hundred - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में 2300 फोरेस्ट गार्ड व 99 फोरेस्टर की भर्ती जल्द: पांडे
अजमेर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) डॉ. डीएन पांडे ने कहा है कि प्रदेश के वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए जल्द ही 23 सौ फोरेस्ट गार्ड और 99 फोरेस्टर की भर्ती होगी। साथ ही 230 एसीएफ और रेंजर भी लगाए जाएंगे। वे सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखाबित थे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पद खाली होने से वनों में अवैध कटाई, चराई और अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसीलिए इन पर अंकुश लगाने जल्द ही फोरेस्ट गार्ड और फोरेस्टर की तैनाती होगी। इनकी लिखित परीक्षा नवंबर में होगी। डॉ. पांडे ने बताया कि जब तक इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक सरकार ने विभाग को 8 सौ होमगार्ड्स दिए हैं। जिन्हें जल्द ही वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।

वनों का घनत्व बढ़ा, जैव विविधता बेहतर: डॉ. पांडे ने कहा कि 1995 के बाद प्रदेश के वनों का नेट लोस नहीं हुआ है। वन क्षेत्रों का दायरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। घटत की तुलना में बढ़त ज्यादा हो रही है। वन्य जीवों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जो शुभ संकेत है। पौधारोपण के लिए सबसे ज्यादा बजट: डॉ. पांडे ने बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने वन क्षेत्रों में पौधारोपण के लिए इस साल सबसे ज्यादा बजट उपलब्ध कराया है। करीब 50 हजार हैक्टेयर में पौधारोपण किया जा रहा है। शहर में लव कुश वाटिका व बॉटनीकल पार्क बनेगा: उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत जल्द ही अजमेर शहर में लव कुश वाटिका व बॉटनीकल पार्क बनेगा जो इको टूरिज्म को बढ़ावा देगा।

100 दिन पूरे, कब तक चलेगा युद्ध
यूक्रेन और रूस युद्ध के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्टपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का यूक्रेन के 20 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण है। यह रूस और यूक्रेन युद्ध की सही स्थिति को बताने के लिए काफी है। रूस का डोनबास के 95 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण माना जा रहा है, इसमें मारियूपोल भी शामिल है। वहीं सेवेरोदोनेत्स्क में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच भयंकर संघर्ष चल रहा है। उधर पिछले दिनों फिनलैंड और स्वीडन की जल्द से जल्द नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करने की घोषणा इस बात का सबूत हैं कि यूक्रेन युद्ध ने यूरोपीय देशों की मनोदशा को बहुत गहरे प्रभावित किया है। हालांकि तुर्की ने नाटो में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है और कहा कि दोनों देशों को संगठन में शामिल करना तुर्की की सुरक्षा को खतरे में डालेगा। रूस के पड़ोस में स्थित इन दोनों देशों ने शीत युद्ध के लंबे चले दौर में भी अपनी तटस्थता बनाए रखी थी। वजह यह भी हो सकती है कि वे पड़ोस की महाशक्ति को नाराज नहीं करना चाहते थे। मगर बदले हालात में अब ऐसा लगता है कि सुरक्षा की चिंता रूस की संभावित नाराजगी पर भारी पड़ गई है। खासकर फिनलैंड की तो 1300 किलोमीटर लंबी सीमा रूस के साथ लगती है। वहां सरकार पर जनमत का भी जबर्दस्त दबाव है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल भी कह चुके हैं कि इन दोनों के आवेदन पर जल्द ही पॉजिटिव फैसला लिया जाएगा। अमेरिका भी इसके पक्ष में है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों देश नाटो के सदस्य बन जाएंगे। यह रूस के प्रभाव क्षेत्र में नाटो के विस्तार का अगला चरण है, जिसे रूस हर कीमत पर रोकने की बात करता रहा है। यूक्रेन पर हमले के पीछे भी उसकी यही आशंका रही है कि नाटो उसके पड़ोस के देशों तक पहुंचना चाहता है।

उत्तरी यूरोप की सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता हैं

यूक्रेन तो अभी तक नाटो का मेंबर नहीं बना है, लेकिन फिनलैंड के इसका सदस्य बनते ही रूस से लगती नाटो की सीमा दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगी। इस पर रूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उसने कहा था कि अगर इन दोनों देशों ने नाटो की सदस्यता ली तो वह जवाबी कदम उठाने को मजबूर होगा। उसने संकेत दिए थे कि ये कदम न केवल द्विपक्षीय संबंधों को, बल्कि उत्तरी यूरोप की सुरक्षा और स्थिरता को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान भी रूसी नेतृत्व एकाधिक बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की परोक्ष धमकी दे चुका है, लेकिन पारंपरिक हथियारों पर आधारित लड़ाई में उसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है। अव्वल तो युद्ध अपेक्षा से कहीं ज्यादा लंबा खिंच गया है, दूसरे अभी भी यूक्रेन समर्पण करने के मूड में नहीं दिखता। यह भी साफ हो गया है कि जिस नाटो विस्तार को मुद्दा बनाकर व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ा, वह उसे रोकने में नाकाम हो रहे हैं।

जाखेड़ा गौशाला की 100 से अधिक गायों की मौत
डेगाना। निकटवर्ती ग्राम जाखेड़ा में संचालित दो गौशाला में पिछले कुछ दिनों के अंतराल में लगभग 100 से भी अधिक गायों की मौत हो चुकी है और गायों के मरने का सिलसिला आज दिन तक जारी है। लेकिन इस पर किसी ने भी ध्यान नहीं देकर मृत गायों को दफना कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया। शनिवार को गायों की मौत के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में रोष पनप गया और अनेक गौभक्तों ने इसे संचालकों द्वारा जानबूझ कर बरती गई घौर लापरवाही बताया।  साथ ही इसकी जांच करवा कर दोषी लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की गई।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गायों के मौत के पीछे घटिया और हल्के किस्म का चारा होना बताया जा रहा है, जो गायों के लिए आहार की जगह जहर बन गया और गौशाला की शारीरिक रूप से कमजोर थकी हारी गाये इस चारे को पचा नहीं पाई और एक एक कर मौत का ग्रास बनती गई। आश्चर्य इस बात का रहा कि इतनी बड़ी संख्या में हो रही गायों की मौत के पीछे का कारण जानने के बजाय  गौशाला के संचालकों ने  बिना किसी चिकित्सक को अथवा प्रशासन को जानकारी दिये बिना ही गायों को गौशाला के आस पास ही खड्डा खोद कर दफना दिया गया। लेकिन शुक्रवार को अचानक कई गायों की मौत होने के समाचार मिलने पर ग्रामीणों ने गायों की मौत के फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किए तब जाकर लोगों के अलावा प्रशासन तक ये बात पहुंची।  अब जिला और स्थानीय प्रशासन के साथ पशुपालन महकमा भी चेता और गायों की मौत होने के कारणों का पता लगाने मे जुट गया है। दूसरी ओर पशु चिकित्सक श्रीकांत खोडवें भी शनिवार को अपनी टीम के साथ जाखेडा गौशालाओं में पहुंचे जिन्होंने बताया कि मृत गायों का पोस्टमार्टम किया जाएगा,  जिसके बाद ही गायों की मौत का असली कारणों को पता लगेगा। जानकारी के अनुसार जाखेड़ा में दो गौशाला है। जिसमें एक को नागपुर प्रवासी जाखेडा का मालु परिवार तथा दूसरी ओर जाखेड़ा के ग्रामीणों द्वारा चलाई जा रही है। गायों की मौते दोनों ही गौशालाओं में लगातार हो रही है।  इसमें पशुपालन विभाग की भी घौर लापरवाही सामने आ रही है। पूर्व  मंत्री अजय सिंह किलक ने पूरे मामले की विस्तृत जांच करवा कर दोषी को दंडित कर गायों को न्याय दिलाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार गायों की इतनी बड़ी मात्रा में हुई मौतों का कारण प्रथम दृष्टया दूषित चारा खाना से हुई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।

इनका कहना है

जाखेडा की गौशालाआें में संचालकों की लापरवाही के चलते एक साथ सौ से भी अधिक गायों की मौत होना दुखद समाचार है। जिला कलक्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने तथा  गायों की मौत के जिम्मेवार लोगों  तथा घटिया किस्म का चारा लाकर गायों को खिलाने के इस कृत्य में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग की है। गौशाला में अनुदान को लेकर भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है गौशाला में गाय कम है और मिली भगती से अनुदान  ज्यादा गायों का उठाया जा रहा है। -अजय सिंह किलक पूर्व मंत्री

मीडिया के जरिए आज जाखेड़ा की गौशाला में गायों की मौतें होने के समाचार मिला है।  जिस पर पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन को सूचित कर मामले की जांच करने तथा गौशाला में शेष रहे गौवंश को बचाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए है। साथ ही मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवा कर मौत के कारणों को पता लगाने के निर्देश दिए हैं। -विजयपाल मिर्धा, विधायक डेगाना

पिछले 25 वर्षो से हमारे परिवार द्वारा गांव में गौशाला का खर्च उठाया जा रहा है। गौशाला में लगभग 400 गायों की सेवा की जा रही  है। गायों की सेवा में खर्च होने वाली राशि हमारे परिवार द्वारा भेजी जाती है। हाल ही 25 लाख रुपए चारा पानी के लिए दिए थे। इस समय हमारी भी आर्थिक  स्थिति खराब है। गौशाला को स्थानीय लोग ही संभालते है। मुझे गायों की मौत होने के दुखद  समाचार मिले थे। मालु ने बताया कि आजकल  गौशाला की  आथर््ििक स्थिति भी कमजोर है और सरकार द्वारा अनुदान भी समय पर नहीं मिल रहा है। जिससे स्थिति और खराब हुई है। -लालचंद मालु नागपुर प्रवासी जाखेडा

सरकार द्वारा डेगाना की गौशालाओं को समय पर अनुदान नहीं दिया जा रहा हे। आर्थिक स्थिति खराब है। चारा महंगा होने से खरीद पाना मुश्किल है। जाखेडा ही नहीं अन्य गौशालाओं में भी बिना चारा पानी के गायों की स्थिति खराब है। ऊपर से भीषण गर्मी व पौष्टिक चारे के अभाव में गायों की लगातार मौतें हो रही है। गौवंश को बचाने के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। -गिरवर सिंह, गौशाला तहसील अध्यक्ष

चार सौ रुपए किलो बिकने वाले नींबू के भाव जमीन पर, पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता
जयपुर। एशिया की सबसे बड़ी मंडी मुहाना फ ल-सब्जी मंडी में नींबू के दामों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले दिनों नींबू थोेक में 150 रुपए और खुदरा में चार सौ रुपए किलो से अधिक हो गया था, लेकिन अब थोक में 60-70 रुपए किलो में उपलब्ध है। भाव में कमी का बड़ा कारण मंडी में नींबू की नई फसल का आना है।

पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता नींबू
मुहाना फ ल सब्जी मंडी से प्रदेशभर में छोटी लोडिंग गाड़ियों से सब्जी की सप्लाई होती है। माना जा रहा है कि मुहाना मंडी में दाम घटने से प्रदेशभर में नींबू के दामों में गिरावट आएगी। एक-दो हफ्तों में नींबू के रेट सामान्य होने लगेंगे।

‘द हंड्रेड’ क्रिकेट टूर्नामेंट वेस्ट इंडीज के किरोन पोलार्ड लंदन स्पिरिट में खेलेंगे
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने मंगलवार को ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के सीन एबट को चुना। रसेल ने मंगलवार को कहा कि मैं इस सीजन ब्रिटेन जाने और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हूं। अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में हमेशा एक शानदार माहौल होता है और प्रशंसक सच में इसके लिए उत्साहित होते हैं। मैं वानिंदु, जोस, साल्टीन और अन्य खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं और यह देख रहा हूं कि मैं टीम के लिए क्या कर सकता हूं। 2022 आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वेस्ट इंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन और न्यूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट भी ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के लिए मजबूत दिखने वाली महिला टीम में शामिल हो गईं हैं।

सुपरचार्जर्स ने वहाब, ब्रावो को किया साइन
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने मंगलवार को द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज और वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को साइन किया। ब्रावो और वहाब नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स में बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस और आदिल राशिद के साथ शामिल हो गए हैं। इस बीच नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने इंग्लैंड की अनुभवी गेंदबाज जेनी गन को साइन कर अपनी महिला टीम को भी मजबूत किया है।

लंदन स्पिरिट ने ड्राफ्ट में पोलार्ड को चुना
लंदन स्पिरिट ने ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अपने नंबर एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया। लंदन स्पिरिट की पुरुष टीम में पोलार्ड के अलावा इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को जगह दी गई। वहीं महिला टीम में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और मेगन शट्ट को शामिल किया है। दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर के साथ शामिल होंगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न जटिलताओं के कारण प्रतियोगिता के पहले वर्ष में चूकने से पहले सदर्न ब्रेव के साथ अनुबंध किया था। लंदन स्पिरिट टीम ने सोफी लफ को भी साइन किया है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के भावों में अबाल जारी है। मंगलवारो को भी देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने  लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए  प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर

पेट्रोल (रूपए प्रति लीटर)

डीजल (रूपए प्रति लीटर)

दिल्ली

100.21

91.47

कोलकाता

109.68

94.62

मुंबई

115.04

99.25

चेन्नई

105.94

96.00

उत्तराखंड के सौ गांवों में नहीं मनाई जाती होली, जानें क्या है मिथक
पिथौरागढ़। देवभूमि पर होली का उल्लास शुरू हो गया है। बैठकी होली के बाद खड़ी होली के साथ ही हर तरफ रंग-गुलाल के बीच ढोल-मंजीरे की थाप सुनाई दे रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं उत्तराखंड में तकरीबन सौ गांव ऐसे हैं जहां होली नहीं मनाई जाती है। सीमांत पिथौरागढ़ जिले की तीन तहसीलों धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के करीब सौ गांवों में होली मनाना अपशकुन माना जाता है। इन मांवों में आज भी होली का उल्लास गायब रहता है। यहां के लोग अनहोनी की आशंका में होली खेलने और मनाने से परहेज करते हैं।

मुनस्यारी में इसलिए होली नहीं मनाते
मुनस्यारी के चौना, पापड़ी, मालूपाती, हरकोट, मल्ला घोरपट्टा, तल्ला घोरपट्टा, माणीटुंडी, पैकुटी, फाफा, वादनी सहित कई गांवों में होली नहीं मनाई जाती है। चौना के बुजुर्ग बाला सिंह चिराल बताते हैं कि पूर्वजों के अनुसार एक बार होल्यार देवी के प्रसिद्ध भराड़ी मंदिर में होली खेलने जा रहे थे। तब सांपों ने उनका रास्ता रोक दिया। इसके बाद जो भी होली का महंत बनता था या फिर होली गाता था तो उसके परिवार में कुछ न कुछ अनहोनी हो जाती थी। जिसे देखते हुए होली मनाना बंद हो गया। पीढियां गुजर गई परंतु होली नहीं मनाई गई।

गांव में पसरा रहता है सन्नाटा
कुमाऊं की बैठकी और खड़ी होली देश-दुनियाभर में जानी जाती है। रंगा का पर्व यहा धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कुमाऊं के ही पिथौरागढ़ जिले में चीन और नेपाल सीमा से लगी तीन तहसीलों में होली का उल्लास गायब रहता है। पूर्वजों के समय से चला आ रहा यह मिथक आज भी नहीं टूटा है। होली के दिनों में जहां पूरे कुमाऊं में उत्साह चरम पर होता है वहीं इन गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है। तहसीलों में होली न मनाने के कारण भी अलग-अलग हैं। मुनस्यारी में होली नहीं मनाने का कारण इस दिन होली मनाने पर किसी अनहोनी की आशंका रहती है। डीडीहाट के दूनाकोट क्षेत्र में अपशकुन तो धारचूला के गांवों में छिपलाकेदार की पूजा करने वाले होली नहीं मनाते हैं।

धारचूला में होली न मनाने की परंपरा
धारचूला के रांथी गांव बुुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन काल में गांव में कभी होली मनाते हुए किसी को नहीं देखा है। रांथी, जुम्मा, खेला, खेत, स्यांकुरी, गगुर्वा, जम्कू, गलाती सहित अन्य गांव शिव के पावन स्थल छिपलाकेदार में स्थित हैं। पूर्वजों के अनुसार शिव की भूमि पर रंगों का प्रचलन नहीं होता है। यह सब पूर्वजों ने ही हमें बताया था और हम अपने बच्चों को बताते आए हैं। इस परंपरा का आज तक पालन किया जा रहा है।

डीडीहाट में न मनाने का कारण
अतीत में गांवों में होली मनाने पर कई प्रकार के अपशकुन हुए। पूर्वजों ने उन अपशकुनों को होली से जोड़कर देखा। तब से होली न मनाना परंपरा की तरह हो गया। आज भी ग्रामीण आसपास के गांवों में मनाई जाने वाली होली में शामिल तक नहीं होते हैं।

100 करोड़ के क्लब में शामिल राधेश्याम
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम ने वल्र्ड वाइड ग्रॉस 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर 'राधे श्याम' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 3000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। राधेश्याम ने 119 करोड़ रुपए का वल्र्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि 'राधे श्याम' इस साल की सबसे बड़ी इंडियन ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'भिमला नायक'  रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म राधेश्याम को 5 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

विराट के 100वें टेस्ट मैच में जीत के लिए खेलेगा भारत, 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें खिलाड़ी बन जाएंगे कोहली
मोहाली/मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के शुक्रवार को यहां 100वें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जीत के लिए खेलेगी। विराट ने अपने अब तक के शानदार क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और शुक्रवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में वह खुद को एक विशिष्ट स्तर पर पाएंगे, जब वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, इंशात शर्मा, हरभजन ङ्क्षसह और वीरेंद्र सहवाग 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

यकीनन एक ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और खास कर तब, जब उसका पूरा करियर टी-20 के दौर में चला हो। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर या यहां तक कि राहुल द्रविड़ जैसे अन्य भारतीय बल्लेबाजों के विपरीत विराट का भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मार्ग बेहद शानदार रहा है। विराट के लिए इस पल को यादगार बनाने के लिए पीसीए ने खास इंतजाम किए। पीसीए ने चंडीगढ़ की कई जगहों पर कोहली को बधाई संदेश देने वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा आइएस ङ्क्षबद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भी कोहली को बधाई संदेश वाले बैनर लगाए गए हैं। यह भी समझा जाता है कि पीसीए द्वारा विराट का  होटल से लेकर स्टेडियम तक स्वागत किया जाएगा। वहीं पीसीए की तरफ से विराट को एक सिल्वर शील्ड भी स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2008 में वनडे में पदार्पण करने के बाद विराट को पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका लगभग तीन साल बाद कैरेबियन में मिला, जब दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने दौरे को छोडऩे का विकल्प चुना। तब तक कोहली ने 50 ओवर के प्रारूप में खुद को टीम के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया था, हालांकि उन्हें रेड बॉल टीम में कोई सफलता नहीं मिल रही थी। टेस्ट प्रारूप में उनकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और उन्हें उनकी पहली श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह साल के अंत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदेशी दौरे में टीम का हिस्सा बने, जहां वह 300 रन के आंकड़े को पारी करने एकमात्र मेहमान बल्लेबाज बने।

भारतीय टीम की बात करें तो लगभग सभी खिलाड़ी फिट दिख रहे हैं। पिछले दिनों टीम के उप कप्तान जसप्रीत ने भी वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में सभी खिलाड़यिों के पहले टेस्ट मैच के लिए फिट और उपलब्ध होने की बात कही थी। भारतीय टीम पिछली तीन सीरीज लगातार जीत कर आ रही है। ऐसे में उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है, जिसका असर प्रदर्शन में दिखेगा।

सचिन ने कोहली को 100वें टेस्ट मैच के लिए बधाई दी
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शानदार है, क्योंकि यह क्रिकेटरों  की एक पीढ़ी को प्रेरित करेगी। तेंदुलकर का संदेश बीसीसीआई द्वारा विराट के सम्मान में  साझा किए गए एक वीडियो का भाग था।तेंदुलकर ने कहा कि क्या शानदार उपलब्धि है। मुझे याद है मैंने जब आपके बारे में 2007-08 में सुना था, उस समय हम ऑस्ट्रेलिया में थे। आप मलेशिया में अंडर19 विश्व कप खेल रहे थे। उस समय कुछ खिलाड़ी थे, जो आपके बारे में बात कर रहे थे कि यह खिलाड़ी देखने योग्य है, अच्छी बल्लेबाजी कर लेता है।उसके बाद हमने भारत के लिए एक साथ खेला और ज्यादा, तो नहीं लेकिन जितना भी समय हमने साथ बिताया, उसमें आप अधिक से अधिक चीजों को सीखने के लिए उत्सुक रहते थे।

कोहली, जिन्हें दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में  7962 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। 99 टेस्ट में उनका औसत 50.39 है।

सचिन ने कहा,''आपको खेलते हुए देखना काफी मजेदार रहा है। नबंरों की अपनी भूमिका है, लेकिन आपकी ताकत एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करना है।यही आपकी असली ताकत है और भारतीय क्रिकेट में आपका बहुत बड़ा योगदान है।  यह ही आपकी असली सफलता है। आपको कई और साल खेलने के लिए शुभकामनाएं  , जाओ और अच्छा करो।''

भारत के लिए 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन ने आगे कहा कि कोहली ने अपनी फिटनेस से कई लोगों को प्रेरित किया है।''चीजों को जल्दी सीखना और उन्हे लागू  करना आपकी ताकत थी। हम 2011 में कैनबरा में थे, मुझे याद है कि हम एक थाई रेस्त्रां में खाना खाने जाया करते थे और फिर हॉटल वापस आते थे। मुझे अच्छी तरह से याद है कि एक शाम आपने मुझे आपने अपने  लक्ष्य के बारे में बताया था। ऐसे ही एक दिन जब हम खाना खाकर होटल लौट रहे थे, तो आपने कहा, Þ पाजी बहुत हो गया, फिटनेस पर ध्यान है। तब मैंने कहा था कि जहां तक फिटनेस का सवाल है कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप हासिल न कर सको और आंकड़े सबके सामने मौजूद हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कोहली बहुत अच्छे हैं : रोहित
भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में काफी अच्छे रहे हैं। रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर गुरुवार को यहां वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' यह विराट के लिए बेहद शानदार और लंबी यात्रा रही है। वह विशेष रूप से इस प्रारूप में बहुत अच्छे रहे हैं और उन्होंने बहुत सी चीजें बदली हैं। बेशक उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।''

रोहित ने कोहली के साथ अपने खास पलों को याद करते हुए कहा, '' ऑस्ट्रेलिया में 2018 में हमने जो श्रृंखला जीती थी, वह एक यादगार पल था। इससे और बेहतर की बात करूं तो सबसे अच्छा पल 2013 में दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का टेस्ट शतक था। यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी और हमें क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन जैसे गेंदबाजों का सामना करना था। यह उनकी सबसे अच्छी पारी थी, जो मुझे याद है।''

अनुभवी बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कप्तान रोहित ने कहा, '' पुजारा और रहाणे के रिक्त स्थानों को भरना बहुत मुश्किल चुनौती   है। यहां तक कि मुझे भी नहीं पता कि उनकी जगह कौन आ रहा है। आप उनकी वर्षों की मेहनत और योगदान को शब्दों में बयान में नहीं कर सकते हैं। हमने पिछले कुछ समय में विदेश जमीन पर जो सीरीज जीती हैं और जिसकी वजह से भारत नंबर एक बना है, उनमें रहाणे और पुजारा ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। हम उन पर नजर रखेंगे। ''

उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय कोहली शुक्रवार को यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा  स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। उनके साथ-साथ रोहित के लिए भी यह एक विशेष अवसर होगा, क्योंकि टेस्ट प्रारूप में पहली बार भारत का नेतृत्व करेंगे।
रोहित ने इस बारे में कहा, '' मेरी कप्तानी का सिद्धांत टेस्ट में भी वही रहेगा। वर्तमान में रहना, स्थिति का विश्लेषण करना और फिर प्रतिक्रिया देना। बहुत आगे की नहीं सोचना चाहता। हम सभी जानते हैं कि यह एक अलग प्रारूप है। वनडे के साथ इसकी कोई तुलना नहीं है।''

आपणो बजट: अब राजस्थान में भी 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 50 फीसदी नि:शुल्क बिजली मिलेगी
जयपुर। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में बिजली को लेकर बड़ी घोषणा की है। अब राजस्थान में भी 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 50 फीसदी नि:शुल्क बिजली मिलेगी। वहीं समस्त घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए प्रति यूनिट अनुदान मिलेगा। जबकि 150 यूनिट से 300 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली उपयोग पर 2 रुपए अनुदान मिलेगा। इसी तरह 300 यूनिट प्रतिमाह से अधिक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को भी स्लेब के अनुसार अनुदान दिया जाएगा। इससे 4 हजार 500 करोड़ से अधिक का भार आएगा।

मुख्यमंत्री ने बजट में बिजली उत्पादन क्षमता बढाने तथा उर्जा तंत्र का सुद्दढीकरण का काम करने की घोषणा की है। बिजली उत्पादन की लागत में कमी लाने की दृष्टि से छबड़ा तापीय विद्युतघर का विस्तार किया जाएगा। कालीसिंध, झालावाड़ तापीय विद्युत परियोजना का विस्तार करते हुए अल्टासुपर क्रिटीकल तकनीकी आधारित 800 मेगावाट की तीसरी इकाइ स्थापित की जाएगी। गुढा बिकानेर में 950 करोड की 125 मेगावाट की लिग्नाइट कोयला आधारित तापीय विद्युत परियोजना स्थापित की जाएगी। प्रदेश के विद्युत वितरण तंत्र में परिचालन हानि एटीएनसी की ओर से कमी लाने के लिए कई काम करवाए जाएंगे। इसमें 3565 करोड रुपए खर्च कर 48 लाख उपभोक्ताओं के प्री पेड मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत वितरण के बुनियादी ढाचे को अधिक सुद्दढ करने की दृष्टि से करीब 3 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मानसागर झील में चार साल बाद दिखी 300 से अधिक पेलिकन्स
जयपुर। गुलाबी नगरी की मानसागर झील में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का कलरव देखने को मिल रहा है। इस समय यहां ग्रेट वाइट पेलिकन, पलासल गल, स्टेपी गल, शॉवलर्स, मलाड, पिंटेल, कॉमन टिल सहित कई तरह के वेंडर्स नजर आ रहे हैं। इस बार खास बात ये है कि पिछले 4 साल के बाद अब यहां पेलिकन्स की संख्या तकरीबन 300 से अधिक है। इसके अतिरिक्त पलासल और स्टेपी गल को मिलाकर इनकी संख्या करीब 500 से अधिक बताई जा रही है। बर्ड एक्सपर्ट गोविन्द यादव ने बताया कि 4 साल बाद इस बार यहां पेलिकंस की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। पिछले सालों के दौरान माइग्रेशन रूट पर इन्हें भोजन और पानी अच्छा मिला था। तो वे बीच में ही रुक गई, लेकिन इस बार ऐसा ना होने के कारण मानसागर और विभिन्न जलाशयों पर इनकी अच्छी संख्या देखने को मिल रही है। इस बार 19 से 20 फरवरी तक होने वाले 25वें इंडियन बर्डिंग फेयर में स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम लोगों को भी इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिताओं के साथ ही विभिन्न सेशन होंगे।

मोदी का इलेक्शन प्लान : भारत के बुनियादी ढांचे पर 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश का लक्ष्य
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत, आधुनिक बुनियादी ढांचे पर 100 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के इरादे से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की नीति, गति शक्ति की है, दोगुनी-तीन गुनी तेजी से काम करने की है। उन्होंने कहा कि सड़क और संपर्क सुविधाओं के विकास से क्षेत्र में पर्यटन, तीर्थाटन और अन्य आर्थिक गतिविधियों का विकास होता है, अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

मोदी विधान सभा चुनावों की ओर बढ़ रहे उत्तराखंड में 18000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। यहां की सरकार उन योजनाओं को 'जमीन पर उतार रही है। आज  यहां 18000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि इस शताब्दी की शुरुआत में, तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने भारत में कनेक्टिविटी (सम्पर्क सुविधाएं) बढ़ाने का अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि वाजपेयी सरकार के समय शुरू किए गए राजमार्ग विकास अभियान को उसके बाद आयी सरकार ने बिखेर दिया।

उन्होंने कहा, '' लेकिन उनके बाद 10 साल देश में ऐसी सरकार रही, जिसने देश का, उत्तराखंड का, बहुमूल्य समय व्यर्थ कर दिया। दस साल तक देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर घोटाले हुए, घपले हुए।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बुनियादी संरचनाओं के विकास का काम फिर तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा,'' इससे देश का जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई के लिए हमने दोगुनी गति से मेहनत की और आज भी कर रहे हैं।आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा परियोजना का शिलान्यास हो चुका है।''

इससे उत्तराखंड तथा दिल्ली के बीच पडऩे वाले बागपत से शामली तक के जिलों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग परियोजना जब ये बनकर तैयार हो जाएगी तो, दिल्ली से देहरादून आने-जाने में जो समय लगता है, वह करीब-करीब आधा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केदार घाटी इस बात का उदाहरण है कि सड़क सम्पर्क बढऩे से पर्यटन और तीर्थाटन में तेजी आती है। केदारनाथ त्रासदी से पहले, 2012 में पांच लाख 70 हजार लोगों ने दर्शन किया था। ये उस समय एक रिकॉर्ड था। मोदी ने कहा कि सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी पहले की सरकारों ने उतनी गंभीरता से काम नहीं किया, जितना करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर के पास सड़कें बनें, पुल बनें, इस ओर उन्होंने ध्यान नहीं दिया जबकि कोरोना काल शुरू होने से पहले, 2019 में 10 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ जी के दर्शन करने पहुंचे थे, यानी केदार धाम के पुनर्निर्माण ने न सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई बल्कि वहां के लोगों को रोजगार-स्वरोजगार के भी अनेक अवसर उपलब्ध कराए हैं, हमारे पहाड़, हमारी संस्कृति, आस्था के गढ़ तो हैं ही, ये हमारे देश की सुरक्षा के भी किले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आज जो सरकार है, वह दुनिया के किसी देश के दबाव में नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रहने वालों का जीवन सुगम बनाना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से दशकों तक जो सरकार में रहे, उनकी नीति-रणनीति में दूर-दूर तक ये चिंतन कहीं था ही नहीं। साल 2007 से 2014 के बीच जो केंद्र की सरकार थी, उसने सात साल में उत्तराखंड में केवल 288 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए। उन्होंने कहा, '' हमारी सरकार ने अपने सात साल में उत्तराखंड में दो हजार किलोमीटर से अधिक लम्बाई के नेशनल हाईवे का निर्माण किया है।''

उन्होंने कहा, '' वन रैंक-वन पेंशन हो, आधुनिक अस्त्र-शस्त्र हो, आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना हो, जैसे उन लोगों ने हर स्तर पर सेना को हतोत्साहित करने की कसम खा रखी थी।''