Teaser release - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक
मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें दर्शकों को बेबी करमरकर की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की पहली झलक देखने को मिलती है। फिल्म में बेबी करमरकर को भारत की पहली देसी महिला सुपारी किलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह और मरुधर शेखावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीजर में बेबी करमरकर के बचपन से जुड़ी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं और धीरे-धीरे उन पात्रों से परिचय कराया गया है, जो उसकी दुनिया का हिस्सा हैं। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित टीजर रहस्य, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है। एक लाल छतरी लिए महिला की मौजूदगी कहानी के रहस्य को और गहरा करती है तथा दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाती है।

फिल्म के निर्माता साकिब सलीम ने कहा कि इस टीजर के माध्यम से दर्शकों के लिए बेबी की दुनिया के दरवाजे खोले गए हैं। उनके अनुसार, फिल्म में कई ऐसे दिलचस्प पात्र हैं, जो कहानी को नई परतें और नया रोमांच प्रदान करते हैं।

वहीं, निर्देशक नचिकेत सामंत का कहना है कि यह केवल बेबी करमरकर की कहानी नहीं, बल्कि उसके आस-पास मौजूद पूरी दुनिया की कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म का हर पात्र अपने साथ एक अलग ऊर्जा और रहस्य लेकर आता है।

नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साकिब सलीम ने अपने बैनर के तहत किया है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म रहस्य, रोमांच, हलचल और कई अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर होगी। ‘बेबी डू डाई डू’, 03 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट
मुंबई। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने रितेश विलासराव देशमुख की निर्देशित-अभिनीत ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ के साथ थिएटर में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब यह टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आ गया है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की महान विरासत को बड़े स्तर पर पेश करती है और मराठी सिनेमा में एक पैन-इंडिया स्पेक्टेकल के रूप में सामने आ रही है। रितेश विलासराव देशमुख इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म में भव्यता के साथ एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई है, जो स्वराज्य के जन्म पर आधारित है।

टीजर में एक बेटे की कहानी की झलक मिलती है, जिसने संकल्प लेकर इतिहास बदल दिया। इसमें जोश, भावना और वीरता का दमदार मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख के साथ रितेश विलासराव देशमुख नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। भव्य एक्शन और शानदार तकनीक के साथ यह फिल्म एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

थिएटर में इसके टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ इसे सराहा। अब डिजिटल रिलीज के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत के इतिहास को भव्यता, भावना और शानदार प्रस्तुति के साथ एक नए अंदाज में पेश करेगी।

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बॉलीवुड की सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद वापस आ रही है। सालों से इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं। इसी विरासत की वजह से, यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा पेश की गई ‘भूत बंगला’ ने उन फैंस के बीच पहले ही यादों का सैलाब ला दिया है, जो इस जोड़ी की कल्ट फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। यह फिल्म बॉलीवुड के उस सुनहरे कॉमेडी दौर के जादू को फिर से जगाने का वादा करती है, जिसमें आज के दर्शकों के लिए एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट भी होगा।

फिल्म के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था और अब मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का बहुप्रतीक्षित टीजर भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही एक कास्ट पोस्टर भी सामने आया है, जो इसकी डरावनी पर मजेदार दुनिया की पहली झलक दिखाता है। कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है। हालाँकि, टीजर ने फिलहाल हॉरर एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा है, लेकिन इसने आने वाले डरावने ड्रामे को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है, जो हंसी-मजाक के साथ एक स्पोक्टैकुलर एंटरटेनर होने का वादा करता है।

एक और खास बात जो ध्यान खींचती है, वो है परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर्स की मौजूदगी। यह कलाकार तुरंत उन पुरानी यादों वाली चमक को वापस ले आते हैं, जो दर्शक अक्सर क्लासिक कॉमेडी फिल्मों से जोड़कर देखते हैं। टीजर में उनकी छोटी सी झलक ही उन यादगार किरदारों की याद दिला देती है, जो उन्होंने पहले निभाए हैं और इससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

टीजर में डरावनेपन की जो छोटी सी झलक दिखती है, वो ट्रेलर आने पर हॉरर एलिमेंट्स को और ज्यादा देखने की इच्छा जगा देती है। जानदार संगीत, दिलचस्प विजुअल्स, मजेदार पंचलाइन्स और अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की फिल्मों के सिग्नेचर कॉमिक फ्लेवर के साथ, ‘भूत बंगला’ पुरानी यादों और नए मनोरंजन के एक बेहतरीन मिक्स का वादा करती है। अगर टीजर को पैमाना माना जाए, तो हॉरर से भरपूर कॉमेडी का वो सुनहरा दौर शायद बड़े पर्दे पर शानदार वापसी कर रहा है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता सबका दिल, जानें रिलीज डेट
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान के रीयूनियन को भी दिखाती है, जो ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज हो गया है। दिल को छू लेने वाले डायलॉग के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुन के जरिए प्यार के जज्बात को खूबसूरती से सामने लाता है। साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की मनमोहक केमिस्ट्री दिखाते हुए, यह टीजर दिल को प्यार और अपनेपन से भर देता है। साउथ सिनेमा की क्वीन साई पल्लवी, जो अपनी मोस्ट-अवेटेड हिंदी डेब्यू कर रही हैं, अपने सिग्नेचर ग्रेस, गहराई और सादगी के साथ नजर आती हैं। वहीं, जुनैद खान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक नए इमोशनल जोन में दिखते हैं और उनका चार्म अपने आप दिल जीत लेता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे सलमान खान
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज कर दिया है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय सेना के अफसर की भूमिका में हैं। उनके चेहरे पर दिखती सख्ती, संयमित गुस्सा और शांत, लेकिन मजबूत अंदाज बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देता है। खासतौर पर आखिरी पलों में उनकी सीधी नजर दर्शकों से जैसे बात करती है और एक गहरा असर छोड़ जाती है।

टीजर को और असरदार बनाती हैं स्टेबिन बेन की आवाज, जो खामोशी को चीरते हुए भावनाओं और जल्दी का एहसास कराती हैं। वहीं, हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर अपनी तेज और धड़कन बढ़ा देने वाली धुनों से विजुअल्स की सच्चाई को और भी गहराई देता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को सलमान खान ने ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज, बैकग्राउंड में सुनाई दिया स्वर कोकिला लता मंगेशकर का लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 28 सितंबर को इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इतना ही नहीं, फिल्म का दूसरा टीजर भी जारी किया गया है। 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती थी। फिल्म के दूसरे टीजर के बैकग्राउंड में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के लोकप्रिय देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ को सुना जा सकता है। फरहान ने लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद किया है और इस अनोखे अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि टीजर एक श्रद्धांजलि है, अमर देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ पर, जो उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में, जिसे रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भी कहा जाता है, शहादत दी थी। इसी जंग पर आधारित है ‘120 बहादुर’, जो उनके जज्बे, हिम्मत और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। यह गीत मशहूर कवि प्रदीप ने लिखा था, जबकि इसका संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था। इसे सबसे पहले साल 1963 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। आज भी, इतने सालों बाद, यह गीत लोगों के दिलों को छू लेता है और देशभक्ति की भावना जगाता है।

फरहान अख्तर ने ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में लिखा- पराक्रम, देशभक्ति, बलिदान. रेजांग ला, 1962 के वीरों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर जारी। ‘120 बहादुर’, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

लद्दाख में फिल्माई गई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट के साथ मिलकर बेहाल मुश्किल हालात के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। फिल्म ‘120 बहादुर’ का निर्देशन रजनीश रेज़ी घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म ‘मस्ती 4’ का टीजर रिलीज : ड्रामा के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉमेडी का डोज, कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती एक बार फिर धमाके के साथ कर रही वापसी
मुंबई। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मस्ती 4’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती एक बार फिर धमाके के साथ वापसी कर रही है। वेवबैंड प्रोडक्शन ने ‘मस्ती 4’ का टीजर लॉन्च कर दिया है, जिसे मिलाप मिलन जावेरी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म ‘मस्ती 4’ में एक बार फिर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अपने पसंदीदा किरदार अमर, मीत और प्रेम के रूप में नजर आएँगे। इन कलाकारों के साथ फिल्म में श्रेया शर्मा, रूही सिंह और एलनाज नोरौजी भी शामिल हुई हैं, जो इस हंसी के सफर को और ताजगी और चमक से भर देंगी। यूके और मुंबई में शूट की गई इस फिल्म के टीजर में बड़े पैमाने पर भव्यता और मिलाप मिलन जावेरी के मसाला एंटरटेनर का अंदाज झलकता है। हालांकि, इसके अलावा फिल्म में कई बड़े नाम भी सरप्राइज रोल में नजर आएँगे।

निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा- पहली दो ‘मस्ती’ फिल्मों को लिखने से लेकर अब ‘मस्ती 4’ निर्देशित करने तक का यह सफर मेरे लिए सचमुच एक फुल सर्कल मोमेंट है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इंद्र कुमार सर की विरासत को आगे ले जा रहा हूँ, जिनकी द्दष्टि ने इस फ्रेंचाइजी की नींव रखी। उनकी फिल्मों ने कॉमेडी एंटरटेनर्स का पैमाना तय किया और मैं अपने स्टाइल में उस विरासत को आगे बढ़ाने का सौभाग्य पा रहा हूँ। ‘मस्ती 4’ में हम मस्ती को एक नए स्तर पर ले गए हैं, जिसमें दर्शकों को मिलेगा ज्यादा एंटरटेनमेंट, गहरा ड्रामा, ज्यादा पागलपन के साथ अनलिमिटेड कॉमेडी का डोज। वैसे टीजर तो बस उस कॉमेडी के तूफान की झलक है, जो बड़े पर्दे पर उनका इंतजार कर रही है।

निर्माता शिखा करण आहलूवालिया (वेवबैंड प्रोडक्शन) ने कहा- वेवबैंड में हमारा उद्देश्य ऐसी फिल्में बनाना है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करें और उन्हें कहानी कहने की जादुई दुनिया में डुबो दें। मस्ती फ्रेंचाइजी को सालों से उसके ह्यूमर और एंटरटेनमेंट वैल्यू के लिए प्यार मिलता रहा है और ‘मस्ती 4’ के साथ हम इसे अगले स्तर पर ले जा रहे हैं, जहां होगा भव्य स्केल, शुद्ध मस्ती और धमाल। टीजर दर्शकों को उस हंसी के विस्फोट की एक झलक देगा, जो हम बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।

जी स्टूडियोज और वेवबैंड प्रोडक्शन की प्रस्तुति में मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर बनाए गए ‘मस्ती 4’ के निर्माता ए. झुनझुनवाला और शिखा करण आहलूवालिया (वेवबैंड प्रोडक्शन), इंद्र कुमार और अशोक ठकेरिया (मारुति इंटरनेशनल), शोभा कपूर और एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) और उमेश बंसल हैं। ‘मस्ती 4’,  21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्राइम वीडियो ने शो ‘फैमिली मैन 3’ का टीजर किया रिलीज, मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने किरदार श्रीकांत तिवारी के साथ लौट रहे
मुंबई। प्राइम वीडियो ने ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन का टीजर रिलीज कर दिया है। राज और डीके की जोड़ी ने ‘द फैमिली मैन 3’ को अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है और एक बार फिर मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के रोल में नजर आने वाले हैं, जो एक तरफ देश के लिए एक अंडरकवर जासूस की जिम्मेदारियां निभाते हैं और दूसरी तरफ एक मिडिल क्लास फैमिली में पिता और पति के रोल में तालमेल बैठाते हैं।

‘द फैमिली मैन’ के इस नए सीजन को राज, डीके और सुमन कुमार ने मिलकर लिखा है, जबकि डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने दिए हैं। सीरीज का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं और इस बार उनके साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ भी निर्देशन में जुड़े हैं। इस साल आने वाला सीजन 3 और भी बड़ा होने वाला है, क्योंकि श्रीकांत तिवारी का सामना इस बार दो नए खतरनाक दुश्मनों जायदीप अहलावत और निमरत कौर से होगा। इस सीजन में कहानी देश की सीमाओं के भीतर और बाहर दोनों ओर से आ रहे खतरों के बीच श्रीकांत के संघर्ष को दिखाएगी। पहले के अहम किरदारों के साथ भी वापसी हो रही है, जिसमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अलेशा ठाकुर (धृति तिवारी) और वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) फिर से अपने किरदारों में नजर आएंगे।

राज एंड डीके ने सीजन 3 को लेकर अपना विजन शेयर करते हुए कहा- हर नए सीजन के साथ हम खुद को एक नई चुनौती देते हैं । कहानी, स्केल और परफॉर्मेंस को और ऊंचा उठाने की कोशिश करते हैं, जिससे दर्शकों को पिछली बार से ज्यादा एंटरटेनमेंट मिल सके। हम अपने फैंस की धैर्य के लिए शुक्रगुजार हैं। सीजन 3 में श्रीकांत और उसकी टीम को ऐसे खतरनाक हालातों से गुजरना पड़ेगा, जहां उनकी सीमाएं, रिश्ते और भरोसे सब कुछ कसौटी पर होंगे। साथ ही श्रीकांत को इस बार एक बदले हुए पारिवारिक माहौल से भी जूझना पड़ेगा। इस बार श्रीकांत और उनकी टीम का सामना कुछ बेहद ताकतवर और खतरनाक नए दुश्मनों से होगा और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जयदीप अहलावत और निमरत कौर इस सीजन में हमारे नए विलेन के रूप में शामिल हो रहे हैं। प्राइम वीडियो की टीम ने इस सीजन को जिंदा करने में शानदार सहयोग किया है और हम इस नई कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर रिलीज, फिल्म के टाइटल का खूबसूरत मतलब बताया गया
मुंबई। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की आने वाली फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर रिलीज हो गया है। यशराज फिल्मस ने अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का दिल छू लेने वाला टीजर जारी किया, जिससे एक बार फिर रोमांस को बड़े पर्दे पर जिंदा करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स अहान पांडे को हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो लॉन्च कर रही है। उनके साथ अनीत पड्डा नजर आएंगी, जिन्होंने वेब सीरीज ‘बिग गल्र्स डोंट क्राई’ में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

टीजर में फिल्म के टाइटल ‘सैयारा’ का भी खूबसूरत मतलब बताया गया है। शब्दार्थ के अनुसार, सैयारा एक भटकता हुआ खगोलीय पिंड होता है, लेकिन शायरी में यह शब्द किसी चमकदार, स्वप्निल और अप्राप्य चीज या व्यक्ति को दर्शाने के लिए प्रयोग होता है। एक ऐसा सितारा, जो हमेशा चमकता है, राह दिखाता है, पर कभी पूरी तरह पास नहीं आता। फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धनुष और नागार्जुन की फिल्म ‘कुबेर’ का नया टीजर रिलीज, तीन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज कलाकार आएंगे एक साथ नजर
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और नागार्जुन की आने वाली फिल्म ‘कुबेर’ का नया टीजर रिलीज हो गया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुबेर’ निर्माताओं ने ‘कुबेर का ट्रांस’ शीर्षक वाला नया टीजर रिलीज किया है। इस फिल्म में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे। धनुष, दूरदर्शी निर्देशक शेखर कम्मुला और संगीत के क्षेत्र में दिग्गज देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) साथ मिलकर वे एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जो सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव से कहीं बढ़कर है।

इस दिल दहला देने वाले टीजर में डीएसपी का विद्युतीकरण करने वाला ट्रैक ‘मेरी मेरी मेरी ये दुनिया सारी’ है। टीजर में नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ की अछ्वुत झलकियाँ भी हैं।

श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित, ‘कुबेर’ एक महाकाव्य पैमाने पर बनाई गई है और पांच भाषाओं - तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।