जान पर बन आई तो बेटे ने डोनेट किया लीवर
मनोहरथाना। मनोहरथाना क्षेत्र में एक बेटे ने मां के दूध का कर्ज चुकाते हुए अपने मां को लीवर डोनेट कर अपने मां की जान बचाई है। सफल लिवर ट्रांसप्लांट का संभवत: प्रदेश का यह पहला मामला है।

मुख्य लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. नैमिष मेहता ने बताया कि ड्रग साइड इफेक्ट से झालावाड़ क्षेत्र की काली बाई मीना का लीवर फैल हो गया था, जान बचाने के लिए एक मात्र विकल्प लीवर प्रत्यारोपण था। हेमोटोलॉजिस्ट  डॉ. करण कुमार ने परिवार की काउंसलिंग की तो बेटे राजेश कुमार मीना ने लीवर डोनेट करने के लिए सहमति जताई। इस सहमति में राजेश कुमार मीना की अर्धांगिनी कृष्णा धंधोरिया की भी अहम भूमिका रही। पत्नी ने भी अपने पति का हौसला बढ़ाया। डॉ.एमएल स्वर्णकार का कहना है कि प्रदेश में महात्मा गांधी अस्पताल ही लिवर ट्रांसप्लांट केंद्र हैं। राजेश कुमार मीना राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोग्या बेह भीलान (पिण्डोला, मनोहरथाना) में साइंस-मैथ के अध्यापक लेवल-2 में कार्यरत है, बड़े भाई मनोज मीना भी वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी) है, पिता खानपुर थाना(झालावाड़)में पुलिस विभाग में सेवारत है, छोटा भाई व बड़े भाई मां की सेवा में अभी भी जयपुर में ही है,जबकि राजेश कुमार मीना स्वस्थ होकर घर पर आ गए हैं। राजेश कुमार मीना कहते हैं कि जिस मां ने मुझे इस दुनिया में लाने के लिए जो कष्ट सहे है, उस मां को बचाने के लिए अगर मेरी जिंदगी दांव पर लगे तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।

वहीं चिकित्सकों ने बताया कि डोनर की जांच तथा ट्रांसप्लांट संबंधित कागजी कार्यवाही तथा सरकारी अनुमति में सामान्यत: लगभग आठ से दस दिन का समय लगता है। इस आपात सर्जरी में महज 8 से 10 घंटे में सारी प्रक्रिया पूरी की गई। टीम में डॉ. नैमिष मेहता,डॉ.विनय कपूर,डॉ.अजय शर्मा,डॉ. आरपी चौबे,डॉ.आनन्द नगर,डॉ.शाश्वत सरीन,डॉ.विनय महला, डॉ.अरविंदो दास, डॉ.विवेक आनन्द सास्वत,डॉ.करण कुमार,डॉ.गणेश निमझे, डॉ.गौरव गोयल,डॉ.विपिन, व कॉर्डिनेटर आर्यन माथुर आदि की भूमिका रही है।

भाई बहनों के विवाद के कारण 18 घंटे तक पड़ा रहा मां का शव
बीदासर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत गिरवरसर में रविवार दोपहर को हुई एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद भाई बहनों में विवाद के चलते एक मां का शव 18 घंटे तक पड़ा रहा। दरअसल अंतिम संस्कार को लेकर एक भाई और दो बहनों में विवाद हो गया था। जिसके चलते 75 वर्षीय केसर देवी के शव का दाह संस्कार नहीं हो रहा था। जानकारी के अनुसार केसर देवी काफी समय से बीमार थी जो गिरवरसर स्थित अपनी दो बेटियों संतोष देवी और सुशीला देवी के पास रह रही थी। केसर देवी की रविवार दोपहर को हृदयगति रूकने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से अंतिम संस्कार को लेकर भाई और बहनों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी।

बेटी ने लगाई गुहार ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना: अपनी मां के अंतिम संस्कार में भाई रामकिशन द्वारा डाली जा रही बाधा को लेकर मृतका केसर देवी की बेटी सुशीला देवी ने सोमवार को वीडियो जारी कर सरकार और प्रशासन से अंतिम संस्कार करवाने में सहयोग को लेकर गुहार लगाई। इस बीच गांव के लोगों ने विवाद को देखते हुए सांडवा थाना पुलिस को इतला दी। जिस पर सांडवा थानाधिकारी हंसराज लूणा मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। लूणा ने बताया कि वृद्धा के बेटे और बेटियों से समझाईश कर ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया है।

लुटेरी दुल्हन: तीन बच्चों की मां ने कुंवारी बताकर रचाई शादी, गहने व नकदी लेकर हुई फरार
श्रीमाधोपुर। विशेष न्यायालय श्रीमाधोपुर में रविवार को एक लुटेरी दुल्हन को पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं। जानकारी अनुसार, लुटेरी दुल्हन तीन बच्चों की मां ने खुद को कुंवारी बताकर दूसरी शादी रचा ली। पति के साथ घर में रहकर 12 दिन बिताए और बाद में पीहर जाने का बहाना बनाकर घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। उसके जाने के बाद परिजनों ने घर संभाला तो उसकी चोरी की घटना सामने आई। मामला थाने में दर्ज होने के बाद जब वह पकड़ी गई तो उसके पहले से विवाहित होने व तीन बच्चों की मां होने का खुलासा हुआ।

एएसआई संतोष मील ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अमनदीप उर्फ गगनदीप के खिलाफ पिपराली भैरुजी बस स्टैंड निवासी निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया कि शादी के लिए उसके परिजन युवती की तलाश में थे तभी उसकी मुलाकात हनुमान नाम के युवक हुई, जिसने सुरेश की शादी करवाने की बात कहते हुए उसे परिवार सहित श्रीगंगानगर बुला लिया। वहां पहुंचने पर उसने राकेश नाम के एक शख्स से मिलवाया। इसके जरिये उनकी मुलाकात गगनदीप से हुई। पसंद आने पर दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति बन गई। इसके बाद राकेश ने शादी के खर्चे के नाम पर तीन लाख रुपए मांगे। इनमें से 53 हजार रुपए सुरेश ने राकेश व 8 हजार रुपए उसके सहयोगी भजन के अकाउंट में 15 मई को भेजते हुए बाकी 2.30 लाख रुपए राकेश को नकद दे दिए। इसके बाद सुरेश व गगनदीप शादी कर गांव आ गए। 12 दिन बाद 27 मई को गगनदीप पीहर चली गई। सुरेश के परिजनों ने अलमारी खंगाली तो उसमें रखा 16 तौला सोना और 75 हजार की नकदी गायब मिले। सुरेश ने गगनदीप व राकेश से इस संबंध में बात की तो उन्होंने उल्टे उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर सुरेश ने इसकी शिकायत दादिया पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गगनदीप ने पंजाब के फाजिल्का निवासी बलकार सिंह से पहली शादी व तीन बच्चे होना स्वीकार किया है। किसी बात को लेकर विवाद होने पर वह उसे छोड़ आई थी। इसके बाद ही उसने रुपयों के लिए सहयोगियों की मदद से सुरेश को झांसे में लिया।

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पति घायल
चित्तौड़गढ़। कपासन मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मां-पुत्र की शुक्रवार को मौत हो गई, वहीं मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नारेला निवासी भैरूलाल जटिया, उसकी पत्नी छगनी बाई, 6 वर्षीय पुत्र दशरथ मोटर साइकिल पर सवार होकर चित्तौड़गढ़ से उनके गांव लौट रहे थे। कपासन मार्ग पर चंदेरिया थानान्तर्गत सावंता के समीप किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में छगनीबाई एवं दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भैरूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए जिन्हें पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची, जिसने घायल एवं दोनों शव को चित्तौड़गढ़ लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन एवं रिश्तेदार चिकित्सालय पहुंचे।