temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाडौती के मंदिरों की विरासत संभालने वाला विभाग खुद बेहाल, भवन की स्थिति जर्जर
कोटा। शहर के खाई रोड स्थित देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय इन दिनों अपनी ही दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर है। जिन कंधों पर शहर सहित हाड़ौती अंचल के दर्जनों ऐतिहासिक मंदिरों, कीमती धार्मिक संपत्तियों, ट्रस्टों और व्यवस्थाओं को सहेजने का जिम्मा है, वही कार्यालय आज प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर अपनी पहचान खोता नज़र आ रहा है। पुजारियों व फरियादियों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी भारी परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके अलावा, कार्यालय तक पहुँचने का रास्ता सुगम न होने के कारण फरियादियों को यहाँ आने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने से यहाँ आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

भवन की स्थिति जर्जर, रिकॉर्ड भीगने की आशंका
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यालय वर्षों पुराना है और इसकी इमारत दिन-ब-दिन जर्जर होती जा रही है। बारिश के दिनों में छत टपकने से महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और फाइलें भीगने की नौबत आ जाती है। विभाग के पास रियासतकालीन व ऐतिहासिक मंदिरों, कीमती जमीनों और जमींदारियों से जुड़े कई संवेदनशील कागजात मौजूद हैं, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में अलमारियों में रखी फाइलें बारिश के समय भीग जाती हैं। नियमित साफ-सफाई न होने से इन फाइलों पर लंबे समय से धूल जमी हुई है, जिससे इन पर दीमक लगने और रिकॉर्ड नष्ट होने की आशंका बनी हुई है।

डर के साए में काम करने को मजबूर
कार्यालय की इस खस्ताहाल स्थिति का सीधा असर प्रशासनिक कामकाज पर पड़ रहा है। जर्जर छत के नीचे बैठकर काम करना कर्मचारियों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। हाड़ौती भर के दूर-दराज़ इलाकों से आने वाले पुजारियों और फरियादी राम कुमार व दिनेश ने बताया, "हम यहाँ मंदिर से संबंधित कार्य के लिए आए हैं, लेकिन कार्यालय की छत के नीचे बैठना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि बारिश में पानी टपकने का डर बना रहता है। ऐसे में स्थानीय लोगों और मंदिर प्रतिनिधियों ने मांग की है कि हाड़ौती की इस ऐतिहासिक व धार्मिक विरासत को बचाने के लिए जर्जर भवन की तुरंत मरम्मत कराई जाए या इसे किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, रियासतकालीन संवेदनशील फाइलों का तत्काल डिजिटलाइजेशन कराया जाए, ताकि यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड भविष्य के लिए सुरक्षित रह सके।

रास्ता सुगम नहीं, पहुँचने में छूट रहे पसीने
देवस्थान विभाग कार्यालय में मंदिर संबंधी आवेदन लेकर बूंदी से आए दिनेश कुमार ने बताया, "बस वाले ने हमें बस स्टैंड पर उतार दिया। इसके बाद यहाँ आने के लिए ऑटो किया, लेकिन ऑटो वाले को भी कार्यालय का रास्ता पता नहीं था। जैसे-तैसे समझाकर लाए, लेकिन कार्यालय पहुँचने वाली सड़क पर घुमावदार घाटी होने के कारण ऑटो को चढ़ाने में काफी परेशानी हुई।"

वहीं, बारां से फरियाद लेकर आए मोहनलाल ने बताया कि वे लोगों से रास्ता पूछते-पूछते यहाँ पहुँचे। रास्ता इतना घुमावदार और ढलान भरा है कि उन्हें पैदल आने में एक-दो जगह विश्राम करना पड़ा।

पार्किंग और छाया के लिए स्थान नहीं
कहने को तो यह कार्यालय हाड़ौती भर के मंदिरों और ट्रस्टों के पंजीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य संभालता है, लेकिन इसके बाहर न तो ठीक ढंग से वाहन पार्किंग की जगह उपलब्ध है और न ही फरियादियों के बैठने के लिए छायादार स्थान। इसके चलते भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में यहाँ आने वालों की मुसीबतें और बढ़ जाती हैं।

इनका कहना है
कार्यालय काफी पुराना व जर्जर अवस्था में है। यहां बैठने के लिए न तो पर्याप्त जगह है और न ही उचित व्यवस्था। बारिश के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है। कार्यालय एक कोने में स्थित होने के कारण आसानी से मिलता भी नहीं है, जिससे बुजुर्ग लोगों को आने-जाने में भारी असुविधा होती है।
-रौनक आनंद, विहिप मंदिर एवं अर्चक पुरोहित प्रमुख, चित्तौड़ प्रांत

मैं सांगोद से यहाँ काम के सिलसिले में आया था। बस स्टैंड से पर्सनल ऑटो करके आया, लेकिन रास्ता घुमावदार होने के कारण ऑटो चालक को यहाँ तक आने में काफी परेशानी हुई।
-रामलाल, फरियादी

नया ऑफिस बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा हुआ है। जैसे ही इसकी मंजूरी आएगी, नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।"
- के.के. खंडेलवाल, सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग, कोटा

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज : फर्जी रसीद बुक मिली, 3 आरोपियों से पूछताछ
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच बुधवार को कई अहम घटनाक्रमों के साथ आगे बढ़ी। पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर लिए गए 3 आरोपियों से गहन पूछताछ की, जबकि जांच के दौरान कथित तौर पर श्रीराम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम की पुरानी फर्जी रसीद बुक मिलने की जानकारी सामने आई है। इस बीच पुलिस आरोपियों को लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया। वहीं, सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए ट्रस्ट के बड़े आयोजनों से जुड़े वित्तीय अभिलेखों की भी पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार सुबह जिला कारागार पहुंची और रिमांड पर लिए गए आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को लेकर आई। दिनभर चली पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

फर्जी रसीद बुक असली जैसी, ट्रस्ट का लोगो भी अंकित

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान ट्रस्ट के नाम की पुरानी फर्जी रसीद बुक भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह रसीद असली रसीद की तर्ज पर तैयार की गई थी और उस पर ट्रस्ट का लोगो भी अंकित था। कुछ श्रद्धालुओं से इन्हीं रसीदों के माध्यम से चंदा लिया जाता था। बाद में ऑनलाइन रसीद व्यवस्था लागू होने के बाद इनका उपयोग बंद कर दिया गया था।

जहां होता था चोरी के माल का बंटवारा, वहां पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों को लेकर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित जानौरा क्षेत्र भी पहुंची, जहां चोरी की रकम की गिनती और बंटवारे से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कराया गया। हालांकि मीडिया की मौजूदगी के चलते पुलिस टीम कुछ देर बाद वहां से वापस लौट गई।

राम मंदिर में चंदा चोरी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- दान चोरी और गबन के खुलासों से भारतीयों की आस्था पर आघात
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की चोरी और गबन के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने, जांच का दायरा राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा उससे जुड़े सभी जिम्मेदार व्यक्तियों तक बढ़ाने और मंदिर ट्रस्ट में व्यापक संस्थागत सुधार लागू कर दान व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को मोदी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की चोरी और गबन के खुलासों से करोड़ों भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है और इससे उनमें आक्रोश और पीड़ा है। करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के नाम पर अपनी मेहनत की कमाई मंदिर को दान की, लेकिन उनकी आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान राम, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, उनके नाम का पहले राजनीतिक लाभ के लिए और बाद में आर्थिक लाभ के लिए दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद सार्वजनिक भूमि पर भारत सरकार द्वारा गठित सार्वजनिक ट्रस्ट के माध्यम से हुआ है। इसलिए मंदिर के प्रशासन और उसकी कार्यप्रणाली की जवाबदेही पूरी तरह केंद्र सरकार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी को लेकर विभिन्न स्तरों से लगातार चेतावनियां दी जाती रहीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया और जिम्मेदार लोगों ने आंखें मूंदे रखीं, जिससे करोड़ों रुपये की दान राशि की चोरी होती रही।

वेणुगोपाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह चोरी का मामला कुछ कर्मचारियों तक ही सीमित मामला नहीं है, बल्कि यह पूरा मामला एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा है। नकदी और आभूषणों की हेराफेरी, सात से आठ महीने की सीसीटीवी फुटेज का गायब होना, पूर्व मुख्य लेखा अधिकारी की शिकायतों की अनदेखी करना तथा भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दान की गणना में अनियमितताओं को लेकर जतायी गयी चिंताओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई अब तक निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित दिखाई देती है, जबकि पूरे मामले के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ लोगों तक जांच नहीं पहुंची है। इससे यह आशंका पैदा होती है कि वास्तविक दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करायी जाये, जांच का दायरा राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और उससे जुड़े सभी जिम्मेदार व्यक्तियों तक बढ़ाया जाये, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये तथा मंदिर ट्रस्ट में व्यापक संस्थागत सुधार लागू कर दान संग्रह, लेखा-जोखा और प्रशासनिक व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाये, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बहाल हो सके।

श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा का अनोखा तोहफा, बेटे के 97% आने पर चांदी की किताब चढ़ाई
चित्तौड़गढ़। एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर भगवान श्री सांवलियाजी मंदिर में चांदी की विशेष किताब भेंट की। प्रतापनगर निवासी बर्तन व्यवसायी सुनील काबरा ने बेटे चिन्मय के अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए यह मन्नत मांगी थी। सीबीएसई 12वीं कॉमर्स के घोषित परिणाम में चिन्मय काबरा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। बेटे की इस सफलता से खुश होकर शुक्रवार को सुनील काबरा अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और राजभोग आरती के दौरान भगवान को चांदी की किताब अर्पित की। सुनील काबरा ने बताया कि करीब 50 ग्राम चांदी से बनी इस किताब में कुल पांच पन्ने हैं। इसे अहमदाबाद में विशेष ऑर्डर देकर तैयार कराया गया था। किताब के पहले पेज पर एक ओर श्री सांवलिया सेठ की जय और दूसरी ओर 12वीं पास अंकित है।

सोमनाथ का पुनर्निर्माण: भारत की स्वतंत्र चेतना और प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना का उद्घोष, पीएम मोदी ने खुद को बताया दादा सोमनाथ का अनन्य भक्त
सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 75 वर्ष पहले शुरू हुआ सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह भारत की स्वतंत्र चेतना और प्राचीन गौरव की पुनर्स्थापना का उद्घोष था। पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'अमृत महोत्सव' को संबोधित करते हुए कहा कि "समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो स्वयं कालातीत हैं और काल स्वरूप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 वर्ष मना रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और सनातन चेतना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा, "ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है, आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं। जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, उन्हीं की शरण में आज सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है।" पीएम मोदी ने स्वयं को "दादा सोमनाथ का अनन्य भक्त" बताते हुए कहा कि वह अनेक बार यहां आ चुके हैं, लेकिन इस बार यहां पहुंचते हुए उन्हें "समय की यात्रा" का विशेष अनुभव हुआ।

उन्होंने कहा कि 75 वर्ष पहले सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण स्वतंत्र भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक था। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत की नींव रखी और सोमनाथ के पुनर्निर्माण के माध्यम से दुनिया को संदेश दिया कि भारत केवल स्वतंत्र ही नहीं हुआ है, बल्कि अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त करने के मार्ग पर भी अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया था और अब प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे "हजार वर्षों की अमृत यात्रा" का अनुभव बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव केवल अतीत का उत्सव नहीं, बल्कि अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का भी महोत्सव है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों और भगवान सोमनाथ के करोड़ों भक्तों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 मई का दिन एक और कारण से भी विशेष है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किए गए थे। उन्होंने कहा कि भारत ने 11 मई को तीन परमाणु परीक्षण कर अपनी क्षमता और सामर्थ्य का परिचय दुनिया को दिया था।

उन्होंने कहा कि परीक्षणों के बाद विश्व की अनेक शक्तियों ने भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया और आर्थिक प्रतिबंध लगाए, लेकिन इसके बावजूद 13 मई को दो और परमाणु परीक्षण किए गए, जिससे दुनिया को भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय मिला।
श्री मोदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि राष्ट्र सर्वोपरि है और दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती। उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण को "ऑपरेशन शक्ति" नाम दिया गया था, क्योंकि भारत की परंपरा शिव और शक्ति की आराधना से जुड़ी रही है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि शिव और शक्ति की यह आराधना देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पुजारियों से अभ्रदता मामला, धरना-प्रदर्शन के बाद एएसआई को किया एपीओ
जयपुर। छोटी काशी स्थित ताड़केश्वर महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि की रात पुलिसकर्मियों और पुजारियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। पुजारियों ने मंदिर का मुख्य गेट बंद कर धरना शुरू दिया। हालांकि, श्रद्धालुओं के लिए छोटा गेट खुला रहा। पुजारियों का कहना था कि महाशिवरात्रि की रात करीब 11 बजे पूजा के दौरान एएसआई सुरेश शर्मा ने श्रद्धालुओं, पुजारी विक्रांत व्यास और शक्ति पाराशर से अभ्रदता की।
मंदिर के बाहर धरना दोपहर चार बजे तक चलता रहा। इस मामले में डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि एएसआई सुरेश शर्मा को एपीओ कर दिया है, वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई शिकायत की जांच एसीपी आमेर को सौंपी गई है।

विधायक बालमुकुंदाचार्य अमीन कागजी भी पहुंचे :

धरने की सूचना पर विधायक बालमुकुंदाचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंचे। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि संबंधित एएसआई के खिलाफ  पुजारियों और श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की की शिकायत पहले भी गोविंद देवजी मंदिर और ताडकेश्वर मंदिर से मिली हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद एएसआई को एपीओ कर दिया गया। विधायक अमीन कागजी ने पुलिस की इस तरह की हरकत की निंदा करते हुए कहा कि यदि कोई अव्यवस्था थी तो उसे शांति से भी सुलझाया जा सकता था, लेकिन इस तरह माहौल खराब नहीं करना चाहिए।

यह था मामला :

महाशिवरात्रि के कारण रविवार तड़के से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। दिनभर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता रहा। व्यवस्था को लेकर महाशिवरात्रि की रात को पुलिसकर्मियों और पुजारियों के बीच कहासुनी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर सुबह वायरल हुई, जिसमें एसआई सुरेश शर्मा पुजारियों, श्रद्धालुओं से धक्का-मुक्की करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के साथ ही नियमित आने वाले श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। धरने पर पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

इतिहास की परतों से निकला भव्य मंदिर : रीढ़ का टीला उत्खनन में 11वीं–12वीं सदी के अवशेष उजागर, शेखावाटी के अतीत पर नई रोशनी
जयपुर। झुंझुनू जिले की खेतड़ी तहसील के त्योंदा ग्राम स्थित ‘रीढ़ का टीला’ एक बार फिर चर्चा में है। राजस्थान सरकार के पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा यहां इस वर्ष के आरंभ से वैज्ञानिक उत्खनन कार्य प्रारंभ किया गया है। यह उत्खनन भारत सरकार के निर्धारित वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली की अनुमति से संचालित किया जा रहा है।

वैज्ञानिक पद्धति से हो रहा उत्खनन

उत्खनन से पूर्व स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण, सीमांकन, सतही मैप तैयार करना तथा प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। कार्य के दौरान स्तरानुसार उत्खनन, प्रत्येक परत का वैज्ञानिक अभिलेखीकरण, फोटोग्राफी और प्राप्त पुरावशेषों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में हस्तनिर्मित तथा चाक पर बने लाल एवं काले-लाल मृद्भांड प्राप्त हुए हैं, जो विभिन्न ऐतिहासिक सांस्कृतिक चरणों की ओर संकेत करते हैं।

मंदिर परिसर के मिले साक्ष्य

अब तक 11वीं–12वीं सदी के मंदिर के अवशेष प्रकाश में आए हैं। पत्थरों से निर्मित फर्श, चौकोर आधार पर स्थित पाषाण खंड तथा अर्धवृत्ताकार संरचना के अवशेष सुरक्षित अवस्था में मिले हैं। मंदिर में स्थापित मूर्तियां भी सामने आई हैं। संरचनात्मक शैली से यह स्थल राजपूत कालीन धार्मिक या अनुष्ठानिक परिसर प्रतीत होता है।

बहु-सांस्कृतिक पुरास्थल के संकेत

मिट्टी की परतों और प्राप्त सामग्री के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि यह स्थल बहु-सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, जहां विभिन्न कालखंडों में मानव बसावट निरंतर बनी रही। आगे के वैज्ञानिक परीक्षणों और स्तरीकरण के बाद सटीक काल-निर्धारण संभव हो सकेगा।

इनका कहना

रीढ़ के टीले पर किया जा रहा यह उत्खनन राजस्थान के इतिहास पर नया प्रकाश डालेगा। इससे क्षेत्रीय विरासत को समझने और संरक्षित करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

- डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग

शेखावाटी क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को समझने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पूर्व उत्खननों की तरह इस बार भी महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।”

- कृष्णकांता शर्मा, संयुक्त निदेशक

उत्खनन कार्य पूरी वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है। प्राप्त निष्कर्षों को शोध प्रकाशनों और विभागीय रिपोर्टों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

- डॉ. विनीत गोधल, अधीक्षक (उत्खनन)

प्रारंभिक परिणाम अत्यंत उत्साहजनक हैं। आगे की खुदाई से और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।

- डॉ. विवेक शुक्ला, खोज एवं उत्खनन अधिकारी

डीएलबी स्थित धमकेश्वर महादेव मंदिर में पौषबड़े की प्रसादी का भव्य आयोजन, अधिकारी-कर्मचारीगण बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग कार्यालय परिसर में स्थित धमकेश्वर महादेव मंदिर में पौषबड़े की प्रसादी का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ एवं हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को ससम्मान भोजन प्रसादी वितरित की गई।

इस अवसर पर स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, निदेशक प्रतीक चंद्रशेखर, अतिरिक्त निदेशक सीमा कुमार, सहायक निदेशक (सतर्कता) विनोद पुरोहित, उप निदेशक नवीन यादव, नगर निगम जयपुर के अधिकारी, विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारीगण सहित विभाग के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन सचिव  रवि जैन ने कहा कि “इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं।”

आयोजन में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा लगभग 500 लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

पाण्डूपोल मन्दिर के सिलीबेरी गेट को श्रद्धालुओं और आमजन के लिए बन्द करना दुर्भाग्यपूर्ण : जूली
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि सरिस्का अभयारण्य में स्थित श्री पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलीबेरी गेट को बिना किसी स्पष्ट आदेश अश्रद्धालुओं और आमजन के लिए बन्द कर दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जूली ने गेट को पुन: खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि सरकार भक्त और भगवान के मार्ग में बाधा उत्पन्न नहीं करें।

जूली ने बताया कि पाण्डूपोल हनुमान जी का मन्दिर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन यहां हजारां श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और मन्दिर तक पहुंचने के लिए सिलीबेरी गेट वर्षों से श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणजन के लिए सुगम और सुविधाजनक मार्ग रहा है। इसे बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए बन्द करने से स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इस गेट को पुन: खुलवाये जाने के लिये ज्ञापन भी दिया है।

इस गेट को बन्द कर देने से वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों और बीमारों को दुर्गम मार्ग से लम्बी दूरी तय करके जाना पड़ता है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के दैनिक आवागमन, रोजगार और क्षैत्रीय व्यापार भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आमजन और श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए पाण्डूपोल हनुमान जी मन्दिर के सिलीबेरी गेट को आमजन और श्रद्धालुओं के लिए अविलम्ब खोला जाए।

श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन, गणेश मंदिर में दिया निमंत्रण
जयपुर। श्री श्याम जनसेवा परिवार बांदीकुई द्वारा नवंबर माह में आयोजित किए जा रहे 2 दिवसीय भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए भांडेड़ा रोड स्थित गणेश मंदिर में ढोल बाजों के साथ धूमधाम से प्रथम पूज्य को निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया तथा कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

इसके पश्चात् श्याम मंदिर में निमंत्रण पत्र अर्पित कर बाबा से आगमन की मनुहार की। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि एक नवंबर को देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर मंगला मुहूर्त में राधावल्लभ मंदिर से श्याम मंदिर तक कनक दंडवत अर्जी यात्रा लगाई जायेगी। 25 नवंबर को दोपहर में पंचायत समिति से श्याम मंदिर तक शोभायात्रा तथा 26 नवंबर को शाम को 7 बजे से खंडेलवाल धर्मशाला में अरदास संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारीलाल, प्रभुदयाल , सुशील , अनिल , योगेश , अरुण त्रिवेदी, रघुनंदन शर्मा, सुरेश तथा संस्था के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

गोपालपुरा माताजी मंदिर- लकवा पीड़ितों की आस्था का केंद्र, 400 साल से अधिक पुराना है चमत्कारी मंदिर
मंडाना। मंडाना के पास गोपालपुरा गांव में स्थित गोपालपुरा माताजी मंदिर लगभग 400 साल पुराना रियासतकालीन मंदिर है, जो बीजासन माता और कंकाली माता के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर को लकवा (पैरालिसिस) पीड़ितों की आस्था का केंद्र माना जाता है। मंडाना कस्बे से 7 किमी दूर नेशनल हाइवे 52 से 250 मीटर दूर गोपालपुरा गांव मे स्थित है मां राजराजेश्वरी बिजासन माता का चमत्कारी मन्दिर मान्यता है कि है कि लोग यहां रोते रोते आते है व हंसते हंसते जाते है। माँ का ऐसा अद्धभुत चमत्कार है की यहाँ लकवा पैरालाइज अन्य बीमारियां से पीड़ित मरीज ठीक हो जाते है। नवरात्रा के अलावा हर शनिवार व रविवार को श्रद्धालु आते है।

मान्यताएं और महत्व
मान्यता है कि शनिवार और रविवार को यहां दर्शन करने से लकवाग्रस्त मरीजों को राहत मिलती है। मरीज माता की परिक्रमा करते हैं और पाठ (मंत्रोच्चार) करते हैं, जिससे स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही जाती है।  भक्त इसे चमत्कारिक स्थल मानते हैं, जहाँ मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मंदिर की विशेषताएँ
मंदिर में दो प्रतिमाएँ है। मंदिर में बीजासन माता और कंकाली माता की प्रतिमाएं विराजमान हैं। अखंड हवन भक्तों के सहयोग से यहाँ 24 घंटे अखंड हवन प्रज्वलित रहता है।  रियासतकालीन विरासत यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है और उस समय की स्थापत्य कला की झलक दिखाता है

सेवाएं और सुविधाएं
भंडारा नवरात्र के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें एक हजार से अधिक भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं। प्रतिदिन सुबह 4 बजे मंगला आरती और शाम 7 बजे शयन आरती होती है।  धर्मशाला भक्तों के ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां लोग 9 दिन तक रहकर आरती और पूजा में भाग लेते हैं। नवरात्र और अन्य पर्वों पर मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्त पहुँचते हैं। दूर-दराज से आने वाले लकवा पीड़ित यहाँ दर्शन कर अपनी बीमारी से राहत पाने की आशा रखते हैं।

आलनिया माता मंदिर : माता की कृपा से मिलता है संतान सुख और समृद्धि, श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र
कसार। कोटा झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 के समीप स्थित नाहर सिंही माता का विशाल मंदिर, जिसे आलनिया माताजी के नाम से भी जाना जाता है, क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि नि:संतान दंपतियों को संतान सहजता से प्राप्त हो जाती है। मंदिर में कालका माता व नाहर सिंही माता की प्राचीन प्रतिमाएं लगभग 500 साल पुरानी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इन्हें बूंदी जिले के मेनाल से दो साधु लेकर आए थे और जंगल में एक पेड़ के नीचे स्थापित किया। धीरे-धीरे आसपास का क्षेत्र बसा और श्रद्धालु दर्शन के लिए आने लगे।

विशाल सिंह द्वार बनाया जाने की मांग:  हाइवे किनारे स्थित आलनिया माता मंदिर पर माता के दर्शन मात्र से ही मानव के दुख दूर हो जाते हैं। नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से श्रद्धालुओं का ताता लगता है। रविवार व सोमवार को भी काफी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर समिति ने बताया कि यदि सर्विस रोड के समीप विशाल सिंहद्वार बनाया जाए तो हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों की नजरें मंदिर पर पड़ेगी और दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी।

परिसर में विशाल भोजनशाला, 10 कमरे, दो वाटर कूलर
मंदिर अब ट्रस्ट द्वारा संचालित है। परिसर में विशाल भोजनशाला, 10 कमरे, दो वाटर कूलर और राहगीरों के लिए पेयजल टंकी व शौचालय बनाए गए हैं। यात्रियों को रात में रुकने और विश्राम करने की सुविधा उपलब्ध है।

नौ दिनों तक माता का होता है आकर्षक श्रृंगार
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि दुनिया की कठिनाइयों से थककर माता के दरबार में आने से मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है और दुर्गा शतचंडी पाठ व पालकी नगर भ्रमण आयोजित होता है। मंदिर पुजारी रामनिवास सुमन ने बताया कि उनकी चार पीढ़ियां वर्षों से माता की पूजा अर्चना करती आ रही हैं।