residence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आवासन मंडल ने एक ही दिन में बेचे 300 से अधिक आवास, 44 करोड़ का हुआ राजस्व
जयपुर। आमजन को सस्ती दरों पर किश्तों में आवास उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान आवासन मण्डल की नीलामी उत्सव योजना में लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। इस बुधवार को भी 310 आवास बिके, जिससे मण्डल को लगभग 44 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आवासन मण्डल के बिना बिके लगभग 20 हजार अधिशेष आवासों को बेचने के लिए चलाई जा रही बुधवार नीलामी उत्सव योजना में दस प्रतिशत राशि जमा करवाकर आवंटी को आवास का आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी एक हफ्ते पहले ही बुधवार नीलामी उत्सव ई-बिड सबमिशन में प्रताप नगर की द्वारकापुरी योजना मे 550 फ्लैट्स जोड़े गए थे और इसमें से 289 फ्लैट एक ही बुधवार को नीलामी में बिक गए।

9 लाख रुपए का फ्लैट बिका 31 लाख 66 हजार में
आयुक्त ने बताया कि बुधवार नीलामी उत्सव में द्वारकापुरी योजना में ग्राउण्ड फ्लोर के 29 फ्लैट्स जोडेÞ गए थे, जिनकी न्यूनतम बोली मूल्य 9 लाख 33 हजार रुपए रखी थी, जो लगभग 31 लाख 66 हजार रुपए में बिका है। इसी तरह बाकी फ्लैट्स भी दोगुने से तिगुने दामों पर बिके हैं।

एक लाख घरों को नल कनेक्शन की स्वीकृति
जयपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक लाख 21 हजार 465 नए नल कनेक्शनों की स्वीकृति दे दी। बाड़मेर में 425 आरओ प्लांट लगाने के लिए 90 करोड़ स्वीकृत किए हैं। पीएचईडी के एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में एसएलएसएससी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें मिशन के तहत सहायक गतिविधियों के संचालन के लिए 644.55 करोड़ तथा 173.66 करोड़ वाटर क्वालिटी एण्ड देखरेख सर्विसलांस की योजना को भी मंजूरी दी गई।

कहां होंगे कितने नल कनेक्शन
डूंगरपुर जिले की 322.28 करोड़ की 98 लघु पेयजल परियोजनाओं, सीकर जिले के लिए 146.18 करोड़ की 59 लघु परियोजनाओं, प्रतापगढ़ जिले के लिए 97.09 करोड़ की 65 लघु परियोजनाओं, धौलपुर जिले के लिए 79.95 करोड़ की 5 लघु परियोजनाओं, सिरोही जिले के लिए 30.94 करोड़ की 15 लघु परियोजनाओं, गंगानगर जिले के लिए 8.46 करोड़ की 6 लघु परियोजनाओं, सवाई माधोपुर जिले के लिए 7.45 करोड़ की 2 लघु परियोजनाओं, चित्तौड़गढ़ जिले के लिए 8.14 करोड़ की 2 लघु परियोजनाओं तथा बारां जिले के लिए 1.58 करोड़ की एक लघु परियोजना को मंजूरी दी गई।

डीपीआर बनाने के लिए 2.89 करोड़ मंजूर
धौलपुर जिले के 265 गांवों को कालीतीर लिफ्ट योजना से जोड़ने की वृहद परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए 2.89 करोड़, बाड़मेर जिले के 43 गांवों में जेजेएम कार्यों की डीपीआर तैयार करने के लिए 20.61 लाख, जैसलमेर जिले के 34 गांवों की डीपीआर तैयार करने के लिए 13.69 लाख तथा चितौड़गढ़ जिले में 63 स्कूल आंगनबाड़ियों को जल कनेक्शन से जोड़ने के लिए 22.07 लाख की मंजूरी दी गई।

बारिश में आवासों में सांप आने का भय, गाड़ी और बॉक्स में दिए दिखाई
जयपुर। बारिश के समय आवासों में सांप आने का भय बना रहता है। यह अक्सर वन क्षेत्रों से पास की कॉलोनियों में ज्यादा निकलते है। घरों में बिजली के एमसीबी बॉक्स और गाड़ियों मे भी इनकी मौजूदगी देखने को मिल जाती है। बारिश के समय इन हादसों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने से सांपों के बाहर निकलने का खतरा बढ़ जाता है। सांप दिखाई देने पर वन विभाग और वन्यजीव क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को फोन कर जानकारी दे सकते हैं।

8 से 10 फोन
रक्षा संस्थान के लोकेश यादव का कहना है कि इस समय सांपों के रेस्क्यू के लिए 8 से 10 फोन आ रहे हैं। सबसे ज्यादा फोन जगतपुरा, झालाना और नाहरगढ़ आदि स्थानों से आ रहे है। इसलिए बिना टॉर्च या रोशनी के अंधेरे स्थान में ना जाएं। घरों के आसपास झाड़ियां ना उगने दे, घरों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखे।

एक्टिवा में घुसा कोबरा
एक निजी टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एग्जाम देकर छात्रा रंजन कुमारी अपनी एक्टिवा के करीब पहुंची, तो लोगों ने बताया कि एक्टिवा में सांप घुस गया है। उन्होंने वन्यजीवों के लिए कार्यरत एनजीओ को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची टीम ने एक्टिवा से कोबरा सांप निकाला।

एमसीबी बॉक्स में कोबरा
प्रतापनगर स्थित एनआरआई कॉलोनी के एक घर में बिजली के एमसीबी बॉक्स के अंदर तारों के बीच कोबरा सांप दिखाई दिया। इस पर एनजीओ को फोन किया। उन्होंने सांप को वहां से बाहर निकालकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

तबादलों पर रार: अमीन कागजी का चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास पर धरना, फिर नोकझोंक
जयपुर। प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू होते ही अब आरोप-प्रत्यारोप और नाराजगी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अपने क्षेत्र में तबादलों से नाराज किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास पर पहुंच गए और धरना दे दिया, हालांकि विधायक का धरना कुछ समय बाद समाप्त हो गया।

इस दौरान अमीन कागजी के साथ आए समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। अमीन कागज़ी अपने समर्थकों के साथ ही मंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा और विधायक अमीन कागजी के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। मंत्री ने विधायक को धरने से उठाने के प्रयास भी किए लेकिन विधायक समर्थकों के साथ ही धरने पर बैठे रहे। धरने के दौरान विधायक अमीन कागजी ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के फैसले पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में 4 ही अल्पसंख्यक वर्ग से चिकित्सक थे और उनके भी तबादले कर दिए गए आखिर चिकित्सा मंत्री की मानसिकता क्या है? उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में जनता क्लिनिक है, सरकारी डिस्पेंसरी हैं बावजूद इसके उनकी जानकारी के बगैर आखिर क्यों तबादले किए गए।

पायलट के आवास पर कार्यकर्ताओं ने लगाए पार्टी के समर्थन में नारे
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के दिल्ली आवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के जरिए नोटिस देकर पूछताछ कर रही है और उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रही है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं को परेशान करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी, पूर्व पीसीसी प्रवक्ता पैनल लिस्ट सादिक चौहान, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व पार्षद धर्म सिंह सिंघानिया, हरीश यादव, आकाश चोपड़ा विनय प्रताप सिंह भोपर सहित अनेक कांग्रेस जनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक द्वेषतापूर्ण कार्यवाही को बंद नहीं करेगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करता रहेगा। राजस्थान का कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर से लेकर दिल्ली तक केंद्र सरकार की तानाशाही का विरोध जारी रखेगा।

बेघर लोगों को छत देने की तैयारी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बेघर, वृद्धजन, कामकाजी महिलाओं एवं असहाय-निराश्रित व्यक्तियों को रहने के लिए छत देने की तैयारी कर रही है। सभी जिलों में 75-75 की क्षमता के 45 आवासों का निर्माण किया जाएगा। गृह निर्माण के लिए अब जिलों में भूमि आवंटन की तैयारी है। अपना घर संस्था की तर्ज पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना के तहत जयपुर, भरतपुर संभाग में दो-दो, शेष संभागों पर तीन-तीन तथा शेष 26 जिलों के लिए एक-एक गृह की स्थापना की जाएगी। एक गृह की क्षमता 75 होगी, जिसके लिए न्यूनतम भूमि 3000 वर्गमीटर आवंटित होगी। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने गृह निर्माण के लिए सभी स्थानीय निकायों, प्राधिकरण और यूआईटी से भूमि आवंटन के प्रस्ताव मांगे है ताकि शीघ्र भूमि देने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। योजना के तहत भवन निर्माण के लिए 90 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इसकी बजट में घोषणा की थी।

संस्थाओं का चयन:एसजेई विभाग ने आवासों का संचालन करने वाली संस्था, कंपनी, आवेदनकर्ता, आवंटन की शर्तों व उप-विधियों आदि की समस्त शर्तें पुणत: पालना करेगा। शर्त की अवेहलना करने पर आवंटन करने वाला शहरी निकाय आवंटन निरस्त करने, भवन, भूमि पर बने अन्य निर्माण को कब्जे में लेने के लिए स्वतंत्री रहेगी।

किस जिले में कितने गृह बनेंगे
योजना के तहत जोधपुर में 3, बीकानेर 3, अजमेर 3, कोटा 3, जयपुर 2, भरतपुर 2, अलवर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, पाली, सीकर, गंगानगर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, टोंक, नागौर, दौसा, प्रतापगढ़ बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, झुंझुनूं, जालोर, बारां, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, राजसमंद, और सिरोही में एक-एक गृह बनाया जाएगा।

सीएम पुनर्वास गृह योजना के अन्तर्गत गृह स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन करने के संबंध में तीनों प्राधिकरण और 14 यूआईटी से प्रस्ताव भिजवाने को कहा गया है।
- नवनीत कुमार, जेएस यूडीएच

सभी जिलों में 25 गृहों की स्थापना की जाएगी। यूडीएच को जमीन आवंटन के लिए कहा गया है, ताकि मौके पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।
- डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

नाबालिक बच्ची को बेचने का मामला: बच्ची के परिजनों के लेकर किरोड़ीलाल पहुंचे मंत्री के आवास, कार्रवाई नहीं होने पर धरने की दी चेतावनी
जयपुर। धरना किंग के नाम से विख्यात किरोड़ीलाल मीणा फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा जयपुर की रामनगरिया इलाके से गायब हुई नाबालिक दलित बच्ची के परिजनों को लेकर अस्पताल रोड स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के घर जा पहुंचे। जहां उन्होंने नाबालिक बच्ची के परिजनों को न्याय दिलाने तक धरना देने की चेतावनी दी, तो मंत्री ममता भूपेश ने परिजनों को और किरोड़ी लाल को आवास में बुलाकर पूरा मामला समझा। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को कार्रवाई का विश्वास दिलाया। वहीं किरोड़ी ने कहा कि दलित बच्ची 2 साल पहले के मामले में अभी भी न्याय का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बच्ची को बाल सुधार गृह भेचने की जगह उसे वेश्यावृत्ति के गिरोह के हाथों मैं ही सौंप दिया। ममता भूपेश के पास वह इसके न्याय की मांग को लेकर आए हैं। किरोड़ी ने तल्ख अंदाज में साफ कहा है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंत्री के घर के बाहर ही धरने पर बैठ जाएंगे।

शॉर्ट सर्किट से लगी 3 मंजिला मकान में आग
जयपुर। प्रताप नगर इलाके में अलसुबह शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची 6 दमकलों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया और मकान की छत पर फंसे चार लोगों को सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में गई टीम ने हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म मशीन की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारा। हालांकि आगजनी में लाखों रुपए के कपड़ें, फर्नीचर और अन्य सामान जल गए है। सीएफओ जगदीश फुलवारी ने बताया कि आग सुबह चार बजे जगतपुरा में अक्षय पात्र के पास एक मकान में लगी थी। मौके पर पहुंची टीमों ने आग में पानी डालना शुरू किया और साइड से सिढ़ी लगाकर मकान की छत पर फंसे हुए चार लोगों को नीचे उतारा। पहली नजर में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है।

अग्निशमन दल ने किया शानदार काम
आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने में सहायक अग्निशमन अधिकारी उषा शर्मा, फायरमैन मुकेश बैरवा, विक्रम यादव, आदित्य शर्मा, कुलदीप सिंह और  यादव ने शानदार काम किया। हादसे की सूचना जैसे ही सहायक अग्निशमन अधिकारी उषा शर्मा को मिली वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सीढ़ियों की सहायता से आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला। आग कपड़ा व्यवसायी नरेन्द्र कुमार अरोड़ा के मकान में लगी थी। आगजनी के समय वह परिवार सहित दूसरे मकान में गए हुए थे। यहां पर काम करने वाले सुरेश, उपेन्द्र, ललित और विद्यानंद सो रहे थे। आग लगते ही इन्होंने मकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। मकान में कपड़े और फर्नीचर ज्यादा होने के कारण ही कुछ ही देर में आग ने चोरों तरफ से मकान को घेर लिया था। फंसे हुए लोगों को हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म मशीन की सहायता से नीचे उतारा गया था।

थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की लज्जा भंग
जयपुर। कानोता थाना प्रभारी समेत 16 पुलिसकर्मी रात डेढ़ बजे सुमेल निवासी घर में घुस गए। इन्होंने घर में मौजूद महिलाओं की लज्जा भंग की और बुजुर्ग से मारपीट की। पीड़ित परिवार को पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मिला। कमिश्नर ने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ितों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि पुलिकर्मियों ने उनके कमरों के गेट व खिड़कियां तक तोड़े और उन्हें कपड़े तक नहीं पहनने दिए। पुलिस ने महिलाओं को धमकाया और उनके बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति के साथ मारपीट की। उन्हें दीवार फांदकर रात में ही ले गए और उनके पालतू कुत्ते को लाठियों से पीटा। पुलिस ने उन्हें इसी तरह से आने और पीटने की धमकी दी है। दो दिन पूर्व कानोता थाना प्रभारी अरुण पूनिया किसी झगड़े की सूचना पर निजी वाहन व दो पुलिसकर्मियों के साथ सिविल ड्रेस में जामडोली पहुंचे थे। यहां कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया था।

झगड़े की सूचना पर एसपी आदर्शनगर समेत आस-पास की थाना पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एक घर में दबिश भी दी। महिलाओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपी बेबुनियाद है। पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
- अरुण कुमार पूनिया, थाना प्रभारी कानोता

लवाजमे के साथ निकली गणगौर की सवारी
जयपुर। दो साल बाद जयपुर शहर में लोकपर्व गणगौर पर बैण्डबाजे और लवाजमे के साथ त्रिपोलिया गेट जनानी ड्योढी से गणगौर माता की सवारी निकली। सिटी पैलेस में पूर्व राजपरिवार की महिलाओं ने गणगौर माता का पूजन किया। सवारी को देखने के लिए जयपुरवासी उत्साह व उमंग के साथ उमड़े तो मानो मेला सा लग गया। परकोटे की दीवारों पर बैठे ग्रामीण शोभायात्रा को देखने के लिए दूर दराज से यहां पहुंचे थे। दोपहर में ही लोग बरामदों में खड़े हो गए। शाम तक चौड़ा रास्ता सहित आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर गया। त्रिपोलिया गेट से सजे-धजे हाथी, ऊंट, घोड़े, बैल, बग्गी निकलनी शुरू हुई तो लोगों का उत्साह बढ़ गया। कुछ ही देर बाद लाल सुर्ख रंग के परिधान में गणगौर और ईसर की सवारी त्रिपोलिया गेट से निकली तो लोगों ने हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया और भावुक हो उठे।

महिलाओं ने किया पूजन
गणगौर पर्व पारंपरिक रूप में मनाया। महिलाओं ने साड़ी पहनकर सामूहिक रूप से गणगौर माता का घरों में पूजन किया। कुछ महिला संगठनों ने भी सामूहिक पूजा कराई। इससे पूर्व अखंड सौभाग्य की कामना के साथ भगवान शंकर और पार्वती के रूप में गौर-ईसर की पूजा कर घेवर का भोग लगाया। वहीं गोविंददेवजी सहित अन्य मंदिरों में ठाकुरजी को घेवर का भोग लगाया।

पंचरंगा निशान के साथ चल रहे थे गजराज
सवारी के आगे-आगे प्रदेश के लोक कलाकारों के नृत्य, संगीत ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। घूमर, कालबेलिया, कच्ची घोड़ी, चरी नृत्य और चंग-ढाप पर कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुति दी। बैंड की धुनों में पारम्परिक राजस्थानी संगीत की स्वरलहरियां बिखर रही थी। छोटी चौपड़ पर लोग घर और बरामदों की छतों पर खडेÞ होकर शोभायात्रा को निहार रहे थे। जयपुरवासियों ने गणगौर माता से महामारी को सम्पूर्ण समाप्त कर सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। सवारी में सबसे आगे गजराज पर पंचरंगा निशान लिए महावत बैठा था। पीछे ऊंट और घोड़े का लवाजमा चल रहा था। सौ से अधिक लोक कलाकार राजस्थानी गीत-संगीत और नृत्य करते हुए चल रहे थे। छोटी चौपड़ से शोभायात्रा चौगान स्टेडियम होते हुए तालकटोरा पहुंची। यहां गणगौर को पानी पिलाया गया। मंगलवार को बूढ़ी गणगौर की सवारी निकलेगी।

गणगौर माता की पूजा-अर्चना की
जयपुर। गणगौर पर्व पर जयपुर नगर निगम गे्रटर की मेयर सौम्या गुर्जर के नेतृत्व में वार्ड 43 की पार्षद अर्चना शर्मा, मीनाक्षी, दुर्गेश नंदिनी, संजू चौधरी और वार्ड 43 की मातृशक्ति बहनों ने गणमौर माता की पूजा अर्चना की।

श्रीलंका में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति आवास तक लोगों का हिंसक प्रदर्शन, कोलंबो में कर्फ्यू
कोलंबो। श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट के बीच बढ़ती मंहगाई से परेशान लोग गुरुवार देर रात राजधानी कोलंबो में सड़कों पर उतर आये और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उनका गुस्सा हिंसक प्रदर्शनों में बदल गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने  पुलिस बस और जीप के साथ-साथ दो मोटरसाइकिलों और एक ट्रक को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और अंतत: राजधानी कोलंबो में   कर्फ्यू  लगा दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और दूसरे वाहनों को किया आग के हवाले
पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की कि गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और दूसरे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर  करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और तेज पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
श्रीलंका में पिछले कई सप्ताह से खाने-पीने के सामान की किल्लत तथा गैस और तेल की बढ़ती कीमतों से तो लोग परेशान थे ही, इसी बीच बिजली की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई, जिसने आग में घी का काम किया । इसके बाद लोग सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राजधानी में सड़कों पर उतर आये।  लोगों का यह गुस्सा कल रात ङ्क्षहसक प्रदर्शनों के रूप में सड़कों पर नजर आया।

पांच हजार लोग सड़कों पर
राजधानी में करीब पांच हजार लोग सड़कों पर उतरे। हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लिये लोग राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। राष्ट्रपति भवन के पास एकत्र प्रदर्शनकारी '' गोटाबाया वापस जाओ'' के नारे लगा रहे थे और मांग कर रहे थे कि देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में नाकामयाब रही इस सरकार को सत्ता से बाहर हो जाना चाहिए  । हिंसक प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई, इस प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए अद्र्धसैन्य पुलिस बल और विशेष कार्यबल को लगाया गया।

राष्ट्रपति आवास के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट और काफी लंबे समय तक बिजली उपलब्ध न रहने के चलते लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। गुरुवार देर रात को राजधानी में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के निजी आवास के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए। आक्रोशित लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोडऩे पड़े और पानी की तेज बहाव का छिड़काव करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर 'गोटा घर वापस जाओ' सहित सरकार विरोधी कई नारे लगाए और सरकार से इस्तीफे की मांग की क्योंकि उनके द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को सही से नहीं संभाला जा सका है।

कर्ज चुकाने के लिए श्रीलंका के पास पर्याप्त मात्रा में डॉलर भी नहीं
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से श्रीलंका में आर्थिक सकंट इतना गहरा गया है कि यहां खाद्य पदार्थों, ईंधन और रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है। आसमान छूती महंगाई से लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। श्रीलंका के पास विदेशी मुद्रा की कमी हो गई है, जिस कारण यह पुराने कर्जों को नहीं चुका पा रहा है। कर्ज चुकाने के लिए श्रीलंका के पास पर्याप्त मात्रा में डॉलर भी नहीं है। श्रीलंका में यह आर्थिक संकट इस साल की शुरुआत से गहराया है, जिससे यहां के लोग काफी प्रभावित हैं।

पिंक सिटी से प्रतिदिन निकलता है 1500 टन कचरा
जयपुर। शहर (नगर निगम सीमा) से प्रतिदिन करीब 1500 टन कचरा घरों से निकलता है। इसमें से केवल 600 टन का ही निस्तारण हो रहा है। बाकी 900 टन कचरे को तीनों डंपिंग स्टेशनों पर डाला जा रहा है, जिससे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। अब नगर निगम कचरा निस्तारण के लिए बायो माइनिंग प्लांट लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए सरकार से सहायता मांगी है। जयपुर शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को दोनों नगर निगमों से सब स्टेशनों लांगड़ियावास, मथुरादासपुरा और सेवापुरा में एकत्रित किया जाता है। सेवापुरा में प्रतिदिन 250 टन कचरे से कंपोस्ट और लांगड़ियावास में 350 टन कचरे का आरडीएफ प्लांट से निस्तारण किया जाता है। बाकी 900 टन कचरे को डंप किया जा रहा है। इसका पिछले दस साल से निस्तारण नहीं हो रहा।

प्रतिवर्ष करीब 100 करोड़ रुपए का खर्चा
नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज की ओर से कचरा एकत्रित करने से डंपिंग स्टेशन पर पहुंचाने का कार्य बीवीजी कंपनी को दे रखा था। हेरिटेज निगम अब जोनवार कचरा एकत्रित व डंपिंग करवा रहा है। इस कार्य में दोनों निगमों की ओर से करीब 100 करोड़ रुपए खर्चा किया जा रहा है। इनमें निगम के वाहनों का खर्चा भी शामिल है।

सरकार से मांगी राशि
नगर निगम ग्रेटर व हेरिटेज ने कई वर्षों से जमे कचरे का निस्तारण करने के लिए बायो माइनिंग प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इस कार्य में करीब 147 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजकर राशि मांगी गई है।

जयपुर से प्रतिदिन 1500 टन कचरा निकलता है। इसमें से केवल 600 टन कचरे का ही निस्तारण हो रहा है। बाकी कचरे का दस साल से अंबार लगा है। इसके चलते बीमारियां फैलने का भय बना रहता है। इसके निस्तारण की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार से मदद मांगी जाएगी।
- पुनीत कर्णावट, उप महापौर नगर निगम ग्रेटर