personnel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - सीएचसी को उपजिला अस्पताल का मिला दर्जा
इटावा। राज्य सरकार की बजट घोषणा में 2024 में इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर उपजिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया था। लेकिन इटावा अस्पताल को दर्जा नहीं मिल पाया था। जिसको लेकर नववर्ष 2025 के अंक में इटावा क्षेत्र के उपजिला अस्पताल की खबर को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद सरकार व प्रशासन द्वारा इटावा अस्पताल को उपजिला अस्पताल का दर्जा दिया जाकर अभी जारी हुई नर्सिंग कर्मियों की सूची में 31 नर्सिंग कर्मियों को इटावा में नियुक्त कर दिया है। इससे इटावा अस्पताल में अब लगभग 50 नर्सिंग कर्मचारी नियुक्त हो जाएंगे। वही 22 चिकित्सक कार्यरत होंगे। इससे इस क्षेत्र के करीब 200 गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा व सुविधा मिलेगी। इटावा में अस्पताल को उपजिला का दर्जा मिलने और नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति होने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। वही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे दौरे पर, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी
जयपुर। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बुधवार प्रातः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय तथा संयुक्त निदेशक जयपुर जोन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

डॉ. माथुर ने तीनों कार्यालयों के सभी कक्षों में जाकर कार्मिकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। औचक निरीक्षण में 44 चिकित्सा कार्मिक अनुपस्थित मिलेे। डॉ. माथुर ने बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर कार्यालय नहीं आने वाले एवं बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तीनों कार्यालयों में ई-फाइल एवं ई-डाक के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि फाइलों का निस्तारण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. माथुर ने मौसमी बीमारियों की समीक्षा करते हुए संयुक्त निदेशक तथा सीएमएचओ प्रथम एवं द्वितीय को निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। गर्मी के मौसम को देखते हुए हीटवेव एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक आईईसी गतिविधियां संचालित कर आमजन को जागरूक किया जाए।

गहलोत ने दी पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्मिकों/पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्यरत कार्मिकों एवं पेंशनरों को गत जनवरी से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव के अनुमोदन सहित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार पांचवें वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 1998 के तहत कार्यरत राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के मंहगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऐसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गत एक जनवरी से 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान होगा। गत जनवरी से मार्च तक की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी जबकि पेंशनर्स को गत जनवरी से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा।

गहलोत ने इसके लिए वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पांचवे वेतन आयोग के तहत कार्यरत कार्मिक और पेंशनर लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 राजकीय स्नातक महाविद्यालयों को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत कर नवीन विषय खोलने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही इन नवीन विषयों के संचालन के लिए 26 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी भी दी है।

प्रस्ताव के अनुसार राजकीय महाविद्यालय देशनोक बीकानेर, राजकीय महावद्यिालय खाजूवाला बीकानेर, वीर शिरोमणि राव देवराज राठौड़ राजकीय महाविद्यालय शेरगढ़ जोधपुर, राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ जयपुर, राजकीय महाविद्यालय सैंपऊ धौलपुर, राजकीय महाविद्यालय मांगरोल बारां, राजकीय महाविद्यालय उच्चैन भरतपुर, राजकीय महाविद्यालय मंगलाना नागौर, राजकीय महाविद्यालय मारवाड़ जंक्शन पाली तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय पीपलू टोंक में स्नातकोत्तर स्तर के नवीन विषय खोले जाएंगे। इन विषयों के संचालन के लिए सहायक आचार्य के 20 तथा प्रयोगशाला सहायक व प्रयोगशाला वाहक के 3-3 पदों सहित 26 पदों का सृजन होगा।

मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र का विकास होगा। विद्यार्थियों को अपने पंसदीदा विषय का अध्ययन नजदीक ही करने के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट 2023-24 के वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान इसके संबंध में घोषणा की थी।

अब कार्मिकों को साल में दो बार मिलेंगे पदोन्नति के अवसर
जयपुर। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने वर्ष में दो बार विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निर्णय के बाद सभी विभागों में विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित बैठक के बाद भी रिक्त बचे पदों के लिए समिति की एक बैठक और आयोजित हो सकेगी।

प्रस्ताव के अनुसार, सभी सेवाआं मे पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर यदि नियमित डीपीसी 30 सितंबर से पूर्व हो जाती है एवं डीपीसी के पश्चात किसी पद/संवर्ग के 15 प्रतिशत से अधिक पद 31 दिसम्बर तक रिक्त हो जाते हैं, तो ऐसे पदों को भरने के लिए डीपीसी अनुशंसाओं का रिव्यू किया जा सकेगा तथा  उसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक डीपीसी कर भरा जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष में 1 अप्रेल से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अधिकांश विभागों में जून-जुलाई तक वार्षिक नियमित पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर ली जाती है। डीपीसी में 1 अप्रेल की स्थिति में पूरे वर्ष की सभी संभावित रिक्तियों को शामिल किया जाता है। नियमित डीपीसी हो जाने के बाद भी सेवा से पृथक्कीकरण, अनिवार्य सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, निधन, पदोन्नति स्वीकार नहीं करने जैसे विभिन्न कारणों से रिक्तियां उत्पन्न हो जाती हैं। इन रिक्तियों को अब समय से भरा जा सकेगा।  मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रस्ताव के अनुमोदन से उचित राज्य कार्मिकों को पदोन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा विभागों को राजकार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

मुख्यमंत्री की कार्मिकों को सौगात: पशुपालन विभाग के 475 कार्मिकों को मिलेंगे पदोन्नति के अवसर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुपालन विभाग में तकनीकी कर्मचारियों के पदों के क्रमोन्नयन एवं राज्य पशुपालन सेवा के अधिकारियों के पदों को क्रमोन्नत/पुनर्गठन को मंजूरी दी है। पुनर्गठन से 475 कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्णय से विभाग में सहायक सूचना अधिकारी के 352 पदों तथा उप निदेशक के 123 पदों का सृजन हो सकेगा। पुनर्गठन के बाद प्रत्येक संभागीय अतिरिक्त निदेशक कार्यालय में एक अतिरिक्त निदेशक एवं 3 उप निदेशक, जिला कार्यालय में 4 उप निदेशक तथा 1 वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में विभिन्न सेवा/काडर में पदोन्नति के समुचित अवसर प्रदान करने की दृष्टि से आवश्यकतानुसार पुनर्गठन एवं पदोन्नति के पदों में वृद्धि करने के लिए घोषणा की थी।

रणथंभौर में ओबरॉय ग्रुप की फाइव स्टार होटल वन्य विलास में महिला कार्मिक के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित ओबरॉय ग्रुप की फाइव स्टार होटल वन्य विलास में होटल की एक महिला कार्मिक के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाली महिला ने अपने साथ काम करमने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ महिला थाने में मारपीट करने एंव गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

दरअसल रविवार को जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड स्थित पांच सितारा होटल में दुष्कर्म की सूचना सामने आई। सूचना मिलने के बाद एएसपी राकेश राजोरा व महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर होटल के रेजीडेंस क्वार्टर्स में रह रहे होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद रविवार देर रात करीब साढ़े दस बजे पीड़िता की ओर से महिला थाने में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया।

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया होटल के कार्मिक अभिषेक नेगी, एंथानी थामस और राहुल ने उसके साथ मारपीट कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 323, 354, 376 डी में मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी अभिषेक नेगी ,राहुल को गिरफ्तार कर लिया ,वही ,एंथनी थॉमस फरार है ,पुलिस गैंगरेप में आरोपी एंथनी थॉमस की भूमिका को लेकर जांच में जुटी हुई है , पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल में पार्टी थी । इसी दौरान तीनों आरोपियों ने महिला कार्मिक के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

पायलट का घेराव और स्वागत: CHA कर्मियों ने किया घेराव, सरकारी नौकरी बहाल करने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कोविड हैल्थ असिस्टेंट (सीएचए) कर्मचारियों ने घेराव करते हुए सरकारी नौकरी में बहाल करवाने की मांग रखी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट नई दिल्ली (सराय रोहिल्ला) एक्सप्रेस द्वारा सोमवार श्रीगंगानगर पहुंचे। सीएचए कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुखदीप सुखी की अगुवाई में काफी संख्या में सीएचए कर्मचारियों ने पायलट को ट्रेन से उतरते ही घेर लिया। यह कर्मचारी नारेबाजी करते हुए सरकारी सेवा में वापस लिए जाने की मांग करने लगे। पायलट के ट्रेन से उतर कर रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में अपनी गाड़ी तक पहुंचने के दौरान सीएचए कर्मचारी लगातार उनके आगे पीछे नारेबाजी करते रहे। वे बार-बार मांग कर रहे थे कि उनको वापिस सरकारी सेवा में लिया जाए।

महिला कर्मी भी काफी संख्या में शामिल

घेराव करने वालों में महिला कर्मी भी काफी संख्या में शामिल रहीं। उन्होंने चिल्ला चिल्ला कर सचिन पायलट का ध्यान अपनी मांग की तरफ और जयपुर में शहीद स्मारक पर चल रहे धरने की तरफ आकृष्ट करवाया। कांग्रेसजनों द्वारा रेलवे स्टेशन पर सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। धक्का-मुक्की और रेलम पेल के बीच सीएचए कर्मचारी सचिन पायलट के समक्ष अपनी बात रखने में सफल रहे। प्रदेश संयोजक सुखदीप सिंह अटवाल ने बताया कि जब तक सभी कर्मचारियों को वापिस सेवा में नहीं लिया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में कोविड संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कोविड सहायकों की अस्थाई तौर पर नियुक्तियां की थीं। वर्ष 2021 में भी इन सहायकों से इस महामारी से निपटने में सहयोग लिया गया। सी एच ए फ्रंटलाइन वर्कर बनकर काम किया। इस वर्ष संक्रमण कमजोर पडऩे पर राज्य सरकार ने 31 मार्च के बाद इनके सेवाकाल को नहीं बढ़ाया। अब यह कर्मचारी वापिस सेवा में लेने की मांग कर रहे हैं।

पायलट के श्रीगंगानगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वहीं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सोमवार को श्रीगंगानगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए सूत और फूलों की मालाएं तथा फूल गुलदस्ते लेकर रेलवे स्टेशन पर आए। पायलट प्लेटफार्म पर सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही पहुंची और बी-वन बोगी से सचिन पायलट बाहर आए तो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पुलिस सचिन पायलट को रेलवे स्टेशन के बाहर उनकी गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए जूझती रही। उनको गाड़ी तक पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे धक्का-मुक्की, रेलम पेल और धकियाते हुए भीड पायलट को स्टेशन से बाहर ले आई। स्वागत के बाद पायलट तुरंत ही मानसा (पंजाब) के लिए रवाना हो गए। पंजाब में पिछले दिनों बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के यहां पायलट शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

पोस्ट ऑफिस कार्मिक से मारपीट कर लूटे 20 लाख
सवाई माधोपुर। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधी अब दिन दहाड़े अपराध कर रहे है। बाइक सवार तीन बदमाश पोस्ट ऑफिस के कार्मिक के साथ मारपीट कर पिस्टल की नोंक पर 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। अम्बेडकर सर्किल स्थित पोस्ट ऑफिस का कैशियर ब्रजबहादुर शर्मा 20 लाख रुपये लेकर बैंक में रुपये जमा कराने के लिए बाईक से बैंक जा रहा था।

इस दौरान यूपीएचसी बजरिया परिसर में यूपीएचसी के गेट के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने कैशियर की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कैशियर गिर गया, तभी बाईक सवार बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट शुरू कर दी और 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश और पुलिस उपाधिक्षक राजवीर सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।

एसएसबी में समय से पूर्व कर्मिकों का पलायन
कोटा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इन दिनों धीमी गति से वैक्सीनेशन हो रहा है। इसकी एक वजह कर्मिकों का पलायन है। क्योंकि, टीका कार्मिक यहां समय से पूर्व गायब हो जाते है। शनिवार को भी सेंटर पर ऐसी स्थिति रही। शाम 3 बजे दो साइट से कार्मिक नदारद थे। चिकित्सा विभाग ने यहां तीन केंद्र बनाए है। इनमें से केवल एक सेंटर पर महिला कार्मिक उपस्थित थी। महिला कार्मिक से इस संबंध में जानकारी लेने पर सम्बंधित के घरेलू काम होने से जाने की बात कही। ऐसी स्थिति यहां रोज की है। कोई न कोई कर्मचारी नदारद रहा है। खास बात ये है कि सेंटर के सामने अस्पताल अधीक्षक का कार्यालय है। इसके बावजूद कर्मचारी गायब है। ऐसे में अधिकारियों की मॉनिटरिंग पर सवाल उठ रहे है।

446 केन्द्रों पर सेशन
कोटा शहर में कोविड की रोकथाम के लिए टीका करण शिविर आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इन सेंटरों पर कार्मिक नही रहते है। चिकित्सा विभाग ने कोटा जिले में 446 सेंटर स्थापित किये है। इनमें अधिकांश पर 3 बजे बाद कार्मिक नही मिलने की शिकायत रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बुरी स्थिति है। कोटा शहर में भी हालात नही सुधरे है। उधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ नीलेश जैन का कहना है कि इस मामले की जानकारी लेते है। जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

शहरी जलप्रदाय योजना में भ्रष्टाचार
नागौर। एसीबी नागौर की टीम ने बुधवार को नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहरी जलप्रदाय योजना के तहत कार्यरत दो कार्मिकों को एक लाख 25 हजार 400 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।  नगर परिषद कार्यालय में अचानक हुई कार्रवाई के बाद एक बारगी हड़कंप मच गया। एसीबी ने स्टोर मुंशी व कार्यवाहक ऑडिटर नन्दकिशोर भाटी तथा फोरमेन व कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता माणकचंद सांखला को रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी सूत्रों के अनुसार ठेकेदार फर्म की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि के करीब 7 लाख रुपए बकाया थे। वहीं एक रनिंग बिल का भुगतान भी बकाया चल रहा था। सिक्योरिटी डिपॉजिट के भुगतान के लिए कनिष्ठ अभियंता माणकचंद सांखला ने 50 फीसदी के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी। वहीं रनिंग बिल का भुगतान करने के लिए आॅडिटर नन्द किशोर भाटी ने 25 हजार 400 रुपए की रिश्वत मांगी थी। बुधवार को ऑडिटर नंदकिशोर भाटी को नगर परिषद कार्यालय में परिवादी से खुद के लिए 25 हजार 400 व जेईएन माणकचंद सांखला के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम दोनों को लेकर एसीबी कार्यालय पहुंची व कार्रवाई शुरू की।

दोनों आरोपियों के पास अतिरिक्त चार्ज
एसीबी की कार्रवाई में पकड़े गए दोनों कार्मिकों के पास अतिरिक्त चार्ज भी था। नगर परिषद में शहरी जलप्रदाय योजना के तहत माणकचंद सांखला फोरमैन के पद पर कार्यरत है और उनके पास कनिष्ठ अभियंता का अतिरिक्त चार्ज था। वहीं नन्द किशोर भाटी स्टोर मुंशी पद पर कार्यरत है और उनके पास आॅडिटर का अतिरिक्त चार्ज था।

CRPF के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर ले जा रही बस पलटी
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को चुनाव ड्यूटी पर ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 18 जवान घायल हो गये हैं।

पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के हरगांव रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास यह घटना सोमवार देर रात उस समय हुई जब सीआरपीएफ के जवानों को चुनावी ड्यूटी पर लेकर लखीमपुर जा रही बस गन्ना लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय बस पलट गयी। इसमें बस में सवार 18 जवान चोटिल हो गये। इनमें 08 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें लखीमपुर रेफर किया गया है। सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित सहित हरगांव के थाना प्रभारी निरीक्षण बृजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच राहत-बचाव कार्य संभाला।

सचिवालय में कोरोना संक्रमण के बढ़े केस, कार्मिक विभाग ने फिर जारी किए दिशा-निर्देश
जयपुर। सचिवालय कर्मचारियों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के कारण कार्मिक विभाग ने सभी विभागों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीओपी के अनुसार जिस कक्ष में एक से अधिक कार्मिक कार्यरत है। वहां पर यदि कोई कार्मिक कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उस कक्ष के सभी कार्मिकों को तुरंत जांच करवाना आवश्यक है। उस कक्ष को 72 घंटे के लिए बंद रखकर उसे सेनिटाइज किया जाएगा।  इसके साथ ही उस कक्ष के कार्मिकों को अगले 7 दिन तक घर से काम करने की अनुमति प्रदान करेंगे। यदि पॉजीटिव कार्मिकों की संख्या ज्यादा है तो विभाग के सभी अधिकारियों, कार्मिकों का टेस्ट कराया जाए। इसके साथ ही जांच में पॉजिटिव आने वाले कार्मिकों की सूचना पंजीयक ओर नोडल अधिकारी को देना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही सभी विभाग अपने विभाग में कोरोना पॉजिटिव आए कार्मिकों की सूचना रजिस्ट्रार और नोडल अधिकारी को भेजें। जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या, सप्ताह के आरंभ में कुल पॉजिटिव, सप्ताह के दौरान कुल पॉजिटिव, सप्ताह के दौरान कुल नेगेटिव, सप्ताह के अंत में कुल पॉजिटिव की संख्या देनी होगी।