Ram Kapoor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज : दर्शकों को देखने को मिलेगा रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल
मुंबई। बनिजय एशिया द्वारा यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित और ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियोहॉटस्टार ने ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज में राम कपूर, अरमान मिस्त्री के किरदार में नजर आएंगे। ‘मिस्त्री’ 27 जून 2025 से, सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज चर्चित अमेरिकी सीरीज ‘मॉन्क’ का भारतीय रूपांतरण है। इसका निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है और इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज में राम कपूर अतरंगी, लेकिन तेजतर्रार डिटेक्टिव अरमान मिस्त्री के किरदार में हैं। वहीं मोना सिंह, सहमत के रोल में उनकी निडर और तेज़ साथी बनी हैं। इनके साथ शिखा तलसानिया जोश से भरी शरन्या के किरदार में और क्षितीश दाते जुनूनी पुलिसवाले बंटी की भूमिका में नजर आएंगे।

राम कपूर ने कहा- अरमान अब तक के सबसे अजीब, लेकिन दिलचस्प किरदारों में से एक है, जिसे मैंने निभाया है। उसकी अजीबो-गरीब आदतें सिर्फ आदतें नहीं हैं, बल्कि उसके जीने का तरीका है। एक बेतरतीब दुनिया में अपने लिए कुछ कायदे बनाने का जरिया। वो जहां भी जाता है, वहां की उलझनों से सच्चाई निकाल लाता है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना और ‘मिस्त्री’ को अपनाना मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है।‘मिस्त्री’ अजीब है, मजेदार है, बेपरवाह है और दिल से जुड़ा हुआ है। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

मोना सिंह ने अपने किरदार सहमत के बारे में बताया- सहमत एक मजबूत और आत्मविश्वास से भरी महिला है, जो कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाती है। वह अरमान मिस्त्री की अजीब आदतों से बचती नहीं, बल्कि उन्हें चुनौती देती है, संतुलन बनाती है और कई बार उसे मात भी दे देती है। वह कहानी में एक मजबूत आधार है, जिसके अपने इरादे और तीखे तेवर हैं। ‘मिस्त्री’ आपको हंसाता है, फिर सोचने पर मजबूर करता है और फिर दोबारा हंसाता है, क्योंकि इसके किरदार जैसे हैं, वैसे ही पूरी ईमानदारी से पेश आते हैं। मुझे लगता है, यही बात दर्शकों को इससे जोड़कर रखेगी।

राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज ‘मिस्त्री’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज
मुंबई। राम कपूर और मोना सिंह की सीरीज ‘मिस्त्री’ का टीजर रिलीज हो गया है। बनिजय एशिया और यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के सहयोग से बनी सीरीज ‘मिस्त्री’ का निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है। इसमें राम कपूर और मोना सिंह लीड रोल में हैं। यह सीरीज 27 जून, 2025 को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगी। ‘मिस्त्री’, अमेरिका की मल्टी-अवॉर्ड विनिंग सीरीज ‘मॉन्क’ का भारतीय रूपांतरण है। इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ऋषब सेठ ने किया है।

राम कपूर इस सीरीज में  विचित्र और प्रतिभाशाली जासूस अरमान मिस्त्री का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मोना सिंह, निडर एसीपी सेहमत सिद्दीकी के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा शिखा तलसानिया और क्षितीश दाते भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ऋषब सेठ ने कहा- ‘मिस्त्री’ मेरे लिए एक बहुत ही अलग और संतोषजनक अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ते ही मैं इसके भीतर उतर जाना चाहता था, क्योंकि इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है और अरमान मिस्त्री जैसा किरदार, तो उससे भी ज्यादा रोचक है। राम ने अरमान मिस्त्री के हमारे विजन को पूरी तरह साकार किया है और मोना, शिखा और क्षितीश जैसे कलाकारों ने भी इस कहानी को और गहराई दी है।

शो में अरमान मिस्त्री की भूमिका निभा रहे राम कपूर ने कहा- अरमान मिस्त्री मेरे अब तक निभाए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। ‘मिस्त्री’ की शूटिंग का अनुभव इतना डूबकर करने वाला रहा कि मैं इस किरदार की हर परत, उसकी अजीब बातें, उसकी होशियारी और उसकी कमजोरियों को करीब से समझ पाया। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं बेहद खुश हूं कि यह पर्दे पर किस रूप में सामने आया है। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक और मेरे फैन्स मुझे मिस्त्री के रूप में जियोहॉटस्टार पर देखें।